Posts

Showing posts from May, 2025

बस्ती पहुंचे अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव रामनयन पटेल का फूल मालाओं के साथ स्वागत

Image
  बस्ती । शनिवार को अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव रामनयन पटेल का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल के संयोजन में कप्तानगंज, बड़ेबन चौराहा के साथ ही अनेक चौराहों पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुये रामनयन पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिये उनका प्रयास लगातार जारी है। कहा कि मजबूत संगठन से ही राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक आर्थिक लक्ष्य पूरे होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव राम सिंह पटेल, प्रदेश सचिव संजय सिंह ‘पगार’, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंच सुखराम पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष आत्माराम पटेल, राकेश वर्मा, जिला महासचिव शिवकुमार चौधरी आदि ने कहा कि निश्चित रूप से रामनयन पटेल राष्ट्रीय महासचिव के रूप में अपना दल एस को नई ऊंचाई देंगे। वे जमीनी धरातल से जुड़े नेता है और उनसे गरीब, कमजोर, कमेरा वर्ग को बहुत उम्मीदें है। इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने जयन्ती अवसर पर अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये उनके योगदान पर प्रकाश डाला। संचालन करते हुये रमेश चन्द्र गिरी ने पार्टी के उद्देश्यों पर प्र...

भट्ट ब्राह्मण सेवा संस्था-उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनपद बस्ती के किठिउरी (मुंडेरवा) में स्वजन सम्मेलन संपन्न

Image
  दिनांक 25 मई 2025, दिन रविवार को भट्ट ब्राह्मण सेवा संस्था-उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनपद बस्ती के किठिउरी (मुंडेरवा) में स्वजन सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन संस्था के अध्यक्ष व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ दिनेश कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा, संरक्षक महेश चंद्र शर्मा एडवोकेट तथा अन्य उपस्थित लोगों के द्वारा किया गया।  इसके पश्चात स्वागत व अभिनंदन का औपचारिक क्रियान्वयन सभी पदाधिकारी व उपस्थित अतिथियों के माल्यार्पण के रूप में किया गया कार्यक्रम को रामविलास शर्मा ने अपने स्वागत गीत से भाव बिह्वल कर दिया। उसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वजातीय लोगों ने अपना परिचय दिया व एक दूसरे का परिचय प्राप्त किया। संस्था के प्रदेश महासचिव सदानंद शर्मा ने भट्ट जाति के इतिहास व उत्पत्ति पर विस्तृत रूप में प्रकाश डालते हुए संस्था के उद्देश्य व कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। सभा को संस्था के उपाध्यक्ष विनोद कुमार भट्ट एडवोकेट, कुमार शैल सत्यार्थी, सुनील भट्ट आदि ने स...

बसपा के मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक में बूथ, सेक्टर को मजबूत करने पर जोर चलेगा अभियान

Image
  बस्ती। बहुजन समाज पार्टी की मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक शनिवार को बड़े बन के निकट स्थित एक मैरेजहाल के सभागार में मुख्य मण्डल प्रभारी पूर्व विधायक भगवानदास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं बस्ती, गोरखपुर, देवी पाटन मण्डल प्रभारी पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय प्रताप ने कहा कि बसपा पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करने में जुटी है। बूथ और सेक्टर की प्रभावी तैयारी और उनकी समीक्षा कर लिया जाय।  विशिष्ट अतिथि मुख्य मण्डल प्रभारी धर्मदेव प्रियदर्शी, सीताराम शास्त्री ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही बहन सुश्री मायावती के संकल्प साकार होेंगे। इसके लिये जमीनी धरातल पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुट जाय और पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़े। मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से बस्ती जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम , संतकबीर नगर जिलाध्यक्ष झिनकान, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष भरतलाल के साथ ही संजय धूसिया, राजेन्द्र कुमार गौतम, रमेश गौतम, आशीष कुमार, अवनीश कुमार, अभिषेक भारती, यशवन्त निगम, राजेश प्रताप सिंह, अतर सिंह गौतम, के.सी. मौर्या, कृपाशंकर गौतम, रामकर...

मासूम दलित बालिका से क्रूरता व हत्या के मामले में हत्यारे गिरफ्तार न हुये तो सपा महिला मोर्चा करेगी आन्दोलन- गीता भारती

Image
  बस्ती। शनिवार को समाजवादी पार्टी महिलासभा जिलाध्यक्ष गीता भारती के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने लालगंज थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव में मासूम बालिका की क्रूरता से हत्या मामले में पीड़ित परिजनोें से मुलाकात किया। प्रतिनिधि मण्डल ने दुःखी परिवार को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में पार्टी उनके साथ खड़ी है और हत्यारों के शीघ्र गिरफ्तारी के लिये हर संभव प्रयास तेज किया जायेगा। इसी कड़ी में प्रतिनिधि मण्डल ने लालगंज थाने पर पहुंचकर बालिका हत्याकाण्ड के बारे में जानकारी प्राप्त किया। मौके पर थाने में मौजूद सीओ ने प्रतिनिधि मण्डल को बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिये कड़े कदम उठाये गये हैं, इस सम्बन्ध में अभी पूरा विवरण देना संभव नहीं है। समाजवादी पार्टी महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता भारती ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। मासूम बेटियां तक सुरक्षित नहीं है। अभी तक पुलिस दलित मासूम बेटी के हत्यारोपियोें तक नहीं पहुंच सकी है। पांच वर्ष की बच्ची संग हुई हैवानियत और हत्या की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और चिन्ताजनक है। यदि शीघ्र दोषी हत्यारे गिरफ्तार न हुये तो पा...

पुलिस मुठभेड़ में पुरानी बस्ती के पाण्डेय बाजार में युवती को जलाकर मारने के आरोप में वांछित अभियुक्त मनोज बासखोर पकड़ा गया

Image
पुलिस मुठभेड़ में पुरानी बस्ती के पाण्डेय बाजार में युवती को जलाकर मारने के आरोप में वांछित अभियुक्त मनोज बासखोर   पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ SO पुरानी बस्ती महेश सिंह की संयुक्त टीम की हुई बदमाशो से मुठभेड़। मुठभेड़ में मनोज बॉसखोर को लगी गोली। गोली लगने से बदमाश हुआ घायल।  बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, उपचार जारी। बस्ती जिले के पुरानी बस्ती पांडेय बाजार के एक युवती को जलाकर मारने के आरोप में वांछित था अभियुक्त मनोज। बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना के सबदहिया कला मे हुई मुठभेड़ में किया सरेंडर     

प्राइमरी स्कूलों के दाखिले में 22 लाख की गिरावट दुर्भाग्यपूर्ण- जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम

Image
  बस्ती। बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के एक्स हैण्डिल पर की गई टिप्पणी का उल्लेख करते हुये कहा है कि यूपी के प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूलों में सन 2023-24 में 1.74 करोड़ दाखिले हुए, किन्तु 2024-25 में मात्र 1.52 करोड़ अर्थात स्कूल दाखिला में लगभग 22 लाख की गिरावट सरकारी स्कूल व्यवस्था की ऐसी बदहाल स्थिति गंभीर व चिन्तनीय है। शिक्षा के महत्व व जरूरत पर सरकार का उचित ध्यान जरूरी है। पत्रकारों से बात करते हुए बसपा अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम ने कहा है कि एक्स हैण्डिल पर सुश्री मायावती ने कहा है कि सिस्ती व सुलभ व्यवस्था के तहत मदरसों आदि की प्राइवेट व्यवस्था के विरुद्ध सरकार का रवैया सहयोग का होने के बजाय उन्हें अवैध बताकर बंद करने का होना बुनियादी शिक्षा की जरूरत को और कमजोर करने वाला गैर-जरूरी व अनुचित है। निजी मदरसों के प्रति सरकार अपना रवैया बदले तो बेहतर है। वैसे तो सरकारी स्कूलों के हालात देश के अधिकतर राज्यों में काफी खराब हैं किन्तु यूपी व बिहार में यह अति-दयनीय होने से बहुजन गरीब परिवारों का बह...

आरएलएसएमसी इंटरनेशनल स्कूल बस्ती के छात्रों ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड में रचा इतिहास

Image
  बस्ती  जिले का प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आरएलएसएमसी इंटरनेशनल स्कूल बस्ती के छात्रों ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। इस बार के परिणामों में कई छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रधानाचार्य प्रीता खंडेलवाल ने बताया कि हमारे एकेडमी में निरंतर छात्रों का बेहतर प्रदर्शन रहा है इसी क्रम में इस वर्ष भी होनहारों ने शानदार अंक अर्जित किए है जिसमे पार्थ बथवाल- 95.5%, महीधर मिश्रा - 95.5%, सत्यम त्रिपाठी - 95.2%इनके अतिरिक्त अनुकृति सिंह - 92% - अश्वी पाठक- 90.8%- सूर्यांश मिश्रा- 90%- मन्नन कौर- 89.4%- अमित यादव - 89% मानस अग्रवाल- 87.8%  उन्नति खंडेलवाल - 87.6% अंक अर्जित किए है। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों का प्रदर्शन अच्छा है उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं साथ ही जिनके प्रदर्शन बहुत बेहतर नही आ पाए है उन्हें हताश नही होना चाहिए बल्कि औऱ अधिक ऊर्जा के साथ कठोर परिश्रम की जरूरत है ताकि अगले परीक्षा में उनका भी बेहतर अंक अर्जित हो सके।  इस प्रदर्शन से न केवल स्कूल का नाम रोशन हुआ है, बल्कि ...

जागरूकता से टूटेगी साइबर अपराधियों की कमरः डा. वी. के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, बसुआपार, बढ़नी में छात्रों दिया डिजिटल अपराध से बचने की जानकारी

Image
  जागरूकता से टूटेगी साइबर अपराधियों की कमर, छात्रों दिया डिजिटल अपराध से बचने की जानकारी बस्ती,  सोमवार को  डा. वी. के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, बसुआपार, बढ़नी में साइबर जागरूकता अभियान में साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता गोष्ठी का आयोजन गया। कार्यक्रम में साइबर प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, ने ‘जानें, समझें और सतर्क रहें की विस्तार से जानकारी देते हुये विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से सतर्क करना एवं डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उपायों की विस्तार से जानकारी दिया। बताया कि साइबर क्राइम की शिकायत तुरंत करें।  सोशल मीडिया पर अपना मोबाइल नंबर या निजी जानकारी साझा न करें और किसी भी प्रकार के लालच में न आएं। बताया कि साइबर क्राइम की स्थिति में टोल फ्री नम्बर 1930 पर तत्काल सूचना दें। एस. आई. सुभाष सिंह ने साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सोशल मीडिया, बैंकिंग धोखाधड़ी, हैकिंग और फिशिंग जैसे अपराध युवाओं को निशाना बना रहे हैं। बताया कि जागरूकता से ही साइबर अपराधियों की कमर टूटेगी। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर ...

बस्ती में यातायात प्रभारी ने जागरूकता अभियान में रिक्शा चालकों के साथ बनाया संवाद

Image
बस्ती जनपद में चला यातायात जागरूकता अभियान,  यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी ने जनपद के शास्त्री चौक व जीआईसी कॉलेज के ग्राउंड में रिक्शा चालकों के साथ की यातायात जागरूकता अभियान का संवाद  बस्ती जनपद में चला यातायात जागरूकता अभियान,  यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी ने जनपद के शास्त्री चौक व जीआईसी कॉलेज के ग्राउंड में रिक्शा चालकों के साथ की यातायात जागरूकता अभियान का संवाद अभियान के दौरान सभी रिक्शा चालकों यह निर्देश दिया गया कि बनाए गए यातायात नियमों का पालन करें शहर में बनाए गए रेड जोन व येलो जोन व ग्रीन जोन का पालन करें अवधेश तिवारी ने कहा पुलिस के साथ आप सभी का यातायात व्यवस्था में अहम रोल होता है अगर यातायात सुचारू रूप से चलता है तो शहर के अंदर भीड़ इकट्ठा नहीं हो पाती है यातायात बाधित नहीं होता है नियम के तहत किए गए कार्यों में पुलिस भी कोई बाधा नहीं करेगी कोई परेशानी होता है तो तत्काल मुझे सूचित करें यह जानकारी मौके पर रिक्शा चालकों व मौजूद लोगों को यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी द्वारा दिया गया

डीएम, डीआईजी तक पहुंचा दलित परिवार के पिटाई का मामला

Image
  बस्ती । दलित परिवार की पिटाई, जान से मार देने की धमकी देने का मामला तूल पकड़ता जारहा है। शुक्रवार को कलवारी थाना क्षेत्र के धोबहट निवासी दलित मिश्रीलाल पुत्र कौलेसर ने पुलिस उप महानिरीक्षक और जिलाधिकारी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया । कहा कि मारने, पीटने, जाति सूचक गालियां देने, असलहा निकालकर जान से मार देने की नीयत से फायरिंग करने, कार को क्षतिग्रस्त कर देने के प्रकरण में यदि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित न हुई तो वे परिवार और विभिन्न राजनीतिक दलोें के सहयोग से सोमवार 19 मई को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। डीआईजी को दिये पत्र में दलित मिश्रीलाल ने कहा है गत 12 मई को वे अपनी कार से पत्नी विमला देवी के साथ रिश्तेदारी में मरहा गांव जा रहे थे, कार उनका बेटा हरिओम चला रहा था। कड़बड़वा के पास गांव के ही अम्बिका यादव पुत्र राजेश यादव, पिन्टू यादव पुत्र राम दरश, शिव भगत यादव पुत्र रामचेत, प्रमोद यादव पुत्र रामलौट, मनीष यादव पुत्र चैन प्रकाश आदि ने अपनी कार को सामने लाकर खड़ा कर दिया और असलहा, डण्डा, लोहे का पाइप आदि...

राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में मिला मेधावी छात्रों को पुरस्कार खिल उठे छात्रों के चेहरे

Image
  उत्कृष्ट शिक्षा, बेहतर वातावरण हमारा संकल्प- प्रबंधक शिखा चतुर्वेदी बस्ती ,  शुक्रवार को राजन इण्टरनेशनल एकेडमी बस्ती में प्लेवे से इण्टर मीडिएट के मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रबंधक निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रांें का हौसला बढाते हुये कहा कि वैसे तो सभी छात्र हमारे लिये महत्वपूर्ण है किन्तु कुछ छात्र जो प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करते हैं उन्हें इसलिये पुरस्कृत किये जाता है जिससे परस्पर शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा बढे और छात्र स्वतः प्रेरणा से बेहतर शिक्षा की ओर आगे बढे। कहा कि राजन इण्टरनेशनल एकेडमी अब एक वृहद शैक्षणिक परिवार बन चुका है। इसका पूरा श्रेय अभिभावक और छात्रों का है। उत्कृष्ट शिक्षा, बेहतर वातावरण हमारा संकल्प है और इस दिशा में सामूहिक प्रयास से हम आगे बढ रहे हैं। कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य सानू एन्टोनी ने छात्रों का हौसला बढाते हुये कहा कि पुरस्कार से और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। शिक्षा एक अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है। हमारा उद्देश्य श्रेष्ठ नागरिक तैयार करना है जो देश की स...

नागरिक समस्याओें के समाधान के लिये नगर पालिका ने ट्रोल फ्री नम्बर जारी किया अब घर बैठे होगा समस्याओं का निस्तारण- अध्यक्ष नेहा वर्मा

Image
  अब घर बैठे होगा समस्याओं का निस्तारण- अध्यक्ष नेहा वर्मा बस्ती। नागरिक समस्याओें के समाधान के लिये नगर पालिका ने ट्रोल फ्री नम्बर जारी किया है। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने ट्रोल फ्री नम्बर जारी करते हुये बताया कि 1533 नम्बर पर डायल कर अब नागरिक अपनी समस्या बता सकेेंगे और एक ही टोल फ्री नम्बर से कूडा कलेक्शन, स्वच्छता, साफ सफाई, पेयजल, पाइप लाइन लीकेज, पथ प्रकाश, जल भराव, गृह कर, जलकर, मृत पशु निस्तारण, जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र के साथ ही अन्य आवश्यक जानकारी हासिल करने के साथ ही पालिका द्वारा उसका प्रभावी समाधान भी कराया जायेगा। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि उन्होने चुनाव के दौरान मतदाताओं से वायदा किया था कि बस्ती नगरपालिका को सबसे बेहतर बनाया जायेगा। ट्रोल फ्री नम्बर 1533 उसी दिशा में एक प्रभावी कदम है। इससे नागरिक घर बैठे समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और भारतीय जनता के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि ट्रोल फ्री नम्बर 1533 एक सराहनीय पहल है। इसके बेहतर परिणाम सामने आयेंगे। उन्होने सभासदों से भी इस दिशा में अपेक्...

सोनकर समाज के व्यक्ति घर में घुसकर दबंगों ने मारा पीटाः एसपी से लगाया न्याय की गुहार

Image
बस्ती । दुबौलिया थाना क्षेत्र के पूरे ओरीराय निवासी दीनानाथ पुत्र स्वर्गीय सहदेव सोनकर ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में दीनानाथ ने कहा है कि वह गांव से ही छोटा सा टेण्ट संचालित करता है गांव का ही कुन्दन पुत्र हेमचन्द गौड़ दूसरे टेण्ट के दूकान पर काम करता है और बिना किसी बात के आये दिन गाली दिया करता था। गत 11 मई की रात्रि लगभग 12.30 बजे कुन्दन, अमित पुत्र मस्तराम गौड़ घर पर चढ आये और जाति सूचक गालियां देने लगे। दीनानाथ के पुत्र सन्तोष ने जब गाली देने से रोका तो कुन्दन आदि ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा और असलहा निकालकर गोली मारने को कहा। लोगों के पहुंचने पर कुन्दन आदि भाग गये। घटना की सूचना दुबौलिया पुलिस को 112 नम्बर पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची किन्तु दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया। दीनानाथ ने एसपी को पत्र देकर अपने परिवार के जान माल की रक्षा और दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग किया है।

राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में सफल छात्रों को पुरस्कृत कर बढाया हौसलाः बेहतर शिक्षा हमारा संकल्प- शिखा चतुर्वेदी

Image
  बस्ती । बुधवार को राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में सीबीएससी द्वारा घोषित हाई स्कूल और इण्टर मीडिएट के परीक्षा परिणामों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले हाई स्कूल और इण्टर मीडिएट के छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।  प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य सानू एन्टोनी ने सफल छात्रों का माल्यार्पण और मुंह मीठा कराकर उनका हौसला बढाया। कहा कि छात्रों ने सफलता के कीर्तिमान बनाकर एकेडमी और अपने परिजनों का मान सम्मान बढाया। इण्टर मीडिएट के सफल छात्रों के उज्जवल शैक्षणिक भविष्य की कामना किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने बताया कि सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों में इण्टर मीडिएट में अर्नव पाण्डेय 89.90 प्रतिशत, आर्यन 82.80, नेहा चौरसिया 79.60 प्रतिशत अंक अर्जित किया। हाई स्कूल में प्रथम कुमार पटवा 91.20 प्रतिशत, प्रकृति यादव 90.60, जेसिका पटवा 89.60, तनिष्का गुप्ता 89.40, नित्या जायसवाल 88.80, शौर्यमणि पाण्डेय 86.20, आयुष त्रिपाठी 86, आयशा इदरीसी 85.60, सूर्यांश मिश्र 85.40 और आस्था कश्यप ने 85.20 अंक अर्जित किये। सभी छात्र उत्तीर्ण रहे। ...

ओमनी इंटरनेशनल स्कूल का शत प्रतिशत रहा परिणाम, बोर्ड परीक्षा में मेधावियों ने लहराया परचम

Image
  बस्ती। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में ओमनी इंटरनेशनल स्कूल संसारपुर फुटहिया ने एक बार फिर अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस वर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणामों में विद्यालय के छात्रों ने अपनी मेहनत और समर्पण का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कि या। कक्षा 12वीं के उत्कृष्ट परिणाम पलक सिंह ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जितेंद्र प्रजापति ने 88.4 प्रतिशत, शिवांशु विश्वकर्मा ने 87.8 प्रतिशत, बादल वर्मा ने 86 प्रतिशत, सौम्या सिंह ने 84.6 प्रतिशत, अनुष्का शरद ने 81.6 प्रतिशत, प्रिंस ने 80.8 प्रतिशत,विनय 78.4 प्रतिशत और अनुष्का सिंह ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा 10वीं के उत्कृष्ट परिणाम वैष्णवी सिंह ने 96प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। अर्थपाल ने 94.8 प्रतिशत, प्रांजल प्रजापति ने 94 प्रतिशत, राजन यादव ने 92 प्रतिशत, शिवांश प्रताप गुप्ता ने 90.6 %, अवनी सिंह ने 88.8 प्रतिशत, नितेश मौर्या ने 88.2 % , आस्था पांडेय ने 83.2 % , राज प्रजापति और मुजामिल हुसैन ने 82.4 प्रतिशत , अनन्या ने 81.6 प्रतिशत , क...

आर0वी0एस0 डिजिटल लाइब्रेरी महादेवा बस्ती के 5 छात्रों का यूपी पुलिस में हुआ चयन

Image
  बस्ती  आरवीएस डिजिटल लाइब्रेरी महादेवा बस्ती के बच्चों ने रचा इतिहास। इस सेन्टर के पांच छात्रों का चयन यूपी पुलिस में चयन हुआ है। सेंटर के डायरेक्टर सूरज उर्फ मोहित सिंह और पार्टनर शुभम सिंह ने सफल प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है। डायरेक्टर ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि हमारे लाइब्रेरी के 5 छात्र पुलिस सेवा में चयनित हुए है। चयनित छात्रों में विवेक यादव, रजत पाल, अभिषेक सिंह, प्रियांशु पाल, अभय यादव शामिल हैं। इनमें से अधिकांश ने बिना किसी कोचिंग संस्थान में दाखिला लिए यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। डायरेक्टर सूरज उर्फ मोहित सिंह ने बताया कि इस सेन्टर पर छात्रों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई की सभी सुविधाएं उपलब्ध है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सही रणनीति व स्टडी टेक्निक की भी आवश्यकता होती है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रवेश लेकर छात्र यहां लाभ उठा सकते हैं। इस लाइब्रेरी में अनलिमिटेड हाईस्पीड के साथ वाईफाई की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा शांतिपूर्ण वातावरण, आरामदायक बैठने की व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, सीसीटीवी युक्त हाल, 24...

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों ने लहराया सफलता का परचमः शिक्षकों ने किया उत्साहवर्धन बढाया छात्रों का हौसला

Image
  बस्ती   मंगलवार को सीबीएससी द्वारा घोषित हाई स्कूल और इण्टर मीडिएट के परीक्षा परिणामों में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रबन्धक धीरेन्द्र शुक्ल, प्रबन्ध निदेशक विनय शुक्ल, प्रधानाचार्य शशिप्रभा त्रिपाठी और शिक्षको ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुये उनका हौसला बढाया। कहा कि शिक्षकों के प्रयास से छात्रों ने सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर एकेडमी का गौरव बढाया। अति शीघ्र कार्यक्रम कर अधिकतम अंक अर्जित करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा। प्रबन्ध निदेशक विनय शुक्ल ने बताया कि इण्टरमीडिएट में एकेडमी की छात्रा फरीजा मंसूरी ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यायल में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में राज नन्दनी नारायण 96.4 प्रतिशत, आस्था 95.6 , हिमांशु चौधरी 94, अंश चतुर्वेदी 94 , क्रिश कसौधन 93.2 , अक्षरा राय 93.2 , साजिया तबस्सूम शिवानी चौधरी 93, देवेन्द्र प्रताप 92.8, , मान्सी गुप्ता 92 , साक्षी अग्रहरी 92 , अवंतिका सिंह 91.4 , साइस्ता बानो 91.4 , प्रांजल चौधरी 91.2 , आस्था जायसवाल 90.8 , अनुष्का शुक्ला 90.8 , आदिती पाल 90.4...

सी0बी0एस0ई0 बोर्ड परीक्षा में सरस्वती विद्या मन्दिर रामबाग ने लहराया परचम

Image
  बस्ती के सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती के बच्चों ने लहराया सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में परचम  10वीं बोर्ड परीक्षा में आदित्य कसौधन ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया।  12वीं बोर्ड परीक्षा में सिमरन सिंह 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ बनी टॉपर, पुष्कर त्रिपाठी 94.80 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर बस्ती सी0बी0एस0ई0 के 10वीं कक्षा एवं 12वीं के बोर्ड परिणाम आज घोषित हुए, जिसमें सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती के भैया आदित्य कसौधन ने हाईस्कूल में 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया तथा अमन 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। लकी पांडेय तथा शुभी दुबे 96.40 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह ने बताया कि इस वर्ष 10 वीं की सी0बी0एस0ई0 परीक्षा में 476 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के 46 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक व 100 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है, जिसमें रणविजय पांडेय ...

जी.वी.एम.कान्वेंट स्कूल बस्ती का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा ,श्रीमती अंशु सिंह ने बच्चों को मिठाई खिला करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

Image
    आज सुबह से ही बच्चे अपनी परीक्षाफल का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे थे लेकिन दोपहर तक परिणाम घोषित हो गया परीक्षाफल को जानकर बच्चों के चेहरो पर खुशी की लहर दौड़ गई  आज सीबीएसई बोर्ड ने हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिया जिसमें जी वी एम कान्वेंट स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा इंटरमीडिएट की परीक्षा में अंशिका सिंह ने 96.8% प्राप्त कर विद्यालय मैं सर्वोच्च अंक प्राप्त किया हाई स्कूल की परीक्षा में पीयूष चतुर्वेदी ने 96.8% प्राप्त करके विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया   हाई स्कूल की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों में पीयूष चतुर्वेदी 96.8% अभिनव वर्मा 95% विष्णु कुमार कसौधन 94.8% हर्षित सिंह 94.4% वैष्णवी श्रीवास्तव 94.2% दृष्टि मिश्रा 92.8% फरहान खान 92.4% शिविका श्रीवास्तव 91.8% उत्कर्ष चौधरी 91.6% प्रतिक्षा मिश्रा 91.0% एंजेल शर्मा 90.4% सौम्या वर्मा 90% राहुल चौरसिया 89.8% मानसी श्रीवास्तव 88.8% कृष्ण कुमार सोनी 87.4% उमामा अहमद 87.4% बुशरा खातून 86.4% श्रेया वर्मा 86.4% हर्ष राज 85% यशिका सिंह 85% मुख्य रहे इ...

सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल में बेटियां अव्वलः शत प्रतिशत रहा परिणाम ,शिक्षकों ने मिठाई खिला कर उज्वल भविष्य की कामना किया

Image
  बस्ती । सीबीएससी बोर्ड की  मंगलवार को घोषित हाई स्कूल और इण्टर मीडिएट के परीक्षा परिणामों में सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रबंधक जे.पी. तिवारी, कार्यकारी निदेशक अनुज तिवारी, प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी और शिक्षकों ने अपना अंक पत्र लेकर सेन्ट्रल एकेडमी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढाया। कहा कि शिक्षकों के प्रयास से बेहतर परिणाम आया है। बताया कि अति शीघ्र सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा। प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी ने बताया कि इण्टर मीडिएट में साहित्य सिंह 91 प्रतिशत, मो. फैजान 82.3, अभि मिश्रा 81.3, सौम्या शुक्ला 72, दिव्यांशु श्रीवास्तव 80, अखण्ड पाण्डेय 78.3, पंकज प्रजाति 76, शाहिल खान 73, वैभव श्रीवास्तव 76, मुक्ता गुप्ता 75, सुधांशु तिवारी 74, शादमा फारूकी 83, अंश दूबे 73, रूद्र प्रताप सिंह 73 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। हाई स्कूल में आदि श्री 93, मानवी यादव 90, सर्वेश यादव 88, अमरनाथ 87, शिवांश राय 84, हर्षित दूबे 83, अंशू ठाकुर 82.5, आदर्श सिंह 82, आयुषी पाण्डेय 81.3...

बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता, 4 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार , पैर में मारी गोली

Image
    बस्ती  जिले में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी दीपक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दीपक कोतवाली थाना क्षेत्र का निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही बस्ती पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की और 24 घंटे के भीतर मूडघाट पुल के पास आरोपी की घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

कृषक इण्टर कालेज बेलाड़ी में सम्मानित हुये प्रतिभावान छात्र बेहतर परिणामों के लिये पूरे वर्ष म लगाकर पढ़ें छात्र -प्रबंधक अंबिका सिंह

Image
नियमित अभ्यास से मिलेगी सफलता-डॉ. दीपेन्द्र सिंह बस्ती, बेलाड़ी स्थित कृषक इण्टर कालेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक अंबिका सिंह व डा. दीपेन्द्र सिंह ने छात्राओं का माल्यार्पण कर उनका हौसला बढ़ाया और सफलता पर बधाइयां देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों ने परीक्षा के अनुभवों को साझा किया। अंबिका सिंह ने कहा मेहनत और लगन से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है बशर्ते उद्देश्य पवित्र हो। परीक्षा की तैयारी एक दिन में नही होती, इसके लिये छात्र पूरे वर्ष योजना बनाकर पढ़ाई करता है। लक्ष्य ओझल हुआ तो सफलता दूर चली जाती है। इसलिये पूरे पाठ्यक्रम पर नजर रखते हुये छात्रों को नियमित अभ्यास करना चाहिये। इस अवसर पर डा. दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में विक्रम, शादाब आलम, पीयूष सिंह तथा इण्टर में धनन्जय, रोहित और मो. अरबाज ने कालेज टॉप किया। इसके अलावा हाईस्कूल में आदित्य, अखिलेश यादव, अमन कुमार, कृष्णा यादव, मोहित, प्राण यादव, शिवदास, सिद्धार्थ का परीक्षाफल उत्तम रहा। सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य उदयप्रताप सिंह...

राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में केक काटकर मनाया गया मातृ दिवस

Image
  संसार में मां के ममता की कोई तुलना नहीं- शिखा चतुर्वेदी माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) शनिवार को राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में मातृ दिवस उत्साह और संकल्पों के साथ केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर माताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रबन्ध निदेशक शिखा चर्तुवेदी ने इस मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं, माताआ को सम्बोधित करते हुये कहा कि मां है तो हम हैं। संसार में मां के योगदान की किसी से तुलना नहीं की जा सकती। मां धरती है तो पिता आसमान की तरह। दोनों के संतुलन, स्नेह से जीवन आगे बढता है।  कहा कि मां की ममता का कोई तुलना नहीं। वह अपने सपनों को छोड़कर हमारे सपनों को जीती है। जब हम सो रहे होते हैं, तब भी मां जागती है - यह सोचकर कि कहीं हम असहज तो नहीं। मां थकती है, पर शिकायत नहीं करती। उसका प्यार बिना शर्त होता है - ना किसी स्वार्थ से जुड़ा, न किसी शर्त से। उन्होने छात्रों से कहा कि जीवन में किसी भी मोड़ पर अपनी मां को दुःख न दें, मां धरती की जीवित देवता हैं जिनके आंचल में हमारा संसार फलता फूलता है। कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय ने कहा कि म...

आपात स्थिति में घटना से निपटने के लिए जनपद बस्ती में मार्कड्रिल का आयोजन ,पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के साथ डीएम रवीश गुप्ता रहे मौजूद

Image
  जनपद बस्ती के राजकीय कन्या इंटर कालेज ग्राउंड में किया गया मॉक ड्रिल का आयोजन डीएम रवीश गुप्ता और एसपी अभिनन्दन के नेतृत्व मे हुई मॉकड्रिल पुलिस जवान और पूर्व सैनिक व एनसीसी के छात्रों ने की मॉकड्रिल आपात स्थिति में घटना से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों ने बताए उपाय.. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी रही मौजूद मार्कड्रिल मे अलग अलग ध्वनि के सायरन बजा कर उनकी उपयोगिता बताई गई  पुलिस के उच्चधिकारियों द्वारा आपात स्थिति से निपटने के भी बताए गए नियम मॉकड्रिल के दौरान एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एएसपी ओम प्रकाश सिंह, सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी, सीओ स्वर्णिमा सिंह, कोतवाल राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ अन्य स्टॉप  मौजूद रहे 

नगर पंचायत बनकटी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न का माहौल _अरविन्द पाल भाजपा नेता

Image
    बनकटी में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता अरविंद पाल बस्ती। भारतीय सेना द्वारा आपरेशन सिन्दूर के द्वारा पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को तबाह कर दिये जाने से खुशी की लहर है। बुधवार को पाकिस्तान पर किये गये आपरेशन सिन्दूर को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत बनकटी के अरविंद पाल के नेतृत्व में नगर पंचायत के सभी वार्डो में भारत माता की जय के नारे लगाए गए एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दिया।  इस अवसर पर अरविन्द पाल ने कहा कि देश ने पहलगाम में हुये आतंकी हमले का बदला ले लिया है। यदि आरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान ने कोई हरकत किया तो उसे इससे बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से आतंकवादियो को मिट्टी में मिला देने का जो वादा किया था उसे पूरा कर दिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत बनकटी के दर्जनों भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपरेशन सिन्दूर से खुशी की लहरः बस्ती में विश्व हिन्दू महासंघ ने बाटी मिठाई

Image
  आपरेशन सिन्दूर से खुशी की लहरः बस्ती में  विश्व हिन्दू महासंघ ने बाटी मिठाई भारतीय सेना द्वारा आपरेशन सिन्दूर के द्वारा पाकिस्तान के आतंकी अ्डडो को तबाह कर दिये जाने से खुशी की लहर    बस्ती। पाकिस्तान पर किये गये आपरेशन सिन्दूर को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने जिला अस्पताल चौराहे पर जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दिया। अखिलेश सिंह ने कहा कि देश ने पहलगाम में हुये आतंकी हमले का बदला ले लिया है। यदि आरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान ने कोई हरकत किया तो उसे इससे बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देने का जो वादा किया था उसे पूरा कर दिया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रतापसिंह ने कहा कि भारत ने आतंकवाद को कड़ी चुनौती देकर पाकिस्तान को सबक सिखा दिया है। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों को साझा करने वालों में मुख्य रूप से दिग्विजय सिंह, मनोज सिंह, सौरभ तिवारी, किशु गुप्ता, अमर सिंह, राजेश सिंह, हरीश सिंह, अमित सिंह, राकेश सिंह, विपिन सिंह, अर्पण श्रीवास्तव, उपेन्...

नगर पालिका बस्ती के नवागत ईओ पर शहर के व्यापारियों ने लगाया अभद्रता का आरोपः डीएम को सौंपा ज्ञापन

Image
   नगर पालिका ईओ पर लगाया अभद्रता का आरोपः व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन  बस्ती - मंगलवार को व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने सूर्यकुमार शुक्ल के नेतृत्व में जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर नगर पालिका के ईओ अंगद गुप्ता द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के बभनगांवा निवासी स्वर्ण व्यापारी खुनखुन ज्वेलर्स के आनन्द कुमार सोनी पुत्र ओमप्रकाश सोनी के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग किया। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से सुना और एडीएम को मामले की जांच सौंप दिया। व्यापारियों ने कहा कि अभद्र व्यवहार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्पीड़न की अपनी शैली बदले वरना व्यापारी आन्दोलन को बाध्य होंगे। उनका कहना है कि बभनगांवा निवासी आनन्द कुमार सोनी गत 5 मई को सुबह लगभग 8 बजे अपने घर के सामने साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे कि ई०ओ० ने कहा कि इतने बड़े व्यवसायी हो झाडू लगा रहे हो शर्म नही आ रही है। मुझे प्रतिमाह सुविधा शुल्क पहुँचा दिया करो मैं नगर पालिका के कर्मचारियों से साफ-सफाई करवा दिया करूगां। जब उनके अपमान जनक लहजे पर आपत्ति किया तो उ...

एआरटीओ बस्ती ने फुटहिया चौकी पर कमर्शियल रूप से सरिया का ढुलाई करने वाले दो ट्रैक्टर ट्राली पर किया सीज,आरटीओ बस्ती ने दिए निर्देश प्राइवेट वाहन का उपयोग कॉमर्शियल उपयोग हेतु न करें अन्यथा पकड़े जाने कार्यवाही की जाएगी

Image
  एआरटीओ बस्ती ने फुटहिया चौकी पर कमर्शियल रूप से सरिया का ढुलाई करने वाले दो ट्रैक्टर ट्राली पर किया सीज  आरटीओ बस्ती ने दिए निर्देश प्राइवेट वाहन का उपयोग कॉमर्शियल उपयोग हेतु न करें अन्यथा पकड़े  जाने  कार्यवाही की जाएगी  बस्ती !मंगलवार को अवैध वाहनों से कॉमर्शियल कार्य के उपयोग के रहे वाहनों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बस्ती के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पंकज सिंह ने सरिया लदे दो ट्रैक्टरों को किया सीज पूछे जाने पर बताया कि ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग कृषि कार्य के लिए होता है  कमर्शियल वाहन के रूप में नही किया जा सकता ,दोनों  ट्रैक्टर ट्राली पर लदा सरिया मार्ग दुर्घटना का कारण बन सकते थे  प्राइवेट वाहन द्वारा व्यवसायिक कार्यों का उपयोग किये जाने वाले वाहनों के विरूद्ध दिनांक 06.05.2025 को जनपद में सघन अभियान के अन्तर्गत गोरखपुर से बस्ती की ओर आ रही सरिया से लदी दो ट्रैक्टर  जो अंकुर उद्योग लि0, गीडा सहजनवॉ, गोरखपुर से सरिया लेकर बस्ती जा रही थी, को मार्ग चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर शासकीय राजस्व की क्षति एवं आम जनमानस के जान-माल के खतर...

सावधान , बस्ती शहर का सेहत ना बिगाड़ दे आरओ का केमिकल युक्त अवैध ' शुद्ध जल '

Image
    सांकेतिक चित्र सूत्रों के अनुसार बस्ती शहर में किसी प्लांट के पास भारतीय मानक ब्यूरो का एनओसी नहीं खाद्य उत्पाद में भारतीय मानक ब्यूरो से रजिस्टर्ड होना आवश्यक है। आरओ प्लांट को रजिस्टर्ड कराने के लिए 27 तरह की जांच होती है। बस्ती। 5 मई शहर बस्ती में नलों से पर्याप्त व शुद्ध जल की आपूर्ति नहीं होने की वजह से शहर में आरओ के पानी की डिमांड बढ़ गई है। चूंकि इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है. इसलिए कमाई के फेर में गली-गली अवैध आरओ (रिवर्स ओस्मोसिस) प्लांट संचालित होने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की बिना अनुमति के चल रहे इस अवैध कारोबार से जुड़े लोग शुद्धीकृत जल के नाम पर केमिकल युक्त पानी की होम डिलेवरी कर रहे हैं। घरों से लेकर दुकान और सरकारी कार्यालयों तक में सप्लाई होने वाले इस पानी को लोग सेहतमंद समझकर पी रहे हैं. लेकिन उन्हें शायद पता नहीं कि आरओ वाटर के नाम पर सिर्फ नल का पानी ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। जिसकी शुद्धता की भी कोई गारंटी नहीं है। शहर की कॉलोनियों से लेकर गांव-गिराव तक कैम्पर और कैन में बेचा जा रहा यह पानी आरओ मशीन से शुद्धिकृत होने के बजाए केमिकल युक्त है...