पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन उतरे फील्ड में/श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को शांति और सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराने के लिए व्यवस्था का लिया जायजा ।
बस्ती 19 जुलाई
पुलिस का कांवड़ यात्रा को लेकर एक्शन मोड /श्रावण शिवरात्रि से पहले बड़े पैमाने पर सुरक्षा निरीक्षण और दिशा-निर्देश
एसपी बस्ती अभिनंदन उतरे फील्ड में/श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को शांति और सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।
CCTV कंट्रोल रूम का निरीक्षण
उन्होंने रिज़र्व पुलिस लाइन, बस्ती में बने CCTV कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और लाइव निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की।
निरीक्षण और भ्रमण के दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी, सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह, और सीओ कलवारी प्रदीप त्रिपाठी नगर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के साथ फुटहिया पुलिस चौकी प्रभारी सचिंद्र मौजूद रहे।
कांवड़ मार्ग पर स्थलीय भ्रमण
एसपी टीम ने प्रमुख कांवड़ मार्गों जैसे फुटहिया ओवरब्रिज, कप्तानगंज चौराहा, हरैया, छावनी, और घघौवा बॉर्डर का फिजिकल भ्रमण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।
यातायात डायवर्जन की सख्त समीक्षा/कांवड़ यात्रा के दौरान तय किए गए यातायात डायवर्जन की स्थिति और पालन का गहन निरीक्षण किया गया।
CCTV संचालन की कार्यप्रणाली पर ध्यान/हर महत्वपूर्ण पॉइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के सही संचालन को सुनिश्चित किया गया और तकनीकी टीम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए।
पुलिस कप्तान ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
स्थानीय पुलिस को दिशा-निर्देश
सभी थानाध्यक्षों व फील्ड में मौजूद पुलिसकर्मियों को चौकसी बढ़ाने, भीड़ प्रबंधन और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए।
एसपी बस्ती अभिनंदन उतरे फील्ड में/श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को शांति और सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।
सुरक्षा के साथ-साथ जल, छाया, प्राथमिक उपचार, और ट्रैफिक गाइडेंस जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।
आम जनमानमानस से कावड़ियों से सहयोग की अपील
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से सहयोग की अपील की है – संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, नियमों का पालन करें, और कांवड़ियों का सम्मान करें सभी के सुख दुख का ख्याल रखे

Comments