सीएमओ कार्यालय पर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का किया उदघाटन

 



सीएमओ कार्यालय पर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का किया उदघाटन

28 अगस्त तक चलेगा वृहद अभियान

(यूपी )बस्ती , फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने सीएमओ कार्यालय में किया। उद्घाटन के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, सीएमओ डॉ राजीव निगम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए के चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश चौबे और उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने एल्वेंडजोल और डीईसी की दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन का शपथ लिया।

     डीएमओ राजेश चौबे ने बताया कि यह अभियान रविवार से 28 अगस्त तक कुल 10 कार्य दिवसों में चलेगा। इस दौरान 0 से 2 वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से ग्रसित रोगियों को छोड़कर सभी लोगों को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा का सेवन कराएंगे। बताया कि दो से पांच वर्ष के बच्चों को डीईसी और एल्बेंडाजोल की एक-एक गोली दी जाएगी। छह से चौदह साल के किशोरों को डीईसी की दो और एल्बेंडाजोल की एक गोली मिलेगी। पंद्रह वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन और एल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान को सफल बनाने के लिए टीमें कार्य कर रही हैं। इसके अलावा पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की गई है। बताया कि वह स्वयं भी निरीक्षण कर अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग