Posts

Showing posts from December, 2023

नूतन बरस 2024 के आगमन पर आयुष चिकित्साधिकारी डॉo वीoकेo वर्मा ने नव वर्ष के कविता के साथ जनपद वासियों को दिया बधाई सन्देश

Image
              डॉo वीoकेo वर्मा आयुष चिकित्साधिकारी बस्ती नूतन वर्ष 2024 की शुभकामना आया नूतन नवल प्रभात।  रहे प्रफुल्लित सबका गात।  नया वर्ष यह शुभदायक हो।  हर बेटा बेटी लायक हो।   सब प्रसन्न हो सभी सुखी हों।  कहीं ना कोई व्यक्ति दुखी हो।  सबका मन हो परम उदार।  राष्ट्रप्रेम का हो संचार।  नया वर्ष खुशहाली लाए।  अंधकार को दूर भगाएं।  आए नूतन दिव्य सवेरा।  धरती पर ना रहे अंधेरा।  नया वर्ष यह हो सुखदाई।  “वर्मा” देता तुम्हें बधाई।  डॉ0 वी0 के0 वर्मा सामाजिक कार्यकर्ता/आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय बस्ती। नव वर्ष की मंगल कामना

अभी एक सप्ताह और बढ़ेगा हयात हॉस्पिटल का निशुल्क जांच शिविर , डॉक्टर सैयद जुबेर अहमद

Image
  अभी एक सप्ताह और बढ़ेगा हयात हॉस्पिटल का निशुल्क जांच शिविर , डॉक्टर सैयद जुबेर अहमद        डॉक्टर सैयद जुबेर अहमद प्रबंधक हयात हॉस्पिटल बस्ती जिला अस्पताल के निकट हयात हॉस्पिटल में एक सप्ताह से कैंप में लोगो का फ्री जांच चल रहा था जिसमे निःसंतान लोगो जांच एवं परामर्श के साथ IVF की सुविधा के बारे में जानकारी दिया गया , अब यह कैंप एक सप्ताह के लिए दिनांक 1 जनवरी से 7 जनवरी 2024 तक बढ़ाया गया है इसकी जानकारी हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर सैय्यद जुबेर अहमद ने दिया 

कोरोना के नए वैरिएंट JN 1 से लोग रहे सावधान , सांस के मरीजों को हो सकता है सबसे ज्यादा नुकसान , डॉo राहुल सिंह (चेस्ट स्पेशलिस्ट)

Image
कोरोना के नए वैरिएंट JN 1 से सावधान रहे लोग , सांस के मरीजों रहे सतर्क रहने की अपील डॉक्टर राहुल सिंह (चेस्ट स्पेशलिस्ट)  डब्लू.एच.ओ. ने कोरोना और इसके नए वैरिएंट जेएन. 1 तथा इन्फ्लुएंजा सहित श्वसन रोगों के बढ़ते मामलों को देखते हुए दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों से निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने का निवेदन किया है, डब्ल्यूएचओ ने लोगों से भी एहतियाती कदम उठाने की अपील की है। भारत में रविवार को कोरोना के 656 नए मामले सामने आए हैं इस नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट के बीच गोरखपुर में फिर कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है। एम्स में मरीजों की जांच में तीन नमूने पॉजिटिव मिले हैं।      सांकेतिक चित्र क्या है कोरोना का नया वैरिएंट JN 1  डॉक्टर के मुताबिक यह वैरिएंट कम खतरनाक लेकिन असरदार हो सकता जो लोगों के स्वास्थ्य को बिगाड़ देगा खासकर उन लोगो को सतर्क रहने की आवश्यकता है जो सास और खांसी से लंबे समय से पीड़ित है कोरोना का यह नया वैरियेंट उन लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है जिनकी इम्यून पावर कमजोर है कमजोर इम्यूनिटी के अधिकांश लोग चपेट में आ सकते है , ऐसे में उन...

नगर पंचायत नगर महोत्सव की तैयारियां तेज , बड़ी हस्तियों के साथ देशी कलाकारों को भी मिलेगा मंच पर जगह,18 से 20 दिसंबर तक तीन दिवसीय महोत्सव होगा आयोजित , नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंह राना

Image
  नगर महोत्सव में स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मौका ,नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना बस्ती। अमर शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह के बलिदान दिवस और नगर पंचायत नगर की स्थापना दिवस पर होने जा रहे महोत्सव को यादगार बनाने के लिए अयोजकों ने ताकत झोंक दी है। नगर बाजार के जूनियर हाई स्कूल परिसर में यह आयोजन 18,19 एवं 20 दिसंबर को होगा। इसमें स्थानीय प्रतिभाओं को भरपूर मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम में टीवी रियल्टी शो के गायक भी आएंगे। भोजपुरी फिल्मी सितारे अपना जलवा बिखेरेंगे।  दिन भर महिला और पुरुष खिलाड़ी मैदान में पसीना बहाएंगे। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में एक शाम कवियों के नाम होगी। जादूगर राकेश श्रीवास्तव भी अपने हैरतंगेज कारनामे दिखाने नगर आ रहे हैं। जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि इस समारोह में प्रदेश और देश की तमाम नामचीन हस्तियों का जमावड़ा होगा। उन्होंने बताया कि स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी पावन भूमि नगर में पहली बार आयोजित नगर महोत्सव एवं शहीद मेला ऐतिहासिक होगा।सुर संग्राम विजेता फिल्मी गायक आलोक कुमार, विजेता गोस्वामी, उर्मिला राज, सारेगामा की प्रति...

सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर नमन करती डॉo वीo केoवर्मा की पंक्तियां

Image
               डॉo वीo केo वर्मा ,आयुष चिकित्साधिकारी सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर हृद‌योगार दो कुंडलियाँ बल्लम भाई पटेल की पुण्य तिथि है आज। उनके ऊपर बोलिए किसे नहीं है नाज। किसे नहीं है नाज देश का मान बढ़ाया। अपनी कर्मठता से भारत को महकाया। कह ’’वर्मा’’ कवि, थे भारत के वह निर्माता। उन पर करती गर्व हमारी भारत माता। किया उन्होंने देश के लिए अप्रतिम त्याग । अपने भारत वर्ष से था अनुपम अनुराग । था अनुपम अनुराग देश से तमस मिटाया। भारत का गौरवशाली इतिहास बनाया। कह ’’वर्मा’’ कवि उनके पथ पर चलें चलायें। उनकी प्रतिमा पर हम श्रद्धा सुमन चढ़ायें। डा0 वी0 के0 वर्मा आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय-बस्ती।

भादी खुर्द में जन उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण,स्वास्थ्य परीक्षण दवा वितरण शिविर का आयोजन

Image
जन उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण,स्वास्थ्य परीक्षण दवा वितरण शिविर का आयोजन उदघाटन करते रूधौली के विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी बस्ती- शिविर का आयोजन रुधौली विधानसभा के भादी खुर्द ग्राम पंचायत के स्थित प्राथमिक विद्यालय के भवन में किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी जी नें थाना प्रभारी वाल्टरगंज की उपस्थिति में हुआ नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. रामसुंदर यादव स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आलिया खान जनरल फिजिशियन डाॅ. अमित मिश्रा के  सहयोग से आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोग स्वास्थ्य जांच, दवा एवं चश्मा लेकर लाभान्वित हुए। कार्यक्रम को आयोजन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष इं. अंशुल पटेल और कोषाध्यक्ष संदीप चौधरी ने किया उन्होंने बताया की शिविर में सभी प्रकार के स्वास्थ्य, महिला चिकित्सक के द्वारा महिलाओं के विभिन्न रोगों का उपचार, नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर के देखरेख में आंख एवं जांचोपरान्त चश्मा, जनरल फिजिशियन डॉक्टर के द्वारा परामर्श दिए गए सभी प्रकार की दवाईयां मुफ्त में उपलब्ध है  शिविर में आए चिकित्सको ने कहा बड़ी...

DRMS हॉस्पिटल बस्ती में मिल रहा है न्यूरो के मरीजों को बेहतर सुविधाए , महानगरों के तर्ज पर मरीजों को मिलेगा सुविधा

Image
  DRMS  हॉस्पिटल बस्ती में मिल रहा न्यूरो के मरीजों को बेहतर सुविधाए            (  डॉ. प्रमोद कुमार MD Physician) FINSS, FIPM, FINR, CISM फेलोशिप इन एंडोस्कोपिक न्यूरो स्पाइन सर्जरी फेलोशिप इन पेन मैनेजमेंट फेलोशिप इन न्यूरोरिहैबिलिटेशन सर्टिफिकेट इन स्ट्रोक मैनेजमेन्ट अभी कुछ ही महीनों पूर्व खुला बस्ती का डीआरएमएस हॉस्पिटल जिले के मरीजों को ठीक तरह से इलाज करने में काफी सफल साबित हो रहा है ,  DRMS हॉस्पिटल के डाक्टर प्रमोद कुमार का कहना है  सरकारी नौकरी छोड़ कर  मरीजों की सेवा के लिए दिन रात तत्पर हूं बेहद कम पैसों से रोगियों का बेहतर इलाज इस हॉस्पिटल में किया जा रहा है  ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को  अक्सर देखा जाता है कि न्यूरो के संबंधित रोगों का बेहतर ढंग से इलाज के शहर लाने के बजाय लोग झोला छाप इलाज करके केस खराब कर देते  और बाद में केवल पछतावा मिलता कम जानकारी के अभाव में  ऐसे चिकित्सक  के चक्कर में पड़ कर धन एवं समय दोनो के बर्बाद कर देते हैं  लोगो को अच्छे और अनुभवी डॉक्टर से इलाज करान...

बस्ती जनपद में चकबंदी कार्यों तथा राजस्व मुकदमों में तेजी से निस्तारण के लिए डीएम ने दिए निर्देश

Image
  चकबंदी कार्यों तथा राजस्व मुकदमों में तेजी से निस्तारण के लिए डीएम ने दिए निर्देश बस्ती 8 दिसम्बर 2023. ग्रामों में संचालित चकबन्दी कार्यो में तेजी लाने तथा मुकदमों के तेजी से निस्तारण के लिए जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने चकबन्दी अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा में उन्होने पाया कि कुल 72 गॉव के लक्ष्य के सापेक्ष 24 गॉव की चकबन्दी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मार्च 2024 तक जिलाधिकारी ने शेष अन्य गॉव की चकबन्दी पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि डीजी रोवर सर्वे के माध्यम से चकबन्दी कार्य में तेजी आयेगी।  जिलाधिकारी ने 25 वर्ष से अधिक अवधि के 8 गॉव में चकबन्दी अवशेष होेने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होेने निर्देश दिया कि मार्च तक इसे भी पूरा करायें। समीक्षा में उन्होने पाया कि 20 से 25 वर्ष की अवधि के 12 गॉव, 15 से 20 वर्ष की अवधि के 2 गॉव, 5 से 10 वर्ष की अवधि के 18 गॉव तथा 5 वर्ष से कम अवधि के 6 गॉव चकबन्दी के लिए अवशेष है। मा. उच्च न्यायालय में रौनहिया, रसूलपुर, बराहपुर पाण्डेय, बंजरिया सूवी, पूरेओरीराय, शिशवाबुजुुर्ग, सोनखर,...

पूर्व विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह ने मुख्य्मंत्री को पत्र लिखकर भानपुर तहसील में निबंधन कार्यालय को भूतल में स्थापित किए जाने एवं सीएचसी भानपुर में डॉक्टरों की उपस्थिति का किया मांग

Image
  बस्ती । विधानसभा रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी नेता मनोज सिंह ने बीते सप्ताह में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर भानपुर तहसील में रजिस्ट्री आफिस ‘निबन्धन कार्यकाल’ को भूतल पर स्थापित किये जाने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगर पंचायत भानपुर में एम०ओ० के पद पर तैनात डा० राजन बाबू श्रीवास्तव एवं डॉ. मनीष सिंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग किया है। भेजे पत्र में मनोज सिंह ने कहा है कि भानपुर तहसील क्षेत्र, के अन्तर्गत क्षेत्रीय जनों द्वारा जमीनों का क्रय विक्रय किया जाता है उसके लिए रजिस्ट्री आफिस में आवश्यक कार्यों के लिए तहसील के भवन के तीसरे तल पर जाना पड़ता है। वहां पर न तो शौचालय न पेयजल व बैठने की व्यवस्था है। बुजुर्गों एवं बीमार परिजनों को सीढ़ी से आने जाने में काफी असुविधा एवं कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में रजिस्ट्री आफिस भूतल पर संचालित करायें जाने का आग्रह किया है। भाजपा नेता मनोज सिंह ने पत्र में कहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगर पंचायत भानपुर में एम०ओ० के पद पर तैनात डा० राजन...

मण्डलायुक्त बस्ती जल जीवन मिशन के कार्यो में धीमी प्रगति होने से नाराज, अधिकारीयों को दिया जरुरी निर्देश

Image
जल जीवन मिशन के अंतर्गत हो रहे कार्यों के धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त हुए नाराज  बस्ती 7 दिसम्बर 2023. मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्यो के धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया है। सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि बस्ती में अभी तक शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करने का माइक्रोप्लान तैयार नही किया गया है। विगत दो माह में प्रभारी अधीक्षण अभियन्ता द्वारा केवल बस्ती के 20 गॉव के निरीक्षण की सूचना दी गयी है। सिद्धार्थनगर या संतकबीरनगर में उनके द्वारा अभी तक कोई गॉव का निरीक्षण नही किया गया है। उनके इस कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त करते हुए मण्डलायुक्त ने 20 गॉव की सूची तथा निरीक्षण आख्या तलब किया है।   उन्होने कहा कि पेयजल आपूर्ति ना करने तथा पाईपलाइन डालने के लिए सड़को को खोदकर छोड़ देने पर जनता में नाराजगी है। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री ने भी लखनऊ बैठक में नाराजगी व्यक्त किया है।  मण्डलायुक्त ने जलनिगम के अधिशासी अभियन्ताओं को निर्देशित किया है कि नियमित निरीक्षण करके खोदी गयी सड़को की मरम्मत सुनिश्चित करायें।   उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री...

बस्ती में अवैध आरा मशीन संचालकों में मचा हड़कंप रामनगर रेंज वन क्षेत्राधिकारी सोनल वर्मा ने की कार्यवाही

Image
बस्ती में अवैध आरा मशीन संचालकों के खिलाफ कार्यवाही रामनगर रेंज वन क्षेत्राधिकारी सोनल वर्मा एवं सचल दस्ता के साथ वन दरोगा सुनील गौड़  बस्ती- जनपद के रामनगर रेंज में संचालित अवैध आरा मशीन के संबंध में बीते मंगलवार को खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने संज्ञान लिया और कई आरा मशीनों को उखड़वा दिया।       प्राप्त जानकारी के अनुसार वन प्रभाग रामनगर की तेज तर्रार क्षेत्राधिकार सोनल वर्मा ने प्रख्यापित आदेशों के अनुपालन में आज रेंज के अंतर्गत विकासखंड सल्टौवा गोपालपुर के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर में संचालित आरा मशीन तथा रुद्रपुर में संचालित आरा मशीन ग्राम परसा खाल की आरा मशीन सहित सुसंगत कार्यवाही की। क्षेत्राधिकार द्वारा की गई कार्यवाही से अवैध आरा मशीन संचालकों में हड़कंप रहा। कार्यवाही के दौरान बेश कीमती महुआ, सागवन, शीशम, आम सहित तमाम तरह की लकड़ियों को जप्त किया गया। हो रही कार्यवाही से वन माफियाओं में दहशत का माहौल देखने को मिला तथा कुछ लकड़ी माफिया क्षेत्र व मशीन को छोड़कर फरार रहे। स्थानीय पड़ताल के दौरान आरा मशीन पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित लड़कियां भी मिली हैं...

प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा 02 निशुल्क गैस सिलेंडर,जिला पूर्ति अधिकारी बस्ती।

Image
    सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश जवाहर भवन लखनऊ के पत्र संख्या-5671/आ0पू0रा0-एलपीजी-59/2006, दिनांक-03.11.2023 द्वारा शासनादेश संख्या-688/29-7- 2023, दिनांक-31.10.2023 के क्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 02 निःशुल्क एल0पी0जी0 सिलेण्डर प्रदान किये जाने के निर्देश जारी किये गये है। शासन एवं खाद्यायुक्त महोदय के निर्देशानुसार उज्ज्वला लाभार्थियों को योजना का लाभ दिये जाने की कार्यवाही निम्नवत् की जायेगीः- 1. इस योजना के अन्तर्गत उज्ज्वला योजना का धारक अपने स्तर प्रचलित उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर 14.20 किग्रा0 सिलेण्डर का रिफिल प्राप्त करेगा, जिसके 03 से 04 दिन के उपरान्त योजनान्तर्गत दिये जाने वाली सब्सिडी उसके आधार प्रमाणित खातें में ऑयल कम्पनियों द्वारा अन्तरित की जायेगी। 2. उक्त योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष-2023-24 के प्रथम चरण में माह-नवम्बर, 2023 से दिसम्बर, 2023 तथा द्वितीय चरण में माह-जनवरी, 2024 से मार्च, 2024 तक उज्ज्वला लाभार्थियों को पूर्णतया निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल का वितरण कराया जायेगा।  3. प्...