सोनहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 शीशी नाजायज देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।





जनपद बस्ती के थाना सोनहा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। 


मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने बैदोली उर्फ दुबौली चौराहे की ओर जाने वाले खड़ंजा मार्ग से एक व्यक्ति को 40 टेट्रा पैक (बंटी बबली) देशी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुभाष अग्रहरी (59 वर्ष), निवासी महुआरा, थाना डुमरियागंज, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 25/2026, धारा 60 एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


यह प्रभावी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महेश सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई। 


क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और अवैध कारोबार पर सख्त लगाम लगाने के लिए थानाध्यक्ष महेश सिंह की सक्रियता, सतर्कता और रणनीतिक कार्यशैली की सराहना की जा रही है।


इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी असनहरा उ0नि0 जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार और हेड कांस्टेबल आनंद प्रताप चौरसिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।



Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग