Posts

Showing posts from June, 2024

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया के सभागार में टीबी मुक्त पंचायत हेतु सीएचओ और एएनएम की संयुक्त प्रशिक्षण का आयोजन

Image
  हरैया  बस्ती - राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया के सभागार में टीबी मुक्त पंचायत हेतु सीएचओ और एएनएम की संयुक्त प्रशिक्षण का आयोजन अधीक्षक डा बृजेश कुमार शुक्ल के अध्यक्षता में किया गया।  प्रभारी डॉo बृजेश शुक्ला ने कहा कि टीबी का बैक्टीरिया ज्यादातर मामलों में फेंफड़ों को प्रभावित करता है। पंद्रह दिन से अधिक खांसी, सीने में दर्द, बलगम, वजन कम होना, बुखार आना और रात में पसीना आना, बलगम के साथ खून आना टीoबीo के लक्षण है। इन लक्षणों में से कोई भी लक्षण है तो इसे नजर अंदाज मत करें। जांच तुरंत करायें। आज के समय में टीबी पूर्णतया ठीक हो रही है। एमओटीसी डा नंदलाल यादव ने कहा कि टीबी के रोगी को नियमित टीबी की दवाओं का सेवन करते रहना चाहिए। रोगी को 6 माह तक इलाज पूर्ण करने पर निक्षय पोषण योजना के जरिए 1500 रुपये पहले शुरुआती और 1500 रुपये ईलाज पूर्ण करने तक पोषण के लिए दी जा रही है, इसके साथ ही टीबी मरीजों को पहचान करने वालों को भी 500 रुपये दिया जा रहा है। 

सरकार बनने पर पूर्वांचल विकास बोर्ड के प्रतिनिधि बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल का बस्ती में प्रथम आगमन , कार्यकताओं ने किया जोरदार स्वागत, सर्किट हाऊस में बैठक कर अधिकारियो से परखा विकास कार्यों की हकीकत

Image
      पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविन्द सिंह ने   बैठक कर परखा विकास कार्यों की हकीकत   संवाददाता  बस्ती - सदस्य पूर्वाचल विकास बोर्ड उ०प्र० बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने विभागवार संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं की सर्किट हाउस सभागार में गहन समीक्षा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजना प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अवश्य मिलें। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि नहरो में पर्याप्त पानी की व्यवस्था हो। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से प्राप्त शिकायतों का निराकरण तत्काल किया जाए, इसमें किसी प्रकार के लापरवाही न बरती जाए। बैठक में चिकित्सा, कृषि, अग्निशमन विभाग के अधिकारी अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है। बैठक में संबंधित अधिकारी, पत्रकार बन्धु एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें। जिला प्रतिनिधि अभिषेक आर्या व राहुल पटेल बस्ती मण्डल प्रतिनिधि माननीय सदस्य मौके पर रहे मौजूद जिला प्रतिनिधि अभिषेक आर्या ने कार्यकर्ताओं के साथ किया बौद्ध अरविंद सि...

सरदार सेना ने प्रेस क्लब में मनाई छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती याद किया पूर्व प्रधानमन्त्री बी.पी. सिंह

Image
        जयंती पर याद किये गये छत्रपति शाहू जी महाराज,  बस्ती।  बुधवार को सरदार सेना द्वारा प्रेस क्लब सभागार में अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी के संयोजन में छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती मनाने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह को उनकी जयंती पर याद किया गया। सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल ने कहा कि छत्रपति साहूजी महाराज उन बहादुर एवं निर्भीक शासकों में शुमार होते हैं, जिन्होंने कुशलता पूर्वक सत्ता संचालन के साथ-साथ समाजसुधारक कार्यों से भी जीवन पर्यंत जुड़े रहे। छत्रपति शाहूजी महाराज ने 1894 से 1922 तक कोल्हापुर में शासन किया. इन 28 सालों में उन्होंने अपने साम्राज्य में कई सामाजिक सुधारों की शुरुआत की. उन्होंने जन-जन को शिक्षित करने का मुहिम चलाया. कई शैक्षिक कार्यक्रम शुरू किया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। जयन्ती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सरदार सेना के जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौधरी, पूर्व अध्यक्ष प्रभाकर वर्मा, सर्वेश चौधरी, शिवशंकर ‘शाका’ आदि ने छत्रपति साहूजी महाराज और पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के योगदान ...

रवीश गुप्ता होंगे बस्ती जिले के नए जिलाधिकारी , डी एम आंद्रा वामसी हुए ट्रांसफर

Image
  IAS रवीश गुप्ता को बस्ती जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। श्री रवीश गुप्ता देवरिया जनपद के मूल निवासी है। आईएएस रवीश की प्रारम्भिक शिक्षा मसूरी में हुई है। नवागत डीएम ने 2008 में बीटेक व एमटेक की शिक्षा आईआईटी दिल्ली से हासिल किया है। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रवीश गुप्ता बलरामपुर और फैज़ाबाद में सीडीओ के पद पर भी रह चुके है। इसके पहले इन्होंने ने विशेष सचिव सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के पद पर भी लगभग 1 वर्ष कार्य कर चुके है। उसके बाद से जनपद संतकबीरनगर के डीएम के रूप में और अब आईएएस रवीश गुप्ता को बस्ती जिलाधिकारी बनाया गया है। पहली बार सुर्ख़ियों में तब आए जब डीएम रवीश गुप्ता स्वयं किसानों का मनोबल बढाने के लिए आईएएस अधिकारी खेत में धान की फसल की कटाई कर रहे किसानो को देख डीएम खुद भी खेत मे उतर गये और अपना हाथ जगन्नाथ की कहावत को चरित्रार्थ करके दिखाया था 

बीएमपी के जिलाध्यक्ष को चौकी इंचार्ज द्वारा धमकी के मामले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर किया कार्यवाही की मांग

Image
  बस्ती ।  भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि दुबौलिया थाना क्षेत्र के डेईडीहा चौकी इन्चार्ज द्वारा फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देने की जांच कराकर समुचित कार्यवाही की जाय। ज्ञापन देने के बाद आर.के.आरतियन ने बताया कि वे समाज के कमजोर गरीब वर्ग की मदद किया करते हैं। उनके पास एक व्यक्ति को परेशान किये जाने का मामला सामने आया। जब उन्होने डेईडीहा चौकी इन्चार्ज प्रहलाद यादव से मामले में जानकारी मांगी तो उन्होने फोन पर ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुये गालियां दी और रेप जैसे संगीन अपराध में फंसाने की धमकी दिया।  साक्ष्य के रूप में बातचीत की काल रेकार्डिंग उनके पास उपलब्ध है। जब चौकी इन्चार्ज प्रहलाद यादव सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं से इस भाषा में बात करते हैं तो सामान्य लोगों से इनका व्यवहार कैसा होगा यह जांच का विषय है। उन्होने मांग किया कि चौकी इन्चार्ज प्रहलाद यादव के विरूद्ध समुचित कार्यवाही करने के साथ ही उनके और परिवार के जान माल की रक्षा कराया ...

गांव में गंदगी की शिकायत पर ग्राम सचिव ने किया ग्राम पंचायतों का निरीक्षण

Image
   सांकेतिक चित्र गांव में गंदगी की शिकायत पर ग्राम सचिव ने किया ग्राम पंचायतों का निरीक्षण  ग्राम पंचायत कुसमौर,दुबखरा, बसहवा,भौसीनपुर, मंझरिया में सचिव आनंद सिंह ने किया सफाई का निरीक्षण  कुसमौर में संजय रहे अनुपस्थित संजू देवी भी रही अनुपस्थित पुजारी लाल हस्ताक्षर करके हुए गायब ग्राम पंचायत दुबखरा में सर्वेश कुमार अनुपस्थित रहे। झिन्नू मौर्य भी रहे अनुपस्थित फूल कली व मेहंदी हसन हस्ताक्षर करके रहे गायब ग्राम पंचायत बसहवा में सीमा चौधरी रही अनुपस्थित   ग्राम पंचायत भौसिंहपुर में शांति देवी अनुपस्थिति रही मीना देवी सुमित्रा देवी हस्ताक्षर करके  रही गायब ग्राम पंचायत मंझरिया में सबीना खातून अनुपस्थित मिली, सफाई कर्मी गोरखपुर से 15,20 दिन में आती है। हस्ताक्षर करके चली जाती है।   8 सफाई कर्मी अनुपस्थित मिले 4 सफाई कर्मी रजिस्टर पर हस्ताक्षर करके  नदारत मिले  सचिव आनंद सिंह ने इसकी  शिकायत अपने उच्च अधिकारियों से की है  एoडीoओo पंचायत सहज राम ने बताया कि मामल संज्ञान में है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी   सूत्र...

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17 वीं किस्त जारी

Image
  बस्ती - मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनपद वाराणसी से दिनांक 18 जून 2024 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का हस्तानान्तरण किया जा रहा हैं। उक्त जानकारी देते हुए संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चन्द्र तिवारी ने बताया है कि जिसमें बस्ती मण्डल में कुल 841057 कृषकों के खाते में सीधे धनराशि प्रेषित की गयी हैं। उन्होने बताया कि जनपद बस्ती में कुल कृषक परिवार 440268 के सापेक्ष 17वीं किस्त प्राप्त कृषक परिवार 362709, संतकबीर नगर में 231140 के सापेक्ष 196396 तथा सिद्धार्थनगर में 350273 के सापेक्ष 281952 हैं। उन्होने किसान भाईयों से अपील किया है कि जिन कृषकों ने ई-केवाईसी, भूलेख सीडिंग एवं आधार सीडिंग अभी तक नहीं कराया हैं, वें अपना तहसील स्तर पर भूलेख सीडिंग एवं पोस्ट ऑफिस/पी0एम0 किसान से सम्बन्धित बैंक में आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी अवश्य करा लें, जिससे वे पी0एम0 किसान सम्मान निधि के किस्त प्राप्त किया जा सकें।

दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम की धमकी, ईमेल से मिला मैसेज; मचा हड़कंप

Image
      सांकेतिक चित्र    नई दिल्ली ,18 जून  दिल्ली हवाई अड्डा पर सुबह दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सुबह 9.35 आईजीआई एयरपोर्ट के डायल कार्यालय में एक ईमेल भेजकर दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम होने की धमकी दी गई थी। सूचना के बाद एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया। सुरक्षा एजेंसी और बम निरोधक दस्ता ने विमान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस मामला दर्ज कर मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है। इंडिगो ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया, चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 में बम होने की धमकी मिली थी. मुंबई में उतरने पर चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया और सुरक्षा एजेंसी के दिशानिर्देशों के अनुसार विमान को आइसोलेशन में ले जाया गया है सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से उतर लिए गए  हैं.

लघु उद्योग शुरू करने एवं व्यवसाय वृद्धि के लिए कम ब्याज दर पर लोन के लिए डूडा की इस स्कीम का उठाएं लाभ।

Image
  बस्ती। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक स्वरोजगार कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद वासियों को सूक्ष्म उद्यम शुरू करने के लिए अथवा व्यवसाय मे वृद्धि के लिए दो लाख रूपये का ॠण उपलब्ध कराया जा रहा है।विभाग ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति

नवनिर्वाचित सांसद और अखिलेश यादव पर शोशल मिडिया पर अभद्र टिपण्णी करने वाले युवक पर कार्यवाही के लिए सरदार सेना ने एसपी ऑफिस को सौंपा ज्ञापन

Image
  पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सरदार सेना के साथ चौधरी बृजेश पटेल बस्ती ( यूपी)7 जून 2024   बस्ती में सरदार सेना के कार्यकर्ताओं में दिखा रोष। कार्यकर्ताओं ने बस्ती एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी से की शिकायत। उत्कर्ष मिश्रा नाम के फेसबुक अकाउंट से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और नवनिर्वाचित सांसद रामप्रसाद चौधरी पर युवक ने किया था अभद्र टिप्पणी। टिप्पणी से आहत सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन। सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश पटेल ने एसपी से गिरफ्तारी की रखी मांग। दर्जनों की संख्या में सरदार सेना के लोग एसपी कार्यालय पर हुए  इकट्ठा होकर दिया ज्ञापन 

बस्ती में इण्डिया गठबंधन को मिली जीत से कांग्रेस नेताओं में प्रसन्नता,कार्यकर्ताओं ने खिलाई मिठाई

Image
  बस्ती 5 जून।   लोकसभा चुनाव में इण्डिया गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत से कांग्रेस नेताओं में प्रसन्नता की लहर है। बुधवार को भारतीय दलित वर्ग संघ के राष्ट्रीय सचिव और कांग्रेस के वरिष्ठ साधू शरन आर्य के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियों को साझा किया। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से साधू शरन आर्य ने कहा कि देश के मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी के नीति, कार्यक्रम को पूरी तरह से नकार दिया है। यदि नरेन्द्र मोदी में थोड़ी भी नैतिकता हो तो उन्हें जनादेश का सम्मान करते हुये तीसरी बार सरकार नहीं बनाना चाहिये। कहा कि पूर्व उप प्रधान मंत्री स्वर्गीय जगजीवन राम की बेटी पूर्व लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने देश भर में सघन प्रचार किया जिसका परिणाम है कि दलित वर्ग कांग्रेस और इण्डिया गठबंधन के पक्ष में आया। कहा कि यह चुनाव मतदाताओं ने लड़ा। राहुल गांधी का पद यात्रा का देश भर में प्रभाव पड़ा। रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से किशोरीलाल शर्मा, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी की जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा के दिन अब लद गये। कांग्रेस की निर्णायक वापसी...

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जी.वी.एम.कान्वेंट स्कूल में पौधारोपण किया

Image
  जी.वी.एम.कान्वेंट स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया जिसमे स्कूल के प्रबंधक संतोष सिंह ने कहा की आज हम पर्यावरण के जिस दौर पर है अगर आज सभी मिलकर पर्यावरण को नही बचाए तो आने वाला कल बहुत मुस्किल होगा इसलिए हमे आज अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है । साथ ही स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह जी  कहा कि इस बार की पर्यावरण दिवस थीम "भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण एवं सूखे के प्रति लचीलापन"("Land Restoration, Desertification and Drought Resilience")  है जिसका सिर्फ और सिर्फ  एक ही उद्देश्य है कि हमे अपने जमीन को ज्यादा से ज्यादा हरा भरा करना है , ताकि हम अपने धरती को रेगिस्तान होने से  बचा  सके। इस मौके विद्यालय की छात्रा राजश्री,अनमता आदि ने भी ये संकल्प लिया की हम आज से अपने घर और आस पास के लोगो को आज कम से कम एक पौधा जरूर लगाने को कहेंगे और खुद भी लगाएंगे । इस मौके पर विद्यालय परिवार के राकेश, राजेश, सुधांशु, अंकुश धनुषधारी आदि मौजूद रहे।

बस्ती से समाजवादी पार्टी के रामप्रसाद चौधरी ने वीजेपी के हरीश द्रिवेदी को 100958 मतों से दी मात , डीएम आंद्रा वामसी ने कराया निष्पक्ष चुनाव

Image
 बस्ती से समाजवादी पार्टी के रामप्रसाद चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वीजेपी के हरीश द्रिवेदी को 100958 मतों से दी मात , डीएम आंद्रा वामसी के निष्पक्ष चुनाव की चर्चा लोकसभा क्षेत्र 61 बस्ती से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी की भारी मतों से जीत हुई। 100958 मतों के भारी अन्तर से बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को दी मात। बस्ती जनपद में पोल हुए थे कुल 1078313 मत। जिसमें समाजवादी  को मिला 5,24,756 मत,बीजेपी को मिला 423798 मत। तो बसपा को मात्र 102964 वोट से करना पड़ा संतोष।

बस्ती में सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव का दावाः मतगणना स्थल से जीत का प्रमाण-पत्र लेकर लौटेंगे समाजवादी पार्टी रामप्रसाद चौधरी

Image
बस्ती  3 जून सोमवार को समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों के साथ वार्ता में दावा किया कि 4 जून को बस्ती लोकसभा से इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी विजेता होंगे और जीत का प्रमाण-पत्र लेकर मतगणना स्थल से लौटेंगे। मतगणना से एक दिन पूर्व पत्रकारों के साथ वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि मतदान के बाद बूथवार समीक्षा के बाद जो निष्कर्ष निकला है उसमें सपा प्रत्याशी की जीत तंय है और इस बार जनादेश राम प्रसाद चौधरी के पक्ष में होगा। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि मतगणना में जिन कार्यकताओं की डियूटी लगायी गई है उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे आखिरी मत की गिनती तक पूरी निष्ठा से डटें रहे। यदि चुनाव में किसी प्रकार की धांधली का प्रयास हुआ तो समाजवादी चुप नहीं बैठेंगे। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सपा विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी ह्यअतुलह्न, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, समाजवादी चिन्तक चन्द्रभूषण मिश्र, त्रयम्बक पाठक, दयाशंकर मिश्र, मो. स्वालेह, जाव...