Posts

Showing posts from December, 2024

विश्व हिंदू संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सीओ सदर को सौंपा पत्र सौंपकर किया कार्यवाही की मांग कहा कि रूधौली पुलिस की निष्क्रियता से गई नाबालिक पीड़िता की जान, आत्महत्या ,बलात्कार और धर्म परिवर्तन का दबाव देने का आरोपी नफीस खान को छोड़कर बाकी आरोपी घूम रहे हैं

Image
   गुरूवार को रूधौली थाना क्षेत्र की अठदेउरा निवासिनी संगीता पत्नी राजेश कुमार निषाद ने विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित पत्र सीओ सदर को सौंप कर किया कार्यवाही की मांग     संगीता देवी की नाबालिग पुत्री अनुराधा के साथ यौन हिंसा, उत्पीड़न, शादी के लिये नाजायज दबाव और धर्म परिवर्तन, बलात्कार के मामले में नये सिरे से विवेचना करके दोषियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते न्याय दिलाया जाय। मामले की सूचना पूर्व में रूधौली पुलिस को दिया गया था किन्तु पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई, इसका परिणाम ये हुआ कि अनुराधा ने 14 दिसम्बर को उत्पीड़न से ऊब कर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने इस मामले में केवल परसादमया निवासी नफीस खान उर्फ बाबू खान को गिरफ्तार किया है और शेष खुले आम घूम रहे हैं । ज्ञापन देने के बाद विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि यदि रूधौली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर दोषियों के विरूद्ध समय से कार्यवाही किया होता तो नाबालिग अनुराधा की जान बचायी जा सकती थी। व्यवस्था से हारकर अनुराधा ने आत्...

कप्तानगंज के थानेदार दीपक दूबे के कारनामों के चलते पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

Image
   बस्ती दिनांक 24 दिसंबर  मिली अनुसार निलंबित प्रभारी निरीक्षक दीपक दूबे की कप्तानगंज में तैनाती का कार्यकाल लगभग साल भर पुराना है । क्षेत्र में इन्हें तहरीर बदलवाने वाले दरोगा के नाम से लोग इन्हें जानते हैं । साल भर में थाने की सीमा में घटित लगभग आधा दर्जन चोरी की घटनाओं में इनके द्वारा लीपापोती ही नी गयी ।   कप्तानगंज थाना  के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोइलपुरा में दबंगों के कुकृत्यों से आहत होकर छात्र आदित्य कुमार ने फांसी लगा ली है । पीड़ित स्वजन शव को लेकर कप्तानगंज थाने पर पहुंच गये और दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे । मामले में एक दिन पूर्व ही कप्तानगंज पुलिस को पीड़ित पक्ष ने दिया था तहरीर परन्तु अपनी परिपाटी के अनुसार पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया था । कप्तानगंज पुलिस के कार्रवाई को देर देखते हुए पीड़ित स्वजन शव को थाने में रखकर हंगामा करने लगे और शव को लेकर पुलिस अधीक्षक बस्ती कार्यालय पर पहुंच गए । पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पीड़ित परिवार शव को रखकर प्रदर्शन करने लिए लगे । पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देश पर सी ओ ( क्षे...

बाबा साहब के अपमान के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओ के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन

Image
  गृह मंत्री अमित शाह देश से माफी मांगे- महेन्द्रनाथ यादव 21 दिसंबर बस्ती  समाजवादी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में शनिवार को प्रदर्शन करते हुये जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश से माफी मांगे। मांग किया कि उन्हें मंत्रिमण्डल से हटाया जाय। ज्ञापन के बाद सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, विधायक राजेन्द्र चौधरी, पूर्व   विधायक राजमणि पाण्डेय, सपा नेता चन्द्रभूषण मिश्र, दयाशंकर मिश्र,  ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी से भाजपा का सच सामने आ गया है। बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर गरीबों, दलितों, वंचितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के मसीहा है और अपनों में महामानव की तरह से पूजे जाते हैं। उन्होने शिक्षित हो, संगठित बनो और संघर्ष करो का नारा देकर गरीबों को जगाने का काम किया। उनका अपमान स्वीकार्य नही है। कहा कि गृह मंत्री अमित शाह देश से माफी मांगे और उन्हें मं...

पीएचसी बहादुरपुर में डाक्टर प्रभाकर पर लगाए आरोपों को शिकायतकर्ता ने स्वयं लिया वापस

Image
  पीएचसी बहादुरपुर के डाक्टर प्रभाकर पर लगाए आरोपों को शिकायतकर्ता ने स्वयं लिया वापस। ऑनलाइन 500₹ डॉ प्रभाकर के नंबर पर भेजकर शिकायतकर्ता ने लगाया था रिश्वत मांगने का आरोप। एसडीएम की बहन बताकर रौब जमाने और फर्जी मेडिकल बनवाने के लिए बनाया था दबाव। छुट्टी के लिए फर्जी मेडिकल ना बनाने पर ट्रैप मे फंसाये गए थे डॉ प्रभाकर। जांच अधिकारी ए.के गुप्ता को शिकायतकर्ता ने दिया शिकायत वापसी का लिखित बयान। जांच रिपोर्ट मिलते ही सीएमओ ने डॉ प्रभाकर को पुनः पीएचसी बहादुरपुर किया तैनात।

बाबा साहब पर टिप्पणी को लेकर आक्रोश, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक संगठनों ने एकजुट प्रदर्शन कर डीएम कार्यालय पर पहुंच कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Image
   बस्ती जनपद में बाबा साहब पर टिप्पणी को लेकर आक्रोश, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक संगठनों ने प्रदर्शन कर डीएम कार्यालय पर पहुंच कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन गृह मंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग बस्ती । केन्द्रीय गृह मंत्री अमितशाह द्वारा सदन में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रति दिये गये भाषणों को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दलित समाज के प्रमुख समाजसेवी उदयभान के नेतृत्व में दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक समाज के अनेक संगठनों ने संयुक्त रूप से शान्ति पूर्वक प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि बाबा साहब के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले गृह मंत्री अमितशाह को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाय। ज्ञापन सौंपने के बाद उदयभान ने कहा कि बाबा साहब व्यक्ति नहीं महामानव है। उनके प्रयास का ही परिणाम है कि देश के अनेक हिस्सोें में उनकी प्रतिमा स्थापित कर उन्हें भगवान की तरह पूजा जाता है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी बाबा साहब के सिद्धान्तों को मानने वाली नहीं रही। आखिरकार गृह मंत्री अमित...

प्रबंधक ने 11वीं की छात्रा को अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ किया अश्लील हरकत

Image
  स्कूल के प्रबंधक ने किया छात्रा के साथ अश्लील हरकत बस्ती 18 दिसंबर 2024 नगर थाना क्षेत्र के एक स्कूल के प्रबंधक पर कक्षा 11 की छात्रा को अपने कमरे में बुलाकर अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है | मामला नगर थाना क्षेत्र के आर पी साइंस एकेडमी भुवनपुर थाना नगर बस्ती का है | जहाँ इसके प्रबंधन सुधीर कुमार पांडे के ऊपर छात्रा को अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने का मामले को लेकर पीड़ित छात्रा की मां तथा गांव क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने थाना नगर पहुंचकर स्कूल के प्रबंधक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया | पीड़िता की मां रंजना देवी पत्नी स्वर्गीय अखिलेश कुमार के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार 7 दिसंबर को उसकी पुत्री स्कूल पढ़ने गई थी | शाम को वह जब घर आयी तो वह डरी हुई थी | हम लोगों के पूछने कुछ नहीं बताया और ना ही रात भर बस सोई | 9 दिसंबर 24 को आप पुनः स्कूल गई | स्कूल से फोन आया की छात्रा का तबीयत खराब है | इसके बाद स्कूल पहुंचे परिजन और स्कूल के स्टाफ के द्वारा छात्रा को ले जाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया | छात्र बार-बार बेहोश हो जा रह...

विधायक दूधराम ने महादेवा विधानसभा के पठानपुर खलीलपट्टी में सीसी रोड का किया लोकार्पण , ग्रामीणों को मिलेगा नई सड़क का सौगात

Image
  महादेवा विधान सभा के पठानपुर के खलीलपट्टी में सीसी सड़क का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक दूधराम ने फीटा काटकर एवं लोकापर्ण कर उद्घाटन किया। बहादुरपुर विकास क्षेत्र के पठानपुर ग्राम पंचायत के खलील पट्टी विद्यालय से लेकर साधु सरन के घर तक सीसी रोड़ का निर्माण कार्य विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि से कराया गया है। महादेवा विधायक दूधराम ने गुरुवार को पहुंचकर उद्वघाटन किया। उन्होने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क चकरोड़ पर कार्य तेजी से कराया जा रहा है। सीसी सड़क निर्माण होने से लोगों को काफी राहत मिल सकेगी। इस मौके पर पवन चौधरी पूर्व प्रधान, नासिर खान नेता, रमेश चौधरी,राम सेवक चौधरी, पारसनाथ चौधरी,केशव चन्द्र, सुनील चौधरी प्रधान, दीपू यादव, सीपी चौधरी, पवन कन्नौजिया प्रधान,रानू गौतम, सुजीत राव,मिश्री लाल, जर्नादन चौधरी,शिव नरायन चौधरी, रामपाल निराला,राम प्रकाश चौधरी, रवीउल्लाह,मौनुदीन अहमद,सुनील सिंह, असरफ खान सहित लोग मौजूद रहे।

अनंता हॉस्पिटल बस्ती में हुआ रक्तादान शिविर का आयोजन

Image
  बस्ती – आज अनंता हास्पिटल बस्ती  में समस्त चिकित्सको स्टाप एवं सामाजिक व्यक्तियो के द्वारा चिकित्सालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य रूप से खुशबू तिवारी, शिवकुमार, राहुल, राम संजीवन, संजय कुमार त्रिवारी, महेंद्र, संदीप, मो० आकिब , मो० फहद, अखिलेश, संदीप, डा० सुखवेन्द्र सिंह, डा० अजय समेत कुल 32 लोगों के रक्तदान किया। सेवा ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदान कार्यक्रम में सहयोग किया।

बुद्धवार को कर्मा देवी शिक्षण संस्थान के स्थापना दिवस के उद्घाटन के अवसर पर बस्ती पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

Image
  बुद्धवार को  कर्मा देवी शिक्षण संस्थान के स्थापना दिवस के उद्घाटन के अवसर पर बस्ती पहुंचे   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को वितरित किया पुरस्कार सीए योगी ने ओमनी अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर का किया शिलान्यास। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्रीराम की चांदी की मूर्ति की गई भेंट। यहीं पर महराज दशरथ ने इसी जनपद मे पुत्र प्राप्ति के लिये यज्ञ किया था - CM योगी  महर्षि वशिष्ठ ने अपना आश्रम इसी जनपद में स्थापित किया था - सीएम योगी  सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष कर्मा देवी समूह के प्रबंध ओ0 एन0 सिंह की -की जमकर तारीफ  सीएम योगी ने कहा की स्वर्गीय देव मंगल सिंह आज हमारे बीच में नहीं मैं उनकी स्मृतियों को विनम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं सीएम ने कहा की कर्मा देवी सिंह जी को पुत्रों की स्मृतियों को शिक्षा के इस बेहतरीन केंद्र में स्थापित करते हुए उनका एक रूप स्मरण इन शिक्षण संस्थाओं के माध्यम से स्थापित किया है उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सीएम ...

नवागत DIG दिनेश कुमार पीo ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपराधियों को दिया सख्त संदेश

Image
    नवागत DIG दिनेश कुमार पीo ने कार्यभार ग्रहण करते ही दिखाए सख्त तेवर। अपराधियों को दिया सख्त संदेश-अपराधी क्षेत्र छोड़े या जेल जाय। चुस्त कानून व्यवस्था,महिला अपराध नियंत्रण,नशा,ट्रैफिक नियंत्रण होगी प्राथमिकता। दिनेश कुमार पीo एडिशनल पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद से बनाए गए DIG बस्ती।

दलित किशोरी के साथ छेड़खानी,विरोध करने पर मारा पीटा

Image
     बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय दलित किशोरी के साथ छेड़खानी करने, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी बब्बू पर आरोप लगाया गया है िकवह उसकी नाबालिग बेटी को जबरिया गांव के पश्चिम दक्षिण बने कूड़ेदान के पास लेता गया, वहां उसके साथ छेड़खानी की, विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस, पाक्सो और एससीएसटी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।

बस्ती में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आज कांग्रेस दफ्तर पर रक्तदान करेंगे कांग्रेसी

Image
  कांग्रेस पार्टी इस दुर्भावना को खत्म कर फिर से मोहब्बत और परस्पर सहयोग का वातावरण तैयार करेगी : ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ बस्ती। बंटोगे तो कटोगे की सियासत ने द्रेश का माहौल बना दिया है। हर कोई हिंसा पर उतारू है। न्यायिक प्रक्रिया हाशिये पर पहुंच रही है। मौजूदा भाजपा सरकारें देश की धर्मनिरपेक्ष पहचान को खत्म करना चाहती हैं। यह बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कही। उन्होने कहा भारत में सभी धर्माे, जातियों को सम्मान दिया जाता है। हिन्दू , मुस्लिम, सिक्ख व ईसाई सभी बगैर किसी भेदभाव के साथ रहते हैं। अपनी इसी छबि के कारण भारत दुनियां भर में सिरमौर है। किन्तु बाटने, काटने की दूषित मानसिकता से हिंसा को बढ़ावा मिल रहा है। हर कोई बांटने काटने में लगा है। कांग्रेस पार्टी ने सभी का सम्मान किया। जाति और धर्म के आधार पर देश के नागरिकों में कोई विभेद नही किया। लेकिन मौजूदा परिवेश बेहद दुर्भायपूर्ण और घातक है। इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण ये है कि जिसे ऐसी परिस्थितियों में नियंत्रण करना चाहिये वह भी आंख मूंदे बैठा है। कांग्रेस नेता न...

मुख्यमंत्री योगी होंगे करमा देवी शैक्षिक समूह के स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि आगामी 11 दिसंबर को मनाया जाएगा स्थापना दिवस..

Image
      मीडिया को जानकारी देते हुए   डायरेक्टर ओएन सिंह  बस्ती। मंडल का ख्यातिलब्ध शैक्षणिक संस्थान करमा देवी शैक्षिक समूह का 11 दिसंबर को 15 वें स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ होगे।  इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान सीईओ अंशू सिंह गौतम ने बताया कि करमा देवी शैक्षणिक संस्थान समूह अपने स्थापना दिवस के 15वें वर्ष में निरंतर उत्तरोत्तर विकास के पथ पर अग्रसर है इस वर्ष स्थापना दिवस का थीम “भारतीय धरोहर” है जिस प्रकार कुछ विदेशी साहित्यकारो ने रामायण, महाभारत, महाकुंभ को लेकर भ्रांतियां फैलाई है।  संस्थान डायरेक्टर ओएन सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया आगामी 11 दिसंबर को 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इस के साथ ही स्थापना दिवस पर सीएम के आगमन पर आभार जताया है ।

विश्व हिन्दू महासंघ के बस्ती जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह गुरु गोरखनाथ के सर्वोच्च सम्मान से हुए सम्मानित

Image
बस्ती । विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने प्रयागराज में महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन से लौटने के बाद यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अधिवेशन में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने, गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिये जाने और गीता को राष्ट्रीय ग्रन्थ घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इस संकल्प को पूरा करने की दिशा में महासंघ निरन्तर चरणबद्ध ढंग से अपना अभियान जारी रखेगा। महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि अधिवेशन में काशी, मथुरा, संभल के मामले प्रमुखता से उठाये गये और काशी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, मथुरा में श्री कृष्ण मंदिर को अतिक्रमण से मुक्त कराने की दिशा में सरकार से पहल का आग्रह किया गया। बताया कि अधिवेशन में बस्ती के कार्यवृत्ति को प्रदेश में पहला स्थान मिला। इस योगदान के लिये अमिताभ अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, दिग्विजय सिंह राना ने अखिलेश सिंह को गुरु गोरखनाथ के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया। पूरे प्रदेश में दुबौलिया ब्लाक श्रेष्ठ रहा । विजय शंकर शुक्ला, राजकुमार मंटू चौधरी, विपिन सिंह, सतीश पाण्डेय ‘पप्पू’, बालकृष्ण सिंह को योगी आ...

बस्ती के वरिष्ठ समाजसेवी डा.वी.के. वर्मा को प्राप्त हुआ साहित्य गौरव एवं साहित्य शिरोमणि सम्मान, डाक्टरों व साहित्य प्रेमियों में छाई खुशी की लहर

Image
  बस्ती - जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी, प्रसिद्ध चिकित्सक एवं साहित्यकार डॉ.वी.के. वर्मा को उनके साहित्यिक योगदान के लिये विक्रम शिला हिन्दी विद्या पीठ भागलपुर से हिन्दी साहित्य गौरव और ग्लोबल फाउन्डेशन लखनऊ द्वारा साहित्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक परिचर्चा संगोष्ठी में डॉ. वी.के. वर्मा को वरिष्ठ कवि डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने साहित्यकारों के साथ सम्मान पत्र भेट किया। डा. वी.के. वर्मा के साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुये डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने कहा कि ‘मानवता के स्वर, काव्य मुखी, युग चित्र, भावानुभूति, काव्य सौरभ, ‘भाव मन्थन’ काव्य संग्रह एवं लघु कथा संग्रह ‘सोच, कहानी संग्रह उत्कर्ष एवं ‘कोविड 19 काव्य संग्रह’ जैसी कृतियों की रचना सहज कार्य नहीं है. डॉ. वर्मा ने चिकित्सक और साहित्यकार दोनों सन्दर्भो में स्वयं को सिद्ध किया है। बुद्ध पर केन्द्रित प्रबन्ध काव्य ‘तथागत’ शीघ्र पाठकों के सम्मुख होगा।   वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि डॉ. वर्मा का व्यक्तित्व बहु आयामी है। वे व्यस्ततम क्षणों में साहित्य के लिये जो य...

बस्ती में मुख्य राजस्व अधिकारी के पद पर कीर्ति प्रकाश भारती हुए तैनात

Image
  बस्ती(यूपी) बस्ती जनपद में आज ने मुख्य राजस्व अधिकारी बस्ती के पद पर कीर्ति प्रकाश भारती कार्यभार ग्रहण किया। कीर्ति प्रकाश भारती अयोध्या जनपद के निवासी हैं। इन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा जी.आई.सी.प्रयागराज व इलाहाबाद विश्वविद्यालय इलाहाबाद से बी.एस.सी.व एल.एल.बी.की शिक्षा ग्रहण किया है। श्री भारती 2013 बैच के पी.सी.एस.अधिकारी हैं। इसके पूर्व एस.डी.एम. के तौर पर बस्ती सदर,रूधौली, बहराइच सदर,पयागपुर,मोतीपुर,बलरामपुर व जनपद गोंडा के मानिकापुर तहसील में अपना योगदान दे चुके हैं। वे पूर्व में उप निदेशक सूडा के पद पर लखनऊ में कार्यरत रहे हैं।

कप्तानगंज के निकट ट्रक और कार की भिड़ंत में डॉक्टर सहित कार सवार तीन व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल

Image
ट्रक और कार की भिड़ंत में डॉक्टर सहित कार सवार तीन व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल 108 एंबुलेंस द्वारा पहुंचाया गया अस्पताल  बस्ती। बुधवार की सुबह 4 बजे गोरखपुर लखनऊ नेशनल हाईवे ब्लॉक कप्तानगंज गड़हा गौतम बस्ती के पास ट्रक और कार की आपस में भिड़ंत हो गई।जिससे कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार लखनऊ से भानपुर बस्ती की ओर जा रही थी। तीनो घायलों में एक व्यक्ति डॉक्टर सौरभ चतुर्वेदी, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, ग्राम मनकौरा,ब्लाक रामनगर,तहसील भानपुर के रहने वाले हरीश पुत्र संतराम उम्र 26 वर्ष और ग्राम उकड़ा रामनगर,भानपुर बस्ती के रहने वाले मनीष पुत्र चिंतामणि उम्र 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुँची 112 की टीम ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलवाया। कुछ ही समय में घटना स्तल पर 108 की दो एंबुलेंस पहुँची गयी। ई.एम.टी संदीप और चालक शिवाकांत ने डॉक्टर सौरभ चतुर्वेदी को एंबुलेंस में शिफ्ट किया और मौके पर पहुंची दूसरी एंबुलेंस के ई.एम.टी प्रदीप और चालक दीनानाथ ने बाकी दोनों घायलों को अपनी एंबुलेंस में शिफ्ट कर प्राथमिक उपचार करते हुए सामुदायिक...

बस्ती जनपद में शास्त्री चौक पर बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के खिलाफ हो रहा है प्रदर्शन, शामिल हुए हिन्दू संगठन

Image
बांग्लादेश में हिंदुओं का अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर हिन्दू संगठन हिन्दू जनआक्रोश प्रदर्शन में पहुंचे हजारों की संख्या में लोग बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के खिलाफ हो रहा है प्रदर्शन। प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे बीजेपी हरैया विधायक अजय सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी और जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र,  संतकबीरनगर जिला प्रभारी भाजपा अजय सिंह गौतम, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल,भाजपा नेता पिंटू तिवारी,  आलोक त्रिपाठी, मनमोहन त्रिपाठी, स्नेह पांडे सहित हजारों की संख्या में हिंदू नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल  हिन्दू रक्षा वाहिनी संघर्ष समिति के तत्वाधान में आयोजित हुई विरोध प्रदर्शन रैली। कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक पर आयोजित हुई प्रदर्शन रैली।

धोखाधड़ी की शिकार समूह की महिलाओं ने धरना देकर सरदार सेना ने किया न्याय की मांग

Image
  एक सप्ताह के भीतर न्याय न मिला तो अनिश्चित कालीन धरना देगी सरदार सेना- बृजेश पटेल बस्ती । समूह की महिलाओं को धोखा देकर ऋण निकाल लेने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को पीड़ित महिलाओं ने सरदार सेना के जिलाध्यक्ष विनय चौधरी और सर्वेश चौधरी सियरापार के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर एक दिवसीय धरना देने के बाद जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि धोखाधड़ी की शिकार हुई महिलाओें को ठगोें के विरूद्ध कार्रवाई कर रूपया वापस दिलाया जाय। आरोपियोें को एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार कर उनके सम्पत्ति की नीलामी कराकर बैंकों का ऋण जमा कराया जाय। सरदार सेना के नेताओं ने चेतावनी दिया कि यदि एक सप्ताह के भीतर पीड़ित महिलाओं को न्याय न मिला तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जायेगा। धरने को सम्बोधित करते हुये सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल ने कहा कि समूह की महिलाओं को भ्रम में रखकर उनके नाम पर कर्ज लेकर डकार जाने वाले लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाय और पीड़ित धोखाधड़ी की शिकार हुई महिलाओं को धन वापस कराया जाय। कहा कि कि जनपद के अनेक क्षेत्रों में समूह की...

बस्ती मे बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और टवेरा कार मे जोरदार टक्टर 2 की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

Image
बस्ती मे बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और  टवेरा कार मे जोरदार टक्टर 2 की मौत तीन गंभीर रूप से घायल अनियंत्रित ट्रक  ने  दूसरे ट्रक को मारी टक्कर।  दोनों ट्रकों के जोरदार टक्कर चपेट में आ गया स्विफ्ट कार। जोरदार  ठोकर से कार जाकर सड़क से उछल कर  खेत मे जा गिरी ट्रक अनियंत्रित होकर आ गयी दूसरे लेन पर। 2 की मौके पर हुई मौत, 3 लोग हुए घायल। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे SO पुरानी बस्ती ने घायलों को भेजवाया जिला अस्पताल। 3 की हालत गंभीर, BRD मेडिकल कालेज गोरखपुर किया गया रेफर। मृतक शिवबरन की पहचान बरेली जिला के थाना महराजगंज के रानीपुरवा  के रूप मे हुई। मृतक काबिल की पहचान मुजफ्फरनगर जिला के थाना नई मंडी के शेरनगर के रूप मे हुई। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र की पहचान बरेली जिला के थाना खींरो के बरौनडी  के रूप मे हुई। गंभीर रूप से घायल दिलशाद की पहचान पुत्र इकबाल साकिन मंडला थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर के रूप मे हुई। तीसरे घायल की पहचान मधुर प्रधान पुत्र  सलिल प्रधान साकिन -2/6टीचर कालोनी थाना शाहजहाँपुर के रूप मे हुई। हादसा बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना के NH...

अक्षय धागा प्रोजेक्ट के जरिए प्रशिक्षण लेकर हुनरमंद और आत्मनिर्भर बन सकेंगी युवतियां – नितेश शर्मा

Image
  भानपुर, बस्ती: ग्रामीण क्षेत्र के युवतियों को हुनरमंद बनाने के लिए रविवार को नगर पंचायत भानपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर खुटेहना में अक्षय धागा निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ रूरल अवेयरनेस फॉर कम्युनिटी इवोलूशन के अध्यक्ष नितेश शर्मा ने पूजन अर्चन के साथ फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नितेश शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण की इच्छुक माताएं व बहने मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। अक्षय धागा के तहत रेडीमेड गारमेंट और सिलाई कटाई का प्रशिक्षण लेने के बाद आपको किसी और के आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। इस निःशुल्क प्रशिक्षण से सभी आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का सहारा बनेंगी। कहा कि अक्षय शक्ति वेलफेयर एसोशियेशन के अक्षय धागा प्रोजेक्ट के माध्यम से अनेक युवतियों हुनरमंद होकर अपने सपने साकार करेंगी। विशिष्ट अतिथि युवा विकास समिति के सचिव बृहस्पति कुमार पाण्डेय ने बताया कि अक्षय धागा केंद्र पर दो बैच में युवतियों को निश्शुल्क सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहल युवा विकास समिति व रूरल अवेयरनेस फॉर कम्युनिटी इवोलूशन के स्थानीय संयोजन में अक्षय शक्ति ...

आईपीएस दिनेश कुमार पी. बने बस्ती मंडल के नव नियुक्त ड़ीआईजी

Image
                             आई पी एस दिनेश कुमार पी. बस्ती। 2009 बैच के आईपीएस ऑफिसर दिनेश कुमार पी. के 14 साल के इस पुलिस कार्यकाल में दो दर्जन से अधिक बार तबादले हुए हैं, जिनमें से वह एक दर्जन से अधिक बार जिलों के पुलिस कप्तान रहे हैं। आईपीएस अधिकारी दिनेश कुमार पी सहारनपुर रेंज के दो जिलों यानि शामली और सहारनपुर में भी कप्तान रह चुके हैं। आईपीएस अधिकारी दिनेश कुमार पी. ने जिलों में गुडवर्क कर अपनी अमिट छाप छोड़ने का कार्य किया है।उनकी नेतृत्व क्षमता और गुडवर्क के लिए उनकी पहचान बनी है।  दिनेश कुमार पी. का जन्म 1 मार्च 1986 को तमिलनाडु के सेलम जिले में हुआ उन्होंने कृषि विज्ञान में स्नातक (बीएससी एग्रीकल्चर) की पढ़ाई की और 2009 में सिविल सेवा परीक्षा पास कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल हुए।आईपीएस दिनेश कुमार पी ने सहारनपुर, शामली, गोरखपुर, झांसी, पीलीभीत, हमीरपुर, जौनपुर, और कन्नौज जैसे जिलों में पुलिस कप्तान के रूप में काम किया है। सहारनपुर में उनका 20 महीने का कार्यकाल सबसे लंबा और प्रभावशाली रहा...

डीएम रवीश गुप्ता ने किया खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला तथा मण्डलीय कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

Image
  बस्ती (यूपी) - जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला तथा मण्डलीय कार्यालय/भवन ग्राम अमौली, तहसील सदर, बस्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि अग्निशमन व्यवस्था में स्प्रिंकलर लगाना, पीयूएमपी की स्थापना शेष है तथा स्वेज पंप का निर्माण प्रगति पर है। विद्युत संयोजन में ट्रान्सफार्मर और मीटर रूम तैयार हो गया है, पर उसे आंतरिक वायरिंग से जोड़ा नहीं गया था। मौके पर  कि खिड़की दरवाजे के स्लाइडर एवं लॉक ठीक  पाया गया । निर्माणाधीन प्रयोगशाला का निर्माण यू.पी. स्टेट कान्स्ट्रक्शन डेवलमेन्ट कारपोरेशन लि०, बस्ती द्वारा कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने यू.पी. स्टेट कान्स्ट्रक्शन डेवलमेन्ट के अभियन्ता से परियोजना में हुए विलम्ब के विषय में पूछने पर अभियन्ता एवं ठेकेदार ने दिसम्बर अंत तक कार्य पूर्ण कर देने का आश्वासन दिया।