पटेल एस. एम. एच. हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज गोटवा बस्ती में गणतंत्र दिवस के परिसर में झंडारोहण कर डॉ o वी.के. वर्मा ने दिलाया शपथ
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कॉलेज के परिसर में झंडारोहण कर डा. वी.के. वर्मा ने दिलाया शपथ शैक्षिक संस्थान गोटवा में हर्ष उल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस बस्ती । देश के 76 वें गणतंत्र दिवस का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षण संस्थाओं में ध्वज फहराने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम हुये। पटेल एस. एम. एच. हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज गोटवा बस्ती में गणतंत्र दिवस के पर्व पर प्रबंधक एवं जिला चिकित्सालय बस्ती में आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. वी.के. वर्मा ने झंडारोहण किया। कहा कि गणतंत्र की मजबूती के लिये देशवासियोें को पूरी शक्ति के साथ दायित्व निभानेें होंगे। उन्होने उपस्थित लोगों को देश की एकता अखण्डता के लिये कार्य करने हेतु शपथ दिलाया। कहा कि भारत ने तेजी के साथ विभिन्न क्षेत्रों प्रगति किया है। सबल गणतंत्र हम सबका सामूहिक दायित्व है। इसी संकल्प से भारत विकास की यात्रा में गतिमान होगा। इसी क्रम में गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज गोटवा, गौतम बुद्ध विद्या मंदिर गोटवा कटया, वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बसुआपार, श्री श्यामलाल वर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौहरौली तिल...