Posts

बस्ती जनपद में डेंगू पसार रहा है पांव , सतर्क रहने की जरूरत, लक्षण दिखने पर तुरन्त कराए जांच डॉक्टर वी oकेoवर्मा आयुष चिकित्साधिकारी जिला चिकित्सालय बस्ती

Image
  डेंगू का सीजन है सतर्क रहिये- डा. वीoकेoवर्मा  यूपी के बस्ती समेत प्रदेश के कई जिलों में डेंगू बुखार पैर पसार रहा हैं। अब तक हजारों संक्रमित पाये गये हैं। बस्ती में जिला अस्पताल के आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा से डेंगू बुखार के लक्षण, बचाव और घरेलू उपचार के बारे में बात की गयी।  बचाव के लिए सावधान रहने की जरूरत  डेंगू बुखार से बचने के लिये खुद सावधान होना पड़ेगा। यह मच्छरों के काटने से होता है। ये मच्छर 2 फिट से ऊपर नही उड़ते, इसलिये अंगों को ढककर रखें, वरना नारियल का तेल लगायें।  डेंगू की पहचान   डेंगू होने पर टीएलसी काउण्ट घट जाता है, 3 हजार से कम है तो डेंगू हो सकता है। बेहतर होगा कि हम अपने आसपास डेंगू मच्छरों को न पनपने दें। कानपुर, प्रयागराज, बस्ती, गोरखपुर में डेंगू मरीजों को लेकर प्रशासन सतर्क है। डेंगू के लक्षण   तेज बुखार व सिरदर्द, हाथों-पैरों में दर्द, भूख न लगना, जी मचलाना, उल्टी और दस्त, आंखों में दर्द, कमजोरी और थकावट, जोड़ों में दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे पड़ना, नाक से खून आना आदि डेंगू बुखार के लक्षण हो सकते हैं। इन लक्षणों के...

मिशन शक्ति अभियान के तहत उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की दिव्या मिश्रा बनी एक दिन की यातायात प्रभारी बस्ती अवधेश तिवारी ने सौंपा प्रभार

Image
  मिशन शक्ति अभियान के तहत उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की दिव्या मिश्रा बनी एक दिन की यातायात प्रभारी बस्ती   मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के तहत उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की दिव्या मिश्रा को एक दिन की यातायात प्रभारी बस्ती बनाया गया। कक्षा 11 वीं की छात्रा दिव्या मिश्रा द्वारा इस दौरान सडक पर उतर कर दो तथा चार पहिया वाहनों का जांच पड़ताल किया जो ड्राइबर सीट वेल्ट नहीं लगाये थे उनको सीट बेल्ट लगाने के साथ-साथ यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया है। उनके द्वारा वाहनों के चेकिंग में कई वाहनों के कागजात मे कमी पाये जाने पर दिव्या ने कई वाहनों का चालान भी काटा है तथा आटो रिक्सा मे अधिक सवारी होने के कारण आटो चालको को कम सवारी बैठाने का निर्देश दिया है। दिव्या ने कहा कि यातायात के नियमो का अगर हम सही ढंग से पालन करे तो दुर्घटना होने की सम्भावना कम रहती है दो पहिया वाहन चलाते समय हमे हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए और दो सवारी से अधिक नहीं बैठना चाहिए। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग ड्रावर के साथ-साथ गाड़ी मे बैंठे सभी लोगो को करना चाहिए तथा गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन से बात नहीं करना च...

विजयादशमी पर हार्दिक शुभकामनाएं , डॉक्टर वीo केo वर्मा आयुष चिकित्साधिकारी

Image
  बस्ती मण्डल बस्ती विजयादशमी पर हार्दिक शुभकामनाएं विजयादशमी का त्योहार आया है, पावन पर्व महान । अनाचार के दंशकधर का, आज हुआ अवसान । है असत्य पर विजय सत्य का, पावन पर्व निराला है । अंधकार का नाश हुआ है, चारों तरफ उजाला है । काम, क्रोध, मद, लोभ, अहं का रावण आज जला है । जीवन के मधुमय उपवन में, सच का सुमन खिला है । चारों तरफ खुशी का उत्सव, प्रकृति नटी हरषाई । विजयादशमी के अवसर पर, देता तुम्हें बधाई । डा. वी. के. वर्मा आयुष चिकित्साधिकारी, जिला  चिकित्सालय   जनपद बस्ती

मनोदशा विकार (मूड डिसऑर्डर)एक बढ़ती समस्या लक्षण, संकेत और उपचार , मनोरोग चिकित्सक विशेषज्ञ डॉ एoकेoदूबे

Image
         मनोरोग चिकित्सक विशेषज्ञ डॉक्टर एoकेo दूबे  मनोदशा विकार (मूड डिसऑर्डर) एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या है जो व्यक्ति के मूड में गंभीर बदलावों से जुड़ी होती है। प्रमुख अवसाद और द्विध्रुवी विकार मूड विकारों के दो सबसे आम और गंभीर प्रकार हैं। मनोदशा विकारों के लक्षण गंभीर अवसाद से पीड़ित लोग बेहद दुखी होते हैं और बहुत उदास मूड का अनुभव करते हैं। इसके विपरीत, द्विध्रुवी विकार वाले लोगों में कई दिनों या हफ़्तों तक "मूड स्विंग" होता है, जो अवसादग्रस्तता के निम्न स्तर से लेकर उन्मादी उच्च स्तर तक होता है। मूड विकारों के विशिष्ट लक्षणों में अवसाद, उदास महसूस करना, चिड़चिड़ापन और बेचैनी की अवधि शामिल है। मूड स्विंग, अनियमित नींद पैटर्न और उन चीजों में रुचि की कमी जो आपको पहले पसंद थीं, ये सभी मूड विकार के लक्षण हो सकते हैं। गंभीर मामलों में, आत्महत्या के विचार, मतिभ्रम और भ्रम भी हो सकते हैं। अन्य प्रकार के मनोदशा विकारों में शामिल हैं: साइक्लोथाइमिक विकार विघटनकारी मनोदशा विनियमन विकार डिस्टीमिक विकार, या लगातार अवसादग्रस्त विकार माहवारी से पहले बेचैनी मौसम की...

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चितरगड़िया गांव में दबंगों ने दलितों पर ढाया कहर

Image
  कप्तानगंज - बस्ती जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने पूरे दलित गरीब परिवार की किया पिटाई दबंगों के द्वारा दलित गरीब परिवार की पिटाई का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल रात लगभग 10 बजे मारपीट की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस एवं कप्तानगंज पुलिस 112 पुलिस एवं कप्तानगंज पुलिस की मदद से घायल दलित गरीब परिवार की बची जान पूरा दिन बीतने के बाद मामला बढ़ता देख शाम को कप्तानगंज पुलिस ने मामले का लिया संज्ञान कप्तानगंज पुलिस ने पहले तो मारमीट मामले में दबाव बनाकर दोनों पक्षों को सुलह कराने का किया प्रयास   सुलह कराने में विफल होने पर मजबूर होकर कप्तानगंज पुलिस ने शाम लगभग 02 बजे दर्ज किया मुकदमा मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी कप्तानगंज पुलिस  घायल दलित गरीब परिवार का सीएचसी कप्तानगंज पर हो रहा मेडिकल बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत चितरगड़िया में हुए बीती रात को लगभग 10 बजे मारपीट से जुड़ा मामला ।

मुंडेरवा में पोलियो इंजेक्शन लगाने के बहाने 6 वर्षीय बालिका के साथ हैवानियत

Image
   सांकेतिक चित्र बस्ती उत्तर प्रदेश 6 अक्टूबर    बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक छः वर्षीय मासूम बच्चों के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया जिसका पुलिस ने बच्ची के मां के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया आरोपी विकास यादव पुत्र लक्ष्मण यादव जो उसी गांव का रहने वाला हैं मासूम बच्ची के घर वाले कहीं बाहर गए हुए थे बच्ची अकेली घर में थी दिन में पोलियो का इंजेक्शन लगाने के बहाने विकास यादव घर में घुसा और मासूम के साथ दुष्कर्म किया जब बच्ची की मां घर के अंदर गई तो मासूम को खून से लथपथ देखा मासूम को लेकर तुरंत सीएससी मुंडेरवा गई जहां पर बच्ची का इलाज तत्काल शुरू हुआ थाना मुंडेरवा की पुलिस ने नामजद अभियुक्त विकास यादव पुत्र लक्ष्मण यादव को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया थानाध्यक्ष मुण्डेरवा द्वारिका प्रसाद चौधरी मय हमराहि के द्वारा नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म कारित करने वाले अभियुक्त विकास यादव पुत्र लक्ष्मण यादव ग्राम जगदीशपुर गोदमवा मोड थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को थाना क्षेत्रान्तर्गत त्रिमुर्ति तिराहे से...

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझरिया गांव के 28 वर्षीय युवक की बिजली की करंट लगने से मौत

Image
  बिजली की करंट लगने से युवक की असमय मृत्यु बस्ती 6 अक्टूबर   उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझरिया गांव के 28 वर्षीय युवक त्रिलोकी पुत्र रामचरित्र पंखे के कटे तार की चपेट में आने से  मृत्यु हो गई  है।सूचना  मिलते ही  वाल्टरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।

क्लास 9 की स्टूडेंड से हुआ था बलात्कार काफी समय बाद लड़की ने खोली जुबान

Image
     सांकेतिक चित्र बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 9 की छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा धमकी देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर बलात्कार करने, किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार, धमकी, पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने गांव निवासी नीरज पर आरोप लगाया है कि कक्षा 9 में पढ़ रही उसकी लड़की को छेड़ता था। उसे धमकी देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। किसी से इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पहले डर के कारण उसकी बेटी ने जुबान नहीं खोली, बाद में उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। जब इसके बाद उसने आरोपी से इस बारे में बात की तो उसने उससे शादी की बात की। अब वह उसके साथ शादी करने से इंकार कर रहा है। बताया कि उसकी लड़की वर्तमान में करीब 19 वर्ष की हो गई है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ...

15 वर्षीय किशीरी से छेड़खानी के मामले वॉल्टरगंज थाने में मुकदमा दर्ज, कार्यवाही हेतु पुलिस की विवेचना शुरू

Image
सांकेतिक चित्र  बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा छेड़खानी करने, विरोध करने पर मारने पीटने, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी की मां के अनुसार उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही एक युवक रमेश ने गाँव के बाहर रोड़ पर स्थित दुकान पर जाते समय रास्ता रोक कर हाथ पकड़कर छेड़खानी किया, विरोध करने गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। जब बेटी ने घर आकर अपनी आपबीती बताया तो उसने इसकी शिकायत की, जिस पर आरोपी और उसके परिवार वाले उसके घर पर चढ़ आए, उसके पूरे परिवार को मारा पीटा, जाते समय धमकी दी कि यदि इस बारे में कहीं शिकायत किया तो जान से मार देंगे। 5 अगस्त को हुई घटना के मामले में कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी करने के आरोपी युवक, उसके भाई, पिता सहित सात लोगों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।

बेसिक शिक्षा के विद्यालयों के मर्जर से गरीबों के बच्चों का शिक्षा से वंचित होने का खतरा

Image
  आपस में मर्जर के बाद बढ़ जायेगी विद्यालयों की दूरी -विद्यालयों की दूरी बढ़ने से छोटे बच्चे नहीं पहुँच पायेंगे स्कूल - दूरी बढ़ने से बच्चों की सुरक्षा होगी प्रभावित - शिक्षक संगठन कर रहा मर्जर का विरोध       बस्ती (यूपी) - लोगों को सस्ती एवं सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराने की मंशा से प्रत्येक ग्राम पंचायत में बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना की गयी थी परन्तु सूत्रों के अनुसार वर्तमान में 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का समीप के दूसरे विद्यालयों में मर्ज करने की तैयारी चल रही है जिससे गरीबों के बच्चों का शिक्षा से वंचित होने का खतरा बढ़ गया है।          प्राप्त समाचार के अनुसार बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के ऐसे विद्यालयों को समीप के दूसरे विद्यालयों में मर्ज करने की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है जहाँ पर नामांकन 50 से कम है । हलांकि विभाग के इस कुचक्र का प्राथमिक शिक्षक संघ पुरजोर विरोध कर रहा है और विद्यालयों का मर्जर न हो इसको लेकर संघ आर-पार का मूड बना चुका है । वैसे ब...

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली में अराजक तत्वों ने खंडित की बाबा साहेब की प्रतिमा , ग्रामीणों ने किया कार्यवाही की मांग

Image
  बस्ती में डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा के एक हाथ के खंडित होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा को देखा, तो  पाया किन्ही अराजक तत्व ने इसका एक हाथ तोड़ दिया है। यह प्रतिमा उस भूमि पर स्थापित थी, जिसे आम्बेडकर प्रतिमा के नाम पर एलॉट किया गया था।  नायब तहसीलदार के साथ एसओ मुंडेरवा  मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी होते ही एसओ मुंडेरवा द्वारिका प्रसाद, दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण शांत नहीं हुए। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नायब तहसीलदार ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग मान गए। एसओ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि प्रतिमा के ...

सम्राट अशोक बालिका इण्टर कालेज बनकटी में सम्मानित हुई बालिकाएं समाजिक संस्था द्वारा, बालिकाओं को बताया गया आत्मरक्षा के गुर,

Image
  बस्ती, 26 सितम्बर । सम्राट अशोक बालिका इण्टर कालेज बनकटी में सामाजिक संस्था ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन के जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के संयोजन में सम्पन्न हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक पाने वाली 11 छात्राओं को सेनेटरी पैड, ज्योमेट्री बॉक्स व सम्मान पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस प्रतियोगिता में छठीं कक्षा की पल्लवी सर्वाधिक 48 अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहीं। इसके अलावा अर्चना गौड़, नेहा कनौजिया, अंशिका गुप्ता, दिव्यांशी, अंशिका चौधरी, अनोखी मिश्रा, आंचल, आकृति गौड़ एवं हर्षिता दूबे ने भी क्रमशः स्थान प्राप्त किया। इन सभी छात्राओं को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हैण्डबाल कोच एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी हिना खातून, डा. अनिल कुमार मौर्य, प्रधानाचार्य नीलम मौर्य, डा. रीता पाण्डेय, डा. अजीत कुमार श्रीवास्तव, कालेज के संस्थापक राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त वंशराज मौर्य व श्रीमती सरोज मौर्य के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वर्षा दूबे ने किया। इस अवसर पर हिना खातून ने छात्राओं को हमारे आसपास हो रही आपराधिक गतिविधियों को देखते हुये आत्मरक्षा के तरीके बताये। उन्होने क...

बस्ती मेडिकल कालेज में ब्रांकोस्कोपी जांच की शुरूआत, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉक्टर मनोज किया शुभारंभ

Image
  बस्ती मेडिकल कॉलेज में ब्रांकोस्कोपी जांच की शुरुआत हो गई है जिसका शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुमार द्वारा फीता काटकर और मशीन का पूजन कर के किया गया और यह भी बताया गया कि समय-समय पर इस तरह की आधुनिक मशीन को शासन द्वारा मंगाया जाएगा जिससे महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के कैली हॉस्पिटल में अधिक से अधिक सुविधा मरीजों को मिल सके। इस मौके पर मौजूद चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण गौतम ने बताया कि बस्ती मेडिकल कॉलेज में ब्रांकोस्कोपी जांच की शुरुआत होने से अब मरीजों को बाहर लखनऊ व गोरखपुर नहीं जाना पड़ेगा। शासन व मेडिकल कॉलेज का यह कदम मील का पत्थर साबित होगा । मेडिकल कॉलेज के चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर राहुल सिंह ने बताया कि ब्रांकोस्कोपी से दूरबीन विधि द्वारा फेफड़ों की जांच की जाती है इससे फेफड़ों में होने वाले संक्रमण, टीबी, कैंसर व गांठ को जाना जा सकता है वहीं इससे बायोस्पी भी कर ली जाती है।  इस मौके पर डॉ अलका, डॉ अनिल यादव, डॉ बीएल कनौजिया, डॉ राजेश पांडे एवं मेडिकल कॉलेज के तमाम कर्मचारी व स्टाफ वहां मौजूद थे।

एस ओ कलवारी भानु प्रताप सिंह ने अवैध गांजा के साथ किया गांजा तस्कर को गिरफ्तार

Image
  जिले के तेज तर्रार थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में अब गाजा कारोबारियों की खैर नहीं है।  थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक गोपाल यादव तथा पुलिस टीम ने 19 सितंबर 24 की शाम एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को शाम 7:45 कन्या इंटर कॉलेज के गेट के सामने कुसौरा बाजार से गिरफ्तार किया।  थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया वांछित अभियुक्त निकित चौधरी पुत्र राम भवन चौधरी निवासी शोभनापार थाना लालगंज बस्ती को 425 ग्राम अवैध गाजा के साथ गिरफ्तार किया।  अभियुक्त के ऊपर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

छावनी थानाध्यक्ष को हटा कर पुलिस लाइन भेजे जाने को नाकाफी , निलंबन किए जाने की मांग

Image
  बस्ती, 21 सितंबर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति(एडवा) ने छावनी थानाध्यक्ष को हटा कर पुलिस लाइन भेजे जाने को नाकाफी बताते हुए निलंबन की कार्यवाही की मांग किया है। कोइलरा गांव में एडवा की सुंदरी के नेतृत्व चल रहे सदस्यता अभियान के दौरान पूछे जाने पर उन्होने कहा की एंबुलेंस कांड की पीड़िता के साथ थाना प्रभारी सहित छावनी थाने का आचरण न केवल कानून विरोधी है बल्कि महिला विरोधी भी है।  प्रकरण में सीओ सदर जांच कर रहे है हमे जांच के परिणाम की प्रतीक्षा है। इस बीच में थाना अध्यक्ष को हटा कर पुलिस लाइन भेजा जाना इंगित करता है पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की गंभीरता को समझा है। उसी के अनुरूप हमे कार्यवाही की अपेक्षा है। सदस्यता के बारे में पूछे जाने पर इंद्रावती ने बताया की एडवा संगठन में 15 वर्ष की युवती सहित कोई भी महिला सदस्य बन सकती है। सदस्यता की अवधि वर्ष भर की होती है। अगले वर्ष पुनः नवीनीकरण और नई सदस्यता का कार्यक्रम चलेगा। वर्तमान वर्ष के सदस्यता अभियान के अंतिम चरण में कोइलरा में लगभग 90 से ऊपर की सदस्यता हो चुकी है। महिलाए संगठन के बारे में जानकारी करने के बाद ही सदस्य बन रही है,...

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील बस्ती में उच्च अधिकारियों ने सुना जन समस्या, समाधान दिवस मे कुल 68 मामले में 10 मामले निस्तारित

Image
  जिलाधिकारी बस्ती ने समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण का संबंधित अधिकारियों को निर्देश  बस्ती - सदर तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक व अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनसमस्याओ का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्धता के साथ करें। जनसमस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक हिला-हवाली को अत्यन्त गम्भीरता के साथ लिया जायेंगा।   उन्होने यह भी कहा कि अधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं के निस्तारण का समय-समय पर गुणवत्ता आख्या उच्चाधिकारियों द्वारा अवलोकन किया जायेंगा। इसमें किसी भी स्तर पर गुणवत्ता आख्या ठीक न पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेंगी। जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता के विवाद/समस्या के निस्तारण हेतु विवादित स्थल पर जाने से पूर्व उनको फोन द्वारा अवगत कराते हुए दोनो...

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत राजकीय महिला चिकित्सालय में 42 बच्चियो का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया

Image
  बस्ती। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत राजकीय महिला चिकित्साल्य में स्थित वन स्टॉप सेन्टर पर कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी द्वारा जिला चिकित्सालय में पैदा हुयी कुल 42 बच्चियो का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। इसके उपरान्त बच्चियों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये उपहार के रूप में बेबी किट, कपड़ा, मिठाई, कम्बल, तौलिया, जैतून का तेल आदि सामान देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा उ०प्र० रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अन्तर्गत 03 बच्चियों को एफडीआर वितरित किया गया, जिनमें दो बच्चियों को 03-03 लाख एवं एक बच्ची को 7 लाख का एफडीआर दिया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सुनीता सिंह, प्रतिभा श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार, आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

सपा कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा जयन्ती पर गोष्ठी का आयोजन , सपा नेताओं ने किया पूजन वंदन

Image
    बस्ती जनपद में  विश्वकर्मा भगवान की जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जिलाध्यक्ष वैजनाथ शर्मा के संयोजन में विश्वकर्मा जयन्ती उल्लास पूर्वक मनाया गया।  विधि विधान से पूजन, के साथ आयोजित गोष्ठी में विधायक राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा हमें सतत अभ्यास, लगन और श्रम की प्रेरणा देते हैं। भगवान विश्वकर्मा सृजन के आदि देव माने जाते हैं जिन्होंने अपने महानतम कर्म से स्वर्णिम इतिहास रचा। विश्वकर्मा एक आदर्श एवं उच्चकोटि के शिल्पी ही नहीं वरन आदि अभियंता हैं। पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार ज्ञान का उपयोग करके भगवान विश्वकर्मा ने विष्णु भगवान के लिए सुदर्शन चक्र, शिवजी के लिए त्रिशूल, इंद्र के लिए विजय नामक रथ एवं पुष्पक विमानों का निर्माण किया। जिसे आधुनिक भाषा में क्रमशः प्रक्षेपास्त्र तथा आकाशयान कहते हैं। कहा कि जो लोग निष्ठा से निर्माण क्षेत्र में परिश्रम करते हैं ऐसे अभियन्ता, श्रमिक भगवान विश्वकर्मा को विधि विधान से पूजते हैं। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के अध्यक...

टांडा पुल पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का अपना दल एस नेताओं व कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

Image
  बस्ती। मंगलवार को अपना दल एस जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल, अल्पसंख्यक मंच के जिलाध्यक्ष निसार अहमद के संयोजन में कैबिनेट मंत्री एवं बस्ती जनपद प्रभारी आशीष पटेल का टाण्डा पुल के निकट फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। आशीष पटेल ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी जनता के बीच कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जाय। उनके स्तर पर जितना संभव होगा स्थानीय स्तर पर जनपद के विकास की गति तेज की जायेगी। अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव राम नयन पटेल, प्रदेश महासचिव राम सिंह पटेल ने प्रभारी मंत्री आशीष पटेल को स्थितियों की जानकारी दिया। इस बात पर जोर दिया विकास कार्यों को जमीनी धरातल पर क्रियान्वयन कराया जाय। अपना दल एस जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल, जिला महासचिव शिव कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक मंच के जिलाध्यक्ष निसार अहमद ने कहा कि निश्चित रूप से आशीष पटेल प्रभारी मंत्री के रूप में विकास योजनाओं को गति देंगे। जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से अपना दल एस के सुखराम पटेल, प्रदीप चौधरी राना, लालचंद पटेल, संजय चौधरी, रामजीत पटेल, सईद खान, अभिषेक कुमार आर्या, दुर्गेश चौधरी, पुष्कर चौधरी आदि कार्यक...

PRAKASH बजाज के सहयोग से बस्ती ज़िले के APN डिग्री कॉलेज ग्राउंड मे असाधारण बाइकिंग पल्सरमेनिया के आयोजन में बाईक स्टंट देखकर रोमांचित हुए दर्शक

Image
  शुक्रवार 13 सितंबर बस्ती: बजाज ऑटो लिमिटेड द्वारा अपने अधिकृत डीलर  PRAKASH बजाज के सहयोग से बस्ती ज़िले के APN डिग्री कॉलेज ग्राउंड मे असाधारण बाइकिंग पल्सरमेनिया का पहली बार आयोजन किया गया। जिसमें 3500 से अधिक बाइकिंग प्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महेंद्र नाथ यादव विधायक बस्ती सदर और कवींद्र चौधरी, विधायक कप्तानगंज तथा बजाज ऑटो लिमिटेड के एरिया सेल्स मैनेजर नावेद किदवई ने फीता काट कर किया। इस मौक़े पर बजाज पल्सर की NS400z बाइक को बस्ती ज़िले के ग्राहकों के लिए लाँच किया गया । पल्सरमेनिया में दर्शकों को रोमांचित करने के लिए भारत की सर्वश्रेष्ठ स्टंट राइडिंग टीम द्वारा सिग्नेचर स्टंट शो का किया गया प्रदर्शन पल्सरमेनिया में दर्शकों को रोमांचित करने के लिए भारत की सर्वश्रेष्ठ स्टंट राइडिंग टीम द्वारा सिग्नेचर स्टंट शो का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में पंजीकृत प्रतिभागियों के लिए चैलेंज जोन जैसे कार्यक्रम को शामिल किया गया था । प्रतिभागियों ने अपने बाइकिंग कौशल का भरपूर परीक्षण वहां बनाए गए N160 चैलेंज जोन में हिस्सा लेकर किया। इसमें शीर्ष पर रहने वाले तीन रा...

बस्ती मेडिकल कॉलेज में मरीज को अल्ट्रासाउंड कराने बाहर भेजने पर डॉक्टर सस्पेंड

Image
  बस्ती मेडिकल कॉलेज में मरीज को अल्ट्रासाउंड कराने बाहर भेजने पर डॉक्टर सस्पेंड उप्र बस्ती जिले के मेडिकल कॉलेज में बुधवार को इलाज कराने पहुंचे एक मरीज को अल्ट्रासाउंड के लिए चिकित्सक ने स्ट्रेचर पर लिटाकर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बाहर भेज दिया। इसका वीडियो वॉयरल होने पर मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। इस मामले में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में तैनात जूनियर रेजिडेंट अनिमेष कुमार राव को निलंबित कर दिया गया। कैली अस्पताल के डॉक्टर निजी सेंटरों पर जांच कराने के लिए बाकायदा कार्ड देकर भेजते हैं। इसका खुलासा भी बुधवार को हो गया। मरीज दिनेश कुमार (25) के पेट में दर्द और सूजन था। तीमारदार उसे लेकर इमरजेंसी में पहुंचे। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी और एक कार्ड थमा दिया। कार्ड पर एक प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर का नाम लिखा था। मरीज को तीमारदारों ने स्ट्रेचर पर लिटा लिया और एक किमी दूर पैदल धकेलते हुए प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर पर ले गए। उन्होंने 800 रुपये जमाकर अल्ट्रासाउंड कराया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो गया। इस मामले को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने गंभीरता से लिया।...

नवागत खण्ड विकास अधिकारी के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा

Image
बहादुरपुर - बस्ती नवागत खण्ड विकास अधिकारी गणेश दत्त शुक्ला के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा ब्लाक मुख्यालय बहादुरपुर के मुख्य भवन में ताला लगाकर ग्राम प्रधानों ने की नारेबाजी  नवागत बीडीओं के तानाशाही से ग्राम प्रधान है भारी संख्या में बैठे धरने पर आते ही विदाई देने की तैयारी ग्राम प्रधान बीडीओं के खिलाफ नारेबाजी कर उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की  मांग की है नवागत बीडीओं के खिलाफ नही हुई कोई कार्रवाई तो जल्द करेंगे आन्दोलन - ग्राम प्रधान बस्ती जिले के विकासखण्ड बहादुरपुर पर तैनात नवागत बीडीओं के तानाशही से का मामला पूरे बस्ती जनपद में गूंज रहा है खंड विकास अधिकारी से नाराज ग्राम प्रधानों ने नारेबाजी कर बहादुरपुर विकासखंड से हटाए जाने की मांग उच्च अधिकारियों से कर रहे हैंl

बस्ती जिले में बजाज पल्सर मेनिया का स्टंट राइडिंग 13 सितम्बर को प्रतिभाग करने के लिए लिंक पर आवेदन शुरू, ए. पी. एन. पी.जी.कालेज के मैदान में होगा प्रतिभाग

Image
  उप्र के बस्ती जिले में बजाज ऑटो लिमिटेड के अधिकृत डीलर प्रकाश बजाज की ओर से 13 सितम्बर 24 शुकवार को एपीएनपीजी कालेज के मैदान में बाइक पल्सर मेनिया का स्टंट राइडिंग आयोजन किया गया। इसमें हजारो बाइकिंग प्रेमी प्रतिभाग करेंगे। स्टंट राइडिंग में प्रतिभाग करने के लिए दिए गए लिंक  https://www.bajajauto.com/pulsar-mania   पर आवेदन कर सकते है।          कार्यक्रम में भारत की सर्वश्रेष्ठ स्टंट राइडिंग टीम राइडर्ज द्वारा एक्शन से भरपूर स्टंट शो करेगी।शो में पावर मेनिया, स्टाइल मेनिया, प्रिसिजन मेनिया, प्रोफेशनल बाइक शानदार स्टंट-प्रदर्शन होगा।साथ ही पंजीकृत प्रतिभागियों को अपने कौशल को निखारने का एक अनोखा शो है। शो में शीर्ष पर रहने वाले तीन राइडर्स को पल्सर मर्चेंडाइज पुरस्कृत किया जायेगा। प्रकाश बजाज के एमडी रवि चौधरी ने बताया कि बजाज का टू व्हीलर अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पॉपुलर बाइक है। पल्सर मेनिया का स्टंट राइडिंग शो एक अनोखा शो होगा। स्टंट राइडिंग भाग लेने के लिंक पर आवेदन किया जा सकता है। https://www.bajajauto.com/pulsar-mania

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुदरहा टी.बी.मुक्त प्रदेश कार्यक्रम की आवश्यक बैठक संपन्न

Image
  बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के अभियान को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पर सीएचओ एएनएम और आशा बहू के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव-गांव जाकर टीबी के बीमारी के लक्षण दिखने वाले मरीजों का जांच कर निशुल्क उपचार करने के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया।      सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सक्रिय क्षय रोगी खोजी अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 9 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक चलाया जाएगा जिसमें दो सप्ताह से अधिक खांसी दो सप्ताह तक बुखार रात में पसीना आना भूख में कमी वजन घटना आदि जैसे लक्षण दिखने पर मरीज को सीएचओ एनम और आशा बहू के माध्यम से चिन्हित करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पर लाकर जांच करके टीबी का लक्षण दिखने पर उसका निशुल्क उपचार किया जाएगा। सरकार की मंशा है कि प्रदेश को टीबी मुक्त बनाया जाए जिसके लिए वृहद रूप से यह अभियान चलाया जा रहा है।      प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा के चिकित्सक डॉक्टर शशि ने बताया कि 10 दिन लगातार सक्रिय क्षय रोगी खोजो अभियान चलाया जाएगा। ल...

महिला सफाई कर्मचारी हो रही दबंगों की राजनीति का शिकार ,एडीओ पंचायत से मिल कर लगाई न्याय की गुहार

Image
हरैया महिला सफाई कर्मचारी हो रही दबंगों की राजनीति का शिकार   हरैया ब्लाक के बेलाड़े शुक्ल में तैनात सफाई कर्मचारी उमादेवी ने हरैया ब्लाक में एडीओ पंचायत से मिल कर लगाई न्याय की गुहार , कहा की गांव के सामान्य जाति के कुछ लोग प्रथिनी पर अनावश्यक रूप से दवाब देकर कार्य न करने का झूठा आरोप लगाते रहते है , अभी जल्द एक दिन प्रार्थिनी ड्यूटी स्थल पर तबियत खराब होने पर दवा लेने चली गई थी इसी बीच एक अध्यापक ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर एक वीडियो बना लिया और काम न करने का आरोप मढ रहे है   महिला सफाई कर्मचारी का कहना है उसके पति को विगत दो साल से फालिज मार दिया है है यदि उसकी नौकरी पर आंच आई तो परिवार का खर्चा चलना मुश्किल होगा ,बार बार गवई राजनीति के कारण महिला सफाई कर्मी को मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है