एसडीएम राजेश यादव बने प्रभारी अधिकारी सिविल डिफेंस बस्ती

 


बस्ती 

 प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन नागरिक सुरक्षा अनुभाग लखनऊ के पत्र क्रम में जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा/सिविल डिफेंस बस्ती रवीश गुप्ता के निर्देश पर, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान ने बस्ती में उप नियंत्रक व सहायक उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा/सिविल डिफेंस बस्ती की तैनाती होने तक सिविल डिफेंस के कार्यक्रमों क्रिया कलापों व शासन स्तर से प्राप्त होने वाले दिशा निर्देशों के समय से निस्तारण हेतु, ब्लाक, तहसील व जनपद स्तरीय बैठकों के समय समय पर आयोजित किए जाने, वालंटियर भर्ती अभियान को गति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट प्रथम राजेश यादव को प्रभारी अधिकारी सिविल डिफेंस/नागरिक सुरक्षा बस्ती नामित किया गया है, 

कलेक्ट्रेट प्रखण्ड सेक्टर वार्डेन कुलदीप सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के मुताबिक सभी जनपदों में सिविल डिफेंस इकाई को सक्रिय और प्रशिक्षित किया जाना है जिससे समय समय आवश्यकता के अनुसार नागरिक सुरक्षा वालंटियर्स का योगदान जिला प्रशासन द्वारा लिया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग