यूपी बड़ौदा बैंक मखौड़ा धाम शाखा में मुद्रा योजना में घूस के मामले में सीबीआई की जांच टीम पहुंची , खंगाले रिकार्ड्स

  (बस्ती) यूपी जनपद बस्ती में परशुरामपुर बड़ौदा यूपी बैंक की मखौड़ा धाम की शाखा में लखनऊ सीबीआई टीम ने मंगलवार की शाम करीब पांच बजे छापा मारा। सीबीआई टीम को अचानक अपने सामने देखकर बैंककर्मियों में हड़कंप मच गया



बताया जा रहा है कि मुद्रा लोन में हेराफेरी की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। देर रात तक सीबीआई टीम बैंक के अभिलेखों को खंगालती रही। कुछ अभिलेख कब्जे में लिए हैं। टीम का नेतृत्व सीओ बीके सिंह कर रहे हैं।

सूत्र बताते हैं कि बैंक की शाखा में प्रवेश करते ही सीबीआई टीम ने सभी कर्मियों को अपनी सीट पर बैठे रहने की हिदायत दी। इसके बाद जो जहां था, वहीं पर कुर्सी पर बैठ गया। उस समय शाखा के भीतर मौजूद ग्राहकों को बाहर कर बैंक को भीतर से बंद कर लिया। सिर्फ चपरासी को चाय-पानी लाने की इजाजत थी, उस पर भी नजर रखी जा रही थी। चपरासी से पूछने पर बताया कि वह कुछ नहीं जानता है, सिर्फ इतना बताया कि अंदर जांच चल रही है।

देर रात तक बैंक में छानबीन होती रही। सीबीआई का मामला होने के नाते स्थानीय पुलिस भी कुछ बोलने से कतरा रही है। सूत्र बताते हैं कि टीम ने बैंककर्मियों से बारी-बारी पूछताछ किया है।


Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग