रविदास जयन्ती मेले में अमहट घाट पर सफाई व प्रकाश व्यवस्था की मांगः सौंपा ज्ञापन

 


बस्ती। डा. अम्बेडकर भगवान बुद्ध सामाजिक विकास मिशन समिति के संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार के साथ नागरिकों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि आगामी 1 फरवरी रविवार को कुंआनो नदी के अमहट घाट के निकट स्थित बाबा रमधनदास कुटी पर लगने वाले मेले के लिये विशेष साफ-सफाई कराया जाय।


ज्ञापन में कहा गया है कि बाबा रमधनदास कुटी के सामने प्रति वर्ष रविदास जयन्ती पर मेला लगता है इसे देखते हुये कुटी और आस पास सड़क के किनारे साफ सफाई के साथ ही पथ प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाय जिससे लोगों को असुविधा न होने पाये।

जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से ओम प्रकाश, अर्जुन, अमन राव, रामचन्द्र मौर्य, ब्रम्हानन्द, सौरभ गौतम, एडवोकेट ऋतुराज पाल, रन्धावा, जितेन्द्र आदि शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग