Posts

बस्ती जनपद निवासी विक्रांत प्रताप सिंह को देश की राजधानी दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति सम्मान समारोह में योगदान के लिए डॉक्टरेट उपाधि के साथ अंतरराष्ट्रीय संस्कृति अवॉर्ड से सम्मानित

Image
  बस्ती: बाल्यावस्था से ही समाज कार्य के प्रति अग्रसर बस्ती जनपद निवासी विक्रांत प्रताप सिंह को देश की राजधानी दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, मैक्स मुलर मार्ग, लोधी रोड अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति सम्मान समारोह में योगदान के लिए डॉक्टरेट उपाधि के साथ अंतरराष्ट्रीय संस्कृति अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । उन्हें यह पुरस्कार सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी दिल्ली ने प्रदान किया है । डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह ने बताया कि समाज कार्य का उद्देश्य ही मानव कल्याण करना है । एक अच्छा समाज ही बेहतर देश का निर्माण कर सकता है। समाज सेवा एक ऐसा कार्य है जो सामाजिक भलाई के लिए होता है। समाज हित में इस ज्ञान का उपयोग कर मानव जीवन को नए आधार दिए जा सकते है । इस दिशा में शोध कार्य निरंतर जारी है बताया कि ऐसे पुरस्कार से समाज के लिए और बेहतर कार्य करने व गांव, गरीब, मजदूर, किसान, नौजवानों की मदद करने की प्रेरणा मिलती है ।

दस्तावेजों में गड़बड़ी करके धोखाधड़ी करने वाले ग्राम सिग्रेटरी(पूर्व सचिव)को मुकदमें की कार्यवाही कर लालगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Image
थाना अध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़ के निर्देश पर अभियुक्त वंचित चढ़ा  पुलिस के हत्थे। दस्तावेज में कुट रचित तरीके से दताबेज में फेर बदल करने वाला अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। दस्तावेज में कूट रचित करने वाले सचिव अजीत सिंह को लालगंज पुलिस ने धर दबोचा। पूर्व सचिव अजीत सिंह कुदरहा ब्लॉक के जगन्नाथपुर गांव में दस्तावेज में की थी धोखाधड़ी। दस्तावेज में धोखाधड़ी करने के मामले में सचिव अजीत सिंह के खिलाफ थाना लालगंज में दर्ज था मुकदमा। कई दिनों से फरार चल रहे थे सचिव अजीत सिंह, लालगंज कस्बे से  पुलिस ने आज अजीत सिंह को किया गिरफ्तार। दस्तावेज के मामले में धोखाधड़ी करने वाले सचिव अजीत सिंह का लालगंज कस्बे से लालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार । अभियुक्त के खिलाफ धारा 419,420,467,468,471,120 बी IPC के तहत दर्ज था मुकदमा । अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक रामभवन प्रजापति, हेड कांस्टेबल अरविंद यादव रहे शामिल।

बैंक सखी और एसबीआई बैंक मैनेजर शाखा बक्सर,पर समूह की महिलाओं ने धन उगाही को लेकर लगाया गंभीर आरोप

Image
    बस्ती-  नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर की बैक सखी मालती देवी और मैंनेजर स्टेट बैंक शाखा  बक्सर के जितेन्द्र कुमार के खिलाफ रोशनी आजाविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जिलाधिकारी आंद्रा वामसी से शिकायत किया है और आरोप लगाया है कि रोशनी आजीविका स्वयं सहायता समूह रानीपुर का समूह का खाता बक्सर ब्रांच में खुला है । वहां कि बैंक सखी मालती देवी और मैंनेजर जितेन्द्र कुमार के द्वारा समूह की समस्त महिलाओं को परेशान किया जा रहा है । समूह का फाइल जमा करने के लिए 02 हजार रुपये लिया जाता है एवं 15 हजार रुपये का ब्याज एक वर्ष में 1 % होता है जबकि बैंक सखी मालती देवी के द्वारा एक वर्ष में 3% के हिसाब से जमा करवाती है । वही 50000 रुपये निकाल कर दो माह बाद 10000 रुपये जमा करने के बाद भी पूरे 50000 रुपये का ब्याज मालती देवी बैंक सखी के द्वारा जमा कराया जाता है । बैंक में पैसा जमा करने एवं निकासी करने पर भी पैसा लिया जाता है । किसी भी बैंक शाखा में बैंक सखी नही बैठती परन्तु बक्सर ब्रांच में सुबह से शाम तक धन उगाही करने के लिए बैठती है । समूह की महिलाओं पर रौब दिखाकर सबसे 500 - ...

ओम आर्थोपेडिक एण्ड मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल में कुल्हे का नई विधि से होगा सफल इलाज - डा० डी० के ०गुप्ता

Image
   बस्ती - पूर्वांचल में पहली बार ओम आर्थोपेडिक एण्ड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पचपेड़िया रोड , डड़वा , पटेल चौक में कूल्हे का सफल आपरेशन एक नई विधि से हो रहा है । आपके बताते चले कि कूल्हे के आपरेशन ( कुल्हा प्रत्यारोपड़ / बदलने) के बाद नीचे बैठना , पल्थी मारना , उकड़ू - मुकड़ू बैठना  अब ओम आर्थोपेडिक एण्ड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आपरेशन के बाद संभव हो गया । अब तक कूल्हा बदलने के बाद नीचे बैठने सम्बन्धी तमाम समस्याएं होती थी परन्तु अब नई तकनीक के द्वारा कूल्हा प्रत्यारोपण किया जा रहा है जिससे मरीज तुरन्त बाद में चलना व नीचे बैठना शुरू कर देता है । पहले कूल्हा बदलने के बाद मरीज केवल विदेशी स्टाइल/कम्मोड सीट ) ही उपयोग कर सकता था ,जो हर मरीज के लिए खास कर ग्रामीणांचल के मरीजों के लिए संभव नहीं था परन्तु अब नई तकनीक से आपरेशन करने के बाद मरीज आराम से नीचे बैठ सकता है । डा० डी० के० गुप्ता ने बताया कि पहली बार ओम आर्थोपेडिक एण्ड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कुल्हा का आपरेशन हुआ जो मौके पर सफल है मरीज आसानी से उठ बैठ रहा है । हास्पिटल में आयुष्मान कार्ड , एक्स रे , प्लास्टर ,...

ग्राम पंचायत पतिला के विकास कार्यों की जिला स्तरीय कमेटी बनाकर जांच की मांग बीएमपी के जिलअध्यक्ष ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Image
  बस्ती  (यूपी)।  भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने मंगलवार को मुख्य विकास  अधिकारी को   सम्बोधित ज्ञापन उनके प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि  गौर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पतिला में विकास कार्यो, मनरेगा मजदूरी में मनमानी आदि की जांच कागजों में न करके नये सिरे से भौतिक सत्यापन कराया जाय। सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि गौर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पतिला में विकास कार्यो, मनरेगा मजदूरी में मनमानी आदि की जांच कराये जाने की मांग किया गया था, नामित जांच अधिकारी सहायक विकास अधिकारी प्रशान्त खरे ने ग्राम पंचायत भवन स्थल पतिला में एक स्थान पर बैठकर ग्राम प्रधान व सचिव के दबाव प्रभाव में आकर मनमानी आख्या दे दिया।  यदि मौके पर जांच अधिकारी ने जांच किया होता तो सच सामने आ जाता। यही नहीं शिकायतकर्ता को कोई सूचना भी नहीं दी गई। ज्ञापन के द्वारा मांग किया गया है कि विकास कार्यो की स्थलीय जांच के साथ ही मनरेगा, मस्टररोल के अनुसार मजदूरों द्वारा किये गये दैनिक कार्य की जा...

माइग्रेन के कारण आजकल लोग हो रहे मानसिक तनाव एवं डिप्रेशन के शिकार , समय पर सही ईलाज न होने पर माइग्रेन के कारण बन सकता हैं रोगी के शरीर में अन्य गंभीर समस्या का खतरा ,मनोचिकित्सक डॉoएo केo दूबे ने दिया मरीजों को माइग्रेन से बचाव का सुझाव

Image
  आज के समय में बदलते लाइफ स्टाइल और अनहेल्दी डाइट कई बीमारियों की जड़ मानी जाती है। लोग काम के चक्कर में न समय से खा पाते हैं, ना हीं चैन से सो पाते हैं। साथ ही दिन का ज्यादातर समय स्क्रीन पर ही बिताते हैं, जैसे- मोबाइल, लैपटॉप या टेलीविजन । इन्हीं में एक है माइग्रेन की बीमारी, जिसे अधकपारी या अधाशीसी के नाम से भी जाना जाता हैं।  आइए जानते हैं  बस्ती जिले के मशहूर मनोचिकित्सक डॉक्टर ए के दुबे से माइग्रेन क्या है, माइग्रेन के लक्षण और उपाय क्या है, इत्यादि।       मनोचिकत्सक ,(न्यूरोलॉजिस्ट) डॉक्टर एo केo दूबेo माइग्रेन क्या है?(अधकपारी) माइग्रेन एक तरह का सिरदर्द होता है, जो आमतौर पर सिर के आधे हिस्से में होता है। यह मस्तिष्क में तंत्रिका तंत्र के विकारों के कारण हो सकता है। इस बीमारी में अक्सर सिर में हल्का और तेज कष्टदाई दर्द होता है। लेकिन यह आम सिरदर्द से काफी अलग होता है। यह दर्द किसी भी समय हो सकता है, जिसे बर्दाश्त कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। यह एक आम स्वास्थ्य विकार है, जो लगभग 5 महिलाओं में से 1 और 15 पुरुषों में से 1 को प्रभावित करता है। माइग...

अबकी बार होली में गरीबों की हालत खस्ता कर सकता है जिला पूर्ति विभाग,सरकारी राशन की दुकानों पर नहीं बट रहा है कार्ड धारियों का राशन, नए ई पॉस मशीन का नेटवर्क कनेक्शन हुआ फेल , गरीबों को नहीं मिल पा रहा है गरीब कल्याण योजना का मुफ्त राशन , कोटेदार हो रहे हैरान , गरीब परेशान

Image
  सरकारी राशन की दुकानों पर नहीं बट रहा है राशन नए ई पास मशीन का नेटवर्क कनेक्शन फेल , जिले के कोटेदार हैरान , गरीबों को नहीं मिल पा रहा है प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना का मुफ्त राशन , ऐसे स्थित में गरीब परेशान , कोटेदार हैरान    जनपद बस्ती (यूपी) होली का त्योहार निकट है और गरीबों को सरकारी राशन की दुकान से नहीं मिल पा रहा सरकारी गल्ला जनपद सहित अन्य प्रदेश के अन्य जिलों में अभी हाल में कोटेदारों को नए प्रकार का डिजिटल इपोस मशीन उपलब्ध कराई गई है जो की इलेक्ट्रॉनिक कांटा बांट से कनेक्ट रहेगा जिससे नए eपास मशीन से कार्डधारी के अंगूठा लगाने पर अन्न खारिज किया जा सकेगा  किंतु नए राशन वितरण मशीन में नहीं चल रहा नेटवर्क   जिससे नही हो पा रहा गेंहू और चावल का वितरण समस्या लेकर जिला पूर्ति कार्यालय बस्ती में  पहुंचे कोटेदार के परिवारजन सुनाई व्यथा  बस्ती सदर के कोटेदारों द्वारा दी जानकारी के अनुसार बस्ती सदर विकास खण्ड के। ग्राम महरीपुर, दुबखरा, रानीपुर, गोटवा ,बेलाडी, पाकड़ डांड , गनेशपुर में समस्त सात आवंटित दुकानें है जहां पर किसी दुकान के इस न...

देश में लगी आचार संहिता यूपी में आदर्श आचार साहिता लागू , 7 चरणो में होगा मतदान 6 मई तक आयेंगे परिणाम

Image
  उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों के चुनाव का विस्तृत ब्योरा। कब कहां वोट पड़ेंगे। कब नामांकन होगा। सभी चरणों की पूरी जानकारी  (यूपी ) पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में वोटिंग होगी. दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में वोटिंग होगी. तीसरे चरण में संभल, हाथरस, आगरा फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली में मतदान होगा. चौथे चरण में शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच में वोटिंग होगी. पांचवें चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में वोटिंग होगी. छठे चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में मतदान होगा सातवें चरण में महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया...

बालीबुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बस्ती में मालवीय रोड स्थित कल्याण ज्वैलर्स के शोरूम का उद्घाटन किया, यूपी में कल्याण ज्वैलर्स का खुला 19 वां शोरूम

Image
  बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा ने बस्ती में मालवीय रोड स्थित कल्याण ज्वैलर्स के शोरूम का उद्घाटन किया • उत्तर प्रदेश में इस 19वें शोरूम के साथ कल्याण ज्वैलर्स ने बस्ती में रखा कदम  • बिल्कुल नए शोरूम में ग्राहकों को विश्व स्तरीय माहौल में शानदार खरीदारी अनुभव प्रदान करने का वादा  बस्ती। भारत की सबसे भरोसेमंद और अग्रणी आभूषण कंपनियों में से एक, कल्याण ज्वैलर्स ने आज बस्ती के मालवीय रोड स्थित वार्ड नंबर 4 में अपना बिल्कुल नया शोरूम लॉन्च किया। बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा ने इस एकदम नए शोरूम का उद्घाटन किया, जिसमें कल्याण ज्वैलर्स के विभिन्न संग्रहों से डिजाइन की एक विस्तृत श्रृंखला पेश की गई है। ग्राहक यहाँ विश्व स्तरीय माहौल के साथ एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करने वाली अत्याधुनिक सुविधाओं की उम्मीद कर सकते हैं। इस अवसर पर रोमांचित भीड़ को संबोधित करते हुए बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'मुझे कल्याण ज्वैलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन के लिए आज यहां उपस्थित होने पर बहुत खुशी हो रही है। दरअसल कल्याण ज्वैलर्स का प्रतिनिधित्व करना हमारे लिए सम्मान की बात है, क्योंकि यह एक ...

बस्ती महिला थाने की उप निरीक्षक तनुजा सिंह के बिगड़े बोल पत्रकारों की लगाई बोली,पुलिस अधिकारियों को भी बता डाली घूसखोर, आडियो वायरल

Image
  13 मार्च 2024  संत कबीर नगर (यूपी)महिला थाना के उप निरीक्षक तनुजा सिंह पत्रकारों की लगाई बोली पर  यहां तक कह दिया समोसे और चाय पर बिकते हैं पत्रकार किसी भी खबर नबीस को ₹10000 दे दिया जाए तो जैसा खबर चाहिए वैसा खबर का प्रकाशन करा सकते हैं,   पत्रकार एवं महिला एस आई की टेलीफोन पर वार्ता ऑडियो   बताते चलें कि प्रेस को चौथा स्तंभ न बताकर तीसरा स्तंभ बताने पर आमद हो गई यहां तक की सवाल के जवाब में महिला उपनिरीक्षक तनुजा सिंह ने नसीहत देते हुए का डार्लिंग के आज का पत्रकार बिक चुका है जो समोसे और चाय पर बिक जाता है पत्रकार अपने हेलमेट के लिए भी लाइन लगा करके खड़े रहते हैं हेलमेट पानी के बाद उसकी सी के गुणगान में लग जाते हैं अपने रास्ते से भटकती नजर आ रही है पत्रकारिता किस पत्रकार की बात कर रहे हैं इतना ही नहीं विभागीय बातों को भी अपने बाद बोल पान में कर डालेंगे की एक थानवी के इंचार्ज पद पर नियुक्ति के लिए कप्तान तक पैसा लेकर उसको पद मुहायिया करता है इतना ही नहीं  ट्रैफिक सिपाही कृष्णानंद पांडे जो हाल ही में संत कबीर नगर से आया है जो महा चोर है रेडी पटरी वालों से ...

पत्रकार प्रेस एसोसिएशन के मंडल संयोजक बने जितेंद्र कुमार, एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ,सुशील प्रताप सिंह ने सौंपा मनोनयन पत्र

Image
  पत्रकार प्रेस एसोसिएशन के मंडल संयोजक बने जितेंद्र कुमार, एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ,सुशील प्रताप सिंह ने सौंपा मनोनयन पत्र बस्ती (यूपी) पत्रकार प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश को गतिशील और मजबूत बनाने की दिशा में अग्रसर हैं संगठन को और रफ्तार देने के लिए यूनियन द्वारा लगातार मनोनयन किया जा रहा है इसी क्रम में बस्ती मंडल के कैंप कार्यालय में एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुशील प्रताप सिंह ने पत्रकार जितेंद्र कुमार को बस्ती मंडल संयोजक पद पर मनोनित कर मनोनयन पत्र सौंपा जितेंद्र कुमार इस संगठन में सक्रिय रूप से कई वर्षो से कार्य कर रहे है इनको यह पद कर्तव्य निष्ठा और निरंतर सक्रियता के कारण दिया गया है   पद ग्रहण करने के बाद मंडल संयोजक जितेंद्र कुमार ने जिला पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी गण एवं उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा की अपने पद का निर्वाहन ईमानदारी पूर्वक करूंगा ,और प्रत्येक व्यक्ति को अपने संगठन के प्रति  ईमानदारी और निष्ठापूर्वक कार्य करके आगे बढ़ते रहना चाहिए आगे बढ़ना ही जीवन है ,संगठन से जो जिम्मेदारी मिले उसे आगे बखूबी ईमान...

जिला कैंप कार्यालय बस्ती में पत्रकार प्रेस एसोसिएशन का मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न : पत्रकारों के हितों की सुरक्षा संगठन का प्रथम उद्देश्य, सुशील प्रताप सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री PPA

Image
बस्ती (यूपी) पत्रकार प्रेस एसोसिएशन बस्ती के जिला इकाई की बैठक आज कैंप कार्यालय पर संपन्न हुआ ,बैठक का मुख्य उद्देश्य मंडलीय सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर किया गया।बैठक जिलाध्यक्ष बस्ती श्री शीतला प्रसाद शुक्ला जी की अध्यक्षता में किया गया, नवागत पदाधिकारी एवं सदस्य गणों को भी पत्रकार प्रेस एसोसिएशन के जिला इकाई में सदस्यता दिला कर पदभार ग्रहण कराया गया। समाज में प्रेस और पत्रकार की उपयोगिता , सुरक्षा एवं कुशलता आदि कई पहलुओं की चर्चा बैठक में की गई ,    एसोसिएशन के राष्ट्रिय संगठन मंत्री सुशील प्रताप सिंह ने कहा कि की आज देश और प्रदेश में सच्चे पत्रकारों को पत्रकारिता करने से रोका जाता है सच्ची पत्रकारिता के लिए संगठित होकर ही आगे पत्रकारिता संभव है पत्रकारों का सुरक्षा करना संगठन का मुख्य उत्तरदायित्व है   बस्ती मंडल संयोजक जितेंद्र कुमार ने कहा कि संगठन में जुड़ने का सच्चे अर्थों में लाभ पत्रकारों को तभी रहेगा जब संगठन के लोग आपस में  सामंजस बनाए रखेंगे सभी एक दुसरे के सुख और दुःख में साथ रहेंगे, आज के परिवेश में पत्रकारों को कदम से कदम मिला कर चलने की आवश्यकता है तभी...

महाशिवरात्रि मेले में खोया पाया कैम्प में बिछड़ों को मिलाने वाले शिविर का संचालन पुनीत कार्य है , सांसद हरीश द्विवेदी

Image
  बस्ती । समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति द्वारा जय प्रकाश गोस्वामी के संयोजन में श्री भद्रेश्वरनाथ शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर संचालित ‘बिछुडे मिले माध्यम शिविर’ में 32 बच्चों के साथ ही अनेक बिछड़ो को उनके परिजनों से मिलाया गया। जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि रोते बिलखते बच्चों को चेहरों पर जब मुस्कान आती है तो परिश्रम सफल हो जाता है। कहा कि अभिभावक मेले में आने से पूर्व बच्चों की जेब में नाम, पता की पर्चियां डाल दें तो बिछड़ो को मिलाना आसान हो जाता है। सांसद हरीश द्विवेदी ने शिविर में पहुंचकर जय प्रकाश गोस्वामी का हौसला बढाया। कहा कि पिछले 33 वर्षो से खोया पाया शिविर का संचालन करना बड़ी उपलब्धि है। यह एक पुनीत कार्य है शिविर में बच्चों के नाम को प्रसारित किया गया जहां से परिजन उनको लेकर गये। कुदरहा व्लाक प्रमुख अनिल दूबे ने कहा कि खोया पाया शिविर की जरूरत हमेशा बनी रहेगी, पिछले 33 वर्षो से जय प्रकाश गोस्वामी द्वारा खोया पाया शिविर का अनवरत संचालन एक उपलब्धि है।

लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के कुल 76559 वादों का निस्तारण हुआ

Image
  बस्ती (यूपी)-  जनपद बस्ती में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वाधान में आज दिनांक 09 मार्च 2024 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप सक्सेना की कुशल अध्यक्षता में तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती अपर जिला जज श्री रजनीश कुमार मिश्र के प्रभार में जनपद न्यायालय परिसर, सभी तहसील, राजस्व न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी महोदय अन्द्रा वामसी एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक, गोपाल कृष्ण चौधरी एवं अन्य विभाग का सराहनीय सहयोग रहा।  उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के कुल 76559 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें बैंक ऋण व अन्य प्रकार से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन स्तर पर 55733 मामलों को एवं न्यायालयों के 20826 वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराया गया। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा कुल 59 मामलों निस्तारित किए गए जिसमें रू 14045000 की धनराशि क्षतिपूर्ति के रूप म...

बस्ती जनपद में विभिन्न थानों के थानादारों का हुआ फेर बदल

Image
    सूत्रों के अनुसार बस्ती 9 मार्च उत्तर प्रदेश  बस्ती जिले के पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने थानेदारों का फेरबदल किया है राम कुमार राजभर पुलिस लाइन से SHO गौर बने उपेंद्र मिश्रा बनाए गए SHO सोनहा राजेश तिवारी CO रुधौली पेशी से SHO छावनी, चंदन कोतवाली से SHO रुधौली विजय कुमार लाइन से SHO कोतवाली, जयवर्धन सिंह लाइन से SHO नगर बने है ,दिनेश चंद चौधरी रुधौली से SHO वाल्टर गंज, विनोद मिश्र SHO सोनहा से IGRS,रामफल चौरसिया SO वाल्टरगंज से SO पैकोलिया संध्या तिवारी महिला चौकी हरैया Si चंद्रकांत पांडेय थाना छावनी से SO दुबौलिया सुनील कुमार गौड़ SO लालगंज ,अभिमन्यु सिंह हरैया से SO मुंडेरवा NL श्रीवास्तव SO दुबौलिया से अपराध शाखा जितेंद्र सिंह SO लालगंज और संतोष कुमार SO नगर से हटा कर सम्मन सेल भेजे गए हैं Si सुभाष मौर्य SO छावनी और SI कमलेश SO मुंडेरवा से भेजे गए अपराध शाखा भेजा गया है।

स्वामी विवेकानंद कॉलेज आफ फार्मेसी एवं स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस रिठिया व महरीपुर,बस्ती में सरकारी टेबलेट वितरण कार्यक्रम संपन्न

Image
स्वामी विवेकानंद कॉलेज आफ फार्मेसी तथा  स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस ग्राम रिठिया व महरीपुर जनपद बस्ती के विद्यालय प्रांगण में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त टेबलेट वितरण कार्यक्रम किया गया। जिसके मुख्य अतिथि माननीय श्री जगदीश शुक्ला जी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, विशिष्ट अतिथि अभिनेंद्र वर्मा जी डिस्टिक ऑफीसर सेवायोजन अधिकारी बस्ती तथा विद्यालय के संस्थापक श्री सत्य प्रकाश सिंह जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर हनुमान सिंह,प्रहलाद सिंह, विद्यालय के निदेशक प्रदीप पांडेय , विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष तिवारी विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश शुक्ला जी ने कहा कि  यह संचार क्रांति का युग है विद्यालय के संस्थापक सत्य प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया तथा सभी छात्र/ छात्राओ को स्वामी विवेकान्द जी को आर्दश मानते हुए अपने जीवन को जीने की शिक्षा दीl डी फार्मा के कुल 120 छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम में टैबलेट प्रदान किया गया तथा टैब...

बस्ती के प्रमुख समाजसेवी डॉo वीo केo वर्मा के वयोवृद्ध पिता का 85 वर्ष की अवस्था में निधन, जिले में छाया शोक की लहर

Image
  उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में प्रमुख समाजसेवी  वरिष्ठ चिकित्सक एवं पटेल एसएमएच पैरा मेडिकल कालेज गोटवा के प्रबंधक डा.वी.के. वर्मा के वयोवृद्ध पिता श्यामलाल वर्मा का बुधवार 6 मार्च 2024 की शाम को 85 वर्ष की अवस्था में आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कर उनके पैतृक गांव के बाग में समाधि बना कर अंतिम संस्कार 7 मार्च गुरूवार को किया गया । इस अवसर पर भारी संख्या में  जनपद के तमाम समाज सेवी ,पत्रकार , शुभ चिंतक गण श्रद्धा सुमन समाधि स्थल पर अर्पित किया  डा. वर्मा के पिता श्यामलाल वर्मा के निधन से पूरे बस्ती जनपद में शोक की लहर व्याप्त है।

संत कबीर नगर में सपा का फहरेगा परचम,इंडिया गठबंधन से ,जय चौबे" को प्रत्याशी बनाने के लिए जनता जनार्दन ने उठाई मांग

Image
  संतकबीरनगर- (यूपी) देश और प्रदेश की सत्ता पर काबिज एनडीए गठबंधन को चुनौती देने के लिए इंडिया गठबंधन ने भी अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दिया है कबीर की निर्वाण स्थली पर प्रतिनिधित्व को लेकर दोनो गठबंधनों में तगड़ी सियासी गुणा गणित महीनों से चल रही थी। अब जब एनडीए ने अपने सिटिंग सांसद प्रवीण निषाद को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया तो जिले के विपक्षी खेमे के समर्थकों में इंडिया गठबंधन के मजबूत दावेदार की खोज तेज हो गई। जनता जनार्दन में एक आंतरिक सर्वे में एक चौंकाने वाला रिपोर्ट सामने आया एन डी ए के कारवां को अगर कोई रोक सकता है तो जय चौबे ये हम नहीं बल्कि ताजा आंतरिक सर्वे रिपोर्ट कह रही है संतकबीरनगर लोकसभा के सभी नगरों कस्बों में सर्वे में बता रही है कि अगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रथ को कोई रोक सकता है तो संतकबीरनगर ही नही पूर्वांचल में जो अब एक बड़ा नाम माना जाता है वो नाम दिग्गज सपा नेता दिग्विजय नारायण ऊर्फ जय चौबे जो अपनी काबिलियत और जनता में उनके सुख दुख हमेसा सरिक होने वाले बड़ी से बड़ी मुश्किल को बहुत ही सुझबुझ के साथ हल कर गेंद को अपने पाले में लाने में महारत ...

रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथिक द्वारा लखनऊ में आयोजित तीसरे अर्न्तराष्ट्रीय होम्योपैथिक कान्फ्रेस 2024 में बस्ती के आयुष चिकित्साधिकारी डॉo वीo के o वर्मा स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित

Image
 बस्ती। रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथिक द्वारा लखनऊ के एक होटल में आयोजित तीसरे अर्न्तराष्ट्रीय होम्योपैथिक कान्फ्रेस 2024 में चेहरा, गला व शरीर के अनेक हिस्सों में निकलने वाले लिल्ला पर प्रस्तुति के लिये होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी. के. वर्मा को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। डा. वर्मा ने कहा कि उनके द्वारा पिछले 40 वर्षों के सक्रिय सेवा काल में 100 से अधिक होम्योपैथिक पर आलेख प्रकाशित हो चुके हैं। देश के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डा. नरेश अरोरा, रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सी.पी. सिंह ने डा. वर्मा को उनके योगदान के लिये सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डा. वी. के. वर्मा को सम्मानित किये जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर. एस. दूबे, प्रमुख अधीक्षक डा. विकास सोनकर, डा. बी.बी. मिश्रा, डा. आर.पी. मौर्य, डा. वीरेन्द्र तिवारी, डा. शैलेन्द्र तिवारी, डा. एन.के. सिंह गौतम, डा. धर्मेन्द्र चौधरी, डा. अनिल मिश्र, डा. दिनेश सिंह कुशवाहा, डा. सतीश चौधरी, डा. जुनेद खान आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा प्रेस क्लब सभागार में व्यापारी महाकुंभ के आयोजन में गूंजा व्यापारी आयोग गठन की मांग

Image
  व्यापारी महाकुंभ में गूंजा व्यापारी आयोग गठन की मांग व्यापारी महाकुंभ को सम्बोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ल एकजुटता से मिलेंगे व्यापारियों को अधिकार-अनूप शुक्ल बस्ती । शनिवार को प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा प्रेस क्लब सभागार में व्यापारी महाकुंभ का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ल ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यापारी महाकुंभ ने कहा कि किसान और व्यापारी दोनों परेशान है। उनका संगठन व्यापारी हितों के लिये निरन्तर संघर्षशील है। एकजुटता से ही सफलता मिलेगी। कहा कि व्यापारी आयोग का गठन, राजनीतिक हिस्सेदारी, व्यापारी बीमा राशि दो गुनी करने, जीएसटी के नाम पर उत्पीड़न बंद किये जाने, ऑन लाइन शांपिग बंद करने आदि मांगों को लेकर निरन्तर संघर्ष जारी है। प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ ने कहा कि किसान और व्यापारी का एक दूसरे से सम्बन्ध बहुत पुराना है। कार्पोरेट और विदेशी कम्पनियों की दखल ने किसान और व्यापारी दोनों के को परेशान कर रखा है  केन्द्र और राज्य में व्यापारी विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। कहा कि संगठन व्यापारी हितों ...

भारतीय कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष डॉoवीo केo वर्मा ने ने गसौसीपुर हत्याकांड के परिजनों से मिल कर आर्थिक सहयोग कर सांत्वना प्रदान किया

Image
  बस्ती।  (यूपी ) जनपद बस्ती में भारतीय कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मडल ने कलवारी थाना क्षेत्र के गोसैसीपुर गांव पहुंचकर भूमि विवाद में हुए खूनी खेल में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या मामले में परिजनों से मिलकर ढाढस बधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। डा. वर्मा ने राममिलन (65 वर्ष) पुत्र बालेदीन की पत्नी गीता देवी को आर्थिक सहयोग भी दिया। ज्ञात रहे अभी कुछ दिन पूर्व गोसैसीपुर के रहने वाले राममिलन (65 वर्ष) पुत्र बालेदीन का बंजर जमीन पर बने अवैध मकान के कब्जे को लेकर गांव के ही लोगों ने लाठी-डंडे और फरसे से राममिलन की हत्या कर दिया था। घटना में मृतक के पुत्र विशाल चौधरी 21 और बहन माला देवी पत्नी भवानी प्रसाद को गंभीर चोटें आई थी। इस मारपीट में हमलावरों नें धारदार हथियार से विशाल के दाएं पैर के पंजे पर हमला कर दिया था। डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि यह हृदय विदारक घटना है। उन्होने परिजनों को सहयोग का आश्वासन दिया।  आर्थिक सहयोग देते समय डा. वर्मा के साथ भारतीय कुर्मी महासभा के आर.के. सिंह पटेल, विद्या सागर चौधर...

बस्ती में एसपी, सीओ के नाम पर 35 हजार रूपये की ठगी का आरोप, युवक ने लगाया न्याय की गुहार

Image
  एसपी, सीओ के नाम पर 35 हजार रूपये की ठगी का आरोप, युवक ने लगाया न्याय की गुहार बस्ती । (यूपी ) जनपद बस्ती में जालसाजों द्वारा पुलिस अधीक्षक और सी.ओ. के नाम पर 35 हजार रूपये के ठगी का मामला सामने आया है। लालगंज थाना क्षेत्र के निपनिया निवासी दलित रमेश कुमार ने एसपी को दिये पत्र में कहा है कि कुछ दिन पूर्व सवर्णो ने उसे मारा पीटा था जिसका मुकदमा दर्ज है। मुकदमें में लालगंज थाना क्षेत्र के छरौछा निवासी आनन्द कुमार पुत्र राकेश गवाह है। गत 16 दिसम्बर 2023 को आनन्द कुमार और उनके साथी निहाल निवासी साहूपार, रमेश भारती निवासी दशकोलवा उसके पास आये और कहा कि एसपी साहब का फोन आया था 35 हजार रूपया सीओ साहब को देना है। रमेश उन लोगों के बहकावे में आ गया और भारतीय स्टेट बैंक से खाते में आये अनुदान राशि 75 हजार मे से 35 हजार रूपया निकाला। आनन्द कुमार और उसके साथी बैंक धरमूपुर में उसके साथ थे जिसे सीसीटीवी में देखा जा सकता है। पैसा निकालने के बाद वह आनन्द और उसके साथियों के साथ एसपी आफिस पहुंचा तो आनन्द जिसने 35 हजार रूपया लिया था उसने कहा कि जिसको पैसा देना है वे नहीं है, तुम बाहर खड़े रहे मैं सीओ...

बनकटी ब्लॉक के ग्राम रोजगार सेवक को एंटी करप्शन टीम नें घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

Image
  बनकटी ब्लॉक के ग्राम रोजगार सेवक को एंटी करप्शन टीम नें घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा   बस्ती (यूपी )  जनपद बस्ती के बनकटी ब्लाक के सामने स्थित कमलेश टी स्टॉल पर बुधवार दोपहर ग्राम पंचायत आम कोईल के ग्राम रोजगार सेवक अब्दुल रहीम उर्फ जुम्मन पुत्र बेचन अली निवासी ग्राम सूरा पार नेवारी, थाना लालगंज, बस्ती को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आम कोईल से कच्चे कार्य की स्वीकृति हेतु पचास हजार रुपये घूस लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत आम कोईल में विगत दो वर्षों से विकास कार्य बाधित है। गांव में विभिन्न योजनाएं संचालित करने के लिए ग्राम रोजगार सेवक द्वारा प्रधान प्रतिनिधि रतन लाल यादव से बार-बार रूपयों की मांग की जा रही थी, जिसकी सूचना प्रधान प्रतिनिधि द्वारा भ्रष्टाचार निवारण टीम को दी गई, पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार टीम के सदस्य सादे कपड़ों में बुधवार की सुबह से ही मोर्चा सम्हाल कर इधर-उधर टहलने लगे। योजना के अनुसार प्रधान प्रतिनिधि द्वारा ग्राम रोजगार सेवक अब्दुल रहीम को जैसे ही रंग लगे रुपयों का बंडल दिया गया वैसे ह...

हिंदी सिनेमा के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सास; बेटी नायाब ने शोशल मीडिया के जरिए दिया शोक संदेश

Image
    हिंदी फिल्मों के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, 72 साल की आयु में लिया अंतिम सांस , बेटी नायाब ने शोशल मीडिया के जरिए दिया शोक संदेश पंकज उधास का निधन हो गया है। बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की है। मशहूर गजल गायक पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं रहे। 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि उनकी बेटी नायाब उधास ने की है। नायाब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास की मौत की खबर दी है। नायाब द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, ‘बेहद दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पकंज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे।’ सुबह 11 बजे ली अंतिम सांस पंकज उधास के पीआर ने आज तक को बताया कि गजल गायक ने सुबह तकरीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी बीते कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। बता दें, सिंगर के यूं चले जाने से म्यूजिक जगत में मातम पसर गया है। फैंस भावुक हो गए हैं। वहीं सेलेब्स गायक को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पंकज उधास को कुछ ...

राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में दो हजार छात्रों को स्मार्ट फोन का वितरण सांसद हरीश द्विवेदी के द्वारा वितरित किया ,शिक्षा में तकनीकी क्रान्ति के लिये भाजपा सरकार की पहल सराहनीय- प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी

Image
  शिक्षा में तकनीकी क्रान्ति के लिये भाजपा सरकार की पहल सराहनीय- राकेश चतुर्वेदी दो हजार छात्रों में स्मार्ट फोन का वितरण बस्ती। पं. राजन महिला डिग्री कालेज, जीएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राकेश चतुर्वेदी डिग्री कालेज के प्रबंधक एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि कालेजों में बेहतर शिक्षा के लिये निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। तीनों विद्यालयों के लगभग दो हजार छात्रों में स्मार्ट फोन का वितरण राजन इण्टर नेशनल एकेडमी के परिसर में सांसद हरीश द्विवेदी ने वितरित किया। राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच छात्रों ने जहां मन मोह लिया वहीं अब वे स्मार्ट फोन के द्वारा संचार तकनीक से जुड़कर और बेहतर शिक्षा हासिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा क्षेत्र में विकास के लिये निरन्तर प्रयत्नशील है। स्मार्ट फोन का वितरण उसी का हिस्सा है जिससे छात्रों का बहु आयामी व्यक्तित्व विकसित हो और वे संचार क्रान्ति के माध्यम से देश दुनिया के किसी भी हिस्से से जुडकर ज्ञानार्जन कर सके। राकेश चतुर्वेदी ने सांसद हरीश द्विवेदी के प्रति ...

अरुणोदय दुबई कार्यक्रम से लौटे डॉoवीoकेoवर्मा एवं राजेश्वरी देवी का रोटरी पदाधिकारियों ने किया फूल मालाओं के साथ स्वागत

Image
 बस्ती। रोटरी मण्डल 3120 के 41 वें डिस्टिक एसेम्बली ‘अरुणोदय दुबई’ में रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर का प्रतिनिधित्व कर लौटे क्लब के ट्रेनर डा. वी के वर्मा और रोटेरियन राजेश्वरी देवी के बस्ती आगमन पर क्लब सदस्योें ने गांधीनगर स्थित एक शिविर कार्यालय पर फूल मालाओें के साथ स्वागत किया। डाoवीoकेo वर्मा और राजेश्वरी देवी ने अपने यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुये कहा कि दुबई यात्रा के दौरान देश के दुनियां के विभिन्न हिस्सों से आये रोटेरियन से मुलाकात हुई और वे किस प्रकार से मानव सेवा में योगदान दे रहे हैं उसकी वृहद जानकारी हुई। इस यात्रा में कुल 170 भारतीय रोटेरियन शामिल हुये। बस्ती जनपद से डा. वी.के. वर्मा और राजेश्वरी देवी को प्रतिनिधित्व का अवसर मिला। डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि इस यात्रा से काफी कुछ सीखने को मिला। डा. वी.के. वर्मा और राजेश्वरी देवी का फूल मालाओं के साथ स्वागत करने वालों में रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर किशन कुमार गोयल, क्लब अध्यक्ष, प्रतिभा गोयल, अशोक कुमार शुक्ल, राम दयाल चौधरी, डा श्याम नरायन चौधरी आदि लोग शामिल रहे।

15 फरवरी से 28 फरवरी तक मिलेगा निशुल्क राशन,जिला पूर्ति कार्यालय बस्ती

Image
  सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश जवाहर भवन लखनऊ के पत्र संख्या-697, दिनांक-13.02.2024 द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार माह फरवरी, 2024 के सापेक्ष एन0एफ0एस0ए0 से आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को दिनांक-15.02.2024 से दिनांक-28.02.2024 के मध्य अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण ई-पॉस मशीन से किया जायेगा। जिसके क्रम में उचित दर विक्रेताओं द्वारा कार्डधारकों को पर्ची उपलब्ध कराते हुये निम्नानुसार आवश्यक वस्तुऐं उपलब्ध करायी जायेगीः- 1. अन्त्योदय कार्डधारको को प्रति कार्ड 14 किग्रा0 गेहूॅ एवं 21 किग्रा0 चावल (कुल 35 किग्रा0) का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। 2. पात्र गृहस्थी कार्डधारको को प्रति यूनिट 02 किग्रा0 गेहूॅ एवं 03 किग्रा0 चावल (कुल 05 किग्रा0) का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। 3. कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण पर्ची निकालते हुए किया जायेगा, खाद्यान्न का वितरण नोडल अधिकारियो की उपस्थिति किया जायेगा, खाद्यान्न के घटतौली की शिकायत की जॉच एवं पुष्टि होने पर कठोर कार्यवाही अम...

राजीव दीक्षित करियर इंस्टीट्यूट द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित हुये एम.बी.बीएस. में चयनित छात्र, इस वर्ष5 छात्रों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर एम.बी.बी.एस. में हुऐ चयनित

Image
 प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित हुये एम.बी.बीएस. में चयनित छात्र बस्ती । रविवार को जनपद के हर्रैया कस्बे में संचालित राजीव दीक्षित कैरियर इंस्टीट्यूट के एम.बी.बी.एस. में चयनित छात्रों को राम कृपा योग पीठ में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर अंग वस्त्र, पुस्तक, स्मृति चिन्ह और चिकित्सा से जुड़े उपकरण भेंटकर सम्मानित किया गया। राजीव दीक्षित करियर इंस्टीट्यूट छात्रों के लिये समर्पित-डा. दीनानाथ पटेल इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक डॉ. दीनानाथ पटेल ने चयनित छात्रोें का हौसला बढाते हुये कहा कि यह एक भ्रम है कि महानगरो में अध्ययन के बाद ही डाक्टर, इंजीनियर बना जा सकता है। इस वर्ष भी राजीव दीक्षित कैरियर इंस्टीट्यूट के 5 छात्रों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर एम.बी.बी.एस. में चयनित हुये और उन्हें अध्ययन के लिये सरकारी मेडिकल कालेज मिला यह बड़ी उपलब्धि है।  उन्होने एम.बी.बी.एस. में चयनित छात्रों का आवाहन किया कि वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सुयोग्य चिकित्सक बने। मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। कहा कि राजीव दीक्षित कैरियर इंस्टीट्यूट छात्र हितों के लिये पूरी तरह से समर्पित है। कार्यक्रम के मुख्य ...

तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर , किलकारी हॉस्पिटल कप्तानगंज में स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन , रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का काम : डॉo सीoएमo पटेल

Image
      डाॅo सीo एमoपटेल, किलकारी हॉस्पिटल, कप्तानगंज  आगामी 16 फरवरी  2024  को प्रभावती पलटूराम मेमोरियल किलकारी हॉस्पिटल कप्तानगंज  में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जानकारी देते हुए अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर सीएम पटेल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें लोगों की अपील है  की ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करें और रक्तदान एक महादान है एक व्यक्ति के रक्तदान से चार लोगों जाने बचाई जा सकती हैं इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले क्योंकि कई बार रक्त के अभाव में कई लोग कई लोगों की जान चली जाती है रक्तदान एक बेहद पुण्य का काम है लोगों का जीवन बचाना हमारा पहला संकल्प है