आदर्श नगर पंचायत नगर बाज़ार में तालाब सौंदर्यीकरण का अध्यक्ष नीलम सिंह राणा ने किया भव्य उद्घाटन

 


 आज दिनांक 16 जुलाई 2025 को आदर्श नगर पंचायत नगर बाज़ार के वार्ड नंबर 08 में नगरीय झील/पोखरा संरक्षण वित्तीय वर्ष 2023 _24 के अंतर्गत खोभवा पोखरे का नव- सौंदरीकृत का उद्घाटन समारोह आज धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने फीता काटकर तालाब के नए स्वरूप का लोकार्पण किया।

इस सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत तालाब के आसपास विशिष्ट कार्य जैसे- पक्का घाट, बैठने की व्यवस्था, पौधारोपण आदि का निर्माण किया गया है। परियोजना का उद्देश्य तालाब को न केवल सुंदर बनाना है, बल्कि इसे स्थानीय लोगों के लिए एक मनोरंजन और सामुदायिक केंद्र के रूप में विकसित करना भी है।

 अध्यक्ष प्रतिनिधि एवम पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा, "यह तालाब हमारी नगर पंचायत की धरोहर है। इसके सौंदर्यीकरण से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह स्थानीय लोगों के लिए एक आकर्षक स्थल भी बनेगा।

कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों, नगर पंचायत के अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे नगर के सौंदर्य और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। भविष्य में और भी ऐसी परियोजनाओं की उम्मीद जताई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग