महादेवा विधानसभा के विधायक दूधराम ने बैडारी गांव में किया निर्माण कार्य का निरीक्षण जाना गुणवत्ता का हाल
महादेवा/बस्ती। विधानसभा क्षेत्र 311 महादेवा के विधायक दूधराम ने ग्राम बैडारी में चल रहे आरसीसी रोड निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। विधायक ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों से कार्य की गुणवत्ता के बारे में पूछा। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा किया जा रहा कार्य अच्छी गुणवत्ता का है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले यह मार्ग घुटने तक गड्ढों से भरा था और इसका निर्माण बहुत जरूरी था।
स्थानीय लोगों ने सरकार द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के अच्छे कार्य होते रहेंगे तो क्षेत्र में सरकार के कामों की हमेशा सराहना होगी।
विधायक ने वहां से गुजर रहे स्कूली बच्चों से भी सड़क निर्माण के बारे में बात की। बच्चों ने बताया कि पहले इस गड्ढों से भरी सड़क पर रोजाना आना-जाना पड़ता था, जो दुर्घटनाओं का कारण बनती थी। अब सरकार के सहयोग से बन रही इस सड़क से उन्हें आने-जाने में सुविधा होगी

Comments