नगर पंचायत बनकटी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न का माहौल _अरविन्द पाल भाजपा नेता

 

  बनकटी में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता अरविंद पाल

बस्ती। भारतीय सेना द्वारा आपरेशन सिन्दूर के द्वारा पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को तबाह कर दिये जाने से खुशी की लहर है। बुधवार को पाकिस्तान पर किये गये आपरेशन सिन्दूर को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत बनकटी के अरविंद पाल के नेतृत्व में नगर पंचायत के सभी वार्डो में भारत माता की जय के नारे लगाए गए एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दिया। 

इस अवसर पर अरविन्द पाल ने कहा कि देश ने पहलगाम में हुये आतंकी हमले का बदला ले लिया है। यदि आरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान ने कोई हरकत किया तो उसे इससे बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से आतंकवादियो को मिट्टी में मिला देने का जो वादा किया था उसे पूरा कर दिया।


कार्यक्रम में नगर पंचायत बनकटी के दर्जनों भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग