सोनकर समाज के व्यक्ति घर में घुसकर दबंगों ने मारा पीटाः एसपी से लगाया न्याय की गुहार




बस्ती । दुबौलिया थाना क्षेत्र के पूरे ओरीराय निवासी दीनानाथ पुत्र स्वर्गीय सहदेव सोनकर ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में दीनानाथ ने कहा है कि वह गांव से ही छोटा सा टेण्ट संचालित करता है गांव का ही कुन्दन पुत्र हेमचन्द गौड़ दूसरे टेण्ट के दूकान पर काम करता है और बिना किसी बात के आये दिन गाली दिया करता था। गत 11 मई की रात्रि लगभग 12.30 बजे कुन्दन, अमित पुत्र मस्तराम गौड़ घर पर चढ आये और जाति सूचक गालियां देने लगे। दीनानाथ के पुत्र सन्तोष ने जब गाली देने से रोका तो कुन्दन आदि ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा और असलहा निकालकर गोली मारने को कहा। लोगों के पहुंचने पर कुन्दन आदि भाग गये। घटना की सूचना दुबौलिया पुलिस को 112 नम्बर पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची किन्तु दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया।

दीनानाथ ने एसपी को पत्र देकर अपने परिवार के जान माल की रक्षा और दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग किया है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग