योग और पर्यावरण से रोगियों की सेहत सुधार रहे डा. दीनानाथ पटेल




रोगीयो को देते हैं पौधा, गरीबों का करते हैं निश्शुल्क इलाज डा . दीना नाथ पटेल

हर्रया, बस्तीः (इंडिया न्यूज वर्ड) पिछले 25 वर्ष से सर्जन डा. दीनानाथ पटेल रोगियों के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। योग की शिक्षा और गरीबों का निश्शुल्क इलाज कर समाज में अपनी एक अच्छी पकड़ बना लिए हैं। रोज सुबह इनसे योग सीखने के लिए दूर-दूर से लोग चले आते हैं। दवा कम और योग अधिक का फार्मूला अपनाकर यह जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। हरैया विकास क्षेत्र के खबरुआ गांव में जन्मे डा. दीनानाथ पटेल पर भोर से लेकर देर रात तक समाज सेवा का जुनून सवार है।


सुबह रामकृपा योग पीठ जिवधरपुर में हरैया में योग शिक्षा देने के बाद जिले के किसी विद्यालय में योग की शिक्षादेने पहुंच जाते हैं। अब समाज मेंउनकी पहचान चिकित्सक के साथ योगप्रशिक्षक के रूप में हो गई है।

 

इनकी प्रारंभिक शिक्षा हरैया विकासखंड के अंतर्गत हुई  इनकी एमबीबीएस की शिक्षा केजीएमसी लखनऊ से हासिल की। एमएस की शिक्षा बीआरडी गोरखपुर से ली। बताया कि शिक्षा लेने के पश्चात उन्होंने अपने ही जन्मस्थली से कुछ दूर अपना कार्यक्षेत्र राजीव दीक्षित चिकित्सालय के रूप में इसलिए चुना कि गरीब मजदूरों की इलाज हेतु कहीं दूर न जाना पड़े और बेहतर इलाज लोगों को गांव में ही मिल पाए। 

डा. दीनानाथ पटेल ने 2016 में राजीव दीक्षित कोचिंग क्लास की स्थापना की, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के गरीब छात्रों को सीपीएमटी की तैयारी करा कर चिकित्सक बनाने का बीड़ा उठाया। अभी तक दो दर्जन छात्र एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर चिकित्सक बन चुके हैं।

 कोचिंग क्लास करने वाले बच्चों को निश्शुल्क रहने-खाने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराते हैं। अस्पताल में कोई गरीब रोगी पहुंचा तो निश्शुल्क इलाज के साथ शुद्ध वातावरण के लिए पौधा भेंट करना नहीं भूलते। अब तक एक लाख से अधिक पौधे रोगियों को उपलब्ध करा चुके हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग