Posts

Showing posts from February, 2026

बस्ती नगर पालिका बोर्ड बैठक में 105 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव की मंजूरी , शहरी तालाबों को जीवंत और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव हुआ स्वीकृत ,

Image
    नगर पालिका बैठक में एक सौ पाँच करोड तेईस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रूपये का प्रस्ताव पास होली के पूर्व शनिवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक पालिका सभागार में अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में एक सौ पाँच करोड तेईस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रूपये का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्व सम्मत से पारित किया गया. अध्यक्ष नेहा वर्मा कहा कि जो प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में आये हैं, जन अपेक्षा और सभासदों की मंशा के अनुसार महापुरूषों की प्रतिमाओ, पार्क का निर्माण चरणबद्ध ढंग से पूरा कराया जायेगा. अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 का बजट सदन के समक्ष प्रस्तुत किया . वित्तीय वर्ष में निजी श्रोतों से तथा शासकीय अनुदान के माध्यम से कुल आय एक सौ पाँच करोड तेईस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रूपया मात्र तथा व्यय एक सौ पाच करोड सत्रह लाख सतहत्तर हजार रूपया मात्र प्राविधानित है. जिसके अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-2027 के अन्त में पाँच लाख चौतीस हजार आठ सौ बासठ रूपया मात्र बचत होना प्रस्तावित है. इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए तैयार किया गया सन्तुलि...

होली के दिन बस्ती में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी ,शराब और ताड़ी की दुकानें, डीएम बस्ती का आदेश

Image
  बस्ती में डीएम का आदेश: 4 तारीख को इतने समय तक बंद रहेंगी शराब और ताड़ी की दुकान होली पर्व के दौरान जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. जिला मजिस्ट्रेट कृत्तिका ज्योत्स्ना और लाइसेंस प्राधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने आदेश जारी करते हुए बताया कि होली के दिन 4 मार्च 2026 को जनपद की सभी थोक और फुटकर शराब की दुकानों को निर्धारित समय के लिए पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा. जारी आदेश के अनुसार समस्त थोक अनुज्ञापन जैसे सीएल-2, एफएल-2/2बी तथा सभी फुटकर अनुज्ञापन—देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप और एफएल-6/एफएल-7 (रेस्टोरेंट बार) के साथ-साथ ताड़ी की दुकानें भी सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगी. इस दौरान किसी भी प्रकार की बिक्री या वितरण की अनुमति नहीं होगी. प्रशासन का कहना है कि होली के मौके पर अक्सर भीड़भाड़ और उत्साह के कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. ऐसे में कानून-व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का सख्ती...

बस्ती के प्रायवेट स्कूल में बड़ी पहल: राजन इंटरनेशनल एकेडमी में फ्री एडमिशन, कॉपी-किताब पर भारी छूट के साथ नये सत्र में प्रवेश प्रारम्भ

Image
  बस्ती के प्रायवेट स्कूल में बड़ी पहल: राजन इंटरनेशनल एकेडमी में शुरू से फ्री एडमिशन, कॉपी-किताब पर 50% छूट के साथ सत्र 2025-26 प्रवेश प्रारम्भ शुरुआत से निःशुल्क एडमिशन की परंपरा | कॉपी-किताब पर 50% की विशेष छूट | 20 किमी तक परिवहन सुविधा | गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर कार्य किया जा रहा है बस्ती/ जनपद में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अपनी अलग पहचान बना चुकी राजन इंटरनेशनल एकेडमी में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। विद्यालय प्रबंधन ने एक बार फिर अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि एकेडमी में शुरू से ही एडमिशन पूरी तरह निःशुल्क रहा है और इस वर्ष भी यह परंपरा जारी रहेगी। इसके साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक सामग्री पर भी विशेष सुविधा दी जा रही है। कॉपी और किताबों पर 50 प्रतिशत की छूट उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे अभिभावकों को आर्थिक रूप से काफी सहूलियत मिलेगी। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि उनका उद्देश्य शिक्षा को अधिक से अधिक सुलभ और किफायती बनाना है। प्रबन्ध निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने बताया कि एकेडमी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक...

नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया निर्माण कार्याें का निरीक्षण बस्ती। शुक्रवार

Image
  नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया निर्माण कार्याें का निरीक्षण बस्ती। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा के साथ कम्पनी बाग में निर्माणाधीन गुरू गोविन्द सिंह चौक और आवास विकास में सी.सी. रोड, नाली निर्माण का निरीक्षण किया। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाय। कहा कि चुनाव के समय नागरिकों से विकास के जो वायदे किये गये थे उसे चरणबद्ध ढंग से पूरा कराया जा रहा है। वार्डवार नालियों की सफाई, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, सम्पर्क मार्ग के बेहतर प्रबन्ध कराये जा रहे हैं। उन्होने नागरिकों से आग्रह किया कि स्वच्छता अभियान और नगर पालिका क्षेत्र को स्वस्थ, सुन्दर बनाने की दिशा में योगदान और सुझाव दें।  निरीक्षण के दौरान सभासद परमेश्वर शुक्ल पप्पू के साथ ही गुड्डू पाण्डेय, अमृत पाल ‘सनम’, साहेब सचदेवा, अमरीक सिंह विक्की, दिलप्रीत सिंह, सत्य प्रिय मौर्या, हर प्रीत सिंह, जेई सिविल अर्पित निगम, अंदिता श्रीवास्तव, हर्षित, सूरज गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, विक्र...

बस्ती में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई 75 हजार की रिश्वत सौदेबाज़ी के बाद लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

Image
  बस्ती। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने लेखपाल प्रेमपाल सिंह को आरएस25 हजार की दूसरी किश्त लेते समय धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए वाल्टरगंज थाने लाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूधौली तहसील के ग्राम दूदराक्ष, पोस्ट छपिया निवासी बिहारी लाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता स्वर्गीय फेरू लाल द्वारा वर्ष 1989 में कराए गए 31 एयर जमीन के पट्टे को कंप्यूटरकृत खतौनी में दर्ज कराने के लिए लेखपाल द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। चकबंदी न होने के कारण जमीन का विवरण कंप्यूटरकृत खतौनी में प्रदर्शित नहीं हो रहा था। इस प्रक्रिया को पूरा कराने के नाम पर लेखपाल प्रेमपाल सिंह ने पहले 1 लाख की मांग की, बाद में मामला 75 हजार में तय हुआ। पीड़ित बिहारी लाल ने पहली किश्त के रूप में 25 हजार दे दिए थे। दूसरी किश्त देने से पूर्व उन्होंने एंटी करप्शन टीम को सूचना दे दी। योजनाबद्ध तरीके से टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही लेखपाल ने  25 हजार की दूसरी किश्त ली, उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिय...

किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल कप्तानगंज बस्ती में 5 वीं वर्षगांठ पर यूजीसी के समर्थन में निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन

Image
  05 वीं वर्षगांठ पर विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में हर प्रकार मरीजों को निःशुल्क जांच , इलाज व दवा की गई वितरित विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में लगभग 200 मरीजों ने कराया निःशुल्क जांच व इलाज! महेश प्रताप, बस्ती,(उ.प्र.)। कप्तानगंज बस्ती – नगर पंचायत कप्तानगंज के अंतर्गत NH 28 पर कप्तानगंज चौराहे से लगभग 500 मीटर पश्चिम दिशा में उत्तर तरफ स्थित किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें हर प्रकार के मरीजों की निःशुल्क ECG (दिल की जांच ) , खून , ब्लड प्रेशर , शुगर व अन्य जांच तथा इलाज किया गया और निःशुल्क सभी रोगों की दवाइयां भी वितरित की गई । 05 वीं वर्षगाठ पर प्रभावती पलटू राम मानव सेवा संघ द्वारा निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर किया गया । किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर लगभग 25 बेड की सेवा उपलब्ध है । छोटे बच्चों के लिए I C U व भर्ती एवं आक्सीजन की व्यवस्था है तथा नॉर्मल व ऑपरेशन द्वारा डिलीवरी कराई जाती है । प्रत्येक मंगलवार को निःशुल्क ओपीडी के मरीजों को देखा जाता है । किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ...

सोनहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 शीशी नाजायज देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

Image
जनपद बस्ती के थाना सोनहा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है।  मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने बैदोली उर्फ दुबौली चौराहे की ओर जाने वाले खड़ंजा मार्ग से एक व्यक्ति को 40 टेट्रा पैक (बंटी बबली) देशी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुभाष अग्रहरी (59 वर्ष), निवासी महुआरा, थाना डुमरियागंज, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 25/2026, धारा 60 एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह प्रभावी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महेश सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई।  क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और अवैध कारोबार पर सख्त लगाम लगाने के लिए थानाध्यक्ष महेश सिंह की सक्रियता, सतर्कता और रणनीतिक कार्यशैली की सराहना की जा रही है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी असनहरा उ0नि0 जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार और हेड ...

वी.के. वर्मा की सुपुत्री डा. सुरभि वर्मा बनी डाक्टर, साझा किया खुशियां

Image
बस्ती/ होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक जिला चिकित्सालय में आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा की सुपुत्री डा. सुरभि वर्मा ने कजाकिस्तान से सेमी मेडिकल यूनिवर्सिटी से एम.बी.बी.एस. परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भारत में भी पात्रत्रा परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया है।  अति शीघ डा. सुरभि की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होगी। तब तक डा. सुरभि पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा में अपनी सेवायें देंगी। बुधवार को  एम.बी.बी.एस. परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद डा. सुरभि ने पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों उनके परिजनों में फल, मिष्ठान्न वितरित कर खुशियों को साझा किया। कहा कि माता, पिता, परिजनों के पद चिन्हों पर चलकर वे एक चिकित्सक के रूप में मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में योगदान देंगी। डा. सुरभि की सफलता पर पिता डा. वी.के. वर्मा, माता राजेश्वरी वर्मा, भाई डा. आलोक रंजन, डा. आर.एन. चौधरी,  के साथ ही चन्दा सिंह, ई. रघुनाथ पटेल, अयांश पटेल, श्रेयांश पटेल,  आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

रामपुर रेवटी में बहुजन समाज पार्टी पिछड़ा वर्ग भाईचारा कैडर कैम्प संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

Image
  बस्ती। बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर रेवटी गांव में बहुजन समाज पार्टी के पिछड़ा वर्ग भाईचारा द्वारा एक दिवसीय कैडर कैम्प का आयोजन किया गया। यह कैडर कैम्प पिछड़ा वर्ग भाईचारा के जिला संयोजक अनूप कुमार एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कैम्प में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज पार्टी का सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें कई लोगों ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर बसपा की सदस्यता ग्रहण की।  इसके साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान एवं मतदाता सूची में नाम बढ़वाने अथवा संशोधन कराने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।कैडर कैम्प को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक एवं मुख्य अतिथि के.सी. मौर्य ने कहा कि आज समय की आवश्यकता है कि सभी बहुजन समाज के लोग एकजुट होकर बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक सामाजिक न्याय और अधिकारों की लड़ाई अधूरी रहेगी।  उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों...

पांच वर्षीय दलित मासूम के साथ चॉकलेट देने के बहाने दुष्कर्म करने का प्रयास

Image
  सांकेतिक चित्र बस्ती। जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में सनसनी खेज वारदात को अंजाम देने की सूचना प्रकाश में आया है डायल 112 पर फोन करके मासूम बच्ची की मां ने स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई कि मेरी बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर में ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी कलवारी थानाध्यक्ष कलवारी पहुंचे मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों से तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट एवं एससी एसटी दुष्कर्म का प्रयास करने जैसे गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।  क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह ने बताया कि दलित बच्ची की उम्र महज 5 वर्ष है आरोपी चॉकलेट दिलाने के बहाने बहला फुसलाकर अपने घर में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है स्थानीय पुलिस तत्परता दिखाते हुए आरोपी के ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही कर रही है शांति व्यवस्था कायम है

समाजवादियों ने किया जयन्ती पर संत रविदास संत नरहरिदास को नमन्

Image
  बस्ती / रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश देने वाले महान सन्त रविदास और संत नरहरिदास को उनकी जयन्ती पर याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सतगुरु रविदास और संत नरहरिदास उन महान संतों में हैं जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से सारे संसार को एकता, भाईचारा का संदेश दिया। उन्होंने जीवन भर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने का प्रयास किया। उनके संदेशों पर चलकर हम सही दिशा में आगे बढ सकते हैं। विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ मो. श्वाले, जावेद पिण्डारी, संजय गौतम, हरीश, गुलाब चन्द्र सोनकर, जमील अहमद, रजनीश यादव, मो. सलीम, गीता भारती, गजानन पाल आदि ने कहा कि संत रविदास ने लोगों को कर्म की प्रमुखता और आंतरिक पवित्रता का संदेश दिया। समाज निर्माण में सतगुरु रविदास और संत नरहरिदास जैसे महान संतों के योगदान को स्मरण रखना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से घनश्याम यादव, राजवती देवी, सुशीला गौतम, विजय लक्ष्मी, सावित्री सिंह, हरेश्याम विश्वकर्मा, मो. युनूस आलम, गुलाम गौस, तूफानी यादव, अरविन्द यादव, रन बहादुर यादव, मु...