श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल में हार्ट और न्यूरो के इलाज केन्द्र जल्द होगा स्थापित - बसंत चौधरी चेयरमैन
बस्ती। हार्ट और न्यूरो के मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल बरगदवा में अति शीघ्र हार्ट और न्यूरो के इलाज हेतु केन्द्र स्थापित कराया जायेगा। यह जानकारी रविवार को चेयरमैन बसंत चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। उन्होने कहा कि इस केन्द्र में कुुुुुुुुुुुशल चिकित्सको के साथ ही अत्याधुनिक मशीने लगायी जायेंगी।
उन्होने कहा कि हास्पिटल की स्थापना पीड़ित लोगों की सेवा के लिये किया गया है। कोरोना संकट काल में जब अधिकांश निजी हास्पिटल,नर्सिंग होम बंद हो गये ऐसे कठिन समय में भी हमने अस्पताल की सेवायें जारी रखीं। वैश्विक महामारी के दौरान जब अस्पतालों से मरीज वापस कर दिए जाते थे तब श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल में उनका इलाज किया जा रहा था। हास्पिटल में लोगों को बेहतर सेवा देने के साथ ही आयुष्मान कार्ड और शासन स्तर पर सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुये अस्पताल के चेयरमैन बसन्त चौधरी ने कहा कि पत्रकारों और उनके परिजनों को हास्पिटल की ओर से सुविधायें उपलब्ध करायी जाती है। आवश्यकता पड़ी तो इसके लिये अलग से कार्ड भी निर्गत कराया जायेगा जिससे कोई असुविधा न होने पाये। उन्होंने कहा कि हास्पिटल में सभी प्रकार की सुविधाएं सभी के लिए उपलब्ध हैं।

Comments