लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस ,स्कूल के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित




 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस तथा शैक्षणिक सत्र-2024-25 में सर्वोच्च अंक पाने वाले मेधावियों को किया गया सम्मानित।

आज  15 अगस्त  के अवसर पर बस्ती जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थान, लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती के पावन प्रांगण में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा शैक्षणिक सत्र-2024-25 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय के सभी छात्रों एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण करके किया। तत्पश्चात् दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पावन प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। समस्त कार्यक्रमों में प्रबंधक महोदय के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मती अपर्णा सिंह जी ने भी अपनी सह‌भागिता दर्ज किया।



सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वप्रथम 11वीं की छात्रा रितिका दूबे ने अपने सह‌योगियों के साथ ‘वीणा वादिनी वर दे।’ सरस्वती वंदना'  गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत करके मनमोहक प्रस्तुति किया , कक्षा 8वीं की छात्रा माही ने मधुर स्वर में स्वागत गीत प्रस्तुत करके सभी को मनमुग्ध किया। यू.के.जी. के नौनिहालो ने ‘है प्रीत जहाँ की रीति सदा'  गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया जो कार्यक्रम का केंद्र विन्दु बना रहा। कक्षा 11वीं की छात्रा दिशा वर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ ‘ऐ मेरे वतन के लोगों, नामक गीत को प्रस्तुत कर सभी की आँखों को नम कर दिया तो वहीं कक्षा 9वीं की अपर्णा सिंह ने अपने सह‌योगियों के साथ ‘ऐ वतन, ऐ वतन' नामक गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी को आहलादित किया। कक्षा 11वीं छात्रा गरिमा त्रिपाठी ने अपनी ओज पूर्ण भाषण से सभी की रंगों में उत्साह का संचार किया। 

प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर खिल गए बच्चों के चेहरे 

कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सत्र 2024-25 में सर्वोच्च अंक पाने वाले क्रमश: कक्षा-1 अदिती चौधरी, कक्षा-02 अद्विका श्रीवास्तव, कक्षा-4 अर्पिता चौधरी, कक्षा-05 आराध्या यादव, कक्षा-06 हर्ष त्रिपाठी कक्षा-07 हर्षिता आनंद, कक्षा–08 स्वर्णिमा सिंह, कक्षा-09 यशी शुक्ला, कक्षा-11 दीपिका पाण्डेय को सम्मानित किया गया। 


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक महोदय ने सभी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए सर्वोच्च अंक पाने वाले बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। उन्होंने कहा कि आजादी मिलना बड़ी बात नहीं है बल्कि आजादी को बनाए रखना बड़ी बात है।


कार्यक्रम का समापन मिष्ठान्न वितरण एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या के सम्बोधन से हुआ। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा, कि "रातें लम्बी थी अँधेरा गहरा था, हर कदम पर डर का पहरा था। वीर सपूतों ने प्राणों की आहूति दी तभी भारत का सूरज सुनहरा था।" उन्होने स्वतंतता प्राप्ति के लिए किए गये संघर्षों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया तथा सभी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराया। अंत में उन्होंने स्वतंतता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन एंजल, आस्था पाण्डेय, श्रेया पाठक तथा आयुष ने  किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संध्या तिवारी, अर्पिता सिंह, मधु सिंह, शिवेन्द्र पाण्डेय, प्रवेश आदि लोगों ने अपना अपूर्व योगदान दिया।


इस अवसर पर तन्मय पाण्डेय, राजमणी वर्मा, रुचि चौधरी, प्रीति अस्थाना, साक्षी फण्डेय, शशि पाण्डेय, सुभाष मणी त्रिपाठी, तपन कुमार ‌घोष, अरुण भट्ट, तैयब हुसैन, रमाकान्त द्विवेदी, मांडवी सिंह, वैभव पाण्डेय, आदि शिक्षक-शिक्षिकाएँ व विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहें।



आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

Ad ....






Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग