Posts

बस्ती में इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट बस्ती पहुंच कर किया नामांकन

Image
  इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट बस्ती पहुंच कर किया नामांकन नामांकन के दौरान  प्रत्याशी रामप्रसाद  चौधरी के साथ वीरेंद्र चौधरी,नन्दलाल चौरसिया,लक्ष्मीकांत,हरिओम श्रीवास्तव ने कराया बस्ती लोकसभा 61 का नामांकन । नामांकन के बाद काफी उत्साह  और जोश में दिखे  कार्यकर्ता , नामांकन के बाद गनेशपुर में भारी जनसभा किया गया इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी द्वारा , जनसभा में उमड़ी हजारों की भीड़, भीषण गर्मी में जान की परवाह न करते हुए लोगों ने घंटो तक रामप्रसाद चौधरी के भाषण को सुना ,हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के हुजूम से दिखाई पड़ा बस्ती में गठबंधन का लहर जोरदार रहेगी 

बागेश्वरी मेडीकल सेंटर पर निशुल्क कैंप का आयोजन , डॉo राजन शुक्ला

Image
डॉo राजन शुक्ला MBBS,MD चेस्ट स्पेशलिस्ट    आज  दिनांक 28 अप्रैल को  बागेश्वरी मेडिकल सेंटर पर निशुल्क कैंप का आयोजन चल रहा है डॉक्टर राजन शुक्ला ने बताया की अब हर माह ऐसे ही आयोजन हमारे क्लिनिक पर किया जाएगा जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाए हमारे सेंटर की तरफ से मिलती रहे  विशेष सुविधाएं    कंप्यूटर द्वारा मुफ्त  फेफड़ों की मुफ्त जांच ,  स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ द्वारा ,मुफ्त परामर्श डॉक्टर के फीस पर 50 % छूट ,   समस्त प्रकार के  पैथालॉजी जांचों पर 20 % की छूट समय  सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संपर्क करे  मोoनo 8004832000

बस्ती में अब न्यूरो प्रोब्लम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा खुल गया डी.आर.एम.एस. हॉस्पिटल बादशाह मैरेज हाल के सामने रीढ़ एवं स्पाइनल के दर्द से लोगो को मिलेगा छुटकारा डॉo प्रमोद चौधरी न्यूरो रोग विशेषज्ञ

Image
           डा. प्रमोद कुमार चौधरी न्यूरो रोग विशेषज्ञ  MD Physician FINSS, FIPM, FINR, CISM आर्मी स्पाइन,  भूतपूर्व चिकित्साअधिकारी  बस्ती में अब न्यूरो प्रोब्लम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा खुल गया डी.आर.एम.एस. हॉस्पिटल बादशाह मैरेज हाल के सामने रीढ़ एवं स्पाइनल के दर्द से लोगो को मिलेगा छुटकारा बस्ती के सुप्रसिद्ध डॉक्टर प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि DRMS हॉस्पिटल अब अनेकों सुविधाओ से लैस है अब एक ही छत के नीचे होगा अनेकों रोगों का इलाज, 24 घंटे मरीज भर्ती करने इमरजेंसी सेवा उपलब्ध है  DRMS Hospital Basti UP DRMS Hospital Basti D.R.M.S. Hospital basti सभी प्रकार की बीमारियों का परामर्श व उपचार • मस्तिष्क चोट, ब्रेन स्ट्रोक, ब्रेन हेमरेज-दिमाग में रक्तस्राव, बोलने में अंतर। • चलने-फिरने में परेशानी, बेहोशी, चक्कर आना, शारीरिक असंतुलन कम्पन । • चेहरे का लकवा-चेहरे का एक हिस्सा टेढ़ा हो जाना, बोलने में परेशानी। • मुँह से लार का गिरते रहना व आँख से आँसू गिरना, चेहरे के एक हिस्से में दर्द होना। • दिमागी बुखार-इंसेफालाटिस, झटका, दिमागी TBM 1 •...

बिजली के हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट से नगर थाना क्षेत्र के संसारपुर फुटहिया गांव के खलिहान में लगी आग , जन धन को नहीं हुआ नुकसान ,

Image
  बिजली के हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट से नगर थाना क्षेत्र के संसारपुर फुटहिया गांव के खलिहान में लगी आग , जन धन को नहीं हुआ नुकसान , बुधवार  24 मई को  दोपहर में फुटहिया गांव में आज दोपहर दो बजे दिन में बिजली के 11000 वोल्ट तार में शार्ट सर्किट से खलिहान के खर पतवार में आग लग गई ,देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया , खलिहान में सरपत में लगी आग ने तेज हवाओं में विकराल रूप धर लिया ,बगल में एक ग्रामीण की खर पतवार और कंडी रखने की मड़ई को चपेट में ले लिया , शुक्र हुआ कि बगल खेत में ग्रामीणों द्वारा गेंहू की कटाई कर अनाज भूसा वहा से सप्ताह पहले व्यवस्थित किया जा चुका था जिससे कोई बड़े जन धन की नुकसान नहीं हुआ हुआ , अन्यथा गेहूं की आग बुझाना मुश्किल हो जाता  सूचना देने पर भी नहीं पहुंचा फायर ब्रिगेड की गाड़ी , घटना के वक्त नगर थाना पुलिस , व फुटहिया पुलिस चौकी पुलिस ग्रामीणों के साथ मौजूद रही , ग्रामीणों व राहगीरो ने भयंकर आग को हैंडपंप नलों , टुल्लू पंप से बाल्टी में पानी भर भर के दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल रहे , यदि हवाओं की दिशा बदली होती ...

गर्मी के मौसम में गर्म हवाओं से शरीर पर पड़ता है प्रतिकूल प्रभाव, हीटस्ट्रोक लूह लगने से गम्भीर समस्या से पीड़ित हो सकते हैं मरीज , चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉo राजन शुक्ला

Image
डॉo राजन शुक्ला MBBS,MD चेस्ट स्पेशलिस्ट  आजकल तेज धूप और हवाओं का मौसम है शुष्क मौसम में घर से बाहर निकलना एक चुनौती बन गया है इस मौसम में ज्यादातर लोग जाते हीट स्ट्रोक के शिकार आइए इस अंक में जानते है बस्ती जनपद के मशहूर चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर राजन शुक्ला से हीट स्ट्रोक के बारे में जानकारी व बचाव क्या है हीट स्ट्रोक से कैसे बचा जा सकता है हीट स्ट्रोक (सन स्ट्रोक) क्या है? हीट स्ट्रोक या सन स्ट्रोक को सामान्य भाषा में लू लगना कहते हैं। गर्मियों के मौसम में लू लगना कोई बड़ी बात नहीं है। हीट स्ट्रोक तब होता है, जब आप लंबे समय तक धूप में अधिक टेम्परेचर में रहते हैं या काम करते हैं और आपका शरीर अपने तापमान को नियंत्रित नहीं कर पाता है। लू लगने पर आपके शरीर का तापमान बहुत तेजी से बढ़ता है और पसीना आना भी बंद हो जाता है, जिससे शरीर की गर्मी निकल नहीं पाती है। ऐसे में, आपके शरीर में खनिज खासकर नमक और पानी की कमी हो जाती है। आपकी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है और बेहोशी जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती है। हीट स्ट्रोक में शरीर का तापमान 105°F से अधिक होता है और शरीर के सेंट्रल नर्व सिस्टम में...

लूह लगने से खुद को बचाए, हीटस्ट्रोक घातक हो सकता है , दिन के कड़े धूप में बाहर न निकले डॉo वीo केo वर्मा आयुष चिकित्साधिकारी

Image
    डॉo वीo केo वर्मा आयुष चिकित्साधिकारी ,बस्ती  आजकल  चिलचिलाती धूप की गर्मी है, इस मौसम में आपको सावधान रहने की जरूरत है। सबसे जरूरी खुद को हाइड्रेड रखना है। लूह लगना या हीटस्ट्रोक क्या है आइए जानते हैं इस अंक में हीटस्ट्रोक क्या है (what is heatstroke) गर्मी की थकावट और निर्जलीकरण, लंबे समय तक अत्यधिक गर्मी में रहने के बाद देखे जाने वाले सामान्य परिणाम हीट स्ट्रोक हैं। हीटस्ट्रोक को एक घातक स्थिति माना जाता है जो तब विकसित होती है जब शरीर अपने तापमान को सही ढंग से नियंत्रित नहीं कर पाता। इसके परिणामस्वरूप कभी कभी मृत्यु भी हो जाती है। गर्मी से संबंधित बीमारियों से जुड़े कुछ लक्षण सिरदर्द, चक्कर आना, थकान, मांसपेशियों में ऐंठन, उल्टी और बेहोशी हैं। गर्मी से संबंधित समस्याओं के लिए होम्योपैथिक उपचार उच्च तापमान के संपर्क में आने से उत्पन्न होने वाले विभिन्न लक्षणों के लिए होम्योपैथी उपचारों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। यदि कोई व्यक्ति हीट स्ट्रोक या गर्मी के परिश्रम से पीड़ित है, तो बेलाडोना, जेल्सेमियम और कार्बो वेज सहित होम्योपैथिक दवाओं का उपयोग करने से मदद म...

बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर लिया गरीब बच्चों के शिक्षा का संकल्प , जितेंद्र कुमार

Image
      अंबेडकर पार्क संसारपुर विकास खण्ड बस्ती सदर ,बस्ती बस्ती । बस्ती सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत दुबखरा के ग्राम  संसारपुर में  अम्बेडकर  पार्क में डॉ अम्बेडकर भगवान बुद्ध सामाजिक विकास मिशन समिति के द्वारा बाबा साहब की जयंती धूम धाम से मनाई गई ।  समिति के अध्य्क्ष जितेन्द्र कुमार , कोषाध्यक्ष  हितलाल ,सचिव  संरक्षिका श्रीमती शांती देवी सदस्य रामदीन, दुर्गादास चंदन,  हर्षित, रामदीन, विनोद, पवन, लालमन, विकास, आकाश, दीपक, बलराम विश्वकर्मा, अर्जुन प्रसाद, विजय कुमार, ओम प्रकाश, बलिकरन व अन्य  लोगो ने बाबा साहब और भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण  किया । कहा कि दोनों महापुरूषों ने समाज के गरीब, विपन्न वर्ग के उत्थान हेतु जो संदेश दिया उसे आगे बढाने की जरूरत है। भगवान बुद्ध और बाबा साहब की प्रतिमा का  बौद्ध रीतिरिवाजों से पूजन वंदन  किया  गया। जितेन्द्र कुमार ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षित बनने पर सर्वाधिक जोर दिया था। समिति की ओर से गरीब छात्रों को निःशुल्क शिक्षा का प्रबन्ध कर दिया है।  इस अवसर पर डा....

दयाशंकर मिश्रा ने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार, लोकसभा सीट जीत कर बढाएंगे बहन जी का सम्मान

Image
  बस्ती।5अप्रैल 24।भाजपा से उपेक्षित रहे पूर्व भाजपा अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  दया शंकर मिश्र अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ बसपा की सदस्यता लिया और जिले मण्डल प्रभारी के प्रयास से बस्ती लोकसभा सीट के प्रत्याशी घोषित किये गये।     सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार दयाशंकर मिश्र सन 1989 से भाजपा  सदस्य के तौर पर कार्य करते हुए वर्तमान सांसद को पहली बार लोकसभा सीट को जीता कर देश की सबसे बड़ी अदालत में भेजने का कार्य किया था। पत्रकारों के सवालों के जबाब देते हुए कहा जब कोई अपने घर मे बहुत उपेक्षित होता है तो वह अपने भविष्य की चिन्ता करते हुए ऐसे निणर्य पर पहुँचता है।  उन्होंने बताया कि मण्डल प्रभारी उदयभान जो हमारे पुराने साथी है के आग्रह पर मैने बसपा की सदस्यता ली और बहन जी ने मेरे कार्य को जाना कि जमीनी कुशल कार्यकर्ता है तो मुझ पर विस्वास करते हुई  मुझे बस्ती से चुनाव का सिम्बल देकर प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को विश्वाश दिलाया कि बहन जी को बस्ती लोकसभा सीट को जीत कर उनके सम्मान करूँगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के उपेक्षित...

जनपद बस्ती में 15 जून तक 2024 तक, धारा 144 लागू

Image
  बस्ती - जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने पूरे जनपद में तत्काल प्रभाव से 15 जून 2024 तक धारा 144 का प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिया है। इस संबंध में उन्होने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद में शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल निर्वाचन कराये जाने हेतु जनहित में निर्वाचन समाप्ति तक प्रभावी रहेंगा। उन्होने बताया कि जनपद में 25 मई को मतदान एवं 04 जून को मतगणना सकुशल एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए ये आदेश लागू किए गये है। इसका उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।   उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का प्रतिबन्धित/अवैध अस्त्र-शस्त्र जैसे आग्नेयास्त्र, बन्दूक, पिस्टल, राइफल, रिवाल्वर, तलवार, कटार, गुप्ती, चाकू, लाठी, स्टिक, भाला, बरछा, फरसा, गड़ासा एवं किसी भी प्रकार का विस्फोटकर पदार्थ जैसे-हथगोला, बारूद, तेजाब आदि लेकर नही चलेंगा। उन्होने कहा कि लाइसेंसी शस्त्र धारको को खुलेआम शस्त्र लेकर चलने पर प्रतिबन्धित किया गया है। लोकसभा साम...

बस्ती जनपद निवासी विक्रांत प्रताप सिंह को देश की राजधानी दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति सम्मान समारोह में योगदान के लिए डॉक्टरेट उपाधि के साथ अंतरराष्ट्रीय संस्कृति अवॉर्ड से सम्मानित

Image
  बस्ती: बाल्यावस्था से ही समाज कार्य के प्रति अग्रसर बस्ती जनपद निवासी विक्रांत प्रताप सिंह को देश की राजधानी दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, मैक्स मुलर मार्ग, लोधी रोड अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति सम्मान समारोह में योगदान के लिए डॉक्टरेट उपाधि के साथ अंतरराष्ट्रीय संस्कृति अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । उन्हें यह पुरस्कार सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी दिल्ली ने प्रदान किया है । डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह ने बताया कि समाज कार्य का उद्देश्य ही मानव कल्याण करना है । एक अच्छा समाज ही बेहतर देश का निर्माण कर सकता है। समाज सेवा एक ऐसा कार्य है जो सामाजिक भलाई के लिए होता है। समाज हित में इस ज्ञान का उपयोग कर मानव जीवन को नए आधार दिए जा सकते है । इस दिशा में शोध कार्य निरंतर जारी है बताया कि ऐसे पुरस्कार से समाज के लिए और बेहतर कार्य करने व गांव, गरीब, मजदूर, किसान, नौजवानों की मदद करने की प्रेरणा मिलती है ।

दस्तावेजों में गड़बड़ी करके धोखाधड़ी करने वाले ग्राम सिग्रेटरी(पूर्व सचिव)को मुकदमें की कार्यवाही कर लालगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Image
थाना अध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़ के निर्देश पर अभियुक्त वंचित चढ़ा  पुलिस के हत्थे। दस्तावेज में कुट रचित तरीके से दताबेज में फेर बदल करने वाला अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। दस्तावेज में कूट रचित करने वाले सचिव अजीत सिंह को लालगंज पुलिस ने धर दबोचा। पूर्व सचिव अजीत सिंह कुदरहा ब्लॉक के जगन्नाथपुर गांव में दस्तावेज में की थी धोखाधड़ी। दस्तावेज में धोखाधड़ी करने के मामले में सचिव अजीत सिंह के खिलाफ थाना लालगंज में दर्ज था मुकदमा। कई दिनों से फरार चल रहे थे सचिव अजीत सिंह, लालगंज कस्बे से  पुलिस ने आज अजीत सिंह को किया गिरफ्तार। दस्तावेज के मामले में धोखाधड़ी करने वाले सचिव अजीत सिंह का लालगंज कस्बे से लालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार । अभियुक्त के खिलाफ धारा 419,420,467,468,471,120 बी IPC के तहत दर्ज था मुकदमा । अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक रामभवन प्रजापति, हेड कांस्टेबल अरविंद यादव रहे शामिल।

बैंक सखी और एसबीआई बैंक मैनेजर शाखा बक्सर,पर समूह की महिलाओं ने धन उगाही को लेकर लगाया गंभीर आरोप

Image
    बस्ती-  नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर की बैक सखी मालती देवी और मैंनेजर स्टेट बैंक शाखा  बक्सर के जितेन्द्र कुमार के खिलाफ रोशनी आजाविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जिलाधिकारी आंद्रा वामसी से शिकायत किया है और आरोप लगाया है कि रोशनी आजीविका स्वयं सहायता समूह रानीपुर का समूह का खाता बक्सर ब्रांच में खुला है । वहां कि बैंक सखी मालती देवी और मैंनेजर जितेन्द्र कुमार के द्वारा समूह की समस्त महिलाओं को परेशान किया जा रहा है । समूह का फाइल जमा करने के लिए 02 हजार रुपये लिया जाता है एवं 15 हजार रुपये का ब्याज एक वर्ष में 1 % होता है जबकि बैंक सखी मालती देवी के द्वारा एक वर्ष में 3% के हिसाब से जमा करवाती है । वही 50000 रुपये निकाल कर दो माह बाद 10000 रुपये जमा करने के बाद भी पूरे 50000 रुपये का ब्याज मालती देवी बैंक सखी के द्वारा जमा कराया जाता है । बैंक में पैसा जमा करने एवं निकासी करने पर भी पैसा लिया जाता है । किसी भी बैंक शाखा में बैंक सखी नही बैठती परन्तु बक्सर ब्रांच में सुबह से शाम तक धन उगाही करने के लिए बैठती है । समूह की महिलाओं पर रौब दिखाकर सबसे 500 - ...

ओम आर्थोपेडिक एण्ड मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल में कुल्हे का नई विधि से होगा सफल इलाज - डा० डी० के ०गुप्ता

Image
   बस्ती - पूर्वांचल में पहली बार ओम आर्थोपेडिक एण्ड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पचपेड़िया रोड , डड़वा , पटेल चौक में कूल्हे का सफल आपरेशन एक नई विधि से हो रहा है । आपके बताते चले कि कूल्हे के आपरेशन ( कुल्हा प्रत्यारोपड़ / बदलने) के बाद नीचे बैठना , पल्थी मारना , उकड़ू - मुकड़ू बैठना  अब ओम आर्थोपेडिक एण्ड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आपरेशन के बाद संभव हो गया । अब तक कूल्हा बदलने के बाद नीचे बैठने सम्बन्धी तमाम समस्याएं होती थी परन्तु अब नई तकनीक के द्वारा कूल्हा प्रत्यारोपण किया जा रहा है जिससे मरीज तुरन्त बाद में चलना व नीचे बैठना शुरू कर देता है । पहले कूल्हा बदलने के बाद मरीज केवल विदेशी स्टाइल/कम्मोड सीट ) ही उपयोग कर सकता था ,जो हर मरीज के लिए खास कर ग्रामीणांचल के मरीजों के लिए संभव नहीं था परन्तु अब नई तकनीक से आपरेशन करने के बाद मरीज आराम से नीचे बैठ सकता है । डा० डी० के० गुप्ता ने बताया कि पहली बार ओम आर्थोपेडिक एण्ड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कुल्हा का आपरेशन हुआ जो मौके पर सफल है मरीज आसानी से उठ बैठ रहा है । हास्पिटल में आयुष्मान कार्ड , एक्स रे , प्लास्टर ,...

ग्राम पंचायत पतिला के विकास कार्यों की जिला स्तरीय कमेटी बनाकर जांच की मांग बीएमपी के जिलअध्यक्ष ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Image
  बस्ती  (यूपी)।  भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने मंगलवार को मुख्य विकास  अधिकारी को   सम्बोधित ज्ञापन उनके प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि  गौर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पतिला में विकास कार्यो, मनरेगा मजदूरी में मनमानी आदि की जांच कागजों में न करके नये सिरे से भौतिक सत्यापन कराया जाय। सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि गौर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पतिला में विकास कार्यो, मनरेगा मजदूरी में मनमानी आदि की जांच कराये जाने की मांग किया गया था, नामित जांच अधिकारी सहायक विकास अधिकारी प्रशान्त खरे ने ग्राम पंचायत भवन स्थल पतिला में एक स्थान पर बैठकर ग्राम प्रधान व सचिव के दबाव प्रभाव में आकर मनमानी आख्या दे दिया।  यदि मौके पर जांच अधिकारी ने जांच किया होता तो सच सामने आ जाता। यही नहीं शिकायतकर्ता को कोई सूचना भी नहीं दी गई। ज्ञापन के द्वारा मांग किया गया है कि विकास कार्यो की स्थलीय जांच के साथ ही मनरेगा, मस्टररोल के अनुसार मजदूरों द्वारा किये गये दैनिक कार्य की जा...

माइग्रेन के कारण आजकल लोग हो रहे मानसिक तनाव एवं डिप्रेशन के शिकार , समय पर सही ईलाज न होने पर माइग्रेन के कारण बन सकता हैं रोगी के शरीर में अन्य गंभीर समस्या का खतरा ,मनोचिकित्सक डॉoएo केo दूबे ने दिया मरीजों को माइग्रेन से बचाव का सुझाव

Image
  आज के समय में बदलते लाइफ स्टाइल और अनहेल्दी डाइट कई बीमारियों की जड़ मानी जाती है। लोग काम के चक्कर में न समय से खा पाते हैं, ना हीं चैन से सो पाते हैं। साथ ही दिन का ज्यादातर समय स्क्रीन पर ही बिताते हैं, जैसे- मोबाइल, लैपटॉप या टेलीविजन । इन्हीं में एक है माइग्रेन की बीमारी, जिसे अधकपारी या अधाशीसी के नाम से भी जाना जाता हैं।  आइए जानते हैं  बस्ती जिले के मशहूर मनोचिकित्सक डॉक्टर ए के दुबे से माइग्रेन क्या है, माइग्रेन के लक्षण और उपाय क्या है, इत्यादि।       मनोचिकत्सक ,(न्यूरोलॉजिस्ट) डॉक्टर एo केo दूबेo माइग्रेन क्या है?(अधकपारी) माइग्रेन एक तरह का सिरदर्द होता है, जो आमतौर पर सिर के आधे हिस्से में होता है। यह मस्तिष्क में तंत्रिका तंत्र के विकारों के कारण हो सकता है। इस बीमारी में अक्सर सिर में हल्का और तेज कष्टदाई दर्द होता है। लेकिन यह आम सिरदर्द से काफी अलग होता है। यह दर्द किसी भी समय हो सकता है, जिसे बर्दाश्त कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। यह एक आम स्वास्थ्य विकार है, जो लगभग 5 महिलाओं में से 1 और 15 पुरुषों में से 1 को प्रभावित करता है। माइग...

अबकी बार होली में गरीबों की हालत खस्ता कर सकता है जिला पूर्ति विभाग,सरकारी राशन की दुकानों पर नहीं बट रहा है कार्ड धारियों का राशन, नए ई पॉस मशीन का नेटवर्क कनेक्शन हुआ फेल , गरीबों को नहीं मिल पा रहा है गरीब कल्याण योजना का मुफ्त राशन , कोटेदार हो रहे हैरान , गरीब परेशान

Image
  सरकारी राशन की दुकानों पर नहीं बट रहा है राशन नए ई पास मशीन का नेटवर्क कनेक्शन फेल , जिले के कोटेदार हैरान , गरीबों को नहीं मिल पा रहा है प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना का मुफ्त राशन , ऐसे स्थित में गरीब परेशान , कोटेदार हैरान    जनपद बस्ती (यूपी) होली का त्योहार निकट है और गरीबों को सरकारी राशन की दुकान से नहीं मिल पा रहा सरकारी गल्ला जनपद सहित अन्य प्रदेश के अन्य जिलों में अभी हाल में कोटेदारों को नए प्रकार का डिजिटल इपोस मशीन उपलब्ध कराई गई है जो की इलेक्ट्रॉनिक कांटा बांट से कनेक्ट रहेगा जिससे नए eपास मशीन से कार्डधारी के अंगूठा लगाने पर अन्न खारिज किया जा सकेगा  किंतु नए राशन वितरण मशीन में नहीं चल रहा नेटवर्क   जिससे नही हो पा रहा गेंहू और चावल का वितरण समस्या लेकर जिला पूर्ति कार्यालय बस्ती में  पहुंचे कोटेदार के परिवारजन सुनाई व्यथा  बस्ती सदर के कोटेदारों द्वारा दी जानकारी के अनुसार बस्ती सदर विकास खण्ड के। ग्राम महरीपुर, दुबखरा, रानीपुर, गोटवा ,बेलाडी, पाकड़ डांड , गनेशपुर में समस्त सात आवंटित दुकानें है जहां पर किसी दुकान के इस न...

देश में लगी आचार संहिता यूपी में आदर्श आचार साहिता लागू , 7 चरणो में होगा मतदान 6 मई तक आयेंगे परिणाम

Image
  उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों के चुनाव का विस्तृत ब्योरा। कब कहां वोट पड़ेंगे। कब नामांकन होगा। सभी चरणों की पूरी जानकारी  (यूपी ) पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में वोटिंग होगी. दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में वोटिंग होगी. तीसरे चरण में संभल, हाथरस, आगरा फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली में मतदान होगा. चौथे चरण में शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच में वोटिंग होगी. पांचवें चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में वोटिंग होगी. छठे चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में मतदान होगा सातवें चरण में महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया...

बालीबुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बस्ती में मालवीय रोड स्थित कल्याण ज्वैलर्स के शोरूम का उद्घाटन किया, यूपी में कल्याण ज्वैलर्स का खुला 19 वां शोरूम

Image
  बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा ने बस्ती में मालवीय रोड स्थित कल्याण ज्वैलर्स के शोरूम का उद्घाटन किया • उत्तर प्रदेश में इस 19वें शोरूम के साथ कल्याण ज्वैलर्स ने बस्ती में रखा कदम  • बिल्कुल नए शोरूम में ग्राहकों को विश्व स्तरीय माहौल में शानदार खरीदारी अनुभव प्रदान करने का वादा  बस्ती। भारत की सबसे भरोसेमंद और अग्रणी आभूषण कंपनियों में से एक, कल्याण ज्वैलर्स ने आज बस्ती के मालवीय रोड स्थित वार्ड नंबर 4 में अपना बिल्कुल नया शोरूम लॉन्च किया। बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा ने इस एकदम नए शोरूम का उद्घाटन किया, जिसमें कल्याण ज्वैलर्स के विभिन्न संग्रहों से डिजाइन की एक विस्तृत श्रृंखला पेश की गई है। ग्राहक यहाँ विश्व स्तरीय माहौल के साथ एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करने वाली अत्याधुनिक सुविधाओं की उम्मीद कर सकते हैं। इस अवसर पर रोमांचित भीड़ को संबोधित करते हुए बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'मुझे कल्याण ज्वैलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन के लिए आज यहां उपस्थित होने पर बहुत खुशी हो रही है। दरअसल कल्याण ज्वैलर्स का प्रतिनिधित्व करना हमारे लिए सम्मान की बात है, क्योंकि यह एक ...

बस्ती महिला थाने की उप निरीक्षक तनुजा सिंह के बिगड़े बोल पत्रकारों की लगाई बोली,पुलिस अधिकारियों को भी बता डाली घूसखोर, आडियो वायरल

Image
  13 मार्च 2024  संत कबीर नगर (यूपी)महिला थाना के उप निरीक्षक तनुजा सिंह पत्रकारों की लगाई बोली पर  यहां तक कह दिया समोसे और चाय पर बिकते हैं पत्रकार किसी भी खबर नबीस को ₹10000 दे दिया जाए तो जैसा खबर चाहिए वैसा खबर का प्रकाशन करा सकते हैं,   पत्रकार एवं महिला एस आई की टेलीफोन पर वार्ता ऑडियो   बताते चलें कि प्रेस को चौथा स्तंभ न बताकर तीसरा स्तंभ बताने पर आमद हो गई यहां तक की सवाल के जवाब में महिला उपनिरीक्षक तनुजा सिंह ने नसीहत देते हुए का डार्लिंग के आज का पत्रकार बिक चुका है जो समोसे और चाय पर बिक जाता है पत्रकार अपने हेलमेट के लिए भी लाइन लगा करके खड़े रहते हैं हेलमेट पानी के बाद उसकी सी के गुणगान में लग जाते हैं अपने रास्ते से भटकती नजर आ रही है पत्रकारिता किस पत्रकार की बात कर रहे हैं इतना ही नहीं विभागीय बातों को भी अपने बाद बोल पान में कर डालेंगे की एक थानवी के इंचार्ज पद पर नियुक्ति के लिए कप्तान तक पैसा लेकर उसको पद मुहायिया करता है इतना ही नहीं  ट्रैफिक सिपाही कृष्णानंद पांडे जो हाल ही में संत कबीर नगर से आया है जो महा चोर है रेडी पटरी वालों से ...

पत्रकार प्रेस एसोसिएशन के मंडल संयोजक बने जितेंद्र कुमार, एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ,सुशील प्रताप सिंह ने सौंपा मनोनयन पत्र

Image
  पत्रकार प्रेस एसोसिएशन के मंडल संयोजक बने जितेंद्र कुमार, एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ,सुशील प्रताप सिंह ने सौंपा मनोनयन पत्र बस्ती (यूपी) पत्रकार प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश को गतिशील और मजबूत बनाने की दिशा में अग्रसर हैं संगठन को और रफ्तार देने के लिए यूनियन द्वारा लगातार मनोनयन किया जा रहा है इसी क्रम में बस्ती मंडल के कैंप कार्यालय में एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुशील प्रताप सिंह ने पत्रकार जितेंद्र कुमार को बस्ती मंडल संयोजक पद पर मनोनित कर मनोनयन पत्र सौंपा जितेंद्र कुमार इस संगठन में सक्रिय रूप से कई वर्षो से कार्य कर रहे है इनको यह पद कर्तव्य निष्ठा और निरंतर सक्रियता के कारण दिया गया है   पद ग्रहण करने के बाद मंडल संयोजक जितेंद्र कुमार ने जिला पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी गण एवं उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा की अपने पद का निर्वाहन ईमानदारी पूर्वक करूंगा ,और प्रत्येक व्यक्ति को अपने संगठन के प्रति  ईमानदारी और निष्ठापूर्वक कार्य करके आगे बढ़ते रहना चाहिए आगे बढ़ना ही जीवन है ,संगठन से जो जिम्मेदारी मिले उसे आगे बखूबी ईमान...

जिला कैंप कार्यालय बस्ती में पत्रकार प्रेस एसोसिएशन का मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न : पत्रकारों के हितों की सुरक्षा संगठन का प्रथम उद्देश्य, सुशील प्रताप सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री PPA

Image
बस्ती (यूपी) पत्रकार प्रेस एसोसिएशन बस्ती के जिला इकाई की बैठक आज कैंप कार्यालय पर संपन्न हुआ ,बैठक का मुख्य उद्देश्य मंडलीय सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर किया गया।बैठक जिलाध्यक्ष बस्ती श्री शीतला प्रसाद शुक्ला जी की अध्यक्षता में किया गया, नवागत पदाधिकारी एवं सदस्य गणों को भी पत्रकार प्रेस एसोसिएशन के जिला इकाई में सदस्यता दिला कर पदभार ग्रहण कराया गया। समाज में प्रेस और पत्रकार की उपयोगिता , सुरक्षा एवं कुशलता आदि कई पहलुओं की चर्चा बैठक में की गई ,    एसोसिएशन के राष्ट्रिय संगठन मंत्री सुशील प्रताप सिंह ने कहा कि की आज देश और प्रदेश में सच्चे पत्रकारों को पत्रकारिता करने से रोका जाता है सच्ची पत्रकारिता के लिए संगठित होकर ही आगे पत्रकारिता संभव है पत्रकारों का सुरक्षा करना संगठन का मुख्य उत्तरदायित्व है   बस्ती मंडल संयोजक जितेंद्र कुमार ने कहा कि संगठन में जुड़ने का सच्चे अर्थों में लाभ पत्रकारों को तभी रहेगा जब संगठन के लोग आपस में  सामंजस बनाए रखेंगे सभी एक दुसरे के सुख और दुःख में साथ रहेंगे, आज के परिवेश में पत्रकारों को कदम से कदम मिला कर चलने की आवश्यकता है तभी...