बस्ती के सौहार्द, गंगा जमुनी तहजीब को बचाने, दोषियों पर कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी बस्ती को विधायक महेंद्रनाथ यादव के संघ शीर्ष समाजसेवी संगठनों ने सौंपा 3 सूत्रीय ज्ञापन
बस्ती के सौहार्द, गंगा जमुनी तहजीब को बचाने, दोषियों पर कार्रवाई को लेकर डीएम को सौंपा 3 सूत्रीय ज्ञापन बैठक में भाई चारा बचाये रखने, प्रशासनिक सक्रियता पर जोर बस्ती। बुधवार को जनपद में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने ,आपसी वैमनस्यता और घृणा फैलाने, कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अराजक व्यक्तियों व समूह के खिलाफ जनपद के सामाजिक और प्रबुद्ध वर्ग चिंतित और आक्रोशित है। सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव, माकपा नेता का. के.के. तिवारी की पहल पर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत किया। वार्ता के पश्चात तीन सूत्रीय ज्ञापन उन्हें सौंपा गया। सभागार में हुई बैठक में उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, साहित्यकार, अधिवक्ता, राजनैतिक दलों , चिकित्सकों, किसान संगठनों,मजदूर संगठनो, समाज सेवा से जुड़े विभिन्न तबकों ,राजनैतिक दलों व पत्रकारों के बड़े हिस्से ने भागीदारी किया। बैठक में एक स्वर से जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द बनाए जाने पर जोर देते हुए सभी तरह के घृणास्पद विभाजनकारी तत्वों पर निष्पक्षता के साथ और कड़ी कार...