शिक्षा की गुणवत्ता तथा स्काउट गाइड आदि की गतिविधियों से और बेहतर करने के लिए अपने सुझावों से हमें अवगत कराए , श्रीमती मुस्लिमा खातून प्रधानाचार्या बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज बस्ती
बस्ती (इंडिया न्यूज वर्ड )दिनांक 10-1-2026 को बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज बस्ती के सभागार में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक सम्पन्न हुई। प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने बैठक में उपस्थिति सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए शिक्षण कार्यो की प्रगति एवं खेलकुद को अवगत कराते हुए सभी अभिभावको से अनुरोध किया कि शिक्षा की गुणवत्ता तथा स्काउट गाइड आदि की गतिविधियों से और बेहतर करने के लिए अपने सुझावों से हमें अवगत कराए।
इसी क्रम में शिक्षक अभिभावक संघ की अध्यक्ष शाहीन फातिमा ने विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए विद्यालय के अनुशासित माहौल की प्रशंसा की। अभिभावक संघ उपाध्यक्ष राम विलास कसौधन विद्यालय ने शिक्षा गुणवत्ता में अधिक सुधार लाने के लिए अपने सुझाव दिया। अभिभावक सदस्य नसीमा खातून ने भी अपने सुझाव दिया और अभिभावकों से अपील किया कि अगामी बैठक में अधिक से अधिक अभिभावक प्रतिभाग करेंगे ।
प्रधानाचार्या ने इन सभी सुझावों का स्वागत करते हुए सभी अभिभावको के प्रति धन्यवाद प्रकट किया।
बैठक में विद्यालय की शिक्षिका रीता देवी, अजुम परवीन, अल्का पाण्डेय, शबाना अजुम, आरिफ खातून आदि ने अपना तथ्य प्रदान किया ।

Comments