मंडलायुक्त बस्ती मंडल ने जाना रिंग रोड व बंधे का हाल, अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश ,

 




मंडलायुक्त बस्ती मंडल ने जाना रिंग रोड व बंधे का हाल 

 अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश 

बस्ती विक्रमजोत विकास क्षेत्र के रैदासपुर स्थित तटबंध के पास रिंग रोड के लिए नदी में मिट्टी की खुदाई व तटबंध के कमजोर होने की सूचना पर सोमवार की देर शाम करीब 7:00 बजे मण्डलायुक्त बस्ती ने मौके पर पहुंच कर तटबंध व रिंग रोड के निर्माण के दौरान नदी के भीतर खुदाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड के दिनेश कुमार के अलावा रिंग रोड कार्यदाई संस्था के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे । कमिश्नर ने रिंगरोड कार्यदाई संस्था को हिदायत दी एक सप्ताह के भीतर बन रहे पुल के आसपास पायलिंग व पिचिंग का कार्य पूरा करा ले और खुदाई की रिफिलिंग तत्काल करायें । जिससे बाढ़ व कटान से बचने में मदद मिल सके । और तटबंध पर दबाव न बने। वहीं कमिश्नर ने बाढ़ खण्ड को तटबंध की सुरक्षा व आवश्यक अधूरे कामों को पूरा कराने हेतु निर्देशित किया।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग