बस्ती मे 12 साल की नाबालिग 6 माह की गर्भवती, नाबालिग आरोपी हिरासत मे
बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चिकित्सकीय जांच में उसे छह माह की गर्भवती बताया गया है। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए इसे गंभीर अपराध बताया है। पिता ने नगर बाजार थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी के
यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गये। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और घटना के संबंध में प्राथमिक जांच की। उन्होंने पीड़िता व परिजनों से पूछताछ कर तथ्यों की पुष्टि की। बताया कि वादी की तहरीर के आधार पर आरोपी नाबालिग के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरसत मे लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन छानबीन की जा रही है और आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है

Comments