उप जिलाधिकारी हर्रैया को थप्पड़ मारने का मामला गरमाया अर्जक संघ ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

 


बस्ती। हर्रैया के उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश को कुछ अधिवक्ताओं द्वारा थप्पड मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को अर्जक संघ जिलाध्यक्ष राम प्रकाश पटेल के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग किया गया है कि हर्रैया के उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश को थप्पड मारने वाले अधिवक्ताओं के विरूद्ध कार्रवाई करते हुये उनके वकालत का लाइसेस निरस्त कराया जाय। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और बार काउसिंल अध्यक्ष को भी भेजा गया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि मुकदमें में खिलाफ आदेश से क्षुब्ध होकर अधिवक्ता महिनाथ तिवारी, साधू प्रसाद पिनाकी, और रामचन्द्र ने हर्रैया के उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश को थप्पड मारा। यह स्थितियां चिन्ताजनक है। थप्पड़ मारने वाले अधिवक्ताओं के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित किया जाय। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से गौरीशंकर, रामकुमार, प्रमोद कुमार चौधरी, गंगा प्रसाद कन्नौजिया, ज्ञानदास, विश्वनाथ प्रजापति आदि शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग