पर्यावरण रक्षा के लिये आगे आये पत्रकारः किया पौधरोपण



 पर्यावरण रक्षा के लिये आगे आये पत्रकारः किया पौधरोपण 


बस्ती। पर्यावरण रक्षा के क्षेत्र में पत्रकार भी पीछे नहीं है। शुक्रवार को प्रेस क्लब के निकट पौधरोपण के साथ ही पात्रों में पौधों का वितरण किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार मजहर आजाद,डा.वी.के.वर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, डा.रामकृष्ण लाल ‘जगमग’  ने पौध रोपे।


प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि ‘एक पेड मां के नाम’ अभियान में सबको प्रयास करना होगा कि जो पौध लगाये जाय उसकी रक्षा भी किया जाय। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के इस युग में,वृक्षारोपण एक प्रभावी उपाय है जो हमारे पर्यावरण को संतुलित और स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है।


डा.वी.के.वर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल हमें शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्रदान करता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। वृक्षारोपण से मिट्टी का कटाव रुकता है और जल संरक्षण में भी सहायता मिलती है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग