समाजवादियों ने किया जयन्ती पर संत रविदास संत नरहरिदास को नमन्

 


बस्ती / रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश देने वाले महान सन्त रविदास और संत नरहरिदास को उनकी जयन्ती पर याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सतगुरु रविदास और संत नरहरिदास उन महान संतों में हैं जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से सारे संसार को एकता, भाईचारा का संदेश दिया। उन्होंने जीवन भर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने का प्रयास किया। उनके संदेशों पर चलकर हम सही दिशा में आगे बढ सकते हैं।


विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ मो. श्वाले, जावेद पिण्डारी, संजय गौतम, हरीश, गुलाब चन्द्र सोनकर, जमील अहमद, रजनीश यादव, मो. सलीम, गीता भारती, गजानन पाल आदि ने कहा कि संत रविदास ने लोगों को कर्म की प्रमुखता और आंतरिक पवित्रता का संदेश दिया। समाज निर्माण में सतगुरु रविदास और संत नरहरिदास जैसे महान संतों के योगदान को स्मरण रखना होगा।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से घनश्याम यादव, राजवती देवी, सुशीला गौतम, विजय लक्ष्मी, सावित्री सिंह, हरेश्याम विश्वकर्मा, मो. युनूस आलम, गुलाम गौस, तूफानी यादव, अरविन्द यादव, रन बहादुर यादव, मुरली पाण्डेय, भोला पाण्डेय, प्रशान्त यादव, डा. वीेरेन्द्र यादव, राम सुरेश सोनकर, नित्यराम चौधरी, अकबर अली, रविचन्द्र यादव, पंकज निषाद, जोखूलाल यादव, रजवंत यादव, मंशाराम कन्नौजिया, मोहम्मद सलीम के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्तागण शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग