Posts

पचपेड़िया में शारदा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन, एक छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं

Image
  पचपेड़िया में शारदा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन, एक छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं   बस्ती पचपेड़िया स्थित शारदा हॉस्पिटल का शुभारंभ रविवार को विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठान कर जनपदवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की गई। शारदा हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ विवेक सचान (एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन) ने बताया कि इस अस्पताल का मुख्य उद्देश्य जनपद एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह के भीतर अस्पताल का संपूर्ण सिस्टम पूरी तरह से संचालित हो जाएगा, जिससे मरीजों को सभी आवश्यक सेवाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। डॉ विवेक सचान बोले– आयुष्मान भारत से जुड़कर गरीबों को मिलेगा बेहतर इलाज, जल्द शुरू होगा कंप्लीट सिस्टम डॉ सचान ने जानकारी दी कि अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने के लिए आवेदन किया जा चुका है, ताकि ...

बस्ती के डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह बने नेशनल लेबर पार्टी के उत्तर प्रदेश युवा प्रदेश अध्यक्ष

Image
  नेशनल लेबर पार्टी (NLP) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है  नेशनल लेबर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज राय द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह ने पार्टी संगठन के लिए निरंतर समर्पण, सक्रिय नेतृत्व और उल्लेखनीय कार्य किया है। इन्हीं सेवाओं को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अपने नए दायित्व के अंतर्गत डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश में पार्टी के युवा संगठन को सशक्त करेंगे, जिला एवं मंडल स्तर पर युवा नेतृत्व का गठन करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा, नीतियों और कार्यक्रमों को युवाओं तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।  इसके साथ-साथ युवा सम्मेलन, बैठकें और संगठनात्मक रणनीति आयोजित कर युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह ने पार्ट...

हम हीरो कहलाते हैं, पर हकीकत ये है कि हमारे पास इलाज तक के पैसे नहीं। तारीफों से घर नहीं चलता। हम आज भी अपनी आर्थिक मजबूरियों की सुरंग में फंसे हैं

Image
  फिरोज कुरैशी यूपी के कासगंज के रहने वाले हैं और देश के जाने-माने रैट माइनर्स में शामिल हैं। रैट माइनर्स वे मजदूर होते हैं, जो चूहों की तरह बेहद संकरी जगहों में घुसकर हाथों से सुरंग खोदते हैं। जहां बड़ी-बड़ी मशीनें फेल हो जाती हैं, वहीं ये लोग अपनी जान जोखिम में डालकर फंसे लोगों को बाहर निकालते हैं। फिरोज बताते हैं कि पढ़ाई न होने के कारण उन्होंने मुंबई में जमीन के नीचे पाइपलाइन और सुरंग बनाने का काम सीखा। यह काम इतना खतरनाक है कि कई देशों में इस पर प्रतिबंध है। जहरीली गैस, करंट और पानी के बीच 8 से 18 घंटे लगातार काम करना पड़ता है। कई बार आंखों के सामने साथी मजदूरों की मौत तक देखनी पड़ी। उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग हादसे में जब सारी मशीनें नाकाम हो गईं, तब फिरोज और उनकी टीम ने 17 दिन बाद 41 मजदूरों को जिंदा बाहर निकाला। इस कामयाबी के बाद उन्हें राष्ट्रपति से बधाई पत्र मिला, टीवी शो में बुलाया गया और फिल्मी सितारों से मुलाकात हुई। विदेशी प्रोडक्शन हाउस ने उन पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई, लेकिन हालात नहीं बदले। तेलंगाना सुरंग हादसे में आठ मजदूर दब गए थे। वहां फिरोज की टीम ने दो शव निका...

धन के अभाव में कोई भी मरीज इलाज से वंचित न रहे-डॉ अनूप चतुर्वेदी ,रजत हॉस्पिटल बस्ती का अनूठा प्रयास

Image
  रजत हॉस्पिटल में बेहतर और किफायती इलाज के लिए समर्पित है प्रबंधन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं से मरीजों को मिल रहा लाभ बस्ती जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर, सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में रजत हॉस्पिटल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन को ऐसी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े। रजत हॉस्पिटल में अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, आधुनिक जांच एवं उपचार सुविधाओं के साथ मरीजों की सेवा में लगातार जुटी हुई है। रजत हॉस्पिटल में जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ एवं प्रबंधक डॉ अनूप चतुर्वेदी प्रतिदिन मरीजों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सामान्य बुखार, सर्दी-खांसी से लेकर जटिल बीमारियों तक के इलाज में उनका विशेष अनुभव मरीजों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। वहीं शुगर एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉ वी. आर. राय प्रत्येक शनिवार को उपलब्ध रहते हैं, जिनके परामर्श से मधुमेह, पेट, लीवर एवं पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के मरीजों को काफी राहत मिल रही है। वरिष्ठ...

थूक चाटने के फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी, एसपी से लगाया न्याय की गुहार

Image
  फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी, एसपी से लगाया न्याय की गुहार बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर टोला रामपुर निवासी मनीष कुमार चौधरी पुत्र राजमणि चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कहा है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खुटहना निवासी कृष्ण नन्दन उपाध्याय पुत्र राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय मुकदमें में सुलह करने के लिये उनके परिवार वालों पर दबाव बना रहे हैं। एसपी को दिये पत्र में मनीष कुमार चौधरी ने कहा है कि कृष्ण नन्दन उपाध्याय द्वारा गवाहों को गाली और धमकी दिया जा रहा है। वे अपने घर पर काम करने वाले लोगों से मनगढन्त प्रार्थना पत्र दिलाकर दलित उत्पीड़न के फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में कृष्ण नन्दन उपाध्याय के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही उनके परिवार के जान माल की सुरक्षा किये जाने की गुहार लगाया है।

डीएम बस्ती कृतिका ज्योत्सना ने किया मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Image
  जिला निर्वाचन अधिकारी बस्ती डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने प्राथमिक विद्यालय भुअर निरंजनपुर, कंपोजिट विद्यालय तकिया डारी डीहा मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा अपने-अपने बूथों से संबंधित आलेख्य मतदाता सूची का पाठन कार्य किया जा रहा है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना नाम आलेख्य मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है अथवा किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो उसका समय रहते सुधार कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने हेतु फॉर्म–6 संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के पास ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन भर कर दे सकते हैं। मतदाता सूची में दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 06 फरवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित ...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास छिनौती की घटना का अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने किया खुलासा

Image
 जनपद बस्ती में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास छिनौती की घटना का अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने किया खुलासा। पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास छिनौती की घटना का अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने किया खुलासा छिनौती के रुपए,बैग,मोबाइल व घटना प्रयोग मोटरसाइकिल को पुलिस ने किया बरामद। गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक पाठक थाना नगर के है निवासी,तो वहीं सुरेंद्र पांडे और कमलेश चौधरी थाना दुबौलिया के हैं मूल निवासी। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे। 24 दिसम्बर को पीड़ित समान लेकर घर लौट रहा था वापस। अज्ञात बाइक सवारों ने घटना को दिया था अंजाम। गिरफ्तार करने वाली टीम में कलवारी थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह,एसओजी प्रभारी विकास यादव के साथ अन्य पुलिसकर्मी  शामिल रहे

धूमधाम से भाजपा नेता विपिन कुमार शुक्ला जी का जन्मदिन मनाया गया , सहयोगियों ने फूल माला पहनकर काटा केक

Image
  - हिंदू संगठनों के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बस्ती सदर 310 के विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता बस्ती / भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विपिन कुमार शुक्ला का जन्मदिन उनके आवास पर समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।  पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विपिन कुमार शुक्ला ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।  उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और कार्यकर्ताओं का सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है और जनता का आशीर्वाद मिलता है, तो वे विधानसभा क्षेत्र 310 बस्ती सदर की सूरत बदलने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से प्रयास करेंगे। विपिन कुमार शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग ऊर्जा और क्षमता से भरपूर है, जरू...

बस्ती में कांग्रेस ने शुरू किया ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियानः 25 फरवरी तक चरणबद्ध आन्दोलन

Image
   इंडिया न्यूज वर्ड    बस्ती , काम के अधिकार की रक्षा के लिये कांग्रेस ‘ मनरेगा बचाओ संग्राम’ का राष्ट्रव्यापी अभियान चला रही है। 10 से 25 फरवरी तक कांग्रेस जमीनी स्तर पर यह संदेश लेकर जायेगी कि मनरेगा का नाम बदलकर भाजपा की सरकार ने जो नया कानून वीबीजीआरएएमजी कानून लागू किया है उसने काम के अधिकार की वैधानिक गारंटी समाप्त कर दिया है। शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर उपाध्यक्ष डा. वाहिद अली सिद्दीकी, संदीप श्रीवास्तव, अलीम अख्तर, मनरेगा समन्वयक साधू शरन आर्य, कांग्रेस नेता डा. आलोक रंजन वर्मा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि मनरेगा ग्रामीण आजीविका का महत्वपूर्ण रीढ था किन्तु भाजपा ने उसके मूल चेतना पर हमला कर नये कानून में काम के अधिकार को समाप्त कर दिया है। इससे मनरेगा मजदूरों के अस्तित्व के साथ ही उनके कार्य करने के अधिकार पर खतरा मड़रा रहा है। कांग्रेस इस जन विरोधी निर्णय के मामले में चुप नहीं रहेगी और 25 फरवरी तक चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन कर इसे आम जनता तक ले जाया जायेगा। कांग्रेस नेताओं ने पत्रकारो के प्रश्नों का उत्तर देते हुये बताया कि 11 जनवरी को एक दिवसीय उप...

बस्ती मुण्डेरवा थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर कर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Image
  इंडिया न्यूज वर्ड ,  10.01.2026 यूपी के  बस्ती जनपद में मुण्डेरवा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर कर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार बस्ती / जिले में मुण्डेरवा पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुकदमे से संबंधित अभियुक्त राज पुत्र स्व. कृष्णचन्द्र, निवासी किठुरी थाना मुण्डेरवा, को मुखबिर की सूचना पर मुण्डेरवा रेलवे स्टेशन के बाहर से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

शिक्षा की गुणवत्ता तथा स्काउट गाइड आदि की गतिविधियों से और बेहतर करने के लिए अपने सुझावों से हमें अवगत कराए , श्रीमती मुस्लिमा खातून प्रधानाचार्या बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज बस्ती

Image
बस्ती ( इंडिया न्यूज वर्ड )दिनांक 10-1-2026 को बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज बस्ती के सभागार में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक सम्पन्न हुई। प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने बैठक में उपस्थिति सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए शिक्षण कार्यो की प्रगति एवं खेलकुद को अवगत कराते हुए सभी अभिभावको से अनुरोध किया कि शिक्षा की गुणवत्ता तथा स्काउट गाइड आदि की गतिविधियों से और बेहतर करने के लिए अपने सुझावों से हमें अवगत कराए। इसी क्रम में शिक्षक अभिभावक संघ की अध्यक्ष शाहीन फातिमा ने विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए विद्यालय के अनुशासित माहौल की प्रशंसा की। अभिभावक संघ उपाध्यक्ष राम विलास कसौधन विद्यालय ने शिक्षा गुणवत्ता में अधिक सुधार लाने के लिए अपने सुझाव दिया। अभिभावक सदस्य नसीमा खातून ने भी अपने सुझाव दिया और अभिभावकों से अपील किया कि अगामी बैठक में अधिक से अधिक अभिभावक प्रतिभाग करेंगे । प्रधानाचार्या ने इन सभी सुझावों का स्वागत करते हुए सभी अभिभावको के प्रति धन्यवाद प्रकट किया। बैठक में विद्यालय की शिक्षिका रीता देवी, अजुम परवीन, अल्का पाण्डेय, शबाना अजुम, आरिफ खातून आदि ने...

बस्ती में नॉर्मल डिलीवरी को बढ़ावा देने में अग्रणी बन रहा जीवन दायिनी हॉस्पिटल

Image
                         डॉ. अनन्या चौधरी स्त्री रोग विशेषज्ञ  नॉर्मल डिलीवरी को बढ़ावा देने में अग्रणी बन रहा जीवन दायिनी हॉस्पिटल -अनावश्यक ऑपरेशन से परहेज, किफायती व चौबीसों घंटे उपलब्ध प्रसव सेवाएं बस्ती - शहर के कटेश्वर पार्क के पीछे, नगर पालिका जयपुरवा बस्ती के समीप स्थित जीवन दायिनी हॉस्पिटल में नॉर्मल डिलीवरी को प्राथमिकता के आधार पर अपनाया जा रहा है। अस्पताल में महिलाओं को सुरक्षित प्रसव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनावश्यक ऑपरेशन से बचने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।अस्पताल की संचालिका एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनन्या चौधरी के अनुसार, समय पर जांच, नियमित चिकित्सकीय निगरानी और वैज्ञानिक मार्गदर्शन के माध्यम से अधिकांश मामलों में नॉर्मल प्रसव संभव है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व आवश्यक परामर्श और चिकित्सकीय देखरेख उपलब्ध कराई जाती है।डॉ. चौधरी ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन केवल चिकित्सकीय आवश्यकता होने पर ही किया जाता है तथा प्राथमिकता सदैव नॉर्मल डिलीवरी को दी जाती है। इसी कारण आसपास के ग्रा...

आर.सी.सी. कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी, बस्ती में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर रोपे गए पौधे

Image
  बस्ती (इंडिया न्यूज वर्ड) आर.सी.सी. कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी, गनेशपुर बस्ती परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु एक भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा प्रकृति के संरक्षण का संदेश देना रहा। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ संदेश कॉलेज के माननीय चेयरमैन इंजिनियर शैलेश चौधरी जी द्वारा प्रेषित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संदेश प्रेषित मे कहा कि “वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक पौधा लगाना भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित जीवन देने जैसा है।” उन्होंने अपने संदेश मे छात्रों से आह्वान किया कि वे केवल पौधा लगाकर ही नहीं, बल्कि उसके संरक्षण का भी संकल्प लें। कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर (डॉ) के के गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि “शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व निभाना भी उनका कर्तव्य है। पौधरोपण जैसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान...

लिटिल फ्लावर्स कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य अपर्णा सिंह ने नववर्ष के शुभकामना, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

Image
    निदेशक सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य अपर्णा सिंह   बस्ती लिटिल फ्लावर्स कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना   लिटिल फ्लावर्स कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य अपर्णा सिंह ने नववर्ष के अवसर पर विद्यालय के समस्त अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संयुक्त संदेश में कहा कि नववर्ष सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाएं और नई उपलब्धियां लेकर आए। यह नया साल विद्यार्थियों के लिए सीखने, आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर बने, ऐसी उनकी कामना है।  इस अवसर पर स्कूल के निदेशक सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य अपर्णा सिंह ने कहा अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच से ही मिलेगी सफलता उन्होंने   कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बच्चों के चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और उनमें आत्मविश्वास पैदा करना भी है। उन्होंने बताया कि लिटिल फ...

उत्तर प्रदेश में आसान हुआ संपत्ति का बंटवारा, रजिस्ट्री विभाग की स्टांप ड्यूटी मूल्यों में विशेष छूट,योगी सरकार की इस व्यवस्था से प्रदेशवासियों को बड़ा फायदा

Image
  उत्तर प्रदेश में आसान हुआ संपत्ति का बंटवारा, रजिस्ट्री विभाग की स्टांप ड्यूटी मूल्यों को घटाया ,योगी सरकार की इस व्यवस्था से प्रदेशवासियों को बड़ा फायदा लखनऊ   अब किसी भी तरह की संपत्ति का पारिवारिक सदस्यों के बीच बंटवारे के लिए संबंधित सदस्यों के पक्ष में दान विलेख (गिफ्ट डीड) पर सिर्फ पांच हजार रुपये की स्टांप ड्यूटी देनी होगी। अब तक आवासीय-कृषि संपत्तियों के रक्त संबंधी मामले में ही छूट मिलती थी, लेकिन अब व्यावसायिक और औद्योगिक संपत्तियों के दान विलेख पर भी पांच हजार रुपये से ज्यादा स्टांप ड्यूटी नहीं देनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट की बैठक में स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के रक्त संबंधी मामले में अचल संपत्ति के दान विलेख पर स्टांप ड्यूटी से भारी-भरकम छूट देने वाले प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई। बैठक में कुल 14 प्रस्ताव में से 13 ही स्वीकृत किए गए। 10 रुपये से 500 रुपये तक के स्टांप पेपर की बिक्री पर यूजर चार्ज वसूलने संबंधी प्रस्ताव स्थगित कर दिया गया। कैबिनेट ने पांच से 10 रुपये तक यूजर चार्ज वसूलने की व्य...

सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिले समाजसेवी मनोज चौधरी, रुधौली विधानसभा 309 में सियासी हलचल तेज

Image
  सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिले समाजसेवी मनोज चौधरी, रुधौली विधानसभा 309 में सियासी हलचल तेज। बस्ती के रुधौली विधानसभा क्षेत्र के निवासी एवं व्यवसायी मनोज चौधरी अपनी पत्नी चांदनी चौधरी ने अखिलेश यादव से मुलाकात।  इस मुलाकात को रुधौली विधानसभा की राजनीति में अहम माना जा रहा है।  चांदनी चौधरी रुधौली विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा प्रत्याशी के रूप में क्षेत्र में सक्रिय हुई  तैयारियां कर रही हैं पार्टी नेतृत्व से उनकी यह भेंट आने वाले समय में राजनीतिक हलचल हुई तेज। गौरतलब है कि वर्तमान में रुधौली विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के राजेन्द्र प्रसाद चौधरी मौजूदा  विधायक हैं। ऐसे में चांदनी चौधरी की सक्रियता और अखिलेश यादव से मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, मुलाकात के दौरान हुई बातचीत को लेकर पार्टी या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है,। लेकिन इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

संभागीय परिवहन अधिकारी बस्ती ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील किया है जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके

Image
                संभागीय परिवहन अधिकारी जनपद बस्ती    बस्ती में यातायात नियमों का पालन करने की अपील संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदउद्दीन ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील किया है जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके बस्ती, 07 जनवरी। शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ कर किया गया है। ओवरस्पीडिंग, ड्रंकन के साथ ही हेलमेट एवं सीटबेल्ट का उपयोग न करने की वजह से सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। सड़क सुरक्षा के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय वाहन व वाहन चालकों दोनों की क्रमशः जांच व प्रशिक्षण पर जोर दे रहा है। जिलों में वाहनों के लिए ऑटोमैटिक टेस्टिंग सेंटर (एटीएस) भी खोले जा रहे हैं।    खोले जा रहे है ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए ट्रेनिंग सेंटर  साथ ही ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए एडीटीसी यानी ऑटोमैटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर भी खोले जा रहे हैं। फिर भी रोड पर दुर्घटनायें हो रही है। जबकि परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर भी रहे हैं, चालान की प्रक्रिया भी ...

ग्राम प्रधान पर विकास कार्यो में मनमानी का आरोपः सीडीओ कार्यालय को पत्र देकर जांच व कार्यवाही की मांग

Image
ग्राम प्रधान पर विकास कार्यो में मनमानी का आरोपः सीडीओ कार्यालय को पत्र देकर जांच व कार्यवाही की मांग बस्ती। बुधवार को बहादुरपुर विकास खण्ड क्षेत्र के कसैला निवासी पवन कुमार गुप्ता ने ग्राम पंचायत कन्हौली मंें ग्राम प्रधान द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर मनमानी का आरोप लगाते हुये मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि विन्दुवार विकास कार्यों की जांच और भौतिक सत्यापन कराकर सरकारी धन के दुरूपयोग को देखते हुये दोषियों पर कार्रवाई और धन की रिकबरी कराया जाय। मुख्य विकास अधिकारी को दिये पत्र में पवन कुमार गुप्ता ने कहा है कि ग्राम पंचायत कन्हौली में कच्चे चकरोड पर भूमि सुधार कार्य पर मस्टररोल जनरेट कराकर ग्राम रोजगार सेवक द्वारा श्रमिको की फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है। जबकि जिस चकरोड़ पर मस्टर रोल जनरेट कराया गया है उस चकरोड के दोनो तरफ गेहूँ और सरसों की फसल लगी हुई है कही से भी मिट्टी नहीं निकाला जा सकता है तथा जिस चकरोड पर मस्टर रोल जनरेट कराकर फर्जी हाजिरी लगाया जा रहा है उन तीनो चकरोड पर घास जमी हुई है । इसी प्रकार रामअधार के चक से बभनियाव सरहद तक चकरोड पर ...

जिलाध्यक्ष आर के आरतियन के रिहाई पर बीएमपी कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर किया स्वागत और खिलाए एक दूसरे को मिठाईयां। ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी के मामले में हुआ था जेल

Image
भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष आर के आरतीएन की रिहाई के बाद जिले में सियासी हलचल तेज।  कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर किया स्वागत और खिलाए एक दूसरे को मिठाईयां। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारीयो की रही मौजूदगी। आर के आरतीएन ने रिहाई के बाद कार्यकर्ताओं का आभार किया व्यक्त। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की एक जुटता बनाती है  जिला अध्यक्ष ने आगे भी सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात भी कहीं।  स्वागत के दौरान महिला विंग की जिला अध्यक्ष सरिता भारती , हृदय गौतम, राम सुमेर यादव, ठाकुर प्रेम नंदवशी, अमरजीत आर्य, चंद्र प्रकाश गौतम व अन्य लोग रहे मौजूद।     

यूपी बड़ौदा बैंक मखौड़ा धाम शाखा में मुद्रा योजना में घूस के मामले में सीबीआई की जांच टीम पहुंची , खंगाले रिकार्ड्स

Image
  (बस्ती) यूपी  जनपद बस्ती में परशुरामपुर बड़ौदा यूपी बैंक की मखौड़ा धाम की शाखा में लखनऊ सीबीआई टीम ने मंगलवार की शाम करीब पांच बजे छापा मारा। सीबीआई टीम को अचानक अपने सामने देखकर बैंककर्मियों में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि मुद्रा लोन में हेराफेरी की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। देर रात तक सीबीआई टीम बैंक के अभिलेखों को खंगालती रही। कुछ अभिलेख कब्जे में लिए हैं। टीम का नेतृत्व सीओ बीके सिंह कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि बैंक की शाखा में प्रवेश करते ही सीबीआई टीम ने सभी कर्मियों को अपनी सीट पर बैठे रहने की हिदायत दी। इसके बाद जो जहां था, वहीं पर कुर्सी पर बैठ गया। उस समय शाखा के भीतर मौजूद ग्राहकों को बाहर कर बैंक को भीतर से बंद कर लिया। सिर्फ चपरासी को चाय-पानी लाने की इजाजत थी, उस पर भी नजर रखी जा रही थी। चपरासी से पूछने पर बताया कि वह कुछ नहीं जानता है, सिर्फ इतना बताया कि अंदर जांच चल रही है। देर रात तक बैंक में छानबीन होती रही। सीबीआई का मामला होने के नाते स्थानीय पुलिस भी कुछ बोलने से कतरा रही है। सूत्र बताते हैं कि टीम ने बैंककर्मियों से बारी-बारी पू...

उद्घाटन के तीन दिन में ही फ्यूज हुए कई बल्ब,डेकोरेटिव पोल लाइट घोटाला उजागर, शहर वासियों को नए साल की सौगात फीकी पड़ी बस्ती वासियों को

Image
  -सुंदर बस्ती–स्वच्छ बस्ती के दावे पर सवाल, नगर पालिका व कार्यदायी संस्था पर भ्रष्टाचार के आरोप बस्ती। नगर पालिका बस्ती द्वारा शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से लगाए गए डेकोरेटिव पोल लाइट अब खुद सवालों के घेरे में आ गए हैं। 31  दिसम्बर को बड़ेवन से कंपनीबाग तक लगाए गए इन डेकोरेटिव पोल लाइटों का भव्य उद्घाटन पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा सहित दर्जनों भाजपा नेताओं की मौजूदगी में किया गया था। उद्घाटन के समय इसे नगर पालिका की बड़ी उपलब्धि बताते हुए “सुंदर बस्ती–स्वच्छ बस्ती” का नारा दिया गया, लेकिन मात्र तीन दिन में ही हकीकत सामने आ गई। शहरवासियों का कहना है कि कई डेकोरेटिव पोल लाइटों के बल्ब तीन दिन के भीतर ही फ्यूज हो गए। इससे न सिर्फ नगर पालिका के दावों की पोल खुल गई, बल्कि कार्यदायी संस्था की गुणवत्ता और ईमानदारी पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पूरे कार्य में भारी भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी हुई है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने बताया कि जिस सड़क को...

भीषण ठंड के मौसम में डा. वी.के. वर्मा द्वारा जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण का सिलसिला जारी

Image
  डा. वी.के. वर्मा द्वारा जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण का सिलसिला जारी बस्ती   श्रीमती मुराली देवी मानव सेवा एवं शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एवं पैरा मेडिकल कालेज गोटवा एवं अन्य सहयोगी संस्थानों के सौजन्य से प्रबन्धक डा. वी.के. वर्मा ने डा. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस बसुआपार, मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज जिला अस्पताल के आयुष विंग में जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण किया गया। डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि समाज के सम्पन्न लोग गरीबों की हर संभव मदद करे तो लोगों को कडाके की ठंड का सामना नहीं करना पड़ेगा। बताया कि उनके द्वारा निरन्तर जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण जारी है। अपने कार में वे कम्बल रखते हैं और जैसे ही कोई पात्र मिलता है उसे कम्बल देते हैं। कहा कि ठंड पड़ने तक यह सिलसिला जारी रहेगा। ज्ञात रहे कि डा. वर्मा पिछले कई वर्षो से कडाके की ठंड में जरूरतमंदों में कम्बल वितरण का सिलसिला जारी रखे हुये हैं।  निदेशक आलोक रंजन ने कहा कि जरूरतमंदों में कम्बल वितरण के साथ ही पात्र लोगों का शिविर लगाकर हास्पिटल की ओर से उपचार भी किया जाता है।...

सवित्रीबाई फुले ने बालिकाओ के लिये शिक्षा का द्वार खोला- विधायक महेन्द्रनाथ यादव

Image
    जिला कार्यालय पर समाजवादियों ने किया सवित्रीबाई फुले को जयन्ती पर नमन् सवित्रीबाई फुले ने बालिकाओ के लिये शिक्षा का द्वार खोला- विधायक महेन्द्रनाथ यादव  बस्ती / शनिवार को भारत की पहली महिला शिक्षिका, समाज सुधारक और कवयित्री सवित्रीबाई फुले को उनकी जयन्ती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सवित्रीबाई फुले ने 19वीं सदी में, जब लड़कियों की शिक्षा को पाप माना जाता था, तब महिलाओं और दलित वर्ग के लिए शिक्षा का द्वार खोला। उन्होंने पति महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर 1848 में पुणे में देश का पहला बालिका विद्यालय शुरू किया। विधवा पुनर्विवाह, बाल विवाह विरोध और महिला अधिकारों के लिए काम किया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। पार्टी की मासिक बैठक में सवित्रीबाई फुले को नमन् करने के साथ ही संगठन की मजबूती, मतदाता सूची को नये सिरे से जांच कर लेने और जनहित की समस्याओं को लेकर संघर्ष पर जोर दिया गया। पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ जिला उपाध्यक्ष समीर चौधरी, स...

बस्ती के सौहार्द, गंगा जमुनी तहजीब को बचाने, दोषियों पर कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी बस्ती को विधायक महेंद्रनाथ यादव के संघ शीर्ष समाजसेवी संगठनों ने सौंपा 3 सूत्रीय ज्ञापन

Image
  बस्ती के सौहार्द, गंगा जमुनी तहजीब को बचाने, दोषियों पर कार्रवाई को लेकर डीएम को सौंपा 3 सूत्रीय ज्ञापन बैठक में भाई चारा बचाये रखने, प्रशासनिक सक्रियता पर जोर बस्ती। बुधवार को जनपद में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने ,आपसी वैमनस्यता और घृणा फैलाने, कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अराजक व्यक्तियों व समूह के खिलाफ जनपद के सामाजिक और प्रबुद्ध वर्ग चिंतित और आक्रोशित है। सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव, माकपा नेता का. के.के. तिवारी की पहल पर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत किया। वार्ता के पश्चात तीन सूत्रीय ज्ञापन उन्हें सौंपा गया।       सभागार में हुई बैठक में उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, साहित्यकार, अधिवक्ता, राजनैतिक दलों , चिकित्सकों, किसान संगठनों,मजदूर संगठनो, समाज सेवा से जुड़े विभिन्न तबकों ,राजनैतिक दलों व पत्रकारों के बड़े हिस्से ने भागीदारी किया। बैठक में एक स्वर से जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द बनाए जाने पर जोर देते हुए सभी तरह के घृणास्पद विभाजनकारी तत्वों पर निष्पक्षता के साथ और कड़ी कार...

कड़ाके की ठंड में सफाई कर्मचारियों ने किया आकस्मिक बैठक कर किया विरोध , नियम विरुद्ध तरीके से उत्तरप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय आर्य के मनोनयन पर जताया रोष , कहा नियम विरुद्ध तरीके से बगैर चुनाव के किया पद हासिल

Image
    बस्ती ( इंडिया न्यूज वर्ड)   उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अजय आर्य द्वारा नियम विरूद्ध ढंग से बिना चुनाव कराये पुनः अध्यक्ष बन जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। संघ पदाधिकारियों में इसे लेकर रोष है। शनिवार को संघ के जिला मंत्री मनोज चौहान और कोषाध्यक्ष पेशकार, संगठन मंत्री राम कृपाल चौधरी के संयुक्त पहल पर एक आकस्मिक बैठक कचहरी परिसर में सम्पन्न हुई। निर्णय लिया गया कि मनोनयन निरस्त कर पुनः चुनाव कराया जाय अन्यथा इस प्रकरण को संघ के प्रदेश नेतृत्व और विभागीय अधिकारियों और डीएम के समक्ष ले जाया जायेगा। कडाके की ठंड के बीच सफाई कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। संघ के जिला मंत्री मनोज चौहान ने कहा कि अचानक जब अजय आर्य के पुनः अध्यक्ष बनने की सूचना मिली तो संघ पदाधिकारी और सफाईकर्मी हतप्रभ रह गये। अजय आर्य ने चुनाव प्रक्रिया के किसी नियम का कोई पालन नहीं किया और स्वयंभू अध्यक्ष बन गये जो अवैधानिक है।  कर्मचारियों ने कहा कि इसके पूर्व भी संघ के चुनाव हुये हैं जहां विधिवत मतदान के द्वारा पदाधिकारी चुने गये किन्तु इस बार तो अजय आर्य बिन...

सत्या मल्टी स्पेशलिटी एंड आई हॉस्पिटल महरीपुर में जनरल मेडिसिन मरीजो को भी आयुष्मान से निःशुल्क इलाज की सुविधा की शुरुआत

Image
  सत्या मल्टी स्पेशलिटी एंड आई हॉस्पिटल महरीपुर में जनरल मेडिसिन मरीजो  को भी आयुष्मान से निःशुल्क इलाज की सुविधा की शुरुआत  आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के इलाज का है बेहतर प्रबन्ध- सत्यप्रकाश सिंह बस्ती, सत्या मल्टी स्पेशलिटी एंड आई हॉस्पिटल महरीपुर में आयुष्मान धारकों के जनरल मेडिसिन के मरीजों को निशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त होगी।        सत्य प्रकाश सिंह संस्थापक एवं प्रबंधक    सत्या मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल महरीपुर फुटहिया कलवारी रोड बस्ती के प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि अस्पताल में समय समय पर गरीबों असहायों को निशुल्क दवाइयों एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराता है । अब तक आयुष्मान कार्ड धारकों को आपरेशन होने पर ही आयुष्मान द्वारा इलाज की सुविधा थी किंतु अब हॉस्पिटल ने आयुष्मान कार्ड धारकों को जनरल भर्ती के मरीजों को निशुल्क इलाज की सुविधा देने की पहल किया है जो कि मरीजों के इलाज के लिए वरदान साबित होगा।        डा. हनुमान सिंह लेप्रोस्कोपिक सर्जन  सर्जन डा. हनुमान सिंह ने बताया कि सत्या मल्टीस्पेशलिटी एंड ...

बस्ती मे 12 साल की नाबालिग 6 माह की गर्भवती, नाबालिग आरोपी हिरासत मे

Image
  बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर  थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चिकित्सकीय जांच में उसे छह माह की गर्भवती बताया गया है। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए इसे गंभीर अपराध बताया है। पिता ने नगर बाजार थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी के  यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गये। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और घटना के संबंध में प्राथमिक जांच की। उन्होंने पीड़िता व परिजनों से पूछताछ कर तथ्यों की पुष्टि की। बताया कि वादी की तहरीर के आधार पर आरोपी नाबालिग के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरसत मे लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन छानबीन की जा रही है और आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है

जिला महिला अस्पताल बस्ती मे पैथालोजी लैब का नगरपालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने फीता काटकर फीता काटकर किया उद्घाटन

Image
  बस्ती, 20 दिसम्बर। जिला महिला चिकित्सालय में एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में एक और केंद्र का संचालन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को नए पैथालॉजी लैब का शुभारंभ नपाध्यक्ष नेहा वर्मा ने फीता काटकर किया। बताया गया कि 150 प्रकार की जांच की सुविधा होगी। लैब में अत्याधुनिक मशीनें लगी हैं। वैसे तो लैब का संचालन पहले से शुरू हो गया था, लेकिन उसे मूल्यांकन में रखा गया था। सीएमएस डा अनिल कुमार ने बताया कि लैब में मरीजों को करीब 150 प्रकार की जांचों की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं मरीजों को इसकी जांच रिपोर्ट व्हाट्सएप पर भी मिल सकेगी और 24 घंटे इसका संचालन किया जाएगा। बताया कि नजदीकी मरीजों के साथ संचालित सीएचसी व पीएचसी के मरीजों यहां आते हैं। अधिकांश मरीज गर्भवती होती हैं। दो लैब होने से अब आसानी से जांच हो सकेगी।  पैथोलॉजी में सीबीसी, थायराइड समेत अन्य प्रकार की जांच हो सकेगी। पीओ सीएल के सीईओ कृष्ण मोहन तिवारी ने बताया कि सीबीसी फाइव पार्ट, 23 पैरामीटर पर जांच हो सकेगी। इन जांचों को करने के लिए इस अत्याधुनिक लैब में विभिन्न मशीनें लगाई गई हैं। जि...

श्रीराम जानकी मंदिर से चोरी हुई देवी-देवताओं के चांदी के मुकुट बरामद नगर थाना ने शातिर चोर को पकड़ा

Image
बस्ती( यूपी) थाना नगर पुलिस ने बड़ी सफलता की हासिल मंदिर में चोरी की घटना का 24 घंटे में किया खुलासा। पाल्हा श्रीराम जानकी मंदिर से चोरी हुई देवी-देवताओं के चांदी के मुकुट बरामद। पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के निर्देश पर तेज़ी से जांच में जुटी थी थाना नगर पुलिस। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह का रहा मार्गदर्शन। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के की ताबड़तोड़ कार्रवाई। मुखबिर की सूचना थाना अध्यक्ष नगर बृजमोहन राय ने डिहवा चौराहा पाल्हा से अभियुक्त को दबोचा। अभियुक्त संदीप पुत्र रामचंद्र निवासी सूअरहा के कब्जे से 05 अदद चांदी के मुकुट किए गए बरामद। पुलिस जांच में सामने आया अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास। वह पहले भी चोरी, आर्म्स एक्ट, पोक्सोऔर एससी/एसटी एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज।घटना के सफल अनावरण से स्थानीय लोगों ने थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राय व करहली चौकी इंचार्ज को खूब सराहना कर रही है

टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने बेटियों के विवाह के लिये चार शिक्षक परिवारों को दिया दो लाख 20 हजार

Image
  बस्ती रविवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम द्वारा जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा के नेतृत्व में शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के परिसर में 4 लोगो को बेटियों की शादी के लिये 55 हजार रूपये का चेक दिया गया। प्रमोद कुमार ओझा ने बताया कि यह राशि शिक्षकों द्वारा दिये गये प्रति कन्या एक रूपये की राशि पर 4 पात्रों में 55 हजार का चेक सौंपा गया। समूचे प्रदेश में 251 लोगों में यह राशि विवाह के लिये सहयोग के क्रम में दी गई है। टीचर्स सेल्फ केयर टीम के जिला प्रवक्ता राजेश कुमार, मण्डल सह संयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केयर टीम द्वारा शिक्षकों से नाम मात्र की राशि लेकर उनके परिजनों के सुख और दुःख की स्थिति में सहायता दी जाती है। इसका पूरा श्रेय संस्थापक अध्यक्ष विवेकानन्द आर्य औरं सह-संस्थापक, सुधेश कुमार पाण्डेय, संजीव रजक का है जिनकी पहल पर अनेक ऐसे शिक्षक परिवारो को 55 लाख रूपये तक की राशि दिया जाता है जिनका किसी कारण से असमय निधन हो जाता है। अशोक कुमार यादव, पटेश्वरी प्रसाद सिंह, राजीव कुमार, मनोज कुमार उपाध्याय को जब बेटी के विवाह के लिये 55-55 हजार रूपयों का चेक सगुन के रूप में मिला त...

बस्ती के जीवन दायिनी हॉस्पिटल में गरीबों को बड़ी राहत: नि:शुल्क ओपीडी सेवाएं शुरू , 24 घंटे उपलब्ध सेवाएँ

Image
  डॉ.अनन्या चौधरी की पहल: नॉर्मल डिलीवरी व ऑपरेशन अब रियायती दरों पर बस्ती । कटेश्वरपार्क ओरीजोत जयपुरवा मार्ग निकट स्थित जीवन दायिनी हॉस्पिटल ने  गरीब, मजदूर,असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से अस्पताल का संचालन कर रहीं डॉ.अनन्या चौधरी ने ओपीडी को पूरी तरह निःशुल्क कर दिया है। इससे उन गरीब परिवारों को सीधी राहत मिलेगी जो आर्थिक तंगी के कारण समय पर डॉक्टर को नहीं दिखा पाते थे। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नॉर्मल डिलीवरी निशुल्क नहीं है,लेकिन गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए इसे अन्य अस्पतालों की तुलना में काफी रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन,सर्जरी,टेस्ट और मेडिकल सुविधाएँ भी कम कीमत पर दी जा रही हैं ताकि कोई भी मरीज आर्थिक मजबूरी के कारण इलाज से वंचित न रहे।अस्पताल की एक और बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध रहती हैं। दिन हो या रात—किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके,इसके लिए डॉक्टर,नर्सिंग स्टाफ, एंबुलेंस औ...

फुटहिया चौराहे पर ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक पलटने से रिक्शा में बैठे यात्रियों की मौत पर प्रशाशन की खुली आंखें , अनियंत्रित व ओवरलोड गन्ना लदे वाहनों के खिलाफ नगर पुलिस का जबरदस्त एक्शन।

Image
  फुटहिया चौराहे पर ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक पलटने से रिक्शा में बैठे यात्रियों की मौत पर प्रशाशन की खुली आंखें   अनियंत्रित व ओवरलोड गन्ना लदे वाहनों के खिलाफ नगर पुलिस का जबरदस्त एक्शन  सड़क सुरक्षा सुधार और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कड़ाई से की गई चेकिंग। पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के निर्देश पर चला हाई-इंटेंसिटी ऑपरेशन  अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी कलवारी  संजय सिंह रहे पूरे अभियान के पर्यवेक्षक।   नगर थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम उतरी मैदान में ओवरलोड अवैध संचालन और अनियंत्रित भारी वाहनों पर तगड़ा नियंत्रण। चेकिंग अभियान में पुलिस ने दिखाया पूरा जलवा सड़क पर दौड़ते 07 ओवरलोड गन्ना ट्रक मौके पर सीज। वही कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आरटीओ बस्ती की टीम भी तुरंत मौके पर पहुँची। आरटीओ ने सभी वाहनों की गहन जांच, कागजातों को परखा दोषी पाए गए वाहनों पर लगाया भारी जुर्माना, कई को किया गया सीज। नगर पुलिस की इस कार्रवाई पर परिवहन माफिया और नियम तोड़ने वालों में मची हड़कंप। नगर थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय, कन्हैयालाल ...