बस्ती में परी हत्याकांड के परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल
आज दिनांक 26 जून 2025 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार एक 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्रीद्धि श्रीवास्तव उर्फ परी के ग्राम जीतीपुर के लालापुरवा पहुंचा ।
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही पीड़ित परिवार को यथासंभव आर्थिक सहयोग प्रदान किया ।
पीड़ित परिजनों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि यह हृदय विदारक घटना पुलिस की लापरवाही के चलते हुई । प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी और श्री अखिलेश यादव जी अन्याय के खिलाफ न्याय की इस लड़ाई को अंतिम परिणाम तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल मैं एवं श्री आशुतोष सिन्हा एम0एल0सी0, श्री राजेन्द्र प्रसाद चौधरी विधायक रुधौली , श्रीमती रीबू श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी महिला सभा, उ0प्र0, श्री प्रेम प्रकाश वर्मा प्रदेश महासचिव समाजवादी पार्टी , श्री राहुल सक्सेना पूर्व मेयर प्रत्याशी, झांसी, श्री दीपक रंजन पूर्व प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी, उ0प्र0, श्री राहुल सिंह, बरगदवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मा0 मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड, श्री राकेश श्रीवास्तव ‘दीपू‘ प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा, उ0प्र0, श्री धीरज श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा, उ0प्र0, श्री अभिनव श्रीवास्तव ‘सुमित‘ प्रदेश सचिव, समाजवादी छात्र सभा, उ0प्र0, श्री हिमांशु श्रीवास्तव "अंकुर" पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी उ0प्र0, श्रीमती गीता भारती जिलाध्यक्ष, समाजवादी महिला सभा एवं श्री रन बहादुर यादव विधान सभा अध्यक्ष, कप्तानगंज के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता, वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं क्रांतिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।


Comments