अमरौली शुमाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – 5 करोड़ के अस्पताल में सुविधाओं का टोटा, जिम्मेदार कौन
अमरौली शुमाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – 5 करोड़ के अस्पताल में सुविधाओं का टोटा, जिम्मेदार कौन बस्ती जनपद के अमरौली शुमाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत देखकर कोई भी यह सवाल पूछने पर मजबूर हो जाएगा कि आखिर 5 करोड़ रुपये की लागत से बने इस विशाल अस्पताल में मरीजों को मूलभूत सुविधाएं क्यों नहीं मिल रही हैं। आधुनिक भवन, करोड़ों की मशीनें, और कागजों में उपलब्ध 60 से अधिक प्रकार की जांच सब कुछ मौजूद है। लेकिन हकीकत यह है कि अस्पताल में अधिकांश जांचें या तो हो ही नहीं रही हैं या फिर मशीनें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों या लैब का रुख करना पड़ रहा है, जहां वे मोटी रकम चुकाकर जांच करवाने को विवश हैं। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बना यह स्वास्थ्य केंद्र एक समय क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों का केंद्र था। यहां लाखों रुपये खर्च कर 60 से ज्यादा जांचों के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगाई गईं। परंतु आज ये मशीनें या तो धूल फांक रही हैं या बंद पड़ी हैं। स्टाफ की कमी, तकनीशियन की अनुपलब्धता और रखरखाव में लापरवाही की वजह से सरकारी संसाधन पूरी तरह से ठप हैं। विडंबन...