बस्ती नगर पालिका बोर्ड बैठक में 105 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव की मंजूरी , शहरी तालाबों को जीवंत और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव हुआ स्वीकृत ,

 



 नगर पालिका बैठक में एक सौ पाँच करोड तेईस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रूपये का प्रस्ताव पास

होली के पूर्व शनिवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक पालिका सभागार में अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में एक सौ पाँच करोड तेईस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रूपये का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्व सम्मत से पारित किया गया. अध्यक्ष नेहा वर्मा कहा कि जो प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में आये हैं, जन अपेक्षा और सभासदों की मंशा के अनुसार महापुरूषों की प्रतिमाओ, पार्क का निर्माण चरणबद्ध ढंग से पूरा कराया जायेगा.


अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 का बजट सदन के समक्ष प्रस्तुत किया . वित्तीय वर्ष में निजी श्रोतों से तथा शासकीय अनुदान के माध्यम से कुल आय एक सौ पाँच करोड तेईस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रूपया मात्र तथा व्यय एक सौ पाच करोड सत्रह लाख सतहत्तर हजार रूपया मात्र प्राविधानित है. जिसके अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-2027 के अन्त में पाँच लाख चौतीस हजार आठ सौ बासठ रूपया मात्र बचत होना प्रस्तावित है.


इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए तैयार किया गया सन्तुलित बजट पालिका सदन के समक्ष विचारार्थ एवं अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया जिसे सदन के सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से पारित कर दिया गया. सदन में विकास कार्यों सडक, नाली, क्रासिंग  पत्थर आदि पर प्राप्त सभी वार्डों के प्रस्तावों को ध्वनिमत से स्वीकृत किया गया.


पालिका की आय बढ़ाने के उददेश्य सदन के समक्ष शास्त्री चौक की पार्किगं बनाये जाने पर विचार, नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन तथा यूजर चार्ज (प्रयोगता प्रभार) उपविधि की स्वीकृति प्रदान किया गया. सभासद श्रीमती मंजू श्रीवास्तव द्वारा विवेकानन्द कालोनी रौतापार में सरकारी तालाब का सौन्दर्यीकरण करवाते हुए बच्चों के खेलकूद के लिए पार्क बनाये जाने का प्रस्ताव सदन द्वारा स्वीकृत किया गया पर चाही गयी जानकारी के क्रम में अधिशासी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिस भूमि पर पार्क बनाया जाना है वह पालिका स्वामित्व की नहीं है इसके लिए राजस्व विभाग से पत्राचार किया जा रहा है.

बैठक में सभासद अमरावती देवी, राजन ठाकुर, रोली, इन्द्रावती देवी, विद्यावती देवी, ममता, रवीन्द्र कुमार, मोहम्मद इदरीस, मुहम्मद अयूब, दिनेश गुप्ता, निर्मला देवी, श्रीमती मन्जू श्रीवास्तव, पंकज कुमार चौधरी, बैजन्ती सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय, सर्वेश यादव, जगदीप श्रीवास्वत, श्रीमती रूकईया खातून, प्रफुल्ल, परमेश्वर शुक्ला,, रमेश कुमार के साथ ही कर निर्धारण अधिकारी उदयभान, लिपिक राजीव शंकर श्रीवास्तव, प्रभारी लेखाकार गणेश कुमार सिह, अमित शुक्ला प्रकाश निरीक्षक, अर्चना जलकल अभियन्ता, अवर अभियन्ता (सिविल), अवधेश कुमार सफाई निरीक्षक, आदि कर्मचारी उपस्थित रहे. बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ.

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग