बस्ती के डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह बने नेशनल लेबर पार्टी के उत्तर प्रदेश युवा प्रदेश अध्यक्ष

 


नेशनल लेबर पार्टी (NLP) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है

 नेशनल लेबर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज राय द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह ने पार्टी संगठन के लिए निरंतर समर्पण, सक्रिय नेतृत्व और उल्लेखनीय कार्य किया है। इन्हीं सेवाओं को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अपने नए दायित्व के अंतर्गत डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश में पार्टी के युवा संगठन को सशक्त करेंगे, जिला एवं मंडल स्तर पर युवा नेतृत्व का गठन करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा, नीतियों और कार्यक्रमों को युवाओं तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

 इसके साथ-साथ युवा सम्मेलन, बैठकें और संगठनात्मक रणनीति आयोजित कर युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, विशेषकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज राय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा उत्तर प्रदेश में युवाओं की आवाज़ को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। 

पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में डॉक्टर विक्रांत के नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है और इसे उत्तर प्रदेश में नेशनल लेबर पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग