रील बनाने वाली पत्नी का खौफनाक कदम ,पति की जीभ काटकर बेड पर फेंकी, फिर खुद पिट गई पत्नी

 




पति की जीभ काटकर बेड पर फेंकी, फिर  खुद पिट गई पत्नी

गाजियाबाद के मोदीनगर से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। खाना ठीक नहीं बनाने के ताने से नाराज पत्नी ने सब्जी काटने वाले चाकू से पति की जीभ काट दी। खून से लथपथ पति चीखता हुआ मां के पास पहुंचा, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और मेरठ रेफर किया गया है।

घटना के बाद पत्नी रातभर कमरे में बंद रही। सुबह बाहर निकलते ही गुस्साए पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। दोनों की शादी को सिर्फ 10 महीने हुए थे।

बताया गया कि रात में फिर से दोनों के विवाद बीच शुरू हो गया। इसी बीच ईशा ने दांतों से विपिन की जीभ काट दी। दर्द से कराहते हुए विपिन कमरे में तोड़फोड़ करने लगा। आवाज सुनकर गीता व रामअवतार उनके कमरे में पहुंचे तो विपिन खून से लथपथ हालत में था। पलंग पर जीभ का कटा हिस्सा पड़ा था। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है 

सास का कहना है शराब व बीड़ी पीती है पुत्रवधू

विपिन की मां गीता ने थाने में एसएचओ को बताया कि उसकी पुत्रवधू ईशा शराब व बीड़ी पीती है। रोजाना विपिन पर शराब व बीड़ी लाने के लिए दबाव बनाती है। इंस्टाग्राम पर पूरे दिन रील बनाती है। रील बनाने को मना करने पर ईशा  आये दिन आत्महत्या की धमकी देकर पूरे परिवार को जेल भिजवाने की बात करती थी

एसीपी  ने बताया कि पीड़ित मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। ईशा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। विपिन अभी उपचाराधीन है आगे की कार्रवाई चल रही है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग