Posts

बस्ती में सेंट्रल एकेडमी सीनियर एकेडमी के छात्र का ईडी में चयन, स्कूल का बढ़ा गौरव

Image
  सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल के छात्र अमित शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा का चयन प्रवर्तन निदेशालय ‘ईडी’ में एईओ पद पर हुआ है। अमित शर्मा अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता, परिजन और गुरूजनों को देते हैं। उनकी नर्सरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल में हुई। स्कूल के प्रबंधक जे.पी. तिवारी, प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी ने अमित की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि उसने स्कूल का गौरव बढाया है। बस्ती आने पर स्कूल द्वारा विशेष स्वागत किया जायेगा। कहा कि निश्चित रूप से स्कूल में पढ रहे छात्रों को इससे और आगे जाने की प्रेरणा मिलेगी

हत्या मामले में सरदार सेना ने किया दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांगः सौंपा ज्ञापन

Image
  बस्ती। सोमवार को सरदार सेना के जिला महासचिव सुधाकर चौधरी और अखिलेश प्रजापति के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि छावनी थाना क्षेत्र के मझौआ दूबे निवासिनी अर्चना वर्मा के पति शोभाराम वर्मा की गत हत्या कर दी गई। 29 जनवरी 2025 को उनकी लाश मलौली गोसांई बाजार के निकट से बरामद हुई। 1 फरवरी को छावनी थाने पर तहरीर देकर अर्चना वर्मा ने पति के हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग किया गया किन्तु पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया। ज्ञापन देने के बाद सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल ने मांग किया कि अर्चना वर्मा के पति शोभाराम वर्मा हत्यारोें को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफांस कराते हुये पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाय। इसी कड़ी में सरदार सेना के संरक्षक सुरेन्द्र चौधरी ने गर्मी को देखते हुये नहरों में पानी छोड़ने और आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिये ब्लाक स्तर पर फायर बिग्रेड गाडियों की व्यवस्था कराने की मांग किया। ज्ञापन सौंपने वालांें में मुख्य रूप से राजकुमार वर्मा छात्र ...

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर योगदान के लिये वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा सम्मानित

Image
  विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान के लिये डा. वी.के. वर्मा सम्मानित बस्ती। सोमवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के महामंत्री कमिश्नर कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा के संयोजन में कलेक्ट्रेट परिसर में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशेष योगदान के लिये डा. वी.के. वर्मा को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।  आयोजक श्याम प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रति वर्ष 7 अप्रैल को पूरी दुनिया में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वास्थ्य सेवाओं की अहमियत को समझाने के लिए समर्पित होता है। डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि ऐसे दौर में, जब जीवनशैली से जुड़ी बीमारिया और मानसिक तनाव तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व और भी महत्वपूर्ण हो गया है। इसकी शुरूआत स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी । इस अवसर पर बी.एन. शुक्ल, बी.के. मिश्र, श्रीकान्त त्रिपाठी, किशन पाण्डेय, पेशकार मिश्र, चन्द्रबली मिश्र, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, लालजी पाण्डेय, सामईन फ...

सेन्ट फ्रांसिस स्कूल में विधि विधान से पूजन कर नये सत्र का शुभारम्भ

Image
  सेन्ट फ्रांसिस स्कूल  में विधि विधान से पूजन कर  नये सत्र का शुभारम्भ बस्ती।  सेन्ट फ्रांसिस स्कूल शिवा कालोनी में विधि विधान से  नये सत्र का आरम्भ हुआ।  प्रबंध निदेशक सुष्मिता सानू, प्रधानाचार्य सोनिया थॉमस ने शिक्षकों के साथ छात्रांे की आरती उतारने के साथ तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।  प्रबंध निदेशक सुष्मिता सानू ने कहा कि अच्छी शिक्षा से जीवन बदलता है, छात्र संवेदनशील, करूणामयी, लक्ष्य के प्रति दृढ प्रतिज्ञ हो इस दिशा में निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। बताया कि सेन्ट फ्रांसिस स्कूल का नया भवन चननी में बनकर तैयार हो गया है। अगले  माह से यहां बच्चों को शिक्षा दी जायेगी। प्ले से कक्षा 8 तक के छात्रों की सुविधा और आवश्यकता को देखकर भवन निर्माण कराया गया है जहां की दीवारोें से भी बच्चे सीखे। प्रधानाचार्य सोनिया तोमस ने बताया कि छोटे बच्चों को   अध्ययन से जोड़ना चुनौतीपूर्ण होता है। इसका एक मनोविज्ञान है। जब नन्हें, मुन्ने छात्रों को लक्ष्य से जोड़ दिया जाता है तो वे स्वतः प्रेरणा से आगे बढते हैं। कहा कि शिक्षा के लिये साधना और संसाधन दोनों...

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

Image
  गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह 22 मार्च से 15 अप्रैल तक चलाये जा रहे निःशुल्क आपरेशन में अब तक 50 मरीजों का आपरेशन किया जा रहा है। इनमें 3 पित्त की थैली 2 हर्निया, 2 हाइड्रोसील, 2 बच्चेदानी और 40 मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क आपरेशन सफलतापूर्वक हुआ आंखों का निःशुल्क  ऑपरेशन से खिल उठे बुजुर्गों के चेहरे    जनपद बस्ती आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के परिजनों के लिये सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल के विशेष शिविर वरदान साबित हो रहा हैं। 22 मार्च से 15 अप्रैल तक चलाये जा रहे निःशुल्क आपरेशन में अब तक 50 मरीजों का आपरेशन किया जा रहा है। इनमें 3 पित्त की थैली 2 हर्निया, 2 हाइड्रोसील, 2 बच्चेदानी और 40 मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क आपरेशन शामिल है।  सत्य प्रकाश सिंह संस्थापक एवं प्रबंधक सत्य मल्टी    स्पेशियलिटी एंड आई  हॉस्पिटल  बस्ती। महरीपुर सत्या मल्टी स्पेलिटी एण्ड आई हास्पिटल के संस्थापक प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने यह जानकारी देते हुये बताया कि फुटहिया कल...

डीएम से मिले अखबारों के प्रतिनिधि, बगैर भेदभाव विज्ञापन जारी कराने की मांग

Image
अधिकारियों को गुमराह कर विज्ञापन प्राप्त कर रहे हैं कुछ अखबार, डीएम से मिले पत्रकार गुमराह कर अखबार प्राप्त कर रहे विज्ञापन, डीएम से पहल की मांग बस्ती, 04 अप्रैल। ग्राम पंचायतों के टेण्डर एवं निविदा प्रकाशन को लेकर अखबारों के प्रति बरती जा रही उदासीनता को लेकर पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला। समाचार पत्र एवं पत्रकार एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष अरूणेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में डीएम से मिलने पहुंचे पत्रकारों ने बगैर किसी भेदभाव के डीएवीपी से मान्यता प्राप्त अखबारों को टेण्डर व निविदा प्रकाशन हेतु जारी करने की मांग किया। दरअसल बस्ती जनपद में बीडीओ और सचिव को पूर्व में एक पत्र जारी कर उन्हे गुमराह किया जा रहा है। इस सूची के आधार पर ग्राम पंचायतों का टेंडर, निविदा का प्रकाशन सिर्फ 12 समाचार पत्रों में किया जा रहा है। वर्तमान में अखबारों की संख्या बढ़ गई है। जनपद में क्षेत्रीय समाचार पत्र भी आते हैं। जिनके यहाँ पर जिले से मान्यता प्राप्त संवाददाता और गैर मान्यता प्राप्त संवाददाता हैं। उन्हें बीडीओ और सचिव द्वारा टेण्डर, निविदा देने में हीलाहवाली की जाती है या यूं कहें नहीं दी जा...

रामसूरत चौधरी के ऊपर पिकअप ब्लॉरो गाड़ी चढ़ा कर जान लेने वालों के खिलाफ जल्द कार्यवाही करने को मांग को लेकर सरदार सेना के बृजेश पटेल सहित दर्जनो कार्यकर्ता ने थाने पर जाकर उठाई आवाज

Image
  हर्रैया थाने के अंतर्गत ग्राम - परसौड़ा निवासी श्री रामसूरत चौधरी जी की दिनांक 2 अप्रैल को लगभग 3:00 बजे पिकअप चढ़ा करके उनकी हत्या कर दी गई ,इसके पूर्व में भी 2023 में श्री राम सूरत चौधरी जी के द्वारा थाने पर न्याय की गुहार लगाई गई थी ,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी, उस समय भी अपराधियों को पकड़ा गया था ,लेकिन छोड़ दिया गया था ,  लोगो का कहना है कि पूर्व में रहे थाने के अधिकारियों के लापरवाही के कारण कल उनकी हत्या हो गई,आज सरदार सेना के लोगों के साथ हर्रैया  थाने पर पहुंचकर के थाने पर तैनात इंस्पेक्टर से मिलकर के निष्पक्ष जांच करने एवं अपराधियों को जेल भेजना की मांग की गई, इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल, जिलाध्यक्ष चौधरी विनय पटेल के साथ सरदार सेना के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे                                

हाथ में हंसुआ लेकर गेहूं काटने खेत में उतर गए बस्ती के डीएम साहब

Image
  यूपी, बस्ती। अमूमन सभी जानते हैं कि डीएम (DM) विभिन्न विभागों के कार्यों की निगरानी करते हैं। डीएम जिला में सिर्फ इतना ही नहीं करते हैं, बल्कि उन्हें अन्य कार्य भी करने होते हैं। राज्य सरकार की ओर से डीएम को कई तरह के कार्यों की जिम्मेवारी सौंपी जाती है। बहुत ऐसे भी कार्य होते हैं, जिसे निर्धारित तिथि को पूरा करना होता है। कुछ इसी तरह के मिले दायित्व को पूरा करने के लिए बस्ती के रवीश गुप्ता गुरुवार को गेहूं के खेत में पहुंचे गए  गेहूं की कटाई का किया निरीक्षण  बस्ती में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने तहसील सदर बस्ती के ग्राम पंचायत सिकरा हकीग के ग्राम करनपुर में रवी फसल गेहूं की कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण गेहूं की उत्पादकता और उत्पादन की जांच करने के लिए किया गया था । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने गाटा संख्या 86 श्रीमती कमलावती पत्नी सीताराम एवं गाटा संख्या 36 अब्दुल हई पुत्र वकील अहमद के खेत में 43.30 वर्ग मीटर कटाई करा कर गेहूं की उत्पादकता एवं उत्पादन की जांच की। उन्होंने पाया कि जिसमें क्रमशः 18.590 कि0ग्रा0 एवं 19.280 कि०ग्रा० वजन निकला, जिस...

म्यांमार में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद , भारत के लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके

Image
  सांकेतिक चित्र  1अप्रैल 2025   बीते माह 28 मार्च को म्यांमार में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। इस बीच भारत में भी भूकंप की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। वहीं मंगलवार शाम 5:38 बजे लेह, लद्दाख में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस भूकंप के बारे में जानकारी दी है। वहीं भूकंप की वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि इस भूकंप में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।  सूत्रों के अनुसार इससे पहले सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर दो बजकर 38 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिएक्टल स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 आंकी गई। हालांकि, इस भूकंप से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन म्यांमार में भूकंप से आई तबाही के बाद पूरी दुनिया में लोगों के अंदर भूकंप को लेकर डर भरा हुआ है। भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश की शी योमी में धरती की सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप का केंद्र भारत और चीन की सीमा के बेहद करीब था ...

बी.एच.यू प्रवेश परीक्षा में अनुसूचित जाति के शिवम सोनकर हो रहा है अन्याय- डॉ. आरएस पटेल ,सरदार सेना की चेतावनीः जरूरत पड़ी तो प्रदेश भर में कराएंगे आंदोलन

Image
शिवम सोनकर के साथ जातीय मानसिकता से हो रहा है अन् सरदार सेना की चेतावनीः जरूरत पड़ी तो प्रदेश भर में कराएंगे आंदोलन   बी.एच.यू प्रवेश परीक्षा में अनुसूचित जाति के शिवम सोनकर हो रहा है अन्याय- डॉ. आरएस पटेल  सरदार सेना की चेतावनीः जरूरत पड़ी तो प्रदेश भर में कराएंगे आंदोलन  वाराणसी। BHU की PHD प्रवेश परीक्षा में अनुसूचित जाति के शिवम सोनकर ने सामान्य कैटेगरी में दूसरा स्थान प्राप्त किया लेकिन जातिवादी मानसिकता से कुंठित कुलपति ने प्रवेश देने से मना कर दिया। अपने हक के लिए कई दिनों से अनशन पर बैठे शिवम सोनकर को अब सामाजिक संगठन सरदार सेना का साथ मिल गया। शनिवार को सरदार सेना के अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल ने बीएचयू जाकर शिवम सोनकर से मुलाकात की। इसके बाद कहा कि जरा सोचिए अपने अधिकार के लिए शिवम सोनकर गांधीवादी तरीके से खुली छत के नीचे मच्छरों के बीच कुलपति के बंगले के सामने अनशन पर हैं, लेकिन सामन्तवादी मानसिकता से घृणित घमंडी कुलपति ने प्रवेश देना तो छोड़िए अपने एक छात्र को रात में ओढ़ने के लिए चादर देना भी मुनासिब नहीं समझा। डॉ. आरएस पटेल ने कहा कि प्रदेश के अंदर पिछड़ों...

छात्र शिवम सोनकर के समर्थन में उतरे समाजवादीः काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Image
  छात्र शिवम सोनकर के समर्थन में उतरे समाजवादीः काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन आज रविवार को वाराणसी के बीएचयू में कुलपति आवास के सामने पिछले 10 दिनों से धरना दे रहे छात्र शिवम सोनकर के समर्थन में समाजवादियों ने पार्टी नेता अरविन्द सोनकर के साथ कटेश्वर पार्क स्थित बाबा साहब प्रतिमा के निकट काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेता अरविन्द सोनकर ने कहा कि बीएचयू के मालवीय सेंटर फॉर पीस रिसर्च में प्रवेश में अनियमितता का आरोप लगाते हुए छात्र शिवम सोनकर धरने पर बैठा है। उसका कहना है कि सामान्य वर्ग में दूसरा स्थान आने पर भी उसे प्रवेश नहीं दिया जा रहा। कहा कि शिवम जैसे मेधावी छात्रों की आवाज दबाई जा रही है, जबकि यह प्रशासन का कर्तव्य है कि वह छात्रों से संवाद करें और उनकी समस्याओं का समाधान निकालें। कहा कि बीएचयू प्रशासन शिवम सोनकर की समस्याओं का समाधान कराये। शिवम सोनकर के समर्थन में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने वालों में राम सिंह यादव, युनूस आलम,अजय यादव,रहमान सिद्दीकी, विशाल युनूस आलम,राहुल कुमार सोनकर, संदीप,मोहित,अजय,रजनीश यादव,गंगा प्रसाद, नितिन कुमार सोनकर,आमिश ख...

हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर सनातन धर्म संस्था द्वारा डॉक्टर डीके गुप्ता व डॉक्टर निधि गुप्ता ने ओम आर्थोपेडिक एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बस्ती में स्टॉप कार्यकताओं में बांटा श्रीमद गीता के साथ हवन पूजन सामग्री ,दिया हिन्दू नव वर्ष की बधाई

Image
  हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर सनातन धर्म संस्था द्वारा डॉक्टर डीके गुप्ता ,डॉक्टर निधि गुप्ता ने स्टॉप कार्यकताओं में बांटा श्रीमद गीता के साथ हवन पूजन सामग्री हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर सनातन धर्म संस्था द्वारा डॉक्टर डीके गुप्ता ,डॉक्टर निधि गुप्ता ने स्टॉप कार्यकताओं में बांटा श्रीमद गीता के साथ हवन पूजन सामग्री  इस अवसर पर डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि इस दिन से भारतीय नववर्ष की शुरुआत होती है और इसी दिन से चैत रामनवमी की शुरुआत होती है प्राचीन काल से भारत में इसी दिन से नए ऊर्जा के साथ साथ काम काज खेती बारी का प्रचलन हुआ है आज का अवसर हम सभी हिंदू धर्म को मानने वाले सभी भारतीयों के शुभ दिन है इसी दिन से हिंदू धर्म के विक्रम संवत के नए साल की शुरुआत होती है  डॉक्टर निधि गुप्ता ने सभी स्टॉप को हिन्दू नव वर्ष की शुभ कामना देकर प्रसन्नता व्यक्त किया कहा कि जनवरी के आंग्ल भाषी नव वर्ष को सभी जानते है हमें अपने भारतीय नव वर्ष को जानना और मनाना चाहिए ,आज से हिंदू पंचाग नव वर्ष चैत माह प्रारंभ होगा जो कि फाल्गुन माह तक एक वर्ष पूर्ण होगा  हवन सामग्री में लोगो को १. ऋतु अनुक...

समाजवादी पार्टी के सांसद रामप्रसाद चौधरी ने पार्टी नेताओं के साथ नाबालिग आदर्श उपाध्याय के परिजनों को दिया 2 लाख का आर्थिक सहयोग किया

Image
  पार्टी फण्ड से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक लाख का चेक और सपा जिला इकाई बस्ती की ओर से एक लाख कुल दो लाख रूपये की सहयोग राशि परिजनों को सौंपा गया नाबालिग आदर्श उपाध्याय के परिजनों को समाजवादियोें ने दिया 2 लाख का आर्थिक सहयोग किया  दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराये प्रशासन - राम प्रसाद चौधरी दोषी पुलिस कर्मियों पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा - महेन्द्रनाथ यादव बस्ती (विधान केसरी)। रविवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल पार्टी जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई गांव पहुंचकर नाबालिग आदर्श उपाध्याय के पिता ओम प्रकाश उपाध्याय और परिजनों से मिलकर ढाढस बधाया । पार्टी फण्ड से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक लाख का चेक और सपा जिला इकाई बस्ती की ओर से एक लाख कुल दो लाख रूपये की सहयोग राशि परिजनों को सौंपा गया। दुःखी परिवार को हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन देते हुये सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि नाबालिग आदर्श उपाध्याय की पुलिसिया पिटाई से मौत मामले में अभी तक दोषियों के विरूद्ध मुकदमा ...

यूपी में शराब की बिक्री पर चला बंपर ऑफर ,बस्ती में हुआ विरोध आम आदमी पार्टी ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Image
  यूपी में शराब की बिक्री पर चला बंपर ऑफर , विरोध  करते हुए बस्ती में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन   उत्तर प्रदेश में शराब बिक्री पर दिए गए बंपर ऑफर के खिलाफ आम आदमी पार्टी बस्ती जिला अध्यक्ष डॉ राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर सौंपा है। सरकार की तरफ से शराब की एक बोतल खरीदने पर दो बोतल मुफ्त देने की योजना को लेकर आम आदमी पार्टी पदाधिकारीयो ने चिंता जताई है।  इस तरह ऑफर को लेकर जिला प्रभारी देवेंद्र नाथ अंबेडकर ने योगी सरकार की इस योजना की कड़ी निंदा की है। प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल और जिला अध्यक्ष डॉ राम सुभाष वर्मा ने कहां की यह योजना समाज को नैतिक रूप से कमजोर कर रही है,साथ ही यह राज्य के नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है।पार्टी ने राज्यपाल से चार प्रमुख मांगें की हैं। पहली मांग है कि शराब पर दिए गए बंपर ऑफर को तुरंत समाप्त किया जाए। दूसरी मांग में शराब के प्रचार-प्रसार पर रोक और अवैध कारोबार का खात्मा शामिल है। तीसरी मांग के तहत युवाओं में शराब स...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर दुबौलिया पुलिस ने भेजा जेल

Image
  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार  दुबौलिया थाना क्षेत्र की बीस वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाने वाले आरोपी को दुबौलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।  थाना क्षेत्र कि एक बीस वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा बाद में युवती के गर्भवती हो जाने पर युवक शादी से मुकर गया था। दुबौलिया पुलिस ने युवती कि तहरीर पर आरोपी युवक नीरज उपाध्याय के खिलाफ 376(2), 323,0504,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुकामी पुलिस ने आरोपी नीरज उपाध्याय को गिरफ्तार कर  भेजा जेल।

फर्जी लूट की सूचना देना व्यापारी को पडा भारी, लूट की सूचना पर24 घन्टे हल्कान रही बस्ती पुलिस

Image
फर्जी लूट की सूचना देना व्यापारी को पडा महंगा, लूट की सूचना पर24 घन्टे हल्कान रही बस्ती पुलिसलूट की फर्जी सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार बाबा ढाबा के पास गल्ला व्यापारी से 3 लाख रुपए लूटने के मिली थी पुलिस को सूचना पुलिस ने आरोपी नरेंद्र चौधरी के पास से अवैध कट्टा,कारतूस के साथ लाइसेंसी पिस्टल दो मैगजीन के साथ 13 कारतूसकिए बरामदसभी आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा हुआ दर्ज पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बाबा ढाबा के पास मिली थी लूट की सूचना 

तुर्कहिया गंदा नाला पर ढक्कन लगाने के लिए सरदार सेना के जिलाध्यक्ष ने किया डी एम कार्यालय पर मांग

Image
  बस्ती शहर के तुरकहिया मोहल्ले में स्थित गंदा नाला जिसपे ढक्कन और नाले के किनारे रेलिंग ना होने से आए दिन वहां के लोग और राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, नाले में गिर जा रहे हैं ,चोटिल हो रहे हैं, और मोहल्ले वासियों को काफी गंदगी का सामना करना पड़ रहा है ,जिसको लेकर आज सरदार सेना के जिलाध्यक्ष  चौधरी विनय पटेल ने तमाम साथियों के साथ  जिलाधिकारी बस्ती कार्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से मांग किया है

बिजली के तार से युवक ने फांसी लगाकर दिया जान

Image
  बिजली के तार से युवक ने फांसी लगाकर  दी जान बस्ती। जिले के कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोनहा गांव में 28 वर्षीय युवक अजय ने फांसी लगाकर जान दे दिया।      मिली जानकारी के अनुसार कलवारी थाना क्षेत्र के लोनाहा गांव निवासी गोपीचंद ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया कि उनके 28 वर्षीय बेटे अजय ने घर के बाहर झोपड़ी में बिजली के तार से फांसी लगा लिया है। अजय को फांसी से लटकता देख नीचे उतारा गया और सीएससी कुदरहा बनहरा पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने अजय को मृत घोषित कर दिया।    थानाध्यक्ष कलवारी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। फॉरेंसिक टीम को अवगत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य संकलन के साथ ही आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

चौकी इंचार्ज कंपनीबाग द्वारा दुकानदारों के शोषण मामले को लेकर न्याय दिलाने की मांग, शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

Image
  एसपी से न्याय दिलाने की मांग को लेकर शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन  बस्ती। फुटपाथ पर दूकान लगाकर जीविका चलाने वाले गोरखनाथ को कम्पनीबाग चौकी इन्चार्ज द्वारा आये दिन धमकी देने, प्रताड़ित किये जाने के मामले में शुक्रवार को शिव सेना जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय ने शिव सैनिकों के साथ पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित ज्ञापन कार्यालय में सौंपा। मांग किया कि निर्दाेष गरीब व्यापारी का अनावश्यक उत्पीड़न चौकी इन्चार्ज द्वारा बंद किया जाय अन्यथा शिव सेना आन्दोलन को बाध्य होगी। ज्ञापन देने के बाद शिव सेना प्रमुख प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि गोरखनाथ शिव सेना के सदस्य है और कम्पनीबाग के निकट फुटपाथ पर कपडे की दूकान चलाते हैं। कम्पनीबाग चौकी इन्चार्ज अजय सिंह द्वारा आये दिन गोरखनाथ, उनके परिजनों को तरह- तरह की धमकियां दी जाती है कि फर्जी मुकदमों में फंसाकर जिन्दगी बरबाद कर देंगे। गरीब गोरखनाथ और उनका परिवार चौकी इन्चार्ज अजय सिंह की धमकियों से डरा हुआ है। उन्हें भय है कि चौकी इन्चार्ज फुटपाथ से उनकी दूकान हटवाने के साथ ही उन्हें मनगढन्त मामलों में फंसा सकते हैं। मांग किया कि चौकी चन्चार्ज के विरूद्ध कार्रवाई...

बस्ती में नव नियुक्त कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से किया भव्य स्वागत, पार्टी कार्यालय पर जुटी हजारों की भीड़

Image
  बस्ती - 26 मार्च 25    बुधवार को कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी का पार्टी  के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं के साथ रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। यहां से कांग्रेस जन नारा लगाते हुये दक्षिण दरवाजा, रोडबेज तिराहा होते हुये कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां आयोजित सभा में पार्टी के वरिष्ठ ने कांग्रेस के संगठात्मक ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने उपस्थित पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुये कहा कि पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में उनका प्रयास होगा कि जिला, तहसील, ब्लाक, नगर पंचायत, न्याय पंचायत और बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन मजबूत हो तभी आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुये जीत हासिल कर सकेगी।    स्वागत सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनियां गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के मार्ग दर्शन में कांग्रेस की खोयी हुई रा...

मेरठ के बाद अब संतकबीरनगर में भी खौफनाक कत्ल ,बोरों में मिली टुकड़ों में कटी लाश

Image
  संत कबीर नगर मेरठ के बाद अब संतकबीरनगर में भी खौफनाक कत्ल बोरों में मिली टुकड़ों में कटी लाश उत्तर प्रदेश में एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक का शव दो टुकड़ों में कटा मिला है। शरीर के दोनों टुकड़े अलग-अलग बोरों में भरकर फेंके गए थे जो बुरी तरह सड़ गए थे। उत्तर प्रदेश में इन दिनों मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड की चर्चा हो रही है। इसी बीच, संतकबीरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक का शव दो टुकड़ों में कटा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला खलीलाबाद धनघटा मार्ग पर महुली थाना क्षेत्र स्थित मैनसिर गांव के समीप स्थित मुख्य नहर का है।  2 बोरे में पड़े थे शव के अलग-अलग टुकड़े दरअसल, तामेश्वरनाथ पेट्रोल पंप के सामने से गुजरी मुख्य नहर इन दिनों सूख गई है। रविवार की सुबह कुछ लोग नहर के बगल से पिच पकड़कर गुजर रहे थे। लोगों के जब तेज दुर्गंध का आभास हुआ तो वे रुक गए और इधर-उधर देखने लगे। राहगीरों की नजर दो बोरों पर पड़ी, जो 10 मीटर दूर पड़े थे। उन्हीं बोरों से इलाके में दुर्गंध फैली हुई थी। शरीर के दोनों टुकड़े अलग-अलग बोरों में भरकर फेंके गए ...

मुंडेरवा के कुम्हिया गांव में दलित परिवार का घर जलाने, जान से मारने की धमकी मामले में सरदार सेना ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन,

Image
  मुंडेरवा में दलित परिवार का घर जलाने, जान से मारने की धमकी मामले में सरदार सेना ने सौंपा ज्ञापन, दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग बस्ती। शुक्रवार को सरदार सेना के जिलाध्यक्ष विनय चौधरी, समाजसेवी दिग्विजय कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियोें, कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन और अपर पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपा। मांग किया मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के कुम्हिया मिश्रौलिया निवासी दलित सोनबरसा देवी पत्नी दुःखरन को जाति सूचक शव्दों से गाली देने, मारने पीटने, घर जला देने, बेटे सन्तोष को कट्टा लेकर जान से मारने की कोशिश करने के मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर न्याय दिलाया जाय। डीएम, एसपी को सम्बोधित पत्र में दलित सोनबरसा देवी ने कहा है कि गत 14 मार्च होली के दिन पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही राजमन पुत्र सदानन्द, धीरेन्द्र पुत्र राजमन, सत्यदेव पुत्र निर्मल, वीरेन्द्र पुत्र राजमन, आकाश पुत्र सत्यदेव, रघुराज, रिकूं पुत्रगण त्रियुगी, दिलीप आदि ने पुरानी रंजिश को लेकर सोनबरसा देवी के घर में घुसकर दुःखरन पुत्र रमई, अरूण पुत्र दुःखरन, सुनीता पुत्री दुःखरन, और सोनबरसा द...

ADHD अटेंशन-डेफिसिट/हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) बच्चों को प्रभावित करने वाले सबसे आम मानसिक विकारों में से एक है डॉक्टर ए.के. दूबे मानसिक एवं न्यूरो रोग विशेषज्ञ

Image
       डॉक्टर ए.के. दूबे मानसिक एवं न्यूरो रोग विशेषज्ञ  ADHD अटेंशन-डेफिसिट/हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) बच्चों को प्रभावित करने वाले सबसे आम मानसिक विकारों में से एक है  ADHD मस्तिष्क की एक स्थिति है, जो जन्म से मौजूद होती है या जन्म के तुरंत बाद विकसित होती है। कुछ बच्चों को मुख्य रूप से निरंतर ध्यान, एकाग्रता और कार्यों को पूरा करने में कठिनाई होती है; कुछ बच्चे अतिसक्रिय और ज्यादा जोशीले होते हैं; और कुछ दोनों होते हैं। डॉक्टर निदान करने के लिए माता-पिता और शिक्षकों द्वारा भरी गई प्रश्नावली के साथ-साथ बच्चे के साथ किए गए निरीक्षणों का उपयोग करते हैं। साइकोस्टिमुलेंट या अन्य दवाइयों के साथ-साथ व्यवस्थित वातावरण, दिनचर्या, स्कूल के सहयोग से बनाई गई योजना और बेहतर बनाई गई पेरेंटिंग तकनीकों की अक्सर आवश्यकता होती है। अटेंशन-डेफिसिट/हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) एक प्रकार का तंत्रिका विकास से जुड़ा विकार है। हालाँकि, प्रभावित बच्चों की संख्या के बारे में काफी विवाद है, यह अनुमान लगाया गया है कि ADHD 5 से 15% बच्चों को प्रभावित करता है और लड़कियों की अप...

मेरठ में महिला ने किया जघन्य अपराध , तलाक के चलते प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव के टुकड़े टुकड़े करके ड्रम में सीमेंट डालकर जमाया

Image
    फाईल फोटो   मृतक सौरभ व उसकी पत्नी मुस्कान  मेरठ।  मेरठ के सौरभ कुमार की नौ साल पहले शुरू हुई प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ है। वह लंदन से पत्नी मुस्कान, बेटी पीहू का जन्मदिन मनाने आया था। पत्नी मुस्कान ने प्रेमी के संग मिलकर उसकी हत्या कर शव के 15 टुकड़े कर दिए। पत्नी ने सौरभ को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर प्रेमी के साथ मिलकर छाती में चाकू घोपा, गला काटा, हाथ-पैर काटकर शव के टुकड़े कर प्लास्टिक के ड्रम में रखकर सील कर दिया। सौरभ कुमार अनुसूचित जाति से था । नौ साल पहले 2016 में पड़ोसी में रहने वाली मुस्कान रस्तोगी से सौरभ का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। इसी वर्ष सौरभ की मर्चेंट नेवी में नौकरी लग गई और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। सौरभ ने एक साल बाद नौकरी छोड़ दी और मेरठ में ही दिल्ली रोड स्थित एक प्लाईवुड की दुकान पर तीन साल नौकरी की। बाद में वह लंदन चला गया और मॉल में सेल्स मैनेजर की नौकरी करने लगा था। दोनों की पांच साल की बेटी पीहू है। सौरभ पत्नी और बेटी के साथ इंदिरानगर में ओमपाल के मकान में तीन साल से किराये पर रह रहा था। पिता मुन्नालाल, भाई बबलू और मां रेनू ब...