बस्ती रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के अर्न्तगत लगभग सोलह करोड़ की लागत से नयी सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जायेगा
लखनऊ। रेल मंत्रालय ने स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के नाम से एक नई नीति तैयार की है। इसके अंतर्गत दीर्घकालिक दृष्टिकोण से लगातार स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है। यह स्टेशन की आवश्यकताओं के अनुसार दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार करने और मास्टर प्लान के तत्वों के कार्यान्वयन पर आधारित है। इस विकास योजना के अन्तर्गत स्टेशनों को शहर के मुख्य स्थान के रूप में विकसित किए जाने की परिकल्पना है। रेल यात्रियों को सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने हेतु हितधारकों की आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के लखनऊ-गोरखपुर प्रखण्ड पर स्थित बस्ती स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के अर्न्तगत लगभग सोलह करोड़ की लागत से नयी सुविधाओं के साथ ही पुरानी सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जायेगा, जिसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है तथा इसी लक्ष्य के साथ चरणबद्ध तरीके से लागू किया जायेगा। इस कार्य योजना के अन्तर्गत बस्ती स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सरकुलेटिंग एरिया के विकास, स्टेशन बाउंड्री वाल, तथा स्थानीय कला एवं संस...