जबरिया अवैध निर्माण रोका तो दबंगों ने मारा पीटाः एसपी से लगाया न्याय की गुहार

 



बस्ती। रूधौली थाना क्षेत्र के उमरा खास निवासी लल्लन यादव, बब्लू यादव पुत्रगण ज्ञान प्रसाद यादव ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में लल्लन यादव और बब्लू ने कहा है उनके चाचा जय प्रकाश यादव मनोज यादव, दीपक यादव के साथ ही दिलीप यादव, राम मिलन यादव ग्राम बनरही जंगल थाना सोनहा और कुछ अज्ञात गुण्डों को बुलाकर पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने लगे। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वे दोनों भाई गिधार गांव में रहते हैं,  जानकारी मिलने पर गांव पहुंचे और अवैध निर्माण रोकने का प्रयास किया। इस पर उक्त लोग और संजय यादव उन्हें और लल्लन यादव की पत्नी को मारने पीटने लगे। उसकी पत्नी का जेवर, गहना छीन लिया।

पत्र में लल्लन यादव ने कहा है कि जब इसकी सूचना चौकी प्रभारी विशुनपुरवा जैविन्द कुमार यादव को दिया गया तो वे चार बच्चों को जिसमें एक नावालिग है उठा ले गये। उन्हें बुरी तरह से मारा पीटा और एक लाख रूपये की मांग कर रहे हैं। संजय यादव समाजवादी पार्टी के नेता हैं और पुलिस उनके दबाव में काम कर रही है। लल्लन यादव ने मामले में न्याय दिलाने और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग