त्रिवेणी मानव उद्यमिता विकास संस्थान द्वारा अंतराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर नशे से मुक्ति के लिये चलाया जागरूकता अभियानः दिया संदेश





नशे से मुक्ति के लिये चलाया जागरूकता अभियानः दिया संदेश


बस्ती। गुरूवार को  अंतर्राष्ट्रीय मादक नशा निरोधक दिवस पर नशा मुक्ति केंद्र बस्ती (डी.डी.ए.सी) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पोषित, कैम्पस राजेेंन्द्र हॉस्पिटल के  कर्मचारियों  ने  जनपद के मुंडेरवा, जगदीशपुर, मेहारा, ओडवारा, बटेला,कड़र खास गाँव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों को  मादक नशा निरोधक हेतु ग्राम वासियों को जागरूक किया गया।



 प्रोजेक्ट डायरेक्ट शिल्पा यादव ने लोगों जागरूक करते हुये कहा कि  कहा कि अंतरराष्ट्रीय नशा     निरोधक दिवस का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है। यह समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और स्वस्थ जीवन को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करता है। शिक्षा, जागरूकता और सामुदायिक सहयोग से हम नशामुक्त विश्व की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।


 कार्यक्रम में संस्था त्रिवेणी मानव उद्यमिता विकास संस्थान के अध्यक्ष भारत भूषण श्रीवास्तव  ने कहा कि  नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। इस दिवस पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण करेंगे

नशा मुक्ति केंद्र के काउंसलर अमित रंजन ने बताया कि नशा मुक्ति के लिए सरकार और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी कदम उठाने चाहिए। युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान कर नशे की लत से बचाया जा सकता है।

जागरूकता अभियान संचालित करने में नशा मुक्ति केंद्र के अमित कन्नौजिया, सोशल वर्कर उमेश श्रीवास्तव, योगा टीचर सुरेश श्रीवास्तव, काउंसलर शुभम यादव,  प्रतिभा द्विवेदी, प्रियंका श्रीवास्तव, अजय कुमार, उर्मिला, शिवानी यादव, मुस्ताक खान, अनिल यादव,विनोद पटेल, संतोष, महेश, प्रदीप, आदि ने अपना योगदान दिया।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग