ओम ऑर्थोपेडिक एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बस्ती के संरक्षक डॉक्टर डी. के.गुप्ता को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

 


गोरखपुर। आज गुरुवार को अमर उजाला परिवार द्वारा आयोजित  सम्मान समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने ओम ऑर्थोपेडिक एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बस्ती के संरक्षक एवं वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डी के गुप्ता को चिकित्सा क्षेत्र में उनकी अनवरत सेवाओं एवं अतुलनीय समर्पण के लिए बेस्ट ऑर्थोपेडिक सर्जन के रूप में सम्मानित किया।


समान पत्र प्राप्त करने के उपरांत डॉक्टर डी के गुप्ता ने कहा कि उनके लिए नर सेवा ही नारायण सेवा है। एक चिकित्सक के रूप में शुद्ध अंतःकरण एवं निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करना ही उनके जीवन का ध्येय है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये वह अपने कर्म पथ पर अनवरत आगे बढ़ते रहेंगे।


ओम ऑर्थोपेडिक एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की संचालिका डॉक्टर निधि गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री बृजेश पाठक एवं अमर उजाला परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सम्मान से हॉस्पिटल परिवार हर्ष एवं गर्व की अनुभूति करता है साथ ही इससे जुड़ी हुई जिम्मेदारी को भी समझते हुए नवीनतम चिकित्सा तकनीकी का प्रयोग करते हुए वैश्विक स्तर की आधुनिकतम चिकित्सा सेवाओं के निष्पादन के लिए प्रतिबद्ध है।


 डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में बस्ती मंडल के पहले पेन क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है जिसके तहत बिना ऑपरेशन एवं चीर फाड़ के नसों पर इंजेक्शन थेरेपी द्वारा असहनीय दर्द का इलाज किया जाता है। इसके अतिरिक्त एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी जैसी आधुनिकतम तकनीक के द्वारा रीड की हड्डी के टेढ़े मेढ़े होने का सफल इलाज किया जा रहा है। इस प्रकार की आधुनिकतम तकनीक को बस्ती मंडल में लाने का श्रेय ओम ऑर्थोपेडिक एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल को जाता है जो बस्ती मंडल के चिकित्सा सेवा परिदृश्य मैं निरंतर स्वर्णिम अध्याय को जोड़ रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग