बस्ती में केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार लिमिटेड की बैठक हुई सम्पन्न

 


बस्ती। शुक्रवार को केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार लिमिटेड की बैठक पाण्डेय बाजार स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष पुष्पा चतुर्वेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में धान क्रय केन्द्र और उर्वरक विक्री केन्द्र खोलकर संस्था की आय बढाने पर विचार किया। नगर पालिका क्षेत्र में संचालित 6 राशन की दूकानों की समीक्षा की गई। निर्देश दिया गया कि राशन की दूकानों का कमीशन समय से जमा करा दिया जाय। मूल्य समर्थन योजना के तहत बकाया कमीशन प्राप्त करने पर विचार किया गया।

संस्था की अध्यक्ष पुष्पा चतुर्वेदी ने संस्था की आय बढाने और नये उपक्रम चलाये जाने पर जोर दिया। संचालन सचिव पंकज अग्रहरि ने किया।

पूर्व अध्यक्ष दिवाकर मिश्र ने कहा कि संस्था की खाली जमीन पर नये गोदाम खोलने की प्रक्रिया शुरू किया जाय जिससे आय में वृद्धि हो। बैठक में मुख्य रूप से विघ्नेश्वर दूबे, मधुबन यादव, रामभवन शुक्ल, विवेक शुक्ल, सोमनाथ शर्मा, अनिल सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, रमेश गुप्ता, शुभम कन्नौजिया, कृष्ण मोहन पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग