Posts

Showing posts from April, 2024

बागेश्वरी मेडीकल सेंटर पर निशुल्क कैंप का आयोजन , डॉo राजन शुक्ला

Image
डॉo राजन शुक्ला MBBS,MD चेस्ट स्पेशलिस्ट    आज  दिनांक 28 अप्रैल को  बागेश्वरी मेडिकल सेंटर पर निशुल्क कैंप का आयोजन चल रहा है डॉक्टर राजन शुक्ला ने बताया की अब हर माह ऐसे ही आयोजन हमारे क्लिनिक पर किया जाएगा जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाए हमारे सेंटर की तरफ से मिलती रहे  विशेष सुविधाएं    कंप्यूटर द्वारा मुफ्त  फेफड़ों की मुफ्त जांच ,  स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ द्वारा ,मुफ्त परामर्श डॉक्टर के फीस पर 50 % छूट ,   समस्त प्रकार के  पैथालॉजी जांचों पर 20 % की छूट समय  सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संपर्क करे  मोoनo 8004832000

बस्ती में अब न्यूरो प्रोब्लम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा खुल गया डी.आर.एम.एस. हॉस्पिटल बादशाह मैरेज हाल के सामने रीढ़ एवं स्पाइनल के दर्द से लोगो को मिलेगा छुटकारा डॉo प्रमोद चौधरी न्यूरो रोग विशेषज्ञ

Image
           डा. प्रमोद कुमार चौधरी न्यूरो रोग विशेषज्ञ  MD Physician FINSS, FIPM, FINR, CISM आर्मी स्पाइन,  भूतपूर्व चिकित्साअधिकारी  बस्ती में अब न्यूरो प्रोब्लम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा खुल गया डी.आर.एम.एस. हॉस्पिटल बादशाह मैरेज हाल के सामने रीढ़ एवं स्पाइनल के दर्द से लोगो को मिलेगा छुटकारा बस्ती के सुप्रसिद्ध डॉक्टर प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि DRMS हॉस्पिटल अब अनेकों सुविधाओ से लैस है अब एक ही छत के नीचे होगा अनेकों रोगों का इलाज, 24 घंटे मरीज भर्ती करने इमरजेंसी सेवा उपलब्ध है  DRMS Hospital Basti UP DRMS Hospital Basti D.R.M.S. Hospital basti सभी प्रकार की बीमारियों का परामर्श व उपचार • मस्तिष्क चोट, ब्रेन स्ट्रोक, ब्रेन हेमरेज-दिमाग में रक्तस्राव, बोलने में अंतर। • चलने-फिरने में परेशानी, बेहोशी, चक्कर आना, शारीरिक असंतुलन कम्पन । • चेहरे का लकवा-चेहरे का एक हिस्सा टेढ़ा हो जाना, बोलने में परेशानी। • मुँह से लार का गिरते रहना व आँख से आँसू गिरना, चेहरे के एक हिस्से में दर्द होना। • दिमागी बुखार-इंसेफालाटिस, झटका, दिमागी TBM 1 •...

बिजली के हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट से नगर थाना क्षेत्र के संसारपुर फुटहिया गांव के खलिहान में लगी आग , जन धन को नहीं हुआ नुकसान ,

Image
  बिजली के हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट से नगर थाना क्षेत्र के संसारपुर फुटहिया गांव के खलिहान में लगी आग , जन धन को नहीं हुआ नुकसान , बुधवार  24 मई को  दोपहर में फुटहिया गांव में आज दोपहर दो बजे दिन में बिजली के 11000 वोल्ट तार में शार्ट सर्किट से खलिहान के खर पतवार में आग लग गई ,देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया , खलिहान में सरपत में लगी आग ने तेज हवाओं में विकराल रूप धर लिया ,बगल में एक ग्रामीण की खर पतवार और कंडी रखने की मड़ई को चपेट में ले लिया , शुक्र हुआ कि बगल खेत में ग्रामीणों द्वारा गेंहू की कटाई कर अनाज भूसा वहा से सप्ताह पहले व्यवस्थित किया जा चुका था जिससे कोई बड़े जन धन की नुकसान नहीं हुआ हुआ , अन्यथा गेहूं की आग बुझाना मुश्किल हो जाता  सूचना देने पर भी नहीं पहुंचा फायर ब्रिगेड की गाड़ी , घटना के वक्त नगर थाना पुलिस , व फुटहिया पुलिस चौकी पुलिस ग्रामीणों के साथ मौजूद रही , ग्रामीणों व राहगीरो ने भयंकर आग को हैंडपंप नलों , टुल्लू पंप से बाल्टी में पानी भर भर के दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल रहे , यदि हवाओं की दिशा बदली होती ...

गर्मी के मौसम में गर्म हवाओं से शरीर पर पड़ता है प्रतिकूल प्रभाव, हीटस्ट्रोक लूह लगने से गम्भीर समस्या से पीड़ित हो सकते हैं मरीज , चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉo राजन शुक्ला

Image
डॉo राजन शुक्ला MBBS,MD चेस्ट स्पेशलिस्ट  आजकल तेज धूप और हवाओं का मौसम है शुष्क मौसम में घर से बाहर निकलना एक चुनौती बन गया है इस मौसम में ज्यादातर लोग जाते हीट स्ट्रोक के शिकार आइए इस अंक में जानते है बस्ती जनपद के मशहूर चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर राजन शुक्ला से हीट स्ट्रोक के बारे में जानकारी व बचाव क्या है हीट स्ट्रोक से कैसे बचा जा सकता है हीट स्ट्रोक (सन स्ट्रोक) क्या है? हीट स्ट्रोक या सन स्ट्रोक को सामान्य भाषा में लू लगना कहते हैं। गर्मियों के मौसम में लू लगना कोई बड़ी बात नहीं है। हीट स्ट्रोक तब होता है, जब आप लंबे समय तक धूप में अधिक टेम्परेचर में रहते हैं या काम करते हैं और आपका शरीर अपने तापमान को नियंत्रित नहीं कर पाता है। लू लगने पर आपके शरीर का तापमान बहुत तेजी से बढ़ता है और पसीना आना भी बंद हो जाता है, जिससे शरीर की गर्मी निकल नहीं पाती है। ऐसे में, आपके शरीर में खनिज खासकर नमक और पानी की कमी हो जाती है। आपकी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है और बेहोशी जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती है। हीट स्ट्रोक में शरीर का तापमान 105°F से अधिक होता है और शरीर के सेंट्रल नर्व सिस्टम में...

लूह लगने से खुद को बचाए, हीटस्ट्रोक घातक हो सकता है , दिन के कड़े धूप में बाहर न निकले डॉo वीo केo वर्मा आयुष चिकित्साधिकारी

Image
    डॉo वीo केo वर्मा आयुष चिकित्साधिकारी ,बस्ती  आजकल  चिलचिलाती धूप की गर्मी है, इस मौसम में आपको सावधान रहने की जरूरत है। सबसे जरूरी खुद को हाइड्रेड रखना है। लूह लगना या हीटस्ट्रोक क्या है आइए जानते हैं इस अंक में हीटस्ट्रोक क्या है (what is heatstroke) गर्मी की थकावट और निर्जलीकरण, लंबे समय तक अत्यधिक गर्मी में रहने के बाद देखे जाने वाले सामान्य परिणाम हीट स्ट्रोक हैं। हीटस्ट्रोक को एक घातक स्थिति माना जाता है जो तब विकसित होती है जब शरीर अपने तापमान को सही ढंग से नियंत्रित नहीं कर पाता। इसके परिणामस्वरूप कभी कभी मृत्यु भी हो जाती है। गर्मी से संबंधित बीमारियों से जुड़े कुछ लक्षण सिरदर्द, चक्कर आना, थकान, मांसपेशियों में ऐंठन, उल्टी और बेहोशी हैं। गर्मी से संबंधित समस्याओं के लिए होम्योपैथिक उपचार उच्च तापमान के संपर्क में आने से उत्पन्न होने वाले विभिन्न लक्षणों के लिए होम्योपैथी उपचारों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। यदि कोई व्यक्ति हीट स्ट्रोक या गर्मी के परिश्रम से पीड़ित है, तो बेलाडोना, जेल्सेमियम और कार्बो वेज सहित होम्योपैथिक दवाओं का उपयोग करने से मदद म...

बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर लिया गरीब बच्चों के शिक्षा का संकल्प , जितेंद्र कुमार

Image
      अंबेडकर पार्क संसारपुर विकास खण्ड बस्ती सदर ,बस्ती बस्ती । बस्ती सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत दुबखरा के ग्राम  संसारपुर में  अम्बेडकर  पार्क में डॉ अम्बेडकर भगवान बुद्ध सामाजिक विकास मिशन समिति के द्वारा बाबा साहब की जयंती धूम धाम से मनाई गई ।  समिति के अध्य्क्ष जितेन्द्र कुमार , कोषाध्यक्ष  हितलाल ,सचिव  संरक्षिका श्रीमती शांती देवी सदस्य रामदीन, दुर्गादास चंदन,  हर्षित, रामदीन, विनोद, पवन, लालमन, विकास, आकाश, दीपक, बलराम विश्वकर्मा, अर्जुन प्रसाद, विजय कुमार, ओम प्रकाश, बलिकरन व अन्य  लोगो ने बाबा साहब और भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण  किया । कहा कि दोनों महापुरूषों ने समाज के गरीब, विपन्न वर्ग के उत्थान हेतु जो संदेश दिया उसे आगे बढाने की जरूरत है। भगवान बुद्ध और बाबा साहब की प्रतिमा का  बौद्ध रीतिरिवाजों से पूजन वंदन  किया  गया। जितेन्द्र कुमार ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षित बनने पर सर्वाधिक जोर दिया था। समिति की ओर से गरीब छात्रों को निःशुल्क शिक्षा का प्रबन्ध कर दिया है।  इस अवसर पर डा....

दयाशंकर मिश्रा ने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार, लोकसभा सीट जीत कर बढाएंगे बहन जी का सम्मान

Image
  बस्ती।5अप्रैल 24।भाजपा से उपेक्षित रहे पूर्व भाजपा अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  दया शंकर मिश्र अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ बसपा की सदस्यता लिया और जिले मण्डल प्रभारी के प्रयास से बस्ती लोकसभा सीट के प्रत्याशी घोषित किये गये।     सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार दयाशंकर मिश्र सन 1989 से भाजपा  सदस्य के तौर पर कार्य करते हुए वर्तमान सांसद को पहली बार लोकसभा सीट को जीता कर देश की सबसे बड़ी अदालत में भेजने का कार्य किया था। पत्रकारों के सवालों के जबाब देते हुए कहा जब कोई अपने घर मे बहुत उपेक्षित होता है तो वह अपने भविष्य की चिन्ता करते हुए ऐसे निणर्य पर पहुँचता है।  उन्होंने बताया कि मण्डल प्रभारी उदयभान जो हमारे पुराने साथी है के आग्रह पर मैने बसपा की सदस्यता ली और बहन जी ने मेरे कार्य को जाना कि जमीनी कुशल कार्यकर्ता है तो मुझ पर विस्वास करते हुई  मुझे बस्ती से चुनाव का सिम्बल देकर प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को विश्वाश दिलाया कि बहन जी को बस्ती लोकसभा सीट को जीत कर उनके सम्मान करूँगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के उपेक्षित...

जनपद बस्ती में 15 जून तक 2024 तक, धारा 144 लागू

Image
  बस्ती - जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने पूरे जनपद में तत्काल प्रभाव से 15 जून 2024 तक धारा 144 का प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिया है। इस संबंध में उन्होने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद में शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल निर्वाचन कराये जाने हेतु जनहित में निर्वाचन समाप्ति तक प्रभावी रहेंगा। उन्होने बताया कि जनपद में 25 मई को मतदान एवं 04 जून को मतगणना सकुशल एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए ये आदेश लागू किए गये है। इसका उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।   उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का प्रतिबन्धित/अवैध अस्त्र-शस्त्र जैसे आग्नेयास्त्र, बन्दूक, पिस्टल, राइफल, रिवाल्वर, तलवार, कटार, गुप्ती, चाकू, लाठी, स्टिक, भाला, बरछा, फरसा, गड़ासा एवं किसी भी प्रकार का विस्फोटकर पदार्थ जैसे-हथगोला, बारूद, तेजाब आदि लेकर नही चलेंगा। उन्होने कहा कि लाइसेंसी शस्त्र धारको को खुलेआम शस्त्र लेकर चलने पर प्रतिबन्धित किया गया है। लोकसभा साम...