Posts

Showing posts from February, 2024

बस्ती में एसपी, सीओ के नाम पर 35 हजार रूपये की ठगी का आरोप, युवक ने लगाया न्याय की गुहार

Image
  एसपी, सीओ के नाम पर 35 हजार रूपये की ठगी का आरोप, युवक ने लगाया न्याय की गुहार बस्ती । (यूपी ) जनपद बस्ती में जालसाजों द्वारा पुलिस अधीक्षक और सी.ओ. के नाम पर 35 हजार रूपये के ठगी का मामला सामने आया है। लालगंज थाना क्षेत्र के निपनिया निवासी दलित रमेश कुमार ने एसपी को दिये पत्र में कहा है कि कुछ दिन पूर्व सवर्णो ने उसे मारा पीटा था जिसका मुकदमा दर्ज है। मुकदमें में लालगंज थाना क्षेत्र के छरौछा निवासी आनन्द कुमार पुत्र राकेश गवाह है। गत 16 दिसम्बर 2023 को आनन्द कुमार और उनके साथी निहाल निवासी साहूपार, रमेश भारती निवासी दशकोलवा उसके पास आये और कहा कि एसपी साहब का फोन आया था 35 हजार रूपया सीओ साहब को देना है। रमेश उन लोगों के बहकावे में आ गया और भारतीय स्टेट बैंक से खाते में आये अनुदान राशि 75 हजार मे से 35 हजार रूपया निकाला। आनन्द कुमार और उसके साथी बैंक धरमूपुर में उसके साथ थे जिसे सीसीटीवी में देखा जा सकता है। पैसा निकालने के बाद वह आनन्द और उसके साथियों के साथ एसपी आफिस पहुंचा तो आनन्द जिसने 35 हजार रूपया लिया था उसने कहा कि जिसको पैसा देना है वे नहीं है, तुम बाहर खड़े रहे मैं सीओ...

बनकटी ब्लॉक के ग्राम रोजगार सेवक को एंटी करप्शन टीम नें घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

Image
  बनकटी ब्लॉक के ग्राम रोजगार सेवक को एंटी करप्शन टीम नें घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा   बस्ती (यूपी )  जनपद बस्ती के बनकटी ब्लाक के सामने स्थित कमलेश टी स्टॉल पर बुधवार दोपहर ग्राम पंचायत आम कोईल के ग्राम रोजगार सेवक अब्दुल रहीम उर्फ जुम्मन पुत्र बेचन अली निवासी ग्राम सूरा पार नेवारी, थाना लालगंज, बस्ती को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आम कोईल से कच्चे कार्य की स्वीकृति हेतु पचास हजार रुपये घूस लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत आम कोईल में विगत दो वर्षों से विकास कार्य बाधित है। गांव में विभिन्न योजनाएं संचालित करने के लिए ग्राम रोजगार सेवक द्वारा प्रधान प्रतिनिधि रतन लाल यादव से बार-बार रूपयों की मांग की जा रही थी, जिसकी सूचना प्रधान प्रतिनिधि द्वारा भ्रष्टाचार निवारण टीम को दी गई, पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार टीम के सदस्य सादे कपड़ों में बुधवार की सुबह से ही मोर्चा सम्हाल कर इधर-उधर टहलने लगे। योजना के अनुसार प्रधान प्रतिनिधि द्वारा ग्राम रोजगार सेवक अब्दुल रहीम को जैसे ही रंग लगे रुपयों का बंडल दिया गया वैसे ह...

हिंदी सिनेमा के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सास; बेटी नायाब ने शोशल मीडिया के जरिए दिया शोक संदेश

Image
    हिंदी फिल्मों के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, 72 साल की आयु में लिया अंतिम सांस , बेटी नायाब ने शोशल मीडिया के जरिए दिया शोक संदेश पंकज उधास का निधन हो गया है। बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की है। मशहूर गजल गायक पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं रहे। 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि उनकी बेटी नायाब उधास ने की है। नायाब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास की मौत की खबर दी है। नायाब द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, ‘बेहद दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पकंज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे।’ सुबह 11 बजे ली अंतिम सांस पंकज उधास के पीआर ने आज तक को बताया कि गजल गायक ने सुबह तकरीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी बीते कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। बता दें, सिंगर के यूं चले जाने से म्यूजिक जगत में मातम पसर गया है। फैंस भावुक हो गए हैं। वहीं सेलेब्स गायक को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पंकज उधास को कुछ ...

राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में दो हजार छात्रों को स्मार्ट फोन का वितरण सांसद हरीश द्विवेदी के द्वारा वितरित किया ,शिक्षा में तकनीकी क्रान्ति के लिये भाजपा सरकार की पहल सराहनीय- प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी

Image
  शिक्षा में तकनीकी क्रान्ति के लिये भाजपा सरकार की पहल सराहनीय- राकेश चतुर्वेदी दो हजार छात्रों में स्मार्ट फोन का वितरण बस्ती। पं. राजन महिला डिग्री कालेज, जीएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राकेश चतुर्वेदी डिग्री कालेज के प्रबंधक एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि कालेजों में बेहतर शिक्षा के लिये निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। तीनों विद्यालयों के लगभग दो हजार छात्रों में स्मार्ट फोन का वितरण राजन इण्टर नेशनल एकेडमी के परिसर में सांसद हरीश द्विवेदी ने वितरित किया। राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच छात्रों ने जहां मन मोह लिया वहीं अब वे स्मार्ट फोन के द्वारा संचार तकनीक से जुड़कर और बेहतर शिक्षा हासिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा क्षेत्र में विकास के लिये निरन्तर प्रयत्नशील है। स्मार्ट फोन का वितरण उसी का हिस्सा है जिससे छात्रों का बहु आयामी व्यक्तित्व विकसित हो और वे संचार क्रान्ति के माध्यम से देश दुनिया के किसी भी हिस्से से जुडकर ज्ञानार्जन कर सके। राकेश चतुर्वेदी ने सांसद हरीश द्विवेदी के प्रति ...

अरुणोदय दुबई कार्यक्रम से लौटे डॉoवीoकेoवर्मा एवं राजेश्वरी देवी का रोटरी पदाधिकारियों ने किया फूल मालाओं के साथ स्वागत

Image
 बस्ती। रोटरी मण्डल 3120 के 41 वें डिस्टिक एसेम्बली ‘अरुणोदय दुबई’ में रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर का प्रतिनिधित्व कर लौटे क्लब के ट्रेनर डा. वी के वर्मा और रोटेरियन राजेश्वरी देवी के बस्ती आगमन पर क्लब सदस्योें ने गांधीनगर स्थित एक शिविर कार्यालय पर फूल मालाओें के साथ स्वागत किया। डाoवीoकेo वर्मा और राजेश्वरी देवी ने अपने यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुये कहा कि दुबई यात्रा के दौरान देश के दुनियां के विभिन्न हिस्सों से आये रोटेरियन से मुलाकात हुई और वे किस प्रकार से मानव सेवा में योगदान दे रहे हैं उसकी वृहद जानकारी हुई। इस यात्रा में कुल 170 भारतीय रोटेरियन शामिल हुये। बस्ती जनपद से डा. वी.के. वर्मा और राजेश्वरी देवी को प्रतिनिधित्व का अवसर मिला। डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि इस यात्रा से काफी कुछ सीखने को मिला। डा. वी.के. वर्मा और राजेश्वरी देवी का फूल मालाओं के साथ स्वागत करने वालों में रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर किशन कुमार गोयल, क्लब अध्यक्ष, प्रतिभा गोयल, अशोक कुमार शुक्ल, राम दयाल चौधरी, डा श्याम नरायन चौधरी आदि लोग शामिल रहे।

15 फरवरी से 28 फरवरी तक मिलेगा निशुल्क राशन,जिला पूर्ति कार्यालय बस्ती

Image
  सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश जवाहर भवन लखनऊ के पत्र संख्या-697, दिनांक-13.02.2024 द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार माह फरवरी, 2024 के सापेक्ष एन0एफ0एस0ए0 से आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को दिनांक-15.02.2024 से दिनांक-28.02.2024 के मध्य अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण ई-पॉस मशीन से किया जायेगा। जिसके क्रम में उचित दर विक्रेताओं द्वारा कार्डधारकों को पर्ची उपलब्ध कराते हुये निम्नानुसार आवश्यक वस्तुऐं उपलब्ध करायी जायेगीः- 1. अन्त्योदय कार्डधारको को प्रति कार्ड 14 किग्रा0 गेहूॅ एवं 21 किग्रा0 चावल (कुल 35 किग्रा0) का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। 2. पात्र गृहस्थी कार्डधारको को प्रति यूनिट 02 किग्रा0 गेहूॅ एवं 03 किग्रा0 चावल (कुल 05 किग्रा0) का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। 3. कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण पर्ची निकालते हुए किया जायेगा, खाद्यान्न का वितरण नोडल अधिकारियो की उपस्थिति किया जायेगा, खाद्यान्न के घटतौली की शिकायत की जॉच एवं पुष्टि होने पर कठोर कार्यवाही अम...

राजीव दीक्षित करियर इंस्टीट्यूट द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित हुये एम.बी.बीएस. में चयनित छात्र, इस वर्ष5 छात्रों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर एम.बी.बी.एस. में हुऐ चयनित

Image
 प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित हुये एम.बी.बीएस. में चयनित छात्र बस्ती । रविवार को जनपद के हर्रैया कस्बे में संचालित राजीव दीक्षित कैरियर इंस्टीट्यूट के एम.बी.बी.एस. में चयनित छात्रों को राम कृपा योग पीठ में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर अंग वस्त्र, पुस्तक, स्मृति चिन्ह और चिकित्सा से जुड़े उपकरण भेंटकर सम्मानित किया गया। राजीव दीक्षित करियर इंस्टीट्यूट छात्रों के लिये समर्पित-डा. दीनानाथ पटेल इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक डॉ. दीनानाथ पटेल ने चयनित छात्रोें का हौसला बढाते हुये कहा कि यह एक भ्रम है कि महानगरो में अध्ययन के बाद ही डाक्टर, इंजीनियर बना जा सकता है। इस वर्ष भी राजीव दीक्षित कैरियर इंस्टीट्यूट के 5 छात्रों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर एम.बी.बी.एस. में चयनित हुये और उन्हें अध्ययन के लिये सरकारी मेडिकल कालेज मिला यह बड़ी उपलब्धि है।  उन्होने एम.बी.बी.एस. में चयनित छात्रों का आवाहन किया कि वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सुयोग्य चिकित्सक बने। मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। कहा कि राजीव दीक्षित कैरियर इंस्टीट्यूट छात्र हितों के लिये पूरी तरह से समर्पित है। कार्यक्रम के मुख्य ...

तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर , किलकारी हॉस्पिटल कप्तानगंज में स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन , रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का काम : डॉo सीoएमo पटेल

Image
      डाॅo सीo एमoपटेल, किलकारी हॉस्पिटल, कप्तानगंज  आगामी 16 फरवरी  2024  को प्रभावती पलटूराम मेमोरियल किलकारी हॉस्पिटल कप्तानगंज  में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जानकारी देते हुए अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर सीएम पटेल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें लोगों की अपील है  की ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करें और रक्तदान एक महादान है एक व्यक्ति के रक्तदान से चार लोगों जाने बचाई जा सकती हैं इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले क्योंकि कई बार रक्त के अभाव में कई लोग कई लोगों की जान चली जाती है रक्तदान एक बेहद पुण्य का काम है लोगों का जीवन बचाना हमारा पहला संकल्प है 

डॉo गोपालजी मेमोरियल पॉली क्लीनिक के द्वारा नगर बाजार निकट बारीजोत में स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन , स्वास्थ्य शिविर से सजग होते हैं लोग :सीईओ रंजीत श्रीवास्तव

Image
बस्ती, 05 फरवरी। रंजीत चौराहा स्थित डा. गोपालजी मेमोरियल पॉली क्लीनिक की ओर से नगर बाजार के निकट बारीजोत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 110 रोगियों का परीक्षण कर उन्हे दवाइयां दी गईं। पॉली क्लीनिक के सीईओ रंजीत श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर बीमारियां जागरूकता के अभाव मे हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों में जागरूकता आती है और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हो जाते हैं।   स्वास्थ्य शिविर में ब्लड प्रेशर, सुगर और मौसमी रोगों से पीड़ित रोगी मिले। आंख, हडिड्यों व छाती से जुड़ी बीमारी से  पीड़ित रोगी भी आये जिनका इलाज किया गया। डा० जीएसवीएम मेडिकल कालेज कानपुर को अपनी सेवायें दे चुके छाती रोग विशेषज्ञ डा. एमजेड अंसारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. एसएस अंसारी, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. एस मिश्रा एवं जेजे हॉस्पिटल मुंबई के पूर्व चिकित्सक मो. हुसेन ने रोगियों को परामर्श दिया। शिविर को सार्थक व सफल बनाने में जितेन्द्र चौधरी, मुबारक अली, शाकिब, रऊफ आदि का सहयोग रहा।

विधानसभा बजट सत्र में विधायक महेंद्रनाथ यादव ने मुंडेरवा में अग्निशमन केन्द्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, पिछले वर्षों में मुंडेरवा में कई बीघे फसल गर्मियों में जलकर हो गई थी राख

Image
  लखनऊ (विधानसभा ) उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में विधायक महेंद्र नाथ यादव ने अपने विधान सभा क्षेत्र 310 बस्ती सदर के अंतर्गत मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र स्थापित कराने का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा उपस्थित मंत्री ने कहा मामले में जल्द कराया जाएगा परिक्षण जिससे मुंडेरवा के लोगो में जगीआस ,अग्नि कांड से मिलेगा निजात , पिछले कुछ वर्षों में कई बार बस्ती जनपद के मुंडेरवा क्षेत्र में गर्मी मौसम में भीषण आग लगने से कई बीघे गेहूं की फसल जल कर राख हो गई थी  विधान सभा में विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने मुंडेरवा अग्निशमन केन्द्र स्थापित करने की मांग उठाई है

फिल्म एक्टर ऋषि कपूर ने कर दी थी एक गलती जिसका पछतावा उन्हें जीवन भर रहा , एक चांस गवाने के लिए जीवन भर अपनी बिग गलती मानते रहे

Image
  ऋषि कपूर एक ऐसे आर्टिस्ट थे जिनकी फिल्मों में किसी ज़माने में मिथुन चक्रवर्ती बतौर एक्स्ट्रा कलाकार नज़र आये थे.. वो फिल्मे थी.. 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' और 'खेल खेल में'.. लेकिन इन फिल्मों से मिथुन को कुछ खास फायदा नहीं हुआ.. चूंके ऋषि कपूर 'कर्ज़' जैसी ब्लॉक बस्टर फ़िल्म देकर एक स्थापित कलाकार बन चुके थे  ऋषि को साल 1985 में एक फ़िल्म ऑफर हुई जिसका नाम था 'प्यार झुकता नही'.. लेकिन ऋषि कपूर ने इस फ़िल्म को करने से इनकार कर दिया.. क्योंके ऋषि कपूर का मानना था के इस फ़िल्म की कहानी में कुछ खास दम नहीं है तो शायद ये नहीं चलेगी.. और दूसरी बात ये थी के ऋषि कपूर उस वख्त 'ज़माने को दिखाना है' फ़िल्म कर रहे थे.. और उन्हें लगता था के ये फ़िल्म ब्लॉक बस्टर साबित होगी.. और 'प्यार झुकता नहीं, जैसी कम बजट फ़िल्म करके अपना मार्किट डाउन नहीं करना है.. और तो और उन्हें इस फ़िल्म में एक बाप का किरदार भी निभाना पड़ेगा.. जिसे वो अपनी लवर इमेज के कारण नहीं निभाना चाहते थे.. लेकिन जब मिथुन चक्रवर्ती ने इस लौ बजट फ़िल्म को साइन कर लिया और रिलीस होने के बाद ये फ़िल्म सुपरहिट...

बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने सदन में उठाया ढाढ़ी, दुसाध जाति के जाति प्रमाण जारी न किये जाने का मुद्दा

Image
  सदर विधायक बस्ती महेन्द्रनाथ यादव ने सदन में उठाया ढाढ़ी, दुसाध जाति के जाति प्रमाण जारी न किये जाने का मुद्दा बस्ती। सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव द्वारा बजट सत्र के दौरान जनहित के सवालों को उठाने का सिलसिला गुरूवार को भी जारी रहा। अतारांकित प्रश्न के द्वारा पूंछा कि क्या मुख्यमंत्री बतायेंगे कि प्रदेश में ढाढ़ी जाति दुसाध जाति की उप जाति के अर्न्तगत चिन्हित है। यदि हां तो क्या बस्ती, गोण्डा, देवी पाटन मण्डल में इन जातियों के व्यक्तियों को जाती प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। यदि हां तो कारण क्या है। सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के प्रश्न के उत्तर में राज्य मंत्री असीम अरूण ने लिखित उत्तर में बताया कि भारत सरकार के राज पत्र अनुसूचित जातियां एवं अनुसूचित जन जातियां आदेश (संशोधन अधिनियम 1976 में उ.प्र. की अनुसूची क्रमांक 33 पर दुसाध जाति अनुसूचित जाति की सूची में सूचीबद्ध है। शासनादेश में ढाढ़ी जाति का उल्लेख दुसाध अनुसूचित जाति की उप जाति के रूप में अंकित नहीं है।

हरैया के विधायक अजय सिंह बने विकसित भारत एंबेसडर, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Image
  बस्ती। 8 फरवरी हरैया विधायक अजय सिंह ने पूरे देश में विकसित भारत एम्बेसडर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर विकसित भारत अभियान की एंबेसडर रिपोर्ट जारी कर विधायक अजय सिंह को बधाई दिया है। विधायक ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। प्रधानमंत्री ने दिसंबर में नमो ऐप डाउनलोड कराने और विकसित भारत एंबेसडर बनाने का आह्वान किया था। इसी अभियान के तहत पीएम मोदी की ओर से एक्स पर जारी इस सप्ताह की रैंकिंग में हरैया विधायक अजय सिंह को देश में विकसित भारत एम्बेसडर की टॉप फाइव सूची में शामिल किया गया है इस सप्ताह की रिपोर्ट में विधायक अजय सिंह चौथे स्थान पर रहे। इसको लेकर विधायक अजय सिंह सहित सभी टॉप फाइव विकसित भारत एंबेसडर को पीएम मोदी ने बधाई दी है। विधायक अजय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जो मुझे सम्मान दिया है उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इस महत्वपूर्ण अभियान में मुझे एंबेसडर चुना गया है मेरे लिए गर्व की बात है। म...

प्रेस क्लब में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियोें का शपथ ग्रहण सम्पन्न , पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिये होगी पहल- डा. वी.के. वर्मा

Image
  बस्ती। बुधवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बस्ती शाखा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सांकृत्यायन के संरक्षक डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा, राजेश कुमार पाण्डेय महामंत्री, राकेश त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, धर्मेन्द्र पाण्डेय, अरूण कुमार को उपाध्यक्ष, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, राकेश गिरी को सचिव पद हेतु गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य दीपक द्विवेदी, देवेन्द्र पाण्डेय, जय प्रकाश उपाध्याय, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव को शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सांकृत्यायन ने कहा कि पत्रकारिता के अपने दायित्व हैं, पत्रकारों को इस भूमिका पर खरा उतरना होगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारिता के लिये शव्द साधना आवश्यक है। पत्रकार प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने पत्रकारों का आवाहन किया कि वे इस क्षेत्र की पवित्र्रता और विश्वास को बचाये बनाये रखने में योगदान दें। संरक्षक डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने कहा कि ज्ञान पत्रकारिता की आवश्यक शर्त है। निरन्तर अध्ययन आवश्यक है। उपस्थ...

पत्रकारों की सुरक्षा, बीमा, गुजारा भत्ता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा द्वारा सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना सराहनीय कदम - अरुणेश श्रीवास्तव

Image
बस्ती (यूपी)।समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने नियम 115 के अंतर्गत सदन में पत्रकारों की सुरक्षा, बीमा, गुजारा भत्ता, आवास एवं उन्हें मूलभूत सुविधा प्रदान किए जाने की तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।  विधान परिषद में आशुतोष सिन्हा द्वारा सरकार का ध्यान आकृष्ट करने पर समाचार पत्र एवं पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अरुणेश कुमार श्रीवास्तव ने संगठन की तरफ से आभार प्रकट किया है। जिलाध्यक्ष अरुणेश श्रीवास्तव ने उम्मीद जताई है कि पत्रकारों के सुरक्षा एवं हितों के लिए एमएलसी आशुतोष सिन्हा के द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दे पर सरकार द्वारा अवश्य ही ध्यान दिया जाएगा। अरुणेश श्रीवास्तव ने कहा कि सदन सदन में सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा द्वारा पत्रकारों के सुरक्षा, गुजारा भत्ता, जीवन बीमा, आवास एवं अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना एक सराहनीय कदम है। पत्रकार अपनी जान को जोखिम में डालकर समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे अनेक बिंदुओं को उठता रहता है जिससे उसके ऊपर जान का खतरा बना रहता है। इसके अलावा अनेक पत्रकारों ...

बिजली का झटका लगने से हाईवोल्टेज खंभे से नीचे गिरा प्राइवेट लाइनमैन घायल हालत नाजुक, जिला अस्पताल में भर्ती

Image
  बिजली के खंभे से नीचे गिरा प्राइवेट लाइनमैन घायल हालत नाजुक  बस्ती ,नगर पंचायत बनकटी के अंतर्गत एक सरकारी नलकूप के नजदीक ग्यारह हजार वोल्टेज के खंभे पर चढ़ कर काम करते वक्त  प्राइवेट लाइनमैन को इलेक्ट्रिक झटका लगा। जिसके कारण प्राइवेट संविदा कर्मी खंभे से नीचे गिर गया। और उसे गंभीर चोटें आई। वहां के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजवाया। जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के चिकित्सक ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार निवासी खड़ौहा सिकंदर चौधरी पुत्र ओंकार चौधरी उम्र 30 वर्षा थाना मुंडेरवा,रविवार को सरकारी ट्यूबवेल के नजदीक बिजली ठीक करने के लिए ग्यारह हजार वोल्टेज क्षमता के खंभे पर चढ़ा हुआ था। कि अचानक इलेक्ट्रिक झटका लगने के कारण नीचे गिर पड़ा। जिससे उसके सिर,हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। वहां आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के चिकित्सक ने गंभीरावस्था देख जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया।

बस्ती में कागजों में चल रहा है ई-कचरा प्रबन्धन ,इंदिरा चैरिटेबल की सेक्रेटरी ज्योति ने दिया विधिक कार्यवाही की चेतावनी

Image
  बस्ती में कागजों में चल रहा है ई-कचरा प्रबन्धन इंदिरा चैरिटेबल की सेक्रेटरी ज्योति ने दिया विधिक कार्यवाही की चेतावनी जहरीली गैसों वाला अदृश्य हत्यारा मानव जीवन के लिये बना खतरा बस्ती । इंदिरा चैरिटेबल सोसाइटी की सेक्रेटरी ज्योति पाण्डेय ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि बस्ती में ई-कचरा निस्तारण के लिए संयंत्र लाइसेंस जारी होने के दो साल बाद भी कचरे के निपटान के लिए संयंत्र नहीं लगाया गया और ना ही कचरा इकट्ठा  कराके उसका संग्रह किया गया। यदि शीघ्र इस मामले में प्रभावी कार्यवाही न की गई तो वे जनहित के सवाल को लेकर विधिक कार्यवाही की पहल करेंगी। इसके लिये एनजीओ की लीगल टीम केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संपर्क स्थापित कर रही है । लोक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालने और एनवायरमेंटल प्रोटेक्शन एक्ट 1986 के  अनुसार शीघ्र अनुज्ञापी पर विधिक कार्यवाही का आग्रह किया जायेगा। सोसाइटी की सेक्रेटरी ज्योति पाण्डेय ने बताया कि जिले में ई-कचरा निस्तारण के लिए संयंत्र लाइसेंस जारी होने के दो साल बाद भी कचरे के निपटान के लिए संयंत्र नहीं लगाया गया और ना ही ...

डॉoवी.के.वर्मा को मिला ‘काव्य शिल्पी’ सम्मान, कार्यक्रम में साहित्य प्रेमियों ने डॉo वर्मा द्वारा लिखित 8 साहित्यिक पुस्तकों के सृजन की विस्तृत चर्चा एवं विमर्श किया

Image
  बस्ती । कला भारती साहित्य संस्थान की ओर से वरिष्ठ चिकित्सक एवं साहित्यकार डा. वीके वर्मा के योगदान को देखते हुए उन्हें ‘काव्य शिल्पी’ सम्मान से सम्मानित किया गया । प्रेस क्लब सभागार में साहित्यकारों ने उनका अभिनंदन किया। डॉ. वर्मा अब तक 8 पुस्तकें लिख चुके हैं। हाल ही में उनकी कोरोना पर केंद्रित काव्य संग्रह ‘कोविड-19’ चर्चा में है। संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने कहा कि डा. वीके वर्मा अपने साहित्यिक सरोकार और जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हैं। वे शब्दों की साधना के साथ ही मरीजों की सेवा में तत्पर रहते हैं। डॉ. वर्मा एक साथ कई विधाओं में खरे उतरते हैं। कहा कि डा. वी.के. वर्मा ने पिछले चार दशक में लगभग 70 लाख मरीजों का उपचार किया जो एक रेकार्ड है। यही नहीं कोरोना काल में जब कई चिकित्सक अपने घरों में दुबक गये थे उस समय भी डा. वी.के. वर्मा मानव सेवा के अपने लक्ष्य से डिगे नहीं और इसी काल में कोरोना- 19 काव्य संग्रह की रचना किया। यह उनके जीजिविषा और सृजन का ही परिणाम है कि डा. वर्मा अब देश भर में अपरिचित नहीं हैं। पं. चंद्रबली मिश...

श्रीराम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर में बुद्धवार को चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उदघाटन सम्पन्न

Image
  खिलाड़ियों से हाथ मिला कर हौसला देते सत्य प्रकाश सिंह   (यूपी)बस्ती जिले के श्रीराम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर में बुद्धवार को चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उदघाटन हुआ। कार्यक्रम का  शुभारम्भ प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह एवं जिला सचिव क्रीड़ा श्रीराम सिंह ने फीता काट कर किया।पहले दिन कबड्डी,दौड़ और खो-खो खेल का प्रतियोगिता हुआ। महाविद्यालय के प्रबंधक प्रकाश सिंह ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेलों से बच्चों के जीवन में सहयोग की भावना का विकास होता है। खेलकूद से बच्चे शारीरिक और मानसिक रुप से मजबूत होते है।खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि सामाजिक विकास में भी खेल काफी सहायक हैं। साथ ही टीम भावना व प्रतियोगिता की भावना का भी विकास होता है। प्रतियोगिता के प्रथम दिन कबड्डी बालिका वर्ग में शांति देवी इंटर कॉलेज की टीम प्रथम,खो खो श्रीराम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय टीम प्रथम, सौ मीटर दौड़ में कन्या महाविद्यालय की टीम प्रथम वही बालक वर्ग में कबड्डी में श्रीराम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय आटीआई...