टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने बेटियों के विवाह के लिये चार शिक्षक परिवारों को दिया दो लाख 20 हजार

 


बस्ती रविवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम द्वारा जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा के नेतृत्व में शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के परिसर में 4 लोगो को बेटियों की शादी के लिये 55 हजार रूपये का चेक दिया गया। प्रमोद कुमार ओझा ने बताया कि यह राशि शिक्षकों द्वारा दिये गये प्रति कन्या एक रूपये की राशि पर 4 पात्रों में 55 हजार का चेक सौंपा गया। समूचे प्रदेश में 251 लोगों में यह राशि विवाह के लिये सहयोग के क्रम में दी गई है।

टीचर्स सेल्फ केयर टीम के जिला प्रवक्ता राजेश कुमार, मण्डल सह संयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केयर टीम द्वारा शिक्षकों से नाम मात्र की राशि लेकर उनके परिजनों के सुख और दुःख की स्थिति में सहायता दी जाती है। इसका पूरा श्रेय संस्थापक अध्यक्ष विवेकानन्द आर्य औरं सह-संस्थापक, सुधेश कुमार पाण्डेय, संजीव रजक का है जिनकी पहल पर अनेक ऐसे शिक्षक परिवारो को 55 लाख रूपये तक की राशि दिया जाता है जिनका किसी कारण से असमय निधन हो जाता है।

अशोक कुमार यादव, पटेश्वरी प्रसाद सिंह, राजीव कुमार, मनोज कुमार उपाध्याय को जब बेटी के विवाह के लिये 55-55 हजार रूपयों का चेक सगुन के रूप में मिला तो उनके चेहरों पर मुस्कान थी।

इस अवसर पर आई.टी.सेल प्रभारी रजनीश मिश्र, कन्यादान प्रभारी अवधेश कुमार, जिला सह संयोजक लक्ष्मन लाल, अमर चन्द वर्मा राहुल राव,मुरलीधर, शैलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग