Posts

श्रीमती शांति सिंह इण्टर कालेज महरीपुर में सम्मानित हुईं मेधावी छात्रायें

Image
  बोर्ड परीक्षा में अच्छा अंक लाने वाली छात्राओं को मिला सम्मान   छात्राओं ने मेहनत और लगन के दम पर छात्राओं ने फहराया परचम बस्ती    जनपद बस्ती के ग्राम महरीपुर स्थित श्रीमती शांति सिंह इण्टर कालेज महरीपुर में हाईस्कूल व इण्टर की परीक्षा में अच्छा अंक लाने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को कालेज प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।      रामप्रकाश सिंह प्रबंधक श्रीमती शांति सिंह इंटर कालेज इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रामप्रकाश सिंह ने कहा छात्र छात्राओं की मेहनत, लगन और अध्यापकों की निष्ठा का नतीजा है कि कालेज के छात्र छात्राओं ने जनपद में अपनी सफलता का परचम फहराया। आगे आने वाले दिनो में कालेज के बच्चे सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित। बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से 12 वीं में रियाशी चौधरी को 89 प्रतिशत, खुशबू को 88 प्रतिशत, अर्चना को 86 प्रतिशत तथा हाईस्कूल में जया गुप्ता को 90 प्रतिशत, शुम्बुल को 88 प्रतिशत, कृष्णा सैनी को 85 प्रतिशत अंक मिले हैं। कालेज के अध्यापक अध्यापिकाओं ने सभी को हार्दिक बधाइयां व शुभकामनायें दिया है। ...

अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता स्‍वतंत्रता दिवस पर , श्रम जीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी डा. वी.के. वर्मा ने कहा पत्रकारिता समाज की रीढ़ है इसको मजबूत बनाए रखे

Image
            डा. वी.के. वर्मा वरिष्ठ समाज सेवी जनपद बस्ती   आज 3 मई को विश्व पत्रकारिता दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है   अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता स्‍वतंत्रता दिवस पर , श्रम जीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी डा. वी.के. वर्मा ने कहा पत्रकारिता समाज की रीढ़ है इसको मजबूत बनाए रखे  पेशे से चिकित्सक के साथ आम जनता की आवाज हैं पत्रकार-डा. वी.के. वर्मा  पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं है, यह समाज को दिशा देने वाला स्तंभ है। पत्रकार सच्चाई उजागर करतें है और आम जनता की आवाज हैं। यह विचार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जिलाध्यक्ष डा. वी. के. वर्मा ने विश्व प्रेस दिवस के अवसर पर व्यक्त किया।  अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता स्‍वतंत्रता दिवस पर मीडिया को जानकारी देते हुए डा. वर्मा ने कहा कि भारत जैसे विविधतापूर्ण लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पत्रकारिता एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है। फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर और यूट्यूब जैसे माध्यमों ने खबरों को तुरंत आम जनता...

पिछले कई वर्षो में जनपद बस्ती में अयोध्या आई हॉस्पिटल ने जीता मरीजों का भरोसा , अब तक हजारों लोगों के आंखों का सफल आपरेशन का बनाया रिकॉर्ड

Image
  अत्याधुनिक संसाधनोें से लैश हॉस्पिटल में प्रति वर्ष होता है हजारो मोतियाबिंद रोगियों का सफल इलाज जल्द अस्पताल में मौजूद होंगे रेटीना ऑपरेशन के डॉक्टर अब मरीजों को रेटीना ऑपरेशन के लिए बस्ती जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा अन्य  मेडिकल सुविधाओं से जल्द लैस होगा अस्पताल  गरीब मरीजों का सहारा बन रहा अयोध्या आई हॉस्पिटल अविरल सिंह प्रबंधक अयोध्या आई हॉस्पिटल बस्ती बस्ती। आँखों के समग्र इलाज के लिये बस्ती का अयोध्या आई हॉस्पिटल उम्मीद बनकर उभर रहा है। पिछले 22 वर्षो से मणि मंदिर सेवा न्यास समिति द्वारा संचालित अयोध्या आई हॉस्पिटल की विकास यात्रा, भावी योजना, आंखो के रोग के पूर्ण निदान आदि के बारे में अयोध्या आई हॉपिटल जनपद बस्ती में सफल आपरेशन व इलाज का रिकॉर्ड स्थापित किया है  जानकारी देते हुए प्रबंधक अविरल सिंह ने बताया कि आयोध्या आई हॉस्पिटल, बस्ती में आपकी आँखों की सम्पूर्ण देखभाल – अब और भी उन्नत सुविधाओं के साथ! बस्ती जनपद में बिगत कई वर्षों से स्थापित अयोध्या आई हॉस्पिटल अत्याधुनिक सुविधाओं एवं अत्यधुनिक मशीनो से लैस है अब जल्द ही हॉस्पिटल में रेटीना के डाक्ट...

उमरिया गांव में दलित बेटियों के साथ छेड़खानी का आरोपः एसपी से लगाया न्याय की गुहार

Image
बस्ती । कलवारी थाना क्षेत्र के उमरिया निवासी अंगद पुत्र नेबूलाल ने ग्रामीणों और भीम आर्मी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश सचान, मण्डल सह संयोजक अजय आजाद के साथ शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपा। मांग किया कि बकरी चराने जा रही तीन दलित बेटियों के साथ छेड़खानी मामले की उच्च स्तरीय जांच कर गांव के ही दिलीप पाण्डेय, दुष्यंत पाण्डेय, रामजी पाण्डेय के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई कराया जाय। एसपी को दिये पत्र में कहा गया है कि गत 29 अप्रैल को दलित परिवार की तीन बेटियां बकरी चराने जा रही थी कि तीन सवर्णो ने उनके साथ छेड़खानी के साथ ही जाति सूचक गालियां दी। धमकी दिया कि घर पर कुछ बताओगी तो घर वालों को जान से मार देंगे। भीम आर्मी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश सचान ने पत्र देने के बाद कहा कि यदि दलित बेटियों को न्याय न मिला तो आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। एसपी को पत्र देेने के दौरान राम जन्म चौधरी, शिवरतन अम्बेडकर, सत्य प्रकाश राव, डा. दीप चन्द, छोटेलाल के साथ ग्रामीण और महिलायें शामि ल रहे।

अंबेडकर एक मूर्ति नहीं है वरन् एक विचारधारा हैं जिसे तोड़ा नहीं जा सकता है न मिटाया जा सकता है: लक्ष्य कमांडर मुन्नी बौद्ध

Image
  अंबेडकर एक मूर्ति नहीं है वो तो एक विचारधारा है जिसे तोड़ा नहीं जा सकता है : लक्ष्य कमांडर मुन्नी बौद्ध भारतीय समन्वय संगठन (लक्ष्य) लखनऊ द्वारा आयोजित बाबा साहेब के जीवन और संघर्ष पर एक विचार गोष्ठी कार्यक्रम किया गया  इस अवसर पर लक्ष्य कमांडरों ने लखनऊ के जानकीपुरम में बाबा साहब के सम्मान में गीत संगीत का कार्यक्रम का आयोजन किया लखनऊ।। दिनांक 30 अप्रैल 2025।। भारतीय समन्वय संगठन (लक्ष्य) की कमांडर राजकुमारी कौशल जी ने लखनऊ के जानकीपुरम मे स्थित अपने निवास पर बाबा साहब के सम्मान मे एक गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना से की गई। इस अवसर पर लक्ष्य कमांडरों ने लक्ष्य की वरिष्ठ कमांडर मुन्नी बौद्ध जी के सेवानिवृति पर उन्हें बुके व शोल देकर सम्मानित किया। अंबेडकर एक मूर्ति नहीं है वो तो विचारधारा है जिसे तोड़ा नहीं जा सकता है यह बात लक्ष्य कमांडर मुन्नी बौद्ध ने कही। कहा कि लक्ष्य कमांडर्स समाज में समाज के लिए 365 दिन काम करने को तैयार है दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर लक्ष्य कमांडरों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि वोट की चोट से ही इनको मुंहतोड़...

बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम ने केन्द्र सरकार द्वारा जातिगत जन गणना कराये जाने के निर्णय का किया सराहना

Image
  बस्ती। बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम ने केन्द्र सरकार द्वारा जातिगत जन गणना कराये जाने के निर्णय का स्वागत करते हुये कहा है कि बसपा लम्बे समय से इसकी मांग कर रही थी। जाति जनगणना से निःसन्देह जन कल्याण भी होगा। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती ने एक्स हैन्डिल पर पोस्ट  करके जाति जनगणना के निर्णय की सराहना किया है। उन्होने कहा है कि देश में मूल जनगणना के साथ ही ‘जातीय जनगणना’ कराने का केन्द्र सरकार द्वारा लिया गया फैसला काफी देर से उठाया गया सही दिशा में कदम है। बीएसपी इसकी माँग काफी लम्बे समय से करती रही है। उम्मीद है कि सरकार ‘जनगणना से जनकल्याण’ के इस फैसले को समय से जरूर पूरा कराएगी ।

दलित महिला को घर से खदेड़ने की धमकीःआजाद समाज पार्टी के साथ भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन, न्याय की मांग

Image
  दलित महिला को घर से निकालने की धमकीःभीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, न्याय की मांग बस्ती । मंगलवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के मण्डल सह संयोजक अजय आजाद के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बायपोखर में अनुसूचित जाति की महिला कुसुम देवी पत्नी दिनेश कुमार के छप्पर के घर को दबंगों से बचाया जाय। 20 मई को कुसुम के बेटी का विवाह है। वह परेशान है कि दबंगो ने यदि झोपड़ी गिरा दिया तो उसका क्या होगा। डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बायपोखर में अनुसूचित जाति की महिला कुसुम देवी पत्नी दिनेश कुमार के छप्पर के घर को गांव के ही धु्रव कुमार पुत्र राम सरन, रवीन्द्र कुमार, हेमन्त कुमार, सुनीता, नीतू आदि अपने मकान में एक नया दरवाजा खोलकर पुराना रास्ता जो चिन्ताहरण के घर को जाता है रास्ता समेत उसके घर को कब्जा करने की नीयत से गत 16 अप्रैल को घर में चढ आये और जाति सूचक गालियां देने लगे। विरोध करने पर उसे और उसके पति को मा...

बस्ती में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा रामजीलाल सुमन के काफिले पर हुए हमले को लेकर सपा का विरोध प्रदर्शन

Image
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा रामजीलाल सुमन के काफिले पर हुए हमले को लेकर सपा का प्रदर्शन  उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार को लेकर समाजवादियों ने घेरा, PDA का नारा देकर करणी सेना को कहां अराजकता फैलाने वाली सेना  उत्तर प्रदेश में करणी सेना के द्वारा रामजी लाल सुमन के ऊपर किया गया हमला सपाईयों के तेवर हुए तेज उत्तर प्रदेश सरकार खुला संरक्षण दे रही है करणी सेना को अराजक तत्वों के ऊपर नहीं हो रही है कार्यवाही  पूरे उत्तर प्रदेश सहित बस्ती जिले में जिला अध्यक्ष एवं विधायक महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन  देश में बेरोजगार युवाओं को करणी सेना सरकार को भटकाने का काम कर रही है, महेंद्र यादव  हम लोग अंबेडकरवादी हैं पहले थे आज भी हैं आगे भी रहेंगे, हम संविधान को मानने वाले लोग हैं, महेंद्र यादव। करणी सेना के विरोध प्रदर्शन में रुधौली विधानसभा के विधायक राजेंद्र चौधरी वह सैकड़ो की संख्या में सपा के कार्यकर्ता रहे मौजूद।  

मजदूर दिवस पर डॉक्टर वी.के.वर्मा का मजदूरों को समर्पित कविता

Image
  मजदूरों की बस्ती है, यहाँ जिन्दगी सस्ती है। नित दुःख सागर में बहते है, सदा अभावों मे रहते है। श्रम का उचित मूल्य न पाते, दुःख में जीवन सदा बिताते। खाते मालिक की फटकार, इनका जीना है दुश्वार, कई-कई दिन भूखे रहते, मालिक की है झड़की सहते। हैं जवान पर बूढ़े लगते, हाथ वेदना का नित गहते। सहते हैं मालिक के ताने, क्या मजदूर दिवस के माने। इन पर कोई ध्यान न देता, मान और सम्मान न देता। इनको भी समझो इंसान, इन्हें यथोचित दो सम्मान। ’वर्मा’ इनका करो न क्षय, मजदूरों की बोलो जय। डा. वी. के. वर्मा आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय-बस्ती

कुरियार गांव में दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटाः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर दोषियों के गिरफ्तारी की मांग

Image
  बस्ती । मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के कुरियार निवासी दलित श्यामलाल के पुत्र अभिषेक कुमार राना को गांव के ही लक्ष्य पुत्र आशाराम चौधरी, ऋषभ पुत्र विमल चौधरी, मिथलेश उर्फ पप्पू पुत्र विजयपाल चौधरी आदि ने पुरानी रंजिश को लेकर उस समय लाठी डण्डोें से बुरी तरह से मारा पीटा जब वह खेत से भूषा लेेने जा रहा था। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह से अभिषेक कुमार राना की जान बची। उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना कर रही है। अभिषेक कुमार राना को दबंग युवकों द्वारा बुरी तरह से मारे पीटे जाने से लोगों में आक्रोश है। डा. अम्बेडकर शिक्षा समिति के संस्थापक दिग्विजय कुमार के नेतृत्व में नागरिकों ने मुण्डेरवा थाने पर घेराव कर न्याय की गुहार लगाया। चेतावनी दिया कि दोषी गिरफ्तार न हुये तो समिति संघर्ष को बाध्य होगी। थाने पर न्याय की मांग के दौरान पीड़ित परिजनांें के साथ अमरजीत आर्य, महेन्द्र, राहुल, वीरेन्द्र भारती, अशोक, रमेश, अंकित कुमार, वीरेन्द्र निराला, धीरेन्द्र निराला,  के साथ अनेक लोग शामिल रहे।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देकर पट्टे की जमीन पर प्रशासन से कब्जा दिलाने की मांग

Image
  बस्ती । मंगलवार को कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली निवासी रामजीत पुत्र बुद्धू, चन्द्रिका पुत्र मुन्नीलाल, विरेन्द्र कुमार पुत्र रामराज, राम सूरत पुत्र झोपई, मनीराम पुत्र दूबर आदि ने जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्र प्रशासनिक अधिकारी देकर आवासीय पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाने और अवैध कब्जेदारों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया। डीएम को साैंंपे पत्र में कहा गया है कि उनका गांव कटान में है। मकान नदी के करार पर है, कभी भी धारा में विलीन हो सकता है। उनकी समस्या को देखते हुये बैडारी एहतमाली में गाटा संख्या 314 में आवासीय पट्टा मिला है। राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में आवासीय पट्टे की पैमाइश भी किया। जब दलित रामजीत आदि ने आवासीय पट्टे की भूमि पर छप्पर आदि डालना शुरू किया तो बैडारी मुस्तहकम निवासी दुर्गा प्रसाद, नरसिंह पुत्रगण जग बहादुर, मंशा पुत्री दुर्गा प्रसाद आदि ने मारा पीटा और निर्माण रोकवा दिया। कलवारी थाने पर घटना की सूचना दी गई किन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। मांग किया कि उन्हें आवासीय पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाने के साथ ही दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाय।

हथियांव कला गांव में दबंगो ने गिरा दिया दीवाल, पिलर, अधिकारियों से लगाया न्याय की गुहार

Image
बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र की हथियॉव कला निवासिनी संगीता देवी पत्नी अरूण चौधरी उर्फ सौरभ वर्मा ने मंगलवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में संगीता देवी ने कहा है कि गांव के डीही आबादी में पूर्वजों के जमाने से पक्का मकान, घारी, चरन आदि बनवाकर उनका परिवार रहा रहा है। पक्का मकान जर्जर हो गया था, उसी स्थान पर पिलर बनाकर पक्का निर्माण 10 फीट ऊंची दीवाल 2023 में बनवाया गया था। गांव के ही हृदयराम, विद्याराम पुत्रगण लालमन, अभिषेक, अविनाश, व शिवम पुत्रगण विद्याराम के साथ ही उनके कई रिश्तेदारों ने 27 अप्रैल को आरसीसी पिलर को कटर मशीन से काटकर गिरा दिया। इसकी सूचना लालगंज थाने को दिया गया । मौके पर पुलिस पहुंची और हृदयराम, विद्याराम को लेकर कुछ कदम गयी और बाद में छोड़ दिया। उक्त लोग पुनः दीवाल और पिलर गिरवाने लगे। पत्र में संगीता देवी ने कहा है कि उसका देवर अनुरूद्ध, कैली अस्पताल में भर्ती है, ससुर भगवानदास, और देवरानी ऊषा उनकी देखभाल में अस्पताल में ही है। इसी का विपक्षियों ने फायदा उठाया। लालगंज पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं किया। मांग किया ...

संविधान बचाओ रैली से संविधान को बदलने का मंसूबा पूरा नहीं होने देगी कांग्रेस - अविनाश पाण्डेय राष्ट्रीय महासचिव , संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम में जय भीम, जय कांग्रेस,जय संविधान के नारों से गूंजा बस्ती ऑफिसर्स क्लब

Image
    संविधान को बदलने का मंसूबा पूरा नहीं होने देंगे कांग्रेसी-अविनाश पाण्डेय राष्ट्रीय महासचिव बस्ती ऑफिसर्स क्लब परिसर में प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारी गण  जय भीम , जय कांग्रेस ,जय संविधान के नारों से गूंजा मंच , याद किए गए बाबा साहब  प्रदेश के अन्य जनपदों से पहुंचे कार्यकर्ताओं में दिखा भारी जोश खराब मौसम में भी भारी संख्या में  डटे रहे कार्यकर्ता बसंत चौधरी  ने लोगो का जताया आभार 28/04/2025 बस्ती । केन्द्र सरकार बाबा साहब द्वारा बनाये गये संविधान को समाप्त कर देने का आये दिन षड़यंत्र कर रही है किन्तु कांग्रेस के सिपाही इसे सफल नहीं होने देेंगे। गांव- गांव जाकर लोगों को बाबा साहेब के उस संविधान की रक्षा करने के लिये जागरूक किया जायेगा जिससे हमें संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। यह विचार कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय ने व्यक्त किया। वे सोमवार को बस्ती ऑफिसर्स क्लब  परिसर  में आयोजित प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने क...

आंगनवाडी नियुक्ति प्रक्रिया में मनमानी का आरोपः उच्च स्तरीय जांच, दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

Image
    बस्ती । नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजघाट निवासिनी सुधा पत्नी केदारनाथ ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाय है। पत्र में सुधा ने कहा है कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री चयन प्रक्रिया में अनियमितता की गई है और मनगढन्त ढंग से षड़यंत्रपूर्वक उसे चयन से बाहर कर दिया गया। पत्र में सुधा ने कहा है कि वह बीपीएल कार्ड धारक है और पात्रता सूची में है। उसने आंगनवाडी के लिये आवेदन किया था, पहले बताया गया कि उसका चयन हो जायेगा किन्तु लेखपाल सुरेन्द्र सिंह ने उसकी आय को कागजों में बढा दिया जबकि नगर थाना क्षेत्र के फुलविरया निवासिनी लालमनी पत्नी प्रदीप कुमार का चयन कर लिया गया। सुधा ने पत्र में कहा है कि लालमनी पत्नी प्रदीप कुमार के पास स्कार्पियो, बुलेट मोटर साईकिल, अपाची, हीरो होण्डा, 2 मंजिला पक्का मकान, कैम्प कार्यालय के नाम पर बडा हाल मौजूद है जबकि सुधा और उसका परिवार घोर गरीबी में जीवन यापन करता है। वह आंगनवाड़ी कार्यकत्री की पूरी पात्रता पर खरा उतरती है। यही नहीं लालमनी का मकान नगर पंचायत वार्ड नम्बर 14 में दर...

दबंगों द्वारा जमीन पर जबरिया कब्जे की कोशिशः डीएम को सौंपा ज्ञापन न्याय न मिला तो होगा आन्दोलन

Image
  दबंगों द्वारा जमीन पर जबरिया कब्जे की कोशिशः डीएम को सौंपा ज्ञापन न्याय न मिला तो होगा आन्दोलन  बस्ती । शनिवार को आजाद समाज पार्टी ‘ कांशीराम’ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार, पूर्व मण्डल महासचिव आशुतोष भारती ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में अनुसूचित जाति की भूमि गाटा संख्या 706 में भू-माफिया और दबंगों द्वारा किये जा रहे कब्जे को रोकवाया जाय। डीएम को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया है कि कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में अनुसूचित जाति की भूमि गाटा संख्या 706 में दलित सुरेन्द्र आदि सह खातेदार मकान और सहन बनाकर निवास कर रहे हैं। इस भूमि पर लालगंज थाना क्षेत्र के कड़सरी निवासी भू माफिया दबंग महेश्वर सिंह पुत्र राम आसरे सिहं, अरमान अली ग्राम गायघाट थाना- कलवारी और 4 से 6 अन्य लोग उनकी भूमि पर जबरिया कब्जा कर लेने की धमकी दे रहे हैं। उक्त लोग थानाध्यक्ष कलवारी और चौकी इन्चार्ज गायघाट के द्वारा जबरिया सुलह कराना चाहते थे, न मानने पर मुकदमा लिखकर दलित सुरेन्द्र को जेल भेज दिया गया। जमानत पर छूट कर आने के...

संतकबीरनगर के इकबाल अहमद ने रच दिया इतिहास, हासिल की 998वीं रैंक, पंचर की दुकान से UPSC तक का सफर

Image
  संतकबीरनगर के इकबाल अहमद ने रच दिया इतिहास, हासिल की 998वीं रैंक, पंचर की दुकान से UPSC तक का सफर संत कबीर नगर (यूपी) मेहनत, लगन और आत्मविश्वास हो तो कोई भी मुश्किल रास्ता मंजिल बन जाता है। इसी कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है संतकबीरनगर जिले के फतेहपुर गांव निवासी इकबाल अहमद ने, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2024 की परीक्षा में 998वीं रैंक हासिल कर जिले का व  गांव नाम रोशन किया है परिचय   इकबाल संतकबीरनगर के मेंहदावल तहसील अंतर्गत फतेहपुर गांव के निवासी हैं। उनका परिवार बेहद साधारण है लेकिन उनके सपने हमेशा बड़े रहे। उनके पिता मकबूल अहमद नंदौर SBI बैंक के पास साइकिल पंचर की छोटी-सी दुकान चलाते थे। लेकिन बीते दो वर्षों से स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण दुकान बंद पड़ी है। इकबाल पांच भाई-बहनों में से एक हैं। उनके बड़े भाई पेंटर का काम करते हैं, और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। शिक्षा   इकबाल ने अपनी प्रारंभिक और इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई मेंहदावल से की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वे कुछ वर्षों तक गोरखपुर में रहे, जहां उन्होंने ग्रेजुएशन और फिर सिविल ...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूधौली का सीएमओ बस्ती ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Image
  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूधौली का  सीएमओ बस्ती ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश बस्ती/रुधौली 19 अप्रैल  नगर पंचायत रूधौली में  स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूधौली पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती डॉ. राजीव निगम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर उपस्थिति रजिस्टर का जायजा लिया जहां पर दो लोग अनुपस्थित मिले पूछने पर पता चला की यहां पर तैनात बाबू अमरीक श्रीवास्तव बस्ती ऑफिस अटैच जबकि मकसूदन बीएसडब्लू 6 माह हेतु ट्रेनिंग में गए हुए हैं।  वहां से कंप्यूटर कक्ष में ऑपरेटर विकास शर्मा,ओपीडी में सर्जन डॉक्टर राजेश पटेल से मरीजों की स्थिति और सिजेरियन मरीज के बारे में जानकारी ली।मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव निगम ने लेबर रूम में जाकर साफ सफाई सहित अन्य महिला मरीज की स्टाफ नर्स श्वेता गुप्ता से प्रसव की स्थिति,नार्मल ऑपरेशन एवं मरीज को मिलने वाले अन्य सुविधाओं की जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने क्रमशः एनबीएचयू रूम, एनसी रूम में जाकर एटीएम मशीन, एक्स-रे रूम,स्टोर रूम,ऑपरेशन रूम,ओपीडी रूम, तथा अन्य डॉक्टर के बारे में जानकार...

बस्ती में एक और राजस्व कर्मी एंटी करप्शन के हत्थे चढ़ा, रिपोर्ट लगाने के लिए 10000 घूस की मांग कर रहा था

Image
   ज़िले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के तहत भूलेख कार्यालय के एक कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया,यह कार्रवाई मंगलवार को उस वक्त अंजाम दी गई जब आरोपी लेखपाल अभिनव ओझा, चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित एक कार्य के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार  शिकायतकर्ता जिनरत्न मौर्या लालगंज थाना क्षेत्र के परेवा के निवासी हैं,जिनरत्न मौर्या के पिता जगन्नाथ जो तीन बार लेखपाल संघ के अध्यक्ष भी रह चुके थे,जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के पिता जगन्नाथ ने अपने शरीर को जिंदा रहते दान करने की बात कही थी,वहीं मृत्यु के बाद बस्ती मेडिकल कॉलेज में दे दिया गया,बेटा अपनी पिता के इलाज के चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान रिपोर्ट लगाने के लिए 7 महीनों से चक्कर लगाता रहा लेकिन लेखपाल अभिनव ओझा द्वारा 10 हजार की मांग की गई,एंटी करप्शन टीम को इस मामले की जानकारी कई दिनों पहले मिली थी,जिसके बाद से टीम लगातार इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए थी,आखिरकार आज टीम ने कार्यालय में ट्रैप बिछाकर आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया,गिरफ्तार किए जाने के बाद टी...

निर्माणाधीन नर्सिंग होम की मजदूरी ठेकेदार ने मांगा तो दबंगों ने पीटाः संतकबीरनगर नगर के बड़गो का मामला डीआईजी से लगाया न्याय की गुहार

Image
  मजदूरी मांगा तो दबंगों ने पीटाः डीआईजी से लगाया न्याय की गुहार बस्ती । नर्सिंग होम में टाइल्स लगवाने वाले ठेकेदार गोविन्द निषाद ने जब मजदूरी मांगी तो उसे बुरी तरह से मारा पीटा गया। पुलिस में भी जब उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने सरदार सेना जिलाध्यक्ष विनय चौधरी के साथ डीआईजी से मिलकर न्याय की गुहार लगाया। डीआईजी ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया है। डीआईजी को मंगलवार को दिये पत्र में कहा गया है कि मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के मूडाडीहा निवासी गोविन्द निषाद ने कोतवाली थाना क्षेत्र के पोखरभिटवा निवासी अमरनाथ सिंह से उनके संतकबीर नगर जनपद के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बडगो में बनवाये जा रहे नर्सिंग होम में टाइल्स लगवाने का ठेका लिया। उनके नर्सिंग होम में लगभग 5 लाख रूपये का टाइल्स लगाने का कार्य कराया। पैसा मांगने पर अमरनाथ सिंह टाल मटोल करते रहे। गत 20 अप्रैल 2025 को जब गोविन्द निषाद ने पैंसा मांगा तो अमरनाथ सिंह, उनके पुत्र अमित सिंह, नर्सिंग होम के तीन कर्मचारियांें ने मिलकर उसे लोहे के राड, लात घूसों से मारा पीटा इससे वह बेहोश हो गया। होश में आने पर उसने संतकबीर नग...

बस्ती में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्यवाही, संचालकों की संपत्ति होगी जप्त

Image
  बस्ती। मड़वानगर टोल प्लाजा के पास एक मकान में पल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड होने का मामला सामने आ रहा हैं। अब सेक्स रैकेट से जुड़ी एक और जानकारी सुर्खियों में आ रही है। सूत्रों की माने तो हे देह व्यापार के अड्डे से इनकी लग्जरी गाड़ी करीब 150 मीटर बड़ी हो जाती थी। यहां से सफर पैदल ही तय करते थे जिससे पहचान गोपनीय रहे। मकान का अगर बढ़ा वाला गेट खुला तो इसका मतलब रास्ता पूरी तरह साफ है और उनके दरवाजा थोड़ा कम खुला है तो यह इंतजार का संकेत होता था। सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ लग्जरी गाड़िया दिखाई दे रही है। पुलिस अब इन लक्जरी गाड़ियों का डिटेल खंगाल रही है देह व्यापार का खुलासा होने के बाद पुलिस हर एंगल से छानबीन कर रही है। कुछ सफेदपोशो के नाम पुलिस के संज्ञान में आए है। जिसमे कुछ पत्रकारों के शामिल होने की चर्चा है। पुलिस सीडीआर खंगाल रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि तीन माह पूर्व जब रेड पड़ा था तो तो कुछ भी नही मिला संचालक समेत सभी लड़कियां एवं ग्राहक फरार हो गए थे इससे स्पष्ट होता है कि स्थानीय पुलिस के संरक्षण में देह व्यापार का कारोबार फलफूल रहा है। पिछले दिनों जो रेड पड़ी इसमे पुलिस अ...

प्रेस क्लब सभागार में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न , समाज में पत्रकारों का दायित्व विशेष महत्वपूर्ण _ प्रभारी सूचना अधिकारी अवधेन्द्र वर्मा

Image
  प्रेस क्लब बस्ती में   श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उoप्रo के पदाधिकारियों को दिलाया शपथ दायित्वों पर खरा उतरें पत्रकार-डा. वी.के. वर्मा जिलाध्यक्ष बस्ती। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश के बस्ती शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह और परिचय पत्र का वितरण जिलाध्यक्ष डा. वी0के0 वर्मा के संयोजन में किया गया। डा. वर्मा ने कहा कि पत्रकारों के पास यूनियन का परिचय पत्र होना आवश्यक है जिससे वे अपने दायित्वों का पालन निष्ठापूर्वक कर सके। पदाधिकारियों ने जो शपथ लिया है उसका पालन करें जिससे पत्रकारिता की गौरव गरिमा बनी रहे। पत्रकारिता के अपने दायित्व हैं, पत्रकारों को इस भूमिका पर खरा उतरना होगा। वे इस क्षेत्र की पवित्रता और विश्वास को बचाये बनाये रखने में योगदान दें। पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराते हुये प्रभारी जिला सूचना अधिकारी अवधेन्द्र वर्मा ने कहा कि समाज में पत्रकारों का दायित्व विशेष महत्वपूर्ण है। जिलाध्यक्ष डा.वी.के. वर्मा, संरक्षक डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ राकेश गिरी महामंत्री, जितेन्द्र यादव ‘जीत’ कोषाध्यक्ष, अरूण कुमार, अजय श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, , रिति...

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर बसपा जिलाध्यक्ष ने किया दलित युवक मदनलाल हत्याकाण्ड के उच्चस्तरीय जांच की मांग

Image
  बसपा जिलाध्यक्ष ने किया दलित युवक मदनलाल हत्याकाण्ड के उच्चस्तरीय जांच की मांग बस्ती । बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम ने शनिवार को एक प्रतिनिधि मण्डल के साथ सीओ सदर से वार्ता कर मांग किया कि मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में गत 29 जनवरी 2025 को मदनलाल के संदिग्ध मामलों में उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर न्याय दिलाया जाय। बसपा अध्यक्ष अनिल कुमार ने एसपी को सम्बोधित पत्र देते हुये बताया कि मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के जोगिया निवासी अनुसूचित जाति दलित चन्द्रिका प्रसाद का छोटा पुत्र 19 वर्षीय मदनलाल गत 29 जनवरी 2025 को सामान खरीदने बाजार गया था, काफी खोजबीन के बाद 30 जनवरी को गडही के कीचड में उसकी लाश बरामद हुई। ऐसा लगता है कि रूपया छीनकर किसी ने मदनलाल की हत्या कर दिया और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से गड़ही में पानी भर दिया। मदनलाल की हत्या के खुलासे की मांग को लेकर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी जोगिया गांव पहुंचे और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था। अनेकों प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अभी तक मुण्डेरवा पुलिस ने मदनलाल...

डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर छितही नरसिंह ग्राम में हो रहे धरने को एस.डी.एम. बस्ती सदर के आश्वाशन पर किया गया समाप्त, जल्द पूरी होगी ग्रामीणों की मांगे

Image
  छितही नर्सिंग में हो रहे धरने को किया गया समाप्त,मांगे हुई पूरी,एक हफ्ते का दिया गया समय। धरने में पहुंचे सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने ली बाउंड्री करने की जिम्मेदारी।  ब्लॉक प्रमुख साऊघाट अभिषेक कुमार ने अंबेडकर पार्क में CCTV लगाने की ली जिम्मेदारी। संविधान निर्माता बाबा साहेब के प्रतिमा पर ईट मार कर किया गया था क्षतिग्रस्त। आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर मुंडेरवा SO ने दिया एक हफ्ते का समय। ग्रामीणों की मांग क्षतिग्रस्त बाबा साहब की प्रतिमा को हटाकर नई प्रतिमा लगाई जाए।  15 अप्रैल की रात से चल रहा था धरना प्रदर्शन गांव की महिला व पुरुष अंबेडकर पार्क में थे डटे। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी रही मौजूद।  मांगे पूरी होने के बाद ग्रामीणों ने ली चैन की सांस धरने को किया समाप्त। SO ने अज्ञात में दर्ज किया मुकदमा जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी । पूरा मामला मुंडेरमा थाना अंतर्गत छीतही नर्सिंग ग्राम सभा का है कुछ अज्ञात अराजक तत्वों ने किया मूर्ति को क्षतिग्रस्त 

हरियाणा के मेदान्ता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती एयर होस्टेज के साथ हॉस्पिटल स्टॉफ ने किया दुष्कर्म , तबियत और बिगड़ा हालत गंभीर

Image
  हरियाणा के गुरुग्राम में एक चौंकाने वाली और शर्मनाक खबर सामने आई है। एक नामी निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एक एयर होस्टेस ने मेल स्टाफ पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता 46 वर्षीय महिला है और पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। वह एक कंपनी में एयर होस्टेस के रूप में काम करती हैं और गुरुग्राम में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने आई थीं। पीड़िता ने बताया कि वह 5 अप्रैल को गुरुग्राम के सेक्टर-15 स्थित एक होटल में रुकी हुई थीं और 30 अप्रैल तक वहां रुकने वाली थीं। 6 अप्रैल को स्विमिंग पूल में डूबने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें मेदान्ता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया। हालत और बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। जब वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं, तभी एक मेल स्टाफ उनके कमरे में आया और उनके साथ दुष्कर्म किया। मुंह में ऑक्सीजन पाइप होने की वजह से पीड़िता कुछ बोल नहीं पा रही थीं, लेकिन सिर हिलाकर उसका विरोध करती रही आरोपी उसके साथ दरिंदगी करता रहा दुष्कर्म करके वहां से चला गया। इसके बाद महिला की तबियत और गंभीर हो गई है  इस घटना ने अस्पतालों में सुरक्षा...

जनपद बस्ती में सीओ सिटी के साथ खुद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने किया छापेमारी, पकड़ा सेक्स रैकेट

Image
    मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन की बड़ी कार्यवाही किया  देह व्यापार के अड्डे पर खुद कि छापेमारी  बस्ती जिले के मड़वा नगर टोल प्लाजा के पास में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस टीम ने किया छापेमारी  सेक्स रैकेट पर पुलिस टीम ने किया कार्रवाई लड़कियों के साथ महिलाएं भी शामिल  इतने बड़े सेक्स रैकेट में पचपेडिया थाना कोतवाली के रहने वाले एक त्रिपाठी जी है भी है शामिल छापेमारी में 9 महिलाएं 6 पुरुष को पुलिस टीम ने मौके से किया गिरफ्तार एक महिला मिली अपने बच्चे के साथ सेक्स रैकेट में शामिल मकान मालिक चौधरी  नगर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं संचालक के मोबाइल की कॉल डिटेल और सीडीआर निकाला जाए तो कई सफेद पोज और कुछ वर्दी धारी भी हो जाएंगे बेनकाब छापेमारी के बाद घर में काफी दिनों तक लगा रहा ताला इधर फिर हुए सक्रिय, और कुछ दिन बाद फिर हो जाएंगे सक्रिय  कई दिनों से हो रही थी मुखबिरी पर कोतवाली पुलिस व अन्य टीम ने मारा छापा बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़वा नगर टोल प्लाजा के पास एक मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा 

रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथी इण्डिया बस्ती शाखा कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष बनाएं गए बस्ती के डॉ. वी.के.वर्मा , लोगों का सहारा बनेगी सोसाइटी

Image
  रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथी इण्डिया बस्ती शाखा की बैठक पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा में सम्पन्न   राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सी. पी. सिंह के दिशा निर्देश के अनुरूप सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व सम्मत से आयुष चिकित्साधिकारी जिला चिकित्सालय बस्ती डा. वी. के. वर्मा को अध्यक्ष, डा. राजेश कुमार चौधरी महामंत्री, डा. आर.पी. मौर्या, डा. राधेश्याम वर्मा, डा. बी.बी. मिश्रा संरक्षक, डा. धर्मेन्द्र चौधरी, डा. धर्मेन्द्र चौधरी ‘2’ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डा. बी.एल. वर्मा, डा. एस.के. तिवारी उपाध्यक्ष, डा. रवि वर्मा संयुक्त मंत्री, डा. अवनीश चौधरी सह संयुक्त मंत्री, डा. नरेन्द्र चौधरी संगठन मंत्री, डा. कमल वर्मा संगठन सचिव, डा. सौरभ श्रीवास्तव संयोजक, डा. अरविन्द प्रकाश गौड़ कोषाध्यक्ष, डा. मनीष यादव उप कोषाध्यक्ष, डा. एस. के. चौधरी मीडिया प्रभारी, डा. संजय कुमार सह मीडिया प्रभारी इसके अतिरिक्त डा. पवन मिश्रा, डा. सत्यानन्द पटेल, डा. गुलाबचन्द्र वर्मा, डा. कौशल किशोर कसौधन, डा. आशुतोष गुप्ता, डा. वी. पी. चौरसिया, डा. राजेश गुप्ता, डा. आर. एस. यादव, डा. राजीव कुमार कौशल, डा. हरिकेश यादव और डा. दि...

डॉक्टर अम्बेडकर, भगवान बुद्ध सामाजिक विकास मिशन समिति संसारपुर के अगुआई में 14 अप्रैल को अंबेडकर पार्क संसारपुर में मनाई गई बाबा साहब की जयंती

Image
     अंबेडकर पार्क संसारपुर में कार्यक्रम स्थल की छवि  बस्ती ,14 अप्रैल 2025 बस्ती सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत दुबखरा के संसारपुर गांव के अम्बेडकर पार्क में स्थित बाबा साहब और तथागत बुद्ध की प्रतिमा स्थल पर बाबा साहब की जयन्ती के उपलक्ष्य में डा. अम्बेडकर, भगवान बुद्ध सामाजिक विकास मिशन समिति द्वारा अंबेडकर जयंती कार्यक्रम  का आयोजन किया गया। संस्थापक जितेन्द्र कुमार व मुख्य अतिथि बाबूराम गौतम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग ने बाबा साहब को माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया , समिति की संरक्षिका श्रीमती शांति देवी और कोषाध्यक्ष हितलाल ने बाबा साहब और तथागत की प्रतिमा का पूजन वंदन कर नमन कर लोगो को एक रहने का संदेश दिया जयंती  कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य  अतिथि  बाबूराम गौतम ने कहा कि बाबा साहब समाज के दलित, वंचित, उपेक्षित वर्ग की मजबूत आवाज थे। शिक्षित बनो, संघर्ष करो का नारा देकर उन्होने वंचित समाज को उनका अधिकार दिलाया। समिति द्वारा वंचितों के उत्थान निरंतर प्रयास जारी है  डॉक्टर अंबेडकर भगवान...