वी.के. वर्मा की सुपुत्री डा. सुरभि वर्मा बनी डाक्टर, साझा किया खुशियां



बस्ती/ होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक जिला चिकित्सालय में आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा की सुपुत्री डा. सुरभि वर्मा ने कजाकिस्तान से सेमी मेडिकल यूनिवर्सिटी से एम.बी.बी.एस. परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भारत में भी पात्रत्रा परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया है।  अति शीघ डा. सुरभि की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होगी। तब तक डा. सुरभि पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा में अपनी सेवायें देंगी।

बुधवार को  एम.बी.बी.एस. परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद डा. सुरभि ने पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों उनके परिजनों में फल, मिष्ठान्न वितरित कर खुशियों को साझा किया। कहा कि माता, पिता, परिजनों के पद चिन्हों पर चलकर वे एक चिकित्सक के रूप में मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में योगदान देंगी। डा. सुरभि की सफलता पर पिता डा. वी.के. वर्मा, माता राजेश्वरी वर्मा, भाई डा. आलोक रंजन, डा. आर.एन. चौधरी,  के साथ ही चन्दा सिंह, ई. रघुनाथ पटेल, अयांश पटेल, श्रेयांश पटेल,  आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग