बिना परमिट के सागौन के पेड़ की कटान मामले में वन विभाग ने की कड़ी कार्रवाई
बस्ती (यूपी)
वन विभाग की कार्रवाई से लकड़ी माफियाओं में मचा हड़कंप
बेचू शर्मा व चंद्रिका यादव के खिलाफ वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा
- ग्राम पंचायत कलवारी ऐहतमाली के अन्तर्गत राजस्व गांव चनगहिया से जुड़ा मामला
बहादुरपुर बस्ती- वन रेंज कप्तानगंज के अन्तर्गत विकासखण्ड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत कलवारी ऐहतमाली के राजस्व गांव चनगहिया में बिना परमिट के सागौन के बाग की कटान चल रही है जिसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को मिली । बिना परमिट के सागौन के पेड़ की सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई ।
वन विभाग की टीम के जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि ग्राम पंचायत कलवारी ऐहतमाली के राजस्व गांव चनगहिया में चल रही कटान पूरी तरह अवैध है । सागौन के बाग की कटान कराने वाले लकड़ी ठेकेदार ने न तो वन विभाग के किसी अधिकारी व कर्मचारी को कोई सूचना नहीं दिया था और न ही कलवारी पुलिस को कोई सूचना दिया था । वन विभाग की टीम ने कटी सागौन की लकड़ी व लकड़ी काटने वाली मशीन को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दिया है ।
वन रक्षक वन्दना तिवारी ने बताया कि मौके पर 25 सागौन के पेड़ की कटान हो चुकी है जांच पड़ताल के बाद बिना परमिट के कटे 25 सागौन के पेड़ों के मामले में विभागीय कार्रवाई की जा रही है उक्त प्रकरण में हल्का वन दरोगा सुनील गौड़ ( उड़ाका दल प्रभारी) ने फोन के माध्यम से बताया कि बिना परमिट के कटे सागौन के पेड़ मामले को गंभीरता से लेते हुए लकड़ी ठेकेदार बेचू शर्मा व पेड़ मालिक चंद्रिका यादव के खिलाफ वन विभाग द्वारा केस दर्ज किया गया है और अग्रिम विभागीय कार्रवाई की जा रही है ।

Comments