रालोद के क्षेत्रीय समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान पर जोर

 



रालोद के क्षेत्रीय समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान पर जोर

अपने बूते पंचायत चुनाव में उतरेगी रालोद- रामाशीष राय

संगठन की मजबूती से हासिल होंगे लक्ष्य-त्रिलोक त्यागी



बस्ती । रविवार को राष्ट्रीय लोकदल की क्षेत्रीय समीक्षा बैठक और सदस्यता अभियान पर प्रेस क्लब सभागार में विचार विचार विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि रालोद पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पद चिन्हों पर चलते हुये किसानों, कमेरा वर्ग के हितों के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जयन्त चौधरी के मार्ग दर्शन में निरन्तर गतिशील है। उन्होने क्षेत्रीय पदाधिकारियों से सांगठनिक स्थिति पर जानकारी प्राप्त करते हुये कहा कि मजबूत संगठन से ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक लक्ष्य पूरे होंगे, इसके लिये हम सबको मिलकर 2027 के विधानसभा चुनाव से पूर्व मजबूत संगठन बनाना होगा।

मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि पंचायत चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई है। कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर की समीक्षा कर ले, पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैंदान में उतरेगी। राष्ट्रीय सचिव सुधाकर पाण्डेय और अनुपम मिश्र ने सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर दिया। संतकबीर क्षेत्र के सदस्यता प्रभारी रजनीकान्त मिश्र ने कहा कि नियमित रूप से सदस्यता अभियान चलाने का क्रम जारी है।

प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल ने कहा कि पूर्वान्चल में रालोद किसानों, नौजवानों, समाज के सभी वर्गो से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। उपाध्यक्ष सुड्डू मिश्र, अम्बुज पटेल ने कहा कि मजबूत संगठन से ही लक्ष्य प्राप्त होेंगे।

समीक्षा बैठक और सदस्यता अभियान कार्यकम की अध्यक्षता करते हुये विवेक चौधरी ने कहा कि जो विचार और सुझाव सामने आये हैं उसे पूरी तत्परता से पूरा किया जायेगा। संचालन करते हुये महिपाल पटेल ने रालोद के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से चर्चा किया।

बैठक से पहले राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक चौधरी, ऐश्वर्यराज सिंह, ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि रालोद मजबूती से जनता का भरोसा जीत रहा है और पार्टी को पूर्वान्चल में मजबूत करने के लिये निरन्तर प्रयास जारी है। इसी क्रममें औरंगजेब के साथ अनेक लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण किया।

क्षेत्रीय समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से सर्वेश वर्मा, विपिन श्रीवास्तव, अशोक सिंह, चन्द्र प्रकाश दूबे, भगवानदास विश्वकर्मा, कुलदीप, सतीश दूबे, पी.के. पाठक, विपिन सिंह, शोभनाथ चौधरी, रमाशंकर चौहान, विनोद कुंवर, सुग्रीव भारती, राम सिंह पटेल, राधेश्याम चौधरी, अरूण चौधरी, इरफान अहमद, गीता वर्मा, अभय पटेल, राम कृपाल चौहान, प्रदीप चौधरी, ओमकारनाथ चौधरी, परवेज अहमद, मुन्नीलाल मास्टर, त्रिपुरेश प्रताप पाठक, चन्द्रिका प्रसाद, शिव कुमार गौतम, श्रीराम मौर्य, सामईन फारूकी, कुलदीप प्रसाद, अरविन्द त्रिपाठी, शम्भू गोपाल चौधरी, गोरखनाथ चौधरी, नागेन्द्र कुमार, शेर सिंह के साथ ही संतकबीरनगर क्षेत्र के बस्ती, गोरखपुर मण्डल और अम्बेडकर नगर जनपद के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग