Posts

उत्तर प्रदेश में आसान हुआ संपत्ति का बंटवारा, रजिस्ट्री विभाग की स्टांप ड्यूटी मूल्यों में विशेष छूट,योगी सरकार की इस व्यवस्था से प्रदेशवासियों को बड़ा फायदा

Image
  उत्तर प्रदेश में आसान हुआ संपत्ति का बंटवारा, रजिस्ट्री विभाग की स्टांप ड्यूटी मूल्यों को घटाया ,योगी सरकार की इस व्यवस्था से प्रदेशवासियों को बड़ा फायदा लखनऊ   अब किसी भी तरह की संपत्ति का पारिवारिक सदस्यों के बीच बंटवारे के लिए संबंधित सदस्यों के पक्ष में दान विलेख (गिफ्ट डीड) पर सिर्फ पांच हजार रुपये की स्टांप ड्यूटी देनी होगी। अब तक आवासीय-कृषि संपत्तियों के रक्त संबंधी मामले में ही छूट मिलती थी, लेकिन अब व्यावसायिक और औद्योगिक संपत्तियों के दान विलेख पर भी पांच हजार रुपये से ज्यादा स्टांप ड्यूटी नहीं देनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट की बैठक में स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के रक्त संबंधी मामले में अचल संपत्ति के दान विलेख पर स्टांप ड्यूटी से भारी-भरकम छूट देने वाले प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई। बैठक में कुल 14 प्रस्ताव में से 13 ही स्वीकृत किए गए। 10 रुपये से 500 रुपये तक के स्टांप पेपर की बिक्री पर यूजर चार्ज वसूलने संबंधी प्रस्ताव स्थगित कर दिया गया। कैबिनेट ने पांच से 10 रुपये तक यूजर चार्ज वसूलने की व्य...

सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिले समाजसेवी मनोज चौधरी, रुधौली विधानसभा 309 में सियासी हलचल तेज

Image
  सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिले समाजसेवी मनोज चौधरी, रुधौली विधानसभा 309 में सियासी हलचल तेज। बस्ती के रुधौली विधानसभा क्षेत्र के निवासी एवं व्यवसायी मनोज चौधरी अपनी पत्नी चांदनी चौधरी ने अखिलेश यादव से मुलाकात।  इस मुलाकात को रुधौली विधानसभा की राजनीति में अहम माना जा रहा है।  चांदनी चौधरी रुधौली विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा प्रत्याशी के रूप में क्षेत्र में सक्रिय हुई  तैयारियां कर रही हैं पार्टी नेतृत्व से उनकी यह भेंट आने वाले समय में राजनीतिक हलचल हुई तेज। गौरतलब है कि वर्तमान में रुधौली विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के राजेन्द्र प्रसाद चौधरी मौजूदा  विधायक हैं। ऐसे में चांदनी चौधरी की सक्रियता और अखिलेश यादव से मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, मुलाकात के दौरान हुई बातचीत को लेकर पार्टी या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है,। लेकिन इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

संभागीय परिवहन अधिकारी बस्ती ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील किया है जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके

Image
                संभागीय परिवहन अधिकारी जनपद बस्ती    बस्ती में यातायात नियमों का पालन करने की अपील संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदउद्दीन ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील किया है जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके बस्ती, 07 जनवरी। शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ कर किया गया है। ओवरस्पीडिंग, ड्रंकन के साथ ही हेलमेट एवं सीटबेल्ट का उपयोग न करने की वजह से सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। सड़क सुरक्षा के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय वाहन व वाहन चालकों दोनों की क्रमशः जांच व प्रशिक्षण पर जोर दे रहा है। जिलों में वाहनों के लिए ऑटोमैटिक टेस्टिंग सेंटर (एटीएस) भी खोले जा रहे हैं।    खोले जा रहे है ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए ट्रेनिंग सेंटर  साथ ही ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए एडीटीसी यानी ऑटोमैटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर भी खोले जा रहे हैं। फिर भी रोड पर दुर्घटनायें हो रही है। जबकि परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर भी रहे हैं, चालान की प्रक्रिया भी ...

ग्राम प्रधान पर विकास कार्यो में मनमानी का आरोपः सीडीओ कार्यालय को पत्र देकर जांच व कार्यवाही की मांग

Image
ग्राम प्रधान पर विकास कार्यो में मनमानी का आरोपः सीडीओ कार्यालय को पत्र देकर जांच व कार्यवाही की मांग बस्ती। बुधवार को बहादुरपुर विकास खण्ड क्षेत्र के कसैला निवासी पवन कुमार गुप्ता ने ग्राम पंचायत कन्हौली मंें ग्राम प्रधान द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर मनमानी का आरोप लगाते हुये मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि विन्दुवार विकास कार्यों की जांच और भौतिक सत्यापन कराकर सरकारी धन के दुरूपयोग को देखते हुये दोषियों पर कार्रवाई और धन की रिकबरी कराया जाय। मुख्य विकास अधिकारी को दिये पत्र में पवन कुमार गुप्ता ने कहा है कि ग्राम पंचायत कन्हौली में कच्चे चकरोड पर भूमि सुधार कार्य पर मस्टररोल जनरेट कराकर ग्राम रोजगार सेवक द्वारा श्रमिको की फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है। जबकि जिस चकरोड़ पर मस्टर रोल जनरेट कराया गया है उस चकरोड के दोनो तरफ गेहूँ और सरसों की फसल लगी हुई है कही से भी मिट्टी नहीं निकाला जा सकता है तथा जिस चकरोड पर मस्टर रोल जनरेट कराकर फर्जी हाजिरी लगाया जा रहा है उन तीनो चकरोड पर घास जमी हुई है । इसी प्रकार रामअधार के चक से बभनियाव सरहद तक चकरोड पर ...

जिलाध्यक्ष आर के आरतियन के रिहाई पर बीएमपी कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर किया स्वागत और खिलाए एक दूसरे को मिठाईयां। ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी के मामले में हुआ था जेल

Image
भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष आर के आरतीएन की रिहाई के बाद जिले में सियासी हलचल तेज।  कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर किया स्वागत और खिलाए एक दूसरे को मिठाईयां। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारीयो की रही मौजूदगी। आर के आरतीएन ने रिहाई के बाद कार्यकर्ताओं का आभार किया व्यक्त। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की एक जुटता बनाती है  जिला अध्यक्ष ने आगे भी सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात भी कहीं।  स्वागत के दौरान महिला विंग की जिला अध्यक्ष सरिता भारती , हृदय गौतम, राम सुमेर यादव, ठाकुर प्रेम नंदवशी, अमरजीत आर्य, चंद्र प्रकाश गौतम व अन्य लोग रहे मौजूद।     

यूपी बड़ौदा बैंक मखौड़ा धाम शाखा में मुद्रा योजना में घूस के मामले में सीबीआई की जांच टीम पहुंची , खंगाले रिकार्ड्स

Image
  (बस्ती) यूपी  जनपद बस्ती में परशुरामपुर बड़ौदा यूपी बैंक की मखौड़ा धाम की शाखा में लखनऊ सीबीआई टीम ने मंगलवार की शाम करीब पांच बजे छापा मारा। सीबीआई टीम को अचानक अपने सामने देखकर बैंककर्मियों में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि मुद्रा लोन में हेराफेरी की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। देर रात तक सीबीआई टीम बैंक के अभिलेखों को खंगालती रही। कुछ अभिलेख कब्जे में लिए हैं। टीम का नेतृत्व सीओ बीके सिंह कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि बैंक की शाखा में प्रवेश करते ही सीबीआई टीम ने सभी कर्मियों को अपनी सीट पर बैठे रहने की हिदायत दी। इसके बाद जो जहां था, वहीं पर कुर्सी पर बैठ गया। उस समय शाखा के भीतर मौजूद ग्राहकों को बाहर कर बैंक को भीतर से बंद कर लिया। सिर्फ चपरासी को चाय-पानी लाने की इजाजत थी, उस पर भी नजर रखी जा रही थी। चपरासी से पूछने पर बताया कि वह कुछ नहीं जानता है, सिर्फ इतना बताया कि अंदर जांच चल रही है। देर रात तक बैंक में छानबीन होती रही। सीबीआई का मामला होने के नाते स्थानीय पुलिस भी कुछ बोलने से कतरा रही है। सूत्र बताते हैं कि टीम ने बैंककर्मियों से बारी-बारी पू...

उद्घाटन के तीन दिन में ही फ्यूज हुए कई बल्ब,डेकोरेटिव पोल लाइट घोटाला उजागर, शहर वासियों को नए साल की सौगात फीकी पड़ी बस्ती वासियों को

Image
  -सुंदर बस्ती–स्वच्छ बस्ती के दावे पर सवाल, नगर पालिका व कार्यदायी संस्था पर भ्रष्टाचार के आरोप बस्ती। नगर पालिका बस्ती द्वारा शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से लगाए गए डेकोरेटिव पोल लाइट अब खुद सवालों के घेरे में आ गए हैं। 31  दिसम्बर को बड़ेवन से कंपनीबाग तक लगाए गए इन डेकोरेटिव पोल लाइटों का भव्य उद्घाटन पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा सहित दर्जनों भाजपा नेताओं की मौजूदगी में किया गया था। उद्घाटन के समय इसे नगर पालिका की बड़ी उपलब्धि बताते हुए “सुंदर बस्ती–स्वच्छ बस्ती” का नारा दिया गया, लेकिन मात्र तीन दिन में ही हकीकत सामने आ गई। शहरवासियों का कहना है कि कई डेकोरेटिव पोल लाइटों के बल्ब तीन दिन के भीतर ही फ्यूज हो गए। इससे न सिर्फ नगर पालिका के दावों की पोल खुल गई, बल्कि कार्यदायी संस्था की गुणवत्ता और ईमानदारी पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पूरे कार्य में भारी भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी हुई है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने बताया कि जिस सड़क को...

भीषण ठंड के मौसम में डा. वी.के. वर्मा द्वारा जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण का सिलसिला जारी

Image
  डा. वी.के. वर्मा द्वारा जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण का सिलसिला जारी बस्ती   श्रीमती मुराली देवी मानव सेवा एवं शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एवं पैरा मेडिकल कालेज गोटवा एवं अन्य सहयोगी संस्थानों के सौजन्य से प्रबन्धक डा. वी.के. वर्मा ने डा. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस बसुआपार, मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज जिला अस्पताल के आयुष विंग में जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण किया गया। डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि समाज के सम्पन्न लोग गरीबों की हर संभव मदद करे तो लोगों को कडाके की ठंड का सामना नहीं करना पड़ेगा। बताया कि उनके द्वारा निरन्तर जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण जारी है। अपने कार में वे कम्बल रखते हैं और जैसे ही कोई पात्र मिलता है उसे कम्बल देते हैं। कहा कि ठंड पड़ने तक यह सिलसिला जारी रहेगा। ज्ञात रहे कि डा. वर्मा पिछले कई वर्षो से कडाके की ठंड में जरूरतमंदों में कम्बल वितरण का सिलसिला जारी रखे हुये हैं।  निदेशक आलोक रंजन ने कहा कि जरूरतमंदों में कम्बल वितरण के साथ ही पात्र लोगों का शिविर लगाकर हास्पिटल की ओर से उपचार भी किया जाता है।...

सवित्रीबाई फुले ने बालिकाओ के लिये शिक्षा का द्वार खोला- विधायक महेन्द्रनाथ यादव

Image
    जिला कार्यालय पर समाजवादियों ने किया सवित्रीबाई फुले को जयन्ती पर नमन् सवित्रीबाई फुले ने बालिकाओ के लिये शिक्षा का द्वार खोला- विधायक महेन्द्रनाथ यादव  बस्ती / शनिवार को भारत की पहली महिला शिक्षिका, समाज सुधारक और कवयित्री सवित्रीबाई फुले को उनकी जयन्ती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सवित्रीबाई फुले ने 19वीं सदी में, जब लड़कियों की शिक्षा को पाप माना जाता था, तब महिलाओं और दलित वर्ग के लिए शिक्षा का द्वार खोला। उन्होंने पति महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर 1848 में पुणे में देश का पहला बालिका विद्यालय शुरू किया। विधवा पुनर्विवाह, बाल विवाह विरोध और महिला अधिकारों के लिए काम किया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। पार्टी की मासिक बैठक में सवित्रीबाई फुले को नमन् करने के साथ ही संगठन की मजबूती, मतदाता सूची को नये सिरे से जांच कर लेने और जनहित की समस्याओं को लेकर संघर्ष पर जोर दिया गया। पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ जिला उपाध्यक्ष समीर चौधरी, स...

बस्ती के सौहार्द, गंगा जमुनी तहजीब को बचाने, दोषियों पर कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी बस्ती को विधायक महेंद्रनाथ यादव के संघ शीर्ष समाजसेवी संगठनों ने सौंपा 3 सूत्रीय ज्ञापन

Image
  बस्ती के सौहार्द, गंगा जमुनी तहजीब को बचाने, दोषियों पर कार्रवाई को लेकर डीएम को सौंपा 3 सूत्रीय ज्ञापन बैठक में भाई चारा बचाये रखने, प्रशासनिक सक्रियता पर जोर बस्ती। बुधवार को जनपद में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने ,आपसी वैमनस्यता और घृणा फैलाने, कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अराजक व्यक्तियों व समूह के खिलाफ जनपद के सामाजिक और प्रबुद्ध वर्ग चिंतित और आक्रोशित है। सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव, माकपा नेता का. के.के. तिवारी की पहल पर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत किया। वार्ता के पश्चात तीन सूत्रीय ज्ञापन उन्हें सौंपा गया।       सभागार में हुई बैठक में उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, साहित्यकार, अधिवक्ता, राजनैतिक दलों , चिकित्सकों, किसान संगठनों,मजदूर संगठनो, समाज सेवा से जुड़े विभिन्न तबकों ,राजनैतिक दलों व पत्रकारों के बड़े हिस्से ने भागीदारी किया। बैठक में एक स्वर से जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द बनाए जाने पर जोर देते हुए सभी तरह के घृणास्पद विभाजनकारी तत्वों पर निष्पक्षता के साथ और कड़ी कार...

कड़ाके की ठंड में सफाई कर्मचारियों ने किया आकस्मिक बैठक कर किया विरोध , नियम विरुद्ध तरीके से उत्तरप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय आर्य के मनोनयन पर जताया रोष , कहा नियम विरुद्ध तरीके से बगैर चुनाव के किया पद हासिल

Image
    बस्ती ( इंडिया न्यूज वर्ड)   उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अजय आर्य द्वारा नियम विरूद्ध ढंग से बिना चुनाव कराये पुनः अध्यक्ष बन जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। संघ पदाधिकारियों में इसे लेकर रोष है। शनिवार को संघ के जिला मंत्री मनोज चौहान और कोषाध्यक्ष पेशकार, संगठन मंत्री राम कृपाल चौधरी के संयुक्त पहल पर एक आकस्मिक बैठक कचहरी परिसर में सम्पन्न हुई। निर्णय लिया गया कि मनोनयन निरस्त कर पुनः चुनाव कराया जाय अन्यथा इस प्रकरण को संघ के प्रदेश नेतृत्व और विभागीय अधिकारियों और डीएम के समक्ष ले जाया जायेगा। कडाके की ठंड के बीच सफाई कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। संघ के जिला मंत्री मनोज चौहान ने कहा कि अचानक जब अजय आर्य के पुनः अध्यक्ष बनने की सूचना मिली तो संघ पदाधिकारी और सफाईकर्मी हतप्रभ रह गये। अजय आर्य ने चुनाव प्रक्रिया के किसी नियम का कोई पालन नहीं किया और स्वयंभू अध्यक्ष बन गये जो अवैधानिक है।  कर्मचारियों ने कहा कि इसके पूर्व भी संघ के चुनाव हुये हैं जहां विधिवत मतदान के द्वारा पदाधिकारी चुने गये किन्तु इस बार तो अजय आर्य बिन...

सत्या मल्टी स्पेशलिटी एंड आई हॉस्पिटल महरीपुर में जनरल मेडिसिन मरीजो को भी आयुष्मान से निःशुल्क इलाज की सुविधा की शुरुआत

Image
  सत्या मल्टी स्पेशलिटी एंड आई हॉस्पिटल महरीपुर में जनरल मेडिसिन मरीजो  को भी आयुष्मान से निःशुल्क इलाज की सुविधा की शुरुआत  आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के इलाज का है बेहतर प्रबन्ध- सत्यप्रकाश सिंह बस्ती, सत्या मल्टी स्पेशलिटी एंड आई हॉस्पिटल महरीपुर में आयुष्मान धारकों के जनरल मेडिसिन के मरीजों को निशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त होगी।        सत्य प्रकाश सिंह संस्थापक एवं प्रबंधक    सत्या मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल महरीपुर फुटहिया कलवारी रोड बस्ती के प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि अस्पताल में समय समय पर गरीबों असहायों को निशुल्क दवाइयों एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराता है । अब तक आयुष्मान कार्ड धारकों को आपरेशन होने पर ही आयुष्मान द्वारा इलाज की सुविधा थी किंतु अब हॉस्पिटल ने आयुष्मान कार्ड धारकों को जनरल भर्ती के मरीजों को निशुल्क इलाज की सुविधा देने की पहल किया है जो कि मरीजों के इलाज के लिए वरदान साबित होगा।        डा. हनुमान सिंह लेप्रोस्कोपिक सर्जन  सर्जन डा. हनुमान सिंह ने बताया कि सत्या मल्टीस्पेशलिटी एंड ...

बस्ती मे 12 साल की नाबालिग 6 माह की गर्भवती, नाबालिग आरोपी हिरासत मे

Image
  बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर  थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चिकित्सकीय जांच में उसे छह माह की गर्भवती बताया गया है। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए इसे गंभीर अपराध बताया है। पिता ने नगर बाजार थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी के  यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गये। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और घटना के संबंध में प्राथमिक जांच की। उन्होंने पीड़िता व परिजनों से पूछताछ कर तथ्यों की पुष्टि की। बताया कि वादी की तहरीर के आधार पर आरोपी नाबालिग के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरसत मे लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन छानबीन की जा रही है और आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है

जिला महिला अस्पताल बस्ती मे पैथालोजी लैब का नगरपालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने फीता काटकर फीता काटकर किया उद्घाटन

Image
  बस्ती, 20 दिसम्बर। जिला महिला चिकित्सालय में एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में एक और केंद्र का संचालन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को नए पैथालॉजी लैब का शुभारंभ नपाध्यक्ष नेहा वर्मा ने फीता काटकर किया। बताया गया कि 150 प्रकार की जांच की सुविधा होगी। लैब में अत्याधुनिक मशीनें लगी हैं। वैसे तो लैब का संचालन पहले से शुरू हो गया था, लेकिन उसे मूल्यांकन में रखा गया था। सीएमएस डा अनिल कुमार ने बताया कि लैब में मरीजों को करीब 150 प्रकार की जांचों की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं मरीजों को इसकी जांच रिपोर्ट व्हाट्सएप पर भी मिल सकेगी और 24 घंटे इसका संचालन किया जाएगा। बताया कि नजदीकी मरीजों के साथ संचालित सीएचसी व पीएचसी के मरीजों यहां आते हैं। अधिकांश मरीज गर्भवती होती हैं। दो लैब होने से अब आसानी से जांच हो सकेगी।  पैथोलॉजी में सीबीसी, थायराइड समेत अन्य प्रकार की जांच हो सकेगी। पीओ सीएल के सीईओ कृष्ण मोहन तिवारी ने बताया कि सीबीसी फाइव पार्ट, 23 पैरामीटर पर जांच हो सकेगी। इन जांचों को करने के लिए इस अत्याधुनिक लैब में विभिन्न मशीनें लगाई गई हैं। जि...

श्रीराम जानकी मंदिर से चोरी हुई देवी-देवताओं के चांदी के मुकुट बरामद नगर थाना ने शातिर चोर को पकड़ा

Image
बस्ती( यूपी) थाना नगर पुलिस ने बड़ी सफलता की हासिल मंदिर में चोरी की घटना का 24 घंटे में किया खुलासा। पाल्हा श्रीराम जानकी मंदिर से चोरी हुई देवी-देवताओं के चांदी के मुकुट बरामद। पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के निर्देश पर तेज़ी से जांच में जुटी थी थाना नगर पुलिस। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह का रहा मार्गदर्शन। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के की ताबड़तोड़ कार्रवाई। मुखबिर की सूचना थाना अध्यक्ष नगर बृजमोहन राय ने डिहवा चौराहा पाल्हा से अभियुक्त को दबोचा। अभियुक्त संदीप पुत्र रामचंद्र निवासी सूअरहा के कब्जे से 05 अदद चांदी के मुकुट किए गए बरामद। पुलिस जांच में सामने आया अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास। वह पहले भी चोरी, आर्म्स एक्ट, पोक्सोऔर एससी/एसटी एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज।घटना के सफल अनावरण से स्थानीय लोगों ने थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राय व करहली चौकी इंचार्ज को खूब सराहना कर रही है

टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने बेटियों के विवाह के लिये चार शिक्षक परिवारों को दिया दो लाख 20 हजार

Image
  बस्ती रविवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम द्वारा जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा के नेतृत्व में शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के परिसर में 4 लोगो को बेटियों की शादी के लिये 55 हजार रूपये का चेक दिया गया। प्रमोद कुमार ओझा ने बताया कि यह राशि शिक्षकों द्वारा दिये गये प्रति कन्या एक रूपये की राशि पर 4 पात्रों में 55 हजार का चेक सौंपा गया। समूचे प्रदेश में 251 लोगों में यह राशि विवाह के लिये सहयोग के क्रम में दी गई है। टीचर्स सेल्फ केयर टीम के जिला प्रवक्ता राजेश कुमार, मण्डल सह संयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केयर टीम द्वारा शिक्षकों से नाम मात्र की राशि लेकर उनके परिजनों के सुख और दुःख की स्थिति में सहायता दी जाती है। इसका पूरा श्रेय संस्थापक अध्यक्ष विवेकानन्द आर्य औरं सह-संस्थापक, सुधेश कुमार पाण्डेय, संजीव रजक का है जिनकी पहल पर अनेक ऐसे शिक्षक परिवारो को 55 लाख रूपये तक की राशि दिया जाता है जिनका किसी कारण से असमय निधन हो जाता है। अशोक कुमार यादव, पटेश्वरी प्रसाद सिंह, राजीव कुमार, मनोज कुमार उपाध्याय को जब बेटी के विवाह के लिये 55-55 हजार रूपयों का चेक सगुन के रूप में मिला त...

बस्ती के जीवन दायिनी हॉस्पिटल में गरीबों को बड़ी राहत: नि:शुल्क ओपीडी सेवाएं शुरू , 24 घंटे उपलब्ध सेवाएँ

Image
  डॉ.अनन्या चौधरी की पहल: नॉर्मल डिलीवरी व ऑपरेशन अब रियायती दरों पर बस्ती । कटेश्वरपार्क ओरीजोत जयपुरवा मार्ग निकट स्थित जीवन दायिनी हॉस्पिटल ने  गरीब, मजदूर,असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से अस्पताल का संचालन कर रहीं डॉ.अनन्या चौधरी ने ओपीडी को पूरी तरह निःशुल्क कर दिया है। इससे उन गरीब परिवारों को सीधी राहत मिलेगी जो आर्थिक तंगी के कारण समय पर डॉक्टर को नहीं दिखा पाते थे। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नॉर्मल डिलीवरी निशुल्क नहीं है,लेकिन गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए इसे अन्य अस्पतालों की तुलना में काफी रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन,सर्जरी,टेस्ट और मेडिकल सुविधाएँ भी कम कीमत पर दी जा रही हैं ताकि कोई भी मरीज आर्थिक मजबूरी के कारण इलाज से वंचित न रहे।अस्पताल की एक और बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध रहती हैं। दिन हो या रात—किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके,इसके लिए डॉक्टर,नर्सिंग स्टाफ, एंबुलेंस औ...

फुटहिया चौराहे पर ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक पलटने से रिक्शा में बैठे यात्रियों की मौत पर प्रशाशन की खुली आंखें , अनियंत्रित व ओवरलोड गन्ना लदे वाहनों के खिलाफ नगर पुलिस का जबरदस्त एक्शन।

Image
  फुटहिया चौराहे पर ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक पलटने से रिक्शा में बैठे यात्रियों की मौत पर प्रशाशन की खुली आंखें   अनियंत्रित व ओवरलोड गन्ना लदे वाहनों के खिलाफ नगर पुलिस का जबरदस्त एक्शन  सड़क सुरक्षा सुधार और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कड़ाई से की गई चेकिंग। पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के निर्देश पर चला हाई-इंटेंसिटी ऑपरेशन  अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी कलवारी  संजय सिंह रहे पूरे अभियान के पर्यवेक्षक।   नगर थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम उतरी मैदान में ओवरलोड अवैध संचालन और अनियंत्रित भारी वाहनों पर तगड़ा नियंत्रण। चेकिंग अभियान में पुलिस ने दिखाया पूरा जलवा सड़क पर दौड़ते 07 ओवरलोड गन्ना ट्रक मौके पर सीज। वही कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आरटीओ बस्ती की टीम भी तुरंत मौके पर पहुँची। आरटीओ ने सभी वाहनों की गहन जांच, कागजातों को परखा दोषी पाए गए वाहनों पर लगाया भारी जुर्माना, कई को किया गया सीज। नगर पुलिस की इस कार्रवाई पर परिवहन माफिया और नियम तोड़ने वालों में मची हड़कंप। नगर थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय, कन्हैयालाल ...

एड्स से बचाव के लिये निकली जागरूकता रैली, दिया संदेश सतकर्ता से नियंत्रित हो रहा है एड्स- डा. वी.के. वर्मा

Image
  बस्ती। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज गोटवा से जागरूकता रैली निकाली गई। हास्पिटल के संस्थापक प्रबंधक  डा. वी.के. वर्मा ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली निदेशक डा. आलोक रंजन के नेतृत्व में गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज होते हुये डा. वी.के. वर्मा इंस्ट्ीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस के परिसर में पहुंची जहां वक्ताओं ने एड्स के खतरों और बचाव से अवगत कराया। यहां रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डा.वी.के. वर्मा ने कहा कि एचआईवी एक वायरस है। यदि कोई व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव है तो उसे अपना पूरा ध्यान रखना चाहिए। पौष्टिक आहार लेना चाहिए ताकि वह आगे चलकर एड्स जैसी बीमारी का रूप न ले। एड्स ऐसी बीमारी है जिसमें और बीमारियां भी हो जाती है। एड्स पर बहुत हद तक अंकुश पा लिया गया है। सतर्कता से ही बचाव संभव है। डा. आलोक रंजन ने कहा कि एड्स की  बीमारी हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को खत्म कर देती है। एचआईवी होने के मुख्य चार कारण हैं। जिसमें पहला असुरक्षित यौन संबंध, दूसरा संक्रमित रक्त के संपर्क में आना, तीसरा स...

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग

Image
  उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के निर्देश पर लेखपाल संघ फतेहपुर में अधिकारियों की प्रताड़ना से परेशान लेखपाल के आत्महत्या किए जाने के विरोध में तहसील बस्ती सदर में लेखपालों ने एकदिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्र मांग पत्र उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा। धरनी की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव व संचालन मंत्री देवेंद्र कुमार ने किया। तहसील व जनपदों में अधिकारियों के बदलते व्यवहार एवं संवेदनहीनता  के कारण जनपद फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार द्वारा मानसिक अवसाद में आकर आत्महत्या कर लिया गया। जिसको लेकर प्रदेश भर के लेखपालों ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।   लेखपालों का कहना है कि मृतक लेखपाल की  ड्यूटी एस आई आर में लगी थी। 26 नवंबर को उनकी शादी थी लगातार छुट्टी का निवेदन करने के बाद भी उन्हें छुट्टी नहीं दी गई 22 नवंबर को मीटिंग में उपस्थित न होने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया। बाद में एसडीम संजय कुमार सक्सेना वानर तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक द्वारा उनके घर पर जाकर उन्हें सेवा समाप्ति की धमकी देते हुए सी आर का...

डॉक्टर वी.के. वर्मा को मिला सरदार पटेल राष्ट्र गौरव सम्मान

Image
  बस्ती  (इंडिया न्यूज वर्ड) भारत रत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती के उपलक्ष्य में सरदार पटेल साहित्य संस्थान बीसलपुर पीलीभीत द्वारा प्रसिद्ध समाजसेवी, वरिष्ठ चिकित्सक, साहित्यकार डा. वी.के. वर्मा को उनके साहित्यिक योगदान के लिये सरदार पटेल राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ ने डा. वी.के. वर्मा को उनके गोटवा स्थित पटेल एस.एम. एच. हास्पिटल गोटवा जाकर सौंपा। डा. वी.के. वर्मा के साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुये डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ ने कहा कि ‘मानवता के स्वर, काव्य मुखी, युग चित्र, भावानुभूति, काव्य सौरभ, ‘भाव मन्थन’ काव्य संग्रह एवं लघु कथा संग्रह ‘सोच, कहानी संग्रह उत्कर्ष एवं ‘कोविड 19 काव्य संग्रह’ जैसी कृतियों की रचना सहज कार्य नहीं है. डॉ. वर्मा ने चिकित्सक और साहित्यकार दोनों सन्दर्भो में स्वयं को सिद्ध किया है। साहित्य जगत को उनसे बहुत संभावनायें हैं। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि सम्मान से और बेहतर दायित्वों के निर्वहन की रचनात्मक ऊर्जा मिलती है। उनका लेखन और सामाजिक सरोकार निरन...

बेहतर चिकित्सा के साथ-साथ मरीजों की अच्छी देखभाल करना व उन्हें स्वस्थ करना रजत हॉस्पिटल का है मुख्य उद्देश्य - राकेश चतुर्वेदी

Image
  -  जिले ही नहीं, पूरे पूर्वांचल के मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज राकेश चतुर्वेदी बस्ती , वासियों के लिए रजत हॉस्पिटल से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब गैस्ट्रो (लिवर, पेनक्रियाज, पित्त एवं पेट रोग) और न्यूरो (तंत्रिका तंत्र/मस्तिष्क संबंधी रोग) से पीड़ित मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज के लिए बाहर भटकने की जरूरत नहीं बस्ती मंडल के रजत हॉस्पिटल ने इन दो महत्वपूर्ण चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएँ शुरू की हैं।  गैस्ट्रो विशेषज्ञ की साप्ताहिक सेवा लिवर, पेनक्रियाज, पित्त एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. बी.आर. राय अब रजत हॉस्पिटल में अपनी सेवाएँ देंगे। डॉ. राय ने प्रेस वार्ता में बताया कि लिवर, पेनक्रियाज सहित पेट संबंधित सभी बीमारियों का अस्पताल पर बेहतर इलाज किया जाएगा। उपलब्धता: डॉ. बी.आर. राय प्रत्येक शनिवार को रजत हॉस्पिटल में मरीजों को देखेंगे। न्यूरो सर्जन डॉ. सुरजीत सिंह  महीने में दो बार अस्पताल पर पहुँचकर मरीजों को अपनी सेवा देंगे। डॉक्टर सुरजीत सिंह महीने के पहले और तीसरे शनिवार को रजत हॉस्पिटल पर उपलब्ध रहेंगे। न्यूरो सर्जन ने प्रेस वार्ता कर आश्वासन...

जिलाधिकारी के निर्देश पर बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण पर कार्रवाई

Image
   बस्ती  जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना  एवं उपाध्यक्ष,बस्ती विकास प्राधिकरण के निर्देश पर जनपद में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 03 नवम्बर 2025 को सचिव/अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान के निर्देशन में बस्ती विकास प्राधिकरण की टीम ने परसा जाफर, एनएच-27 स्थित मो० हुसैन द्वारा बनाए जा रहे बेसमेंट व भूतल पर निर्मित 29 अवैध दुकानों को सील कर दिया। कार्यवाही के दौरान पुलिस बल के साथ-साथ प्रभारी अधिशाषी अभियंता हरिओम गुप्ता, अवर अभियंता रोहित पटेल एवं प्राधिकरण के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि — बस्ती की डीएम कृतिका ज्योत्सना ने दिलाई एकता की शपथ

Image
   बस्ती ,31 अक्टूबर  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा— “मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेती हूं कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगी और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भरसक प्रयास करूंगी। मैं यह शपथ देश की एकता की उस भावना से ले रही हूं, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता और कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी अपना योगदान देने का सत्यनिष्ठा से संकल्प लेती हूं।” जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सरदार पटेल का योगदान अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने जिस दृष्टि, दृढ़...

मुण्डेरवा चीनी मिल में 12 करोड़ 36 लाख रूपये के घोटाला मामले की रिकबरी कराये सरकार- दिवान चन्द पटेल

Image
  मुण्डेरवा चीनी मिल में 12 करोड़ 36 लाख रूपये के घोटाला मामले की रिकबरी कराये सरकार- दिवान चन्द पटेल बस्ती  भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव एवं गन्ना समिति मुण्डेरवा के निवर्तमान चेयरमैन दिवान चन्द पटेल ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि मुण्डेरवा चीनी मिल में सुनियोजित रूप से कराये गये 12 करोड़ 36 लाख रूपये के घोटाला मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध भी नामजद मुकदमा पंजीकृत कराने के साथ ही धन की रिकबरी कराकर किसानों को दिया जाय। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से किसान नेता दिवान चन्द पटेल ने कहा है कि मुण्डेरवा चीनी मिल को 12 करोड़ 36 लाख रूपया गन्ना विकास के मद में सरकार द्वारा दिया गया था। यह धन किसानों तक नहीं पहुंचा और बंदरबांट कर लिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन्होने तीन बार मुलाकात कर मामले के जांच की मांग किया। इसके बाद शासन स्तर पर जांच शुरू किया किन्तु अधिकारियों को बचाया जा रहा है और लेनिन सिक्योरिटी सर्विस कानपुर के विरूद्ध मुण्डेरवा थाने मंें मुकदमा दर्ज कराया गया है । उन्होने मांग किया कि 12 करोड़ 36 लाख रूपये की रिकबरी कराकर उसे किसानों म...

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने अनंता हार्ट एंड कैंसर हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक को अमर उजाला समर्पण सम्मान से किया सम्मानित

Image
    उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री बृजेश पाठक ने अनंता हार्ट एंड कैंसर हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं वरिष्ठ डायबिटीज तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार चौधरी को अमर उजाला समर्पण सम्मान से किया गया सम्मानित।  चिकित्सा में बेहतर कार्य को लेकर लखनऊ में इसी वर्ष अनंता हॉस्पिटल के चेयरमैन हुए थे सम्मानित आज फिर सम्मान का मिला मौका। गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सेवा में निरंतर समर्पण, उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं और मानवता के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए किया गया सम्मानित।  बस्ती जनपद में डॉ. अजय चौधरी विभिन्न गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों को नई ज़िंदगी देने के लिए  जाने जाने लगे हैं  इसके पहले भी उन्हें कई संस्थाओं द्वारा किया जा चुका है सम्मानित।  अस्पताल के प्रबंध निदेशक ई. राहुल चौधरी ने बताया कि डॉ. अजय चौधरी के उपचार से सैकड़ों परिवारों में लौटी है मुस्कान    निदेशक राहुल चौधरी ने बताया कि अनंता हार्ट एंड कैंसर हॉस्पिटल का उद्देश्य बेहतर इलाज और आधुनिक सुविधाओं के साथ लोगों की सेवा में तत्पर है।    

कोरोना काल में मरीजों के स्वास्थ्य के लिए उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ.वी.के. वर्मा को उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के हाथों मिला "बेस्ट आयुष फिजिशियन का अवॉर्ड "

Image
  स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने डा. वी.के.वर्मा को किया सम्मानित -कोरोना काल में विशेष योगदान एवं होम्योपैथी में उत्कृष्ट कार्य हेतु मिला “बेस्ट आयुष फीजिशियन अवार्ड” बस्ती। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने गोरखपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में पटेल एसएमएच हॉस्पिटल के प्रबंधक एवं जिला चिकित्सालय बस्ती के आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा को कोरोना काल में विशेष योगदान तथा होम्योपैथी चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए “बेस्ट आयुष फीजिशियन अवार्ड” से सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त कर  डा .वर्मा ने कहा कि, “एक चिकित्सक के रूप में मेरा उद्देश्य सदैव रोगियों की सेवा कर उन्हें स्वस्थ करना रहा है। कोरोना संकट के कठिन समय में मरीजों की सेवा करने का जो अवसर मिला, वही मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। यह सम्मान मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ा देता है। डा. वर्मा ने उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और उनकी पूरी टीम को मानव सेवा के महान लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रेरित करता रहेगा। उन्हों...

ओम ऑर्थोपेडिक एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बस्ती के संरक्षक डॉक्टर डी. के.गुप्ता को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

Image
  गोरखपुर। आज गुरुवार को अमर उजाला परिवार द्वारा आयोजित  सम्मान समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने ओम ऑर्थोपेडिक एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बस्ती के संरक्षक एवं वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डी के गुप्ता को चिकित्सा क्षेत्र में उनकी अनवरत सेवाओं एवं अतुलनीय समर्पण के लिए बेस्ट ऑर्थोपेडिक सर्जन के रूप में सम्मानित किया। समान पत्र प्राप्त करने के उपरांत डॉक्टर डी के गुप्ता ने कहा कि उनके लिए नर सेवा ही नारायण सेवा है। एक चिकित्सक के रूप में शुद्ध अंतःकरण एवं निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करना ही उनके जीवन का ध्येय है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये वह अपने कर्म पथ पर अनवरत आगे बढ़ते रहेंगे। ओम ऑर्थोपेडिक एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की संचालिका डॉक्टर निधि गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री बृजेश पाठक एवं अमर उजाला परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सम्मान से हॉस्पिटल परिवार हर्ष एवं गर्व की अनुभूति करता है साथ ही इससे जुड़ी हुई जिम्मेदारी को भी समझते हुए नवीनतम चिकित्सा तकनीकी का प्रयोग करते हुए वैश्विक स्तर...

मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यो की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

Image
    मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यो की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न  बस्ती मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यो की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुयी। उन्होने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल निगम, नियोजन, पंचायतीराज, पंचम वित्त राज आयोग, पर्यटन, लोकनिर्माण, लोक शिकायत, यू.पी.सी.एल.डी.ए.एफ., कृषि एवं सहकारिता सहित संचालित विकास योजनाओं की गहनता से समीक्षा किया।         समीक्षा में उन्होने संचालित योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर असंतोष व्यक्त किया और कहा कि मण्डल स्तरीय अधिकारीगण प्रगति में तेजी लाकर मण्डल की रैंकिंग को निचले स्तर से उच्च स्तर पर लाने का कार्य द्रुतगति से करें। उन्होने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पम्प स्थापित कराने में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम है, आवश्यकतानुसार शासन स्तर पर विभागीय अधिकारी द्वारा पत्राचार अवश्य किया जाय। उन्होने लोक निर्माण, लोक शिकायत तथा कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया कि निर्माणाधीन परियोजनाओ...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में आठवीं की छात्रा जासिका को एक दिन के लिए डॉक्टर बनने का मौका मिला, डॉक्टर राजेश कुमार ने छात्राओं को स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं से कराया अवगत

Image
  फोटो:स्वास्थ्य केंद्र पर छात्राओं को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी  देते प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेशकुमार  मंगलवार को बनकटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छात्राओं को स्वास्थ्य सेवाओं से परिचित कराया गया। इस दौरान कक्षा आठ की छात्रा जासिका को एक दिन के लिए डॉक्टर बनने का मौका मिला।  कुमारी जासिका ने डॉक्टर की भूमिका निभाते हुए एक मरीज की जांच की और स्वास्थ्य केंद्र के कार्यों को समझा। कार्यक्रम के तहत, डॉक्टर राजेश कुमार ने छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की लैब का दौरा कराया। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न उपकरणों और जांच प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। यह पहल छात्राओं को चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को समझने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया  इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के अनेकों स्टॉपगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे

ओमवीर हॉस्पिटल प्रकरण में नया मोड़, परिजन ने फिर जिलाधिकारी से लगाई गुहार

Image
  ओमवीर हॉस्पिटल प्रकरण में नया मोड़, परिजन ने फिर जिलाधिकारी से लगाई गुहार जांच रिपोर्ट अधूरी बताई, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की मांग; लोगो में चर्चा तेज बस्ती - ओमवीर हॉस्पिटल, कैली रोड, बस्ती का संवेदनशील मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। ग्राम मरहा, पोस्ट कटया निवासी वीरेन्द्र प्रताप ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए हस्तक्षेप की अपील की है। उनका कहना है कि जांच टीम की रिपोर्ट की प्रति उन्हें प्राप्त हो गई है, लेकिन उसमें दर्ज पाँच बिंदुओं से जुड़े संलग्नक अब तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। बिना इन संलग्नकों के रिपोर्ट अधूरी प्रतीत होती है और असली तथ्य स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं। साथ ही पीड़ित ने यह भी उल्लेख किया कि उनके पिता स्वर्गीय पल्टूराम की मृत्यु के मामले में उन्होंने 14 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी को आवेदन देकर विलम्बित मृत्यु पंजीकरण की अनुमति मांगी थी, ताकि मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हो सके। किंतु डेढ़ महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अर्जी में दो प्रमुख मांगें रखी गई हैं—पहली, जांच रिपोर्ट में उल्लिखित पाँचों बिंदुओं से ...

15 लाख के फर्जी नोट के साथ 4 अंतर्जनपदीय अभियुक्त को बस्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
15 लाख के फर्जी नोट के साथ 4 अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बस्ती पुलिस लाइन में किया खुलासा। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 500 रुपए के 30 गड्डी फर्जी नोट,काले रंग का बैग,10 मोबाइल फोन और एक मारुति वैन को किया बरामद। पुलिस ने अभियुक्तों को छावनी थाना क्षेत्र स्थित मछली मंडी विक्रमजोत से किया गिरफ्तार। गिरफ्तार चारों अभियुक्तों में दो अभियुक्त जनपद संतकबीरनगर,एक गोंडा और एक बस्ती जनपद के हैं निवासी। मौके से फरार एक अभियुक्त की पुलिस कर रही है तलाश गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना छावनी एसओ जनार्दन प्रसाद के साथ सर्विलांस टीम रहे शामिल। पुलिस टीम को बस्ती एसपी ने 25 हजार का इनाम देने की घोषणा किया है