बीडीए को रजिस्टर्ड पत्र भेज कर सभासद रमेश गुप्ता ने किया अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की मांग

 



रजिस्टर्ड पत्र लिख कर सभासद रमेश गुप्ता ने किया अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की मांग


बस्ती । नगर पालिका परिषद वार्ड संख्या 25 के सभासद रमेश कुमार गुप्ता और उनके भाई दिनेश गुप्ता ने विकास प्राधिकरण के सचिव को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर प्राधिकरण द्वारा मोहल्ला पिकौरा बक्श त्रिपाठी चित्र मंदिर गली निवासी उमाशंकर गुप्ता द्वारा किये गये बिना नक्शा किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त किये जाने की मांग किया है।

पत्र में सभासद रमेश ने कहा है कि विकास प्राधिकरण द्वारा उमाशंकर गुप्ता को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही उसे ध्वस्त करने के कार्यवाही की चेतावनी नोटिस में ही दिया था किन्तु न जाने किस प्रभाव दबाव के कारण विभाग चुप्पी साधे हुये हैं। उमाशंकर गुप्ता ने बिना नक्शा पास कराये नया निर्माण भी करा लिया और उसमें रवि ब्यूटी पार्लर और रवि कास्मेटिक के नाम से कारोबार भी किया जा रहा है। पत्र के द्वारा मांग किया गया है कि अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से ध्वस्त कराया जाय

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग